गोला गोकर्णनाथ – छोटी काशी गोला में विद्यार्थी पुस्तकालय में बुधवार को सरकारी नौकरी पाने वाले छात्र/छात्राओं नैमिष गुप्ता,आजाद सिंह, नीलम रस्तोगी, जितेन्द्र सिंह, रचना जायसवाल को सम्मानित कर उनकी हौसलाफजाई की। पूर्व राज्यसभा सांसद माननीय रवि प्रकाश वर्मा द्वारा पुस्तकालय के सफल छात्र छात्राओं का माल्यार्पण कर उन्हें शील्ड देकर सम्मानित किया गया और सभी सफल छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जल भविष्य की कामना की। विद्यार्थी पुस्तकालय के संचालक अजीत जैन ने आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। सरकारी नौकरी पाने वाले सम्मानित किए गए छात्र नैमिष गुप्ता ने कहा जो छात्र और छात्राएं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और योग्यता रखते हैं तो विद्यार्थी पुस्तकालय एक ऐसा केंद्र है जो आपके सपनों को साकार करने का सुनहरा अवसर हो सकता है। रचना जायसवाल ने पुस्तकालय की तारीफ करते हुए कहा कि विद्यार्थी पुस्तकालय में तैयारी करने वाले छात्र एवं छात्राओं को किताबें भी उपलब्ध कराई जाती हैं।इस अवसर पर आदेश गुप्ता, चंद्रकांत वर्मा, रामकुमार वर्मा, विकास सोनी, योगेंद्र वाजपेई, सुधीर शुक्ला, सुभाष शुक्ला, नारायण लाल वर्मा, राकेश विश्वकर्मा सहित पुस्तकालय के छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
लखीमपुर खीरी : विद्यार्थी पुस्तकालय ने सरकारी नौकरी पाने वाले छात्र/छात्राओं को किया सम्मानित
