बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में बाघ के हमलों से व्याप्त भय और जनहानि को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद महाराज ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर महत्वपूर्ण चर्चा की। उन्होंने बाघ और तेंदुए जैसे हिंसक वन्यजीवों द्वारा निरंतर हो रहे हमलों की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए ग्रामीणों की सुरक्षा हेतु कठोर और त्वरित कदम उठाने की मांग की। बताते चले कि इस घटना से पहले ही इस विषय पर महामंडलेश्वर एवं बरखेड़ा विधायक ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया था कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व के समीपवर्ती गांवों में बाघों द्वारा ग्रामीणों पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे भय का माहौल बना हुआ है। लेकिन वन विभाग की ओर से कोई भी पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थें। जिसमें इसके बाद फुलहर ग्राम में हुए बाघ के हमले में दिवंगत दयाराम की मृत्यु और सैजनिया व मंडरिया बिथरा गांवों में अन्य ग्रामीणों के घायल हुए।
हालांकि इन घटनाओं का उल्लेख करते हुए क्षेत्रीय चिंता को विधायक ने मुख्यमंत्री सहित प्रमुख सचिव वन मंत्री के समक्ष गंभीरता से रखा। विधायक की बातों को गम्भीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई हेतु निर्देश देने का आश्वासन दिया। इसके पश्चात विधायक ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना और प्रमुख सचिव (वन एवं पर्यावरण) अनिल कुमार से मुलाकात कर हमलावर बाघ को चिन्हित कर शीघ्र पकड़ने की मांग की। विधायक ने स्पष्ट कहा कि ऐसे आदमखोर बाघ को तत्काल काबू में लाना बेहद जरूरी है, ताकि ग्रामीणों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके अतिरिक्त महामंडलेश्वर ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद से भी भेंट कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और बाघ को पकड़ने हेतु वन विभाग को विशेष दिशा-निर्देश देने का आग्रह किया। प्रमुख सचिव ने इस विषय में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस क्रम में विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने बाघ हमले में मृत फुलहर निवासी दयाराम के परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और बताया कि राज्य आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये की सहायता राशि उनके खाते में हस्तांतरित की जा चुकी है। वहीं, मंडरिया बिथरा में हमले में जान गंवाने वाली कृष्णा देवी जी के परिजनों को भी 5 लाख रुपये की सरकारी सहायता देने की घोषणा की गई है। बाघ हमले में घायल सैजनिया की मीना देवी को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के KGMU ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां विधायक ने शुक्रवार की मध्यरात्रि तक चिकित्सकीय स्थिति का जायजा लिया। और अधिकारियों को बेहतरीन उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मीनादेवी के उपचार हेतु व्यक्तिगत आर्थिक सहायता भी प्रदान की जिस पर उसके परिजनों ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया एवं सभी की आंखों में आंसू भी आ गए कि हमारा विधायक हमारे हर दुख की घड़ी में हमारे साथ खड़ा है। ग्रामवासियों से भी स्वामी प्रवक्तानंद ने अपील की कि वे अंधेरे या सुनसान स्थानों पर जाने से परहेज करें और सजग रहें। साथ ही उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जंगल से लगे गांवों में तत्काल प्रभाव से फेंसिंग, गश्त व अन्य सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने इन सभी घटनाओं से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपने लेटर पैड से इस बात की पहले ही समस्या के समाधान की अपील की थी।
