फर्रुखाबाद:जनपद विकास को लेकर विधायक सुशील शाक्य की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भेंट।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जुलाई 2025 अमृतपुर विधायक श्री सुशील शाक्य ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शिष्टाचार भेंट कर जनपद फर्रुखाबाद के सर्वांगीण विकास हेतु कई महत्वपूर्ण योजनाओं और परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

इस मुलाकात के दौरान विधायक श्री शाक्य ने जनपद की बुनियादी आवश्यकताओं, अधूरी पड़ी परियोजनाओं एवं नए विकास प्रस्तावों को प्रदेश नेतृत्व के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, सिंचाई, पेयजल, युवाओं के लिए कौशल विकास केंद्र और किसानों के हित से जुड़ी परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया।

विधायक सुशील शाक्य ने कहा, “मुख्यमंत्री योगी जी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी का मार्गदर्शन हमारे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। उनके सहयोग से हम जनपद को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।”उन्होंने भरोसा जताया कि प्रदेश सरकार के सहयोग से फर्रुखाबाद जनपद में चल रही विकास योजनाओं को और गति मिलेगी तथा आगामी समय में कई नई परियोजनाओं को भी मंजूरी मिल सकती है। यह भेंट एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है, जिससे आने वाले समय में जनपद को इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, चिकित्सा, सिंचाई और रोजगार के क्षेत्रों में लाभ मिलने की संभावना है।