जौनपुर जिले के सबसे बड़े दानवीर घराने के महान पुण्य आत्मा सुभाषचंद्र यादव के द्वितीय पुण्य तिथि के अवसर पर IMA BLOOD BANK में बड़ी संख्या में नोजवानों ने लिया रक्तदान शिविर में भाग । जानकारी के लिए बता दे कुकुडी़ राज घराना जौनपुर जिले में सबसे बड़े दानवीर के रुप में हमेशा याद किया जाता हैं , सरकार को जमीन दान देने से लेकर छोटे बड़े मध्यम वर्ग के लोगों के छोटे बड़े जरूरत के हिसाब से लोगों को संतुष्ट कर सेवा करना उनका परम ध्येय रहा है। उसी परिवार के महान आत्मा सुभाषचंद्र यादव जी रहे जिनकी द्वितीय पुण्य तिथि मनाई जा रही है।

रक्तदान शिविर का उद्घाटन स्वर्गीय सुभाषचंद्र यादव जी के ज्येष्ठ पुत्र विवेक यादव ने फीता काटकर किया , रक्तदान की कड़ी में ज्येष्ठ पुत्र विवेक यादव , छोटे पुत्र डाक्टर आलोक कुमार यादव दुर्गा सिटी हास्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर एवं बहु डाक्टर स्वाती यादव ने रक्त देकर रक्तदान शिविर को उद्घाटित किया।
इस मौके पर सैकड़ों नौजवान साथी मौजूद रहे ।
डाक्टर आलोक कुमार यादव, डाक्टर स्वाती यादव , विवेक कुमार यादव , डाक्टर रविश कुमार, प्रमित सिंह, राहुल श्रीवास्तव, विकास यादव , संजय मौर्य , जितेन्द्र कुमार, आदर्श यादव, आशिष यादव , मानिक चन्द , मोहित यादव, शनि यादव, प्रधुम यादव, मनीश सिंह, संजय यादव ,ब्रिजेश यादव, राकेश यादव राहुल प्रजापति, रिशु यादव, सुशिल प्रजापति, राजन मिस्रा ,सुजीत गुप्ता एवं प्रिति गुप्ता सहित अन्य 60 लोगों ने रक्तदान किया। रतन लाल यादव ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया
