लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 अगस्त 2025 साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों की त्वरित सहायता हेतु साइबर हेल्पलाइन 1930 को और सशक्त बनाने के लिए Cyber Fraud Mitigation Centre (CFMC) की स्थापना व संचालन पर एक महत्वपूर्ण रणनीतिक गोष्ठी का आयोजन बड़ौदा हाउस, गोमती नगर, लखनऊ में किया गया।
गोष्ठी की अध्यक्षता श्री विनोद कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम ने की। इस अवसर पर श्री राजेश यादव, पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम एवं श्री रोहन झा, अपर पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम भी उपस्थित रहे।
बैंकिंग क्षेत्र की प्रमुख भागीदारी
इस पहल का नेतृत्व बैंकिंग क्षेत्र से श्री शैलेन्द्र कुमार, महाप्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा एवं संयोजक, स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी (SLBC) ने किया। गोष्ठी में सुश्री रिचा बाजपेयी (DGM, NABARD), सुश्री शिवानी कुमकुम (प्रबंधक, RBI) सहित कई सार्वजनिक एवं निजी बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
CFMC की कार्यप्रणाली पर प्रस्तुतीकरण
पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम ने CFMC की कार्यप्रणाली एवं संचालन की आवश्यकता पर विस्तार से प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि CFMC, I4C (MHA) की तर्ज पर कार्य करेगा और साइबर धोखाधड़ी की घटनाओं पर त्वरित रिस्पॉन्स, ट्रांजेक्शन ट्रैकिंग और बैंकिंग सहयोग सुनिश्चित करेगा।
बैंकों का सहयोग व आश्वासन
बैठक में उपस्थित बैंकिंग अधिकारियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए CFMC संचालन में सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह कदम साइबर अपराध नियंत्रण और आम जनता को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में सकारात्मक व महत्वपूर्ण पहल है।
