मैदान पर गाली-गलौज कर रहे थे पाकिस्तानी, जीत के बाद अभिषेक शर्मा का सनसनीखेज खुलासा ?

दुनिया के नंबर वन टी-20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पांच छक्के और छह चौके के साथ एशिया कप में पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा दी. बाएं हाथ के इस ओपनर ने सिर्फ 39 गेंद में 74 रन की तूफानी पारी खेलते हुए एशिया कप में भारत की लगातार चौथी जीत पक्की की. रविवार रात अपने टी-20 करियर का तीसरा अर्धशतक जड़ने के बाद अभिषेक ने एक सनसनीखेज खुलासा भी किया.

पाकिस्तानी प्लेयर्स की स्लेजिंग

अभिषेक शर्मा ने मैच के बाद ब्रॉडकास्टर्स के एक सवाल के जवाब में सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा कि पाकिस्तानी प्लेयर्स मैच के दौरान उनसे गाली-गलौज कर रहे थे. दरअसल, अभिषेक से जब पूछा गया कि वैसे तो आप इतने शांत नजर आते हैं, लेकिन बैटिंग करते हुए आपको क्या हो जाता है. इसके जवाब में अभिषेक ने बताया कि फील्ड पर पाकिस्तानी प्लेयर्स कुछ ऐसी बातें कह रहे थे, जो उन्हें नहीं कहनी चाहिए थी. अभिषेक आगे कहते हैं कि उन्होंने और शुभमन ने ये तय किया कि पाकिस्तानियों को शब्दों से नहीं बल्कि अपने बैट से जवाब देना है.

हारिस रऊफ और शाहीद ने गिल की तकरार

मैच से दौरान एक लम्हा ऐसा भी आया था, जब मैदान पर माहौल गर्मा गया. दरअसल, अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तानी गेंदबाज हारिस रऊफ की एक गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजा तो रऊफ को ये बात काफी बुरी लग गई. बस फिर क्या था चिढ़कर हारिस रऊफ, अभिषेक शर्म को स्लेज करने लगे तो अभिषेक भी कहा चुप बैठने वाले थे. दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई. मामला बढ़ता देख अंपायर को बीच-बचाव करना पड़ा.

शुभमन गिल अर्धशतक से चूके

अभिषेक शर्मा के अलावा भारत के कप्तान और उनके ओपनिंग पार्टनर शुभमन गिल ने 28 गेंद में 47 रन बनाए. तिलक वर्मा ने भी 19 गेंद में दो छक्कों और दो चौकों से नाबाद 30 रन की उम्दा पारी खेली. पाकिस्तान की ओर से हारिस राऊफ (26 रन पर दो विकेट) और फहीम अशरफ (31 रन पर एक विकेट) ने प्रभावी गेंदबाजी की, लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा पाए.