लखीमपुर खीरी : सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के डायरेक्टर डॉक्टर कौशल वर्मा द्वारा ग्राम बाबागंज में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

गोला गोकर्णनाथ – सनशाइन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित आज ग्राम बाबागंज ग्रंट लंदनपुर ब्लॉक कुंभी के प्राथमिक विद्यालय में सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के डायरेक्टर डॉक्टर कौशल वर्मा द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया स्वास्थ्य शिविर में 300 से अधिक मरीजों को निःशुल्क परामर्श,निःशुल्क जांचे,निःशुल्क फिजियोथैरेपी और निःशुल्क दवाएं वितरित की गई। मरीजों ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर लाभ उठाया।निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैम्प में विद्यालय के प्रधानाचार्य और हॉस्पिटल स्टाफ ने आयोजन में उपस्थित रहकर सहयोग किया।
इस अवसर पर सियाराम वर्मा,अरुण कुमार,रमाकांत वर्मा,प्रदीप वर्मा, कुलदीप वर्मा समेत तमाम क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता