आजमगढ़: हाइटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से सारस पक्षी गम्भीर रूप से झुलसा, ग्रामीणों ने वन विभाग को दी जानकारी ?

जिले के बूढनपुर तहसील क्षेत्र के प्रतापपुर छतौरा में ४ लाख हाईटेंसन विद्युत तार की चपेट में आने से सारस पक्षी घायल हो गया। बता दें कि बीती रात ढाई बजे सारस पक्षी उडते हुए जा रहा था। उसी दौरान प्रतापपुर छतौरा गांव के समीप खेदूपुर जद्दूपुर गांव में लगा ४ लाख हाईटेंसन विद्युत तार की चपेट में आ गया।तार की चपेट मे आते ही सारस पंक्षी झुलस गया और वहीं गिर गया। जिससे सारस पंक्षी का दाहिना पैर टूट गया। उसी दौरान गांव के ही किसान दारा सिंह मौके पर पहुंच गये, और लोगों के सहयोग से पंक्षी को खेत से उठाकर, महुआ की बाग में ले आये। और उचित देखभाल करते रहे। सुबह होने पर ग्रामीणों ने सर्व प्रथम इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पाकर वनविभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सारस पंक्षी को अपने कब्‍जे में लेकर प्राथमिक इलाज सुरू कर दिया। साथ ही सारस पंक्षी की स्थित को गंभीर देखते हुए वन विभाग बूढ़नपुर ने बेहतर इलाज के लिए आजमगढ रेफर कर दिया।

ब्यूरो चीफ अजय कुमार की रिपोर्ट