पीलीभीत: श्याम प्रसाद मुखर्जी की 125 वी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम

पीलीभीत: बिलसंडा ब्लाक के अटल सभागार में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने शिरकत की। तथा इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने तथा उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और उनकी स्मृति में पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा जी ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद एवं वृक्षारोपण अभियान को गति प्रदान की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी को हमेशा राष्ट्रवाद और एकता के प्रति समर्पण के लिए याद किया जाता रहेगा। उनके आदर्श और सिद्धांत आज भी हमें प्रेरित करते हैं और देश के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव मौर्या, पूर्व चेयरमैन अटल सिंह जायसवाल, सोनपाल मौर्य, पवन श्रीवास्तव, गौरव पटेल, रणजीत सिंह चौहान, बलवीर सिंह, गुड्डू राजपूत, दयाशंकर मिश्रा, जसपाल सिंह, संत कुमार मिश्रा, मुकेश सक्सेना, कुलदीप सिंह, रवि पंडित, रामकिशोर, मुकेश सिंह, देवेंद्र पटेल, अरविंद शुक्ला, मनोज त्रिवेदी, रिंकू श्रीवास्तव, हिमांशु मिश्रा, सुमित जायसवाल, शुभम जायसवाल और परदेशी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन मुकेश सक्सेना ने किया और इसका शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को याद किया।

तथा हमारे प्रदेश महामंत्री संगठन आदरणीय धर्मपाल सिंह जी भाई साहब की पूज्य माता जी के निधन पर सभी कार्यकर्त्ताओ द्वारा मौन धारण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।।