पीलीभीत : हाथियों ने रौंद डाली खेत में खडी फसल

पूरनपुर। हाथियों ने तैयार खडी धान की फसल को रौंद डाला। जिससे किसानों को भारी नुकसान होना बताया जा रहा है। बारिश के साथ हाथियों ने भी किसानों को ओर परेशानी में डाल दिया। अब नेपाली हाथी फसलों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के पास नेपाली हाथियों ने किसानों की तैयार हो चुकी धान की फसल को रौंद दिया।कई खेतों में पहुंचकर भारी नुकसान कर दिया है। जब किसान सुबह खेतों पर पहुंचे तो उनको हाथियों के आने की जानकारी हुई। सोमवार की रात नेपाली हाथी दुधवा टाइगर रिजर्व की हरिपुर किशनपुर पहुंच गए हैं। वहां के जंगल से निकलकर खेतों में नुकसान पहुंचा रहे हैं। एक तरफ बरसात और दूसरी तरफ नेपाली हाथियों के नुकसान करने से किसान कराह उठे हैं। हाथियों के झुंड खेतो में घुसकर फसलों को रौंद रहे है। जिससे किसानों को काफी नुकसान उठाना पड रहा है। लोगों का कहना है कि हर साल हाथी किसानों की फसलों को रौंद देते है।जिससे हर साल काफी नुकसान उठाना पड़ता है।