बरेली – सांसद संतोष कुमार गंगवार ने अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दलित बस्ती में जाकर किया भोजन।

बरेली मीरगंज – फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत में पूर्व मंत्री सांसद संतोष कुमार गंगवार ने फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला नौगवां दलित बस्ती में जाकर बाबा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई सभा को संबोधित करते हुए सांसद संतोष कुमार गंगवार ने केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। और उन्होंने कहा भाजपा का मुख्य उद्देश्य अंतिम पंक्ति के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ लिए सदैव तत्पर हैं। जिले के प्रशासनिक अधिकारी कार्यकर्ताओं की बात को गंभीरता से लें। किसी भी हाल में कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ समझोता नही किया जाएगा। भाजपा का कार्यकर्ता सर्वोपरि है।
कार्यक्रम के पश्चात सांसद संतोष कुमार गंगवार ने मोहल्ला नौगवां दलित बस्ती में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं एवं दलित परिवारों के बीच बैठकर भोजन किया। इस दौरान
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह, भाजपा नेता व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश कातिव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, हिमांशु अग्रवाल, राम गुप्ता, संजीव शर्मा, आशीष अग्रवाल, सौरभ पाठक, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, दीपक गोयल, बंटी मौर्य, ठाकुर संजीव सिंह, जगत सिंह उर्फ सनी, सभासद अबोध सिंह, आकाश गंगवार, शाही चेयरमैन वीरपाल मौर्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंजू कोरी, जीतू गुप्ता, विजय सिंह फौजी, अंशुल सक्सेना, डॉक्टर फूल सिंह सागर, अनार सिंह सागर, सुशीला सागर, श्रीमती मिथिलेश कश्यप, श्रीमती गुड्डी सिंह, ठाकुर उमेश सिंह, डॉक्टर प्रेम सिंह, डॉ नरोत्तम मौर्य, फूल सिंह जाटव, बाबूराम कश्यप हरीराम लोधी, दयाराम आदि भाजपाई मौजूद रहे।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा