फर्रुखाबाद:समाजवादी साथी अंकित यादव की PDA यात्रा का जनपद में भव्य स्वागत।

(द दस्तक 24 न्यूज़) ,17 जुलाई 2025 समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकली PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) यात्रा के अंतर्गत समाजवादी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता अंकित यादव का जनपद फर्रुखाबाद आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।

यह यात्रा साइकिल से प्रदेश के 75 जिलों में भ्रमण कर समाजवादी नीतियों और PDA सिद्धांत को लोगों तक पहुंचाने की एक अनूठी पहल है। अब तक अंकित यादव 30 जिलों का भ्रमण पूरा कर चुके हैं। उनके फर्रुखाबाद आगमन पर समाजवादी नेता एवं पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने गर्मजोशी से स्वागत किया और अपने आवास पर विश्राम की व्यवस्था कराई। इसके उपरांत आज उन्होंने उन्हें कन्नौज के लिए रवाना किया। कल उनका पड़ाव हरदोई जनपद में रहेगा।

इस यात्रा का उद्देश्य है सामाजिक न्याय, समावेशिता और समानता के मूल्यों को मजबूती से जनता तक पहुँचाना। अंकित यादव का यह संकल्प न सिर्फ प्रेरणादायक है बल्कि समाजवादी आंदोलन को नई ऊर्जा देने वाला कदम भी है। ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने अंकित यादव की इस पहल की सराहना करते हुए उनकी सफल और सुरक्षित यात्रा की कामना की है।