फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2025 लोको कैंट फतेहगढ़ की ऐतिहासिक और गंगा-जमुनी तहजीब की प्रतीक दरगाह हज़रत मखदूम शाह सय्यद शहाबुद्दीन औलिया अलैहि रहमा में इस वर्ष 265वां सालाना उर्स ए मखदूम 9 अगस्त से 12 अगस्त 2025 तक बड़े ही अकीदत व मोहब्बत के साथ मनाया जाएगा। इसकी जानकारी दरगाह परिसर में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में सज्जादा नशीन शाह मोहम्मद शरीफ उर्फ मोहब्बत शाह और नायब सज्जादा नशीन शाह मोहम्मद वसीम उर्फ मोहम्मद मियां ने दी।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर देशभर से हज़ारों जायरीन — हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सहित विभिन्न धर्मों के अनुयायी — उर्स में शिरकत कर सद्भाव और कौमी एकता का संदेश देंगे। उर्स के दौरान सभी मेहमानों के लिए लंगर-ए-आम की व्यवस्था की गई है और अकीदतमंद अपनी-अपनी ओर से चादर व फूल पेश कर आस्ताने पर अकीदत का नजराना पेश करेंगे।
मुख्य अतिथि व धार्मिक शख्सियतें होंगी शामिल:
उर्स के मौके पर देश के विभिन्न प्रांतों से ख्याति प्राप्त सूफी सज्जादा नशीन, उलमा-ए-किराम और शायर विशेष तौर पर शामिल होंगे, जिनमें प्रमुख हैं:
1. डॉ. मुफ्ती मुकर्रम अहमद नक्शबंदी — शाही इमाम मस्जिद फतेहपुरी दिल्ली
2. शाह अली मंज़र ऐजाज़ कुदुसी — सज्जादा नशीन दरगाह साबिर पाक, कलियर शरीफ
3. शाह अम्मार अहमद अहमदी (नय्यर मियां) — सज्जादा नशीन रुदौली शरीफ
4. सैय्यद आले मुस्तफा (सोहेल मियां) — दरगाह वारिस पाक देवा शरीफ
5. प्रो. मौलाना सैय्यद शमीमुद्दीन मुनीमी — खानकाह मुनीमिया, पटना
6. प्रो. मौलाना मुक्तिदा हुसैन जाफरी मदारी — मकनपुर शरीफ
7. मौलाना नुरुल अराफात जाफरी मदारी — निजामत
8. मुफ्ती सय्यद शजर अली मदारी — शायर-ए-इस्लाम
9. यूसुफ हातिफ — शायर, अलीगढ़
चार दिवसीय कार्यक्रमों की झलक:
9 अगस्त (शनिवार):
सुबह: क़ुरआन ख्वानी
शाम 6 बजे: चिरागा और रोशनी
रात ईशा के बाद: “तहफ्फुज़-ए-अहले सुन्नत कॉन्फ्रेंस” — तिलावत, नात, तकरीर और मुशायरा
10 अगस्त (रविवार):
सुबह: क़ुरआन ख्वानी
सुबह 9:30 बजे: प्रेस वार्ता — सभी सज्जादा नशीन की मौजूदगी
11:00 बजे: कुल शरीफ — दरगाह इमामे रब्बानी सरहिंद शरीफ (पंजाब)
रात 10:00 बजे: महफ़िल-ए-कव्वाली
11 अगस्त (सोमवार):
सुबह: क़ुरआन ख्वानी
दोपहर 2 बजे: चादर व गागर का जुलूस — दरगाह भुल्लन शाह से रवाना होकर दरगाह शरीफ पर 4:30 बजे पहुंचेगा
रात 10:00 बजे: कव्वाली की महफिल
प्रमुख कव्वाल:
राजू मुरली (शाहजहांपुर)
शाहवेज वारसी (बाराबंकी)
कमालुद्दीन, मुन्ना मेहरबान (फर्रुखाबाद)
रियाज़ भारती (शमशाबाद)
12 अगस्त (मंगलवार):
सुबह: मज़ार-ए-पाक का गुस्ल, क़ुरआन ख्वानी व हल्क़ा-ए-ज़िक्र
सुबह 10 बजे: कुल शरीफ
दोपहर 2:02 बजे: इख़्तिताम और लंगर-ए-आम का आयोजन
दोपहर 12:45 बजे: ज़ोहर की नमाज़
प्रेस वार्ता में प्रमुख लोग रहे मौजूद:
प्रेस वार्ता में कोटा से सूफी फहीम उर्फ राजा, मौलाना शोएब आतीर मदारी, मिन्हाज उर्फ लवली, फहीम उर्फ राजू, हाजी वसीम जमा, मुबीन खान साबरी, अंसार साबरी, प्रवीन अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, शिवम् आदि उपस्थित रहे। मीडिया समन्वयक के रूप में आकिब खान, रफत हुसैन और मोहम्मद हनीफ उर्फ बबलू भाई ने भूमिका निभाई।
