फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 सितंबर 2025 क्षेत्रीय खेल कार्यालय कानपुर के निर्देशानुसार एवं खेल निदेशालय, लखनऊ द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में फर्रुखाबाद जिले में आगामी 19 सितम्बर 2025 को जिला स्तरीय चयन/ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
प्रतियोगिताओं का विवरण
1. प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालक/बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता
जिला स्तरीय ट्रायल : 19 सितम्बर 2025, सायं 4:00 बजे
स्थान : स्व. ब्रजबल्लभ द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम, फर्रुखाबाद
मण्डल स्तरीय ट्रायल : 20 सितम्बर 2025, सायं 3:00 बजे
स्थान : चन्द्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता : 23 से 25 सितम्बर, गोरखपुर
2. प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता
जिला स्तरीय ट्रायल : 19 सितम्बर 2025, सायं 4:00 बजे
स्थान : स्व. ब्रजबल्लभ द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम, फर्रुखाबाद
मण्डल स्तरीय ट्रायल : 20 सितम्बर 2025, सायं 3:00 बजे
स्थान : सायं महाराज यूनिवर्सिटी, कानपुर नगर
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता : 5 से 7 अक्टूबर, अयोध्या
3. प्रदेश स्तरीय सीनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता
जिला स्तरीय ट्रायल : 19 सितम्बर 2025, सायं 4:00 बजे
स्थान : स्व. ब्रजबल्लभ द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम, फर्रुखाबाद
मण्डल स्तरीय ट्रायल : 20 सितम्बर 2025, सायं 3:00 बजे
स्थान : सायं महाराज यूनिवर्सिटी, कानपुर नगर
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता : 24 से 26 सितम्बर, कानपुर
4. पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक/बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता
जिला स्तरीय ट्रायल : 19 सितम्बर 2025, सायं 4:00 बजे
स्थान : स्व. ब्रजबल्लभ द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम, फर्रुखाबाद
मण्डल स्तरीय ट्रायल : 20 सितम्बर 2025, सायं 3:00 बजे
स्थान : सायं महाराज यूनिवर्सिटी, कानपुर नगर
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता : 29 से 30 सितम्बर, मथुरा
महत्वपूर्ण निर्देश
खिलाड़ियों को ट्रायल में भाग लेने हेतु अपने साथ आधार कार्ड व जन्मतिथि प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा।
चयनित खिलाड़ियों को मंडल एवं प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
खिलाड़ियों से अपेक्षा की गई है कि वे समय से उपस्थित होकर प्रतिभा का प्रदर्शन करें।
जिला क्रीड़ा अधिकारी ने खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में ट्रायल में शामिल होने की अपील की है, ताकि फर्रुखाबाद जिले का प्रदर्शन प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट हो सके।
