फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जुलाई 2025 जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा आज दिनांक 23.07.2025 को कई पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। इस निर्णय के तहत पांच पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।
स्थानांतरण सूची इस प्रकार है:
1. उप निरीक्षक श्री राजेश कुमार को थाना मोहम्मदाबाद से स्थानांतरित कर प्रभारी चौकी बबना थाना नवाबगंज बनाया गया है।
2. उप निरीक्षक श्री अक्षय कुमार को थाना मऊदरवाजा से स्थानांतरित कर प्रभारी चौकी अचरा थाना मेरापुर नियुक्त किया गया है।
3. उप निरीक्षक श्री रवि सोलंकी को प्रभारी चौकी अचर्रा थाना मेरापुर से हटाकर थाना अमृतपुर भेजा गया है।
4. उप निरीक्षक श्री राम सिंह को थाना नवाबगंज से स्थानांतरित कर यूपी–112 में तैनाती दी गई है।
5. उप निरीक्षक श्री विनीत त्रिपाठी को वाचक कार्यालय से स्थानांतरित कर थाना मऊदरवाजा भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक ने उम्मीद जताई है कि इन तबादलों से जिले में पुलिसिंग व्यवस्था और बेहतर होगी तथा जनता को अधिक प्रभावी सुरक्षा और सेवाएं मिल सकेंगी। साथ ही सभी स्थानांतरित अधिकारियों को शीघ्र नवीन तैनाती स्थलों पर योगदान देने के निर्देश भी दिए गए हैं।
