फर्रुखाबाद:आज़म खान की रिहाई पर समाजवादियों में खुशी, फर्रुखाबाद में व्यक्त किया गया आभार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 सितम्बर 2025 समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री आज़म खान की जेल से रिहाई के बाद पूरे प्रदेश में समाजवादियों में हर्ष की लहर है। फर्रुखाबाद में पार्टी के जिला सचिव नन्दकिशोर दुबे वन्देमातरम ने इस अवसर को समाजवादी पार्टी के लिए “सबसे बड़ा दिन” करार दिया।

जिला सचिव नन्दकिशोर दुबे ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास था कि न्यायालय आज़म खान के साथ न्याय करेगा। उन्होंने भारत की न्यायपालिका के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज़म खान साहब की रिहाई समाजवादियों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में सरकार किसी भी समाजवादी कार्यकर्ता या नेता के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज नहीं करेगी और न ही किसी प्रकार का अन्याय होगा।

आज़म खान की रिहाई को लेकर समाजवादी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह कदम न सिर्फ आज़म खान के लिए, बल्कि समाजवादी विचारधारा के लिए भी बड़ी राहत है।

प्रदेश भर में आज़म खान की रिहाई को लेकर समाजवादियों द्वारा खुशी मनाई जा रही है और इसे न्याय की जीत बताया जा रहा है।