फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अगस्त 2025 जनपद की थाना कम्पिल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के कुशल मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री संजय वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के अंतर्गत हत्या के एक गंभीर मामले में वांछित दो अभियुक्तों को आला कत्ल सहित गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम हैं:
1. संतोष पुत्र सुग्रीव यादव, निवासी नाजिर नगला, थाना कम्पिल, जनपद फतेहगढ़
2. नन्हे पुत्र सुग्रीव यादव, निवासी नाजिर नगला, थाना कम्पिल, जनपद फतेहगढ़
घटना का विवरण:
दिनांक 25 जुलाई 2025 को वादी महेन्द्र पाल सिंह पुत्र स्व. राम सिंह, निवासी ग्राम नाजिर नगला, थाना कम्पिल द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई थी कि वादी एवं उनके परिवार के साथ कुछ लोगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज की, धारदार हथियार से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
प्राथमिक जांच में यह मामला गंभीर रूप से मारपीट और हत्या के प्रयास का प्रतीत हुआ, जिसपर तत्काल मुकदमा मु0अ0सं0 123/2025, धारा 191(2)/115(2)/352/351(2)/333/118(1) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया। जांच के दौरान यह मामला और भी गंभीर हो गया जब घायल खेतपाल पुत्र स्व. राम सिंह की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इसके फलस्वरूप धाराओं में बढ़ोत्तरी करते हुए अब इस मुकदमे में धारा 191(3)/190/109(1)/103(1) बीएनएस भी जोड़ दी गई।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी:
थाना कम्पिल पुलिस द्वारा सक्रियता दिखाते हुए दोनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल —एक लाठी, दो डंडे, एवं एक रक्त रंजित गड़ासा बरामद किया गया है।
पूछताछ में खुलासा:
पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया कि वे अपने बयान माननीय न्यायालय के समक्ष अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे।
आपराधिक इतिहास:
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास एक समान है —मु0अ0सं0 123/2025, धारा 191(2)/191(3)/190/115(2)/352/351(2)/333/118(1)/109(1)/103(1) बीएनएस, थाना कम्पिल, जनपद फतेहगढ़।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली थाना कम्पिल पुलिस टीम में शामिल हैं श्री विश्वनाथ आर्या (थानाध्यक्ष), उ0नि0 प्रमोद कुमार, आरक्षी पंकज गौतम, आरक्षी संजय कुमार, तथा आरक्षी सुमित कुमार। थाना कम्पिल पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास बढ़ा है और अपराधियों में भय का माहौल बना है।
