कन्नौज पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ऑनलाइन गेमिंग के जरिए साइबर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कन्नौज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऑनलाइन गेमिंग के जरिए लोगों से ठगी करने वाले एक संगठित गैंग का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। बरामदगी में शामिल हैं–

₹1,76,000/- नकद, 13 मोबाइल फोन, 17 सिम कार्ड, 04 चेक बुक, 04 पैन कार्ड, 02 आधार कार्ड, 18 क्रेडिट व डेबिट कार्ड, 02 चार पहिया वाहन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह गिरोह ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म्स के जरिए भोले-भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी करता था। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ जारी है और इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि कन्नौज पुलिस “Zero Tolerance Against Fraudsters” की नीति पर कार्य कर रही है और आम जनता को जागरूक करते हुए लगातार साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

👉 पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के ऑनलाइन गेमिंग या संदिग्ध लिंक पर अपनी व्यक्तिगत व बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें और ठगी की किसी भी घटना की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाने में दें।