दिलजीत दोसांझ को निशाना बनाने के बाद, सिंगर गुरु ने उठाया ये कदम?

बीते दिन गुरुवार को गायक गुरु रंधावा ने ‘सरदार जी 3’ विवादों को लेकर दिलजीत दोसांझ पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया था। हालांकि, बताते चलें कि उन्होंने उसमें किसी का नाम नहीं लिया था। इसके बाद नेटिजंस ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा वो खुद के प्रचार के लिए इस विवाद में कूद रहे हैं। इसके बाद गायक ने किसी भी बात की प्रतिक्रिया ना देते हुए, सीधे अपना एक्स अकाउंट ही डिलीट कर दिया। अब उनका एक्स अकाउंट खोलने पर दिखाता है कि ऐसा कोई अकाउंट है ही नहीं।

सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें उनके साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर भी नजर आ रही थीं। इसे देखते ही नेटिजंस अभिनेता पर भड़क गए और उन्हें देश का दुश्मन तक बताने लगे। इस बढ़ते विवाद पर कई सितारों ने भी प्रतिक्रिया दी। इसी कड़ी में गायक गुरु रंधावा ने भी दिलजीत दोसांझ का बिना नाम लिए कहा कि ये सब एक पीआर का खेल है। इसी के बाद से गुरु रंधावा को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।