जौनपुर:बक्शा प्रशासन द्वारा सराहनीय कार्य किया गया

जौनपुर/बक्शा

थाना बक्सा,क्षेत्र में 02 वाँछित अवैध तमन्चा/कारतूस एवं चाकू व चोरी के 100000/ रू के माल सहित गिरफ्तार।

दिनाँक – 13/08/2022-
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार साहनी जौनपुर के कुशल निर्देशन मे श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सदर जौनपुर के निकट पर्वेक्षण में चलाये जा रहे वारण्टी/वाँछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक बक्शा ओमनारायण सिंह के नेतृत्व में चोरी के वाँछित अभियुक्त 1.अभिषेक विश्वकर्मा पुत्र छोटेलाल विश्वकर्मा उम्र करीब 19 वर्ष 2- गुड्डू विश्वकर्मा पुत्र भोला विश्वकर्मा निवासीगण ग्राम पुरा मोहब्बत थाना बक्शा जनपद जौनपुर उम्र करीब 33 वर्ष को 01 अदद तमन्चा व कारतूस व 01 अदद चाकू के साथ आज दिनांक 13.08.22 को समय 12.30 बजे पाल तिराहा हैदरपुर नार से मु0अ0सं0 257/22 धारा 379/411 भादवि से सम्बन्धित माल सोलर पैनल( अनुमानित कीमत एक लाख रूपये) सहित गिरफ्तार किये गये।
दिनांक 12/08/2022 को थाना हाजा पर ग्राम मखदूमपुर के पंचायत घर पर लगे सोलर पैनल चोरी होने को लेकर ग्राम प्रधान श्रीमती सुनीता गौतम पत्नी अमर गौतम ग्राम मखदूमपुर थाना बक्शा जनपद जौनपुर द्वारा अभियोग के पंजीकृत कराया गया था । उपरोक्त अभियुक्तगण उपरोक्त से पूछताछ कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1-अभिषेक विश्वकर्मा पुत्र छोटेलाल विश्वकर्मा ग्राम पुरा मोहब्बत थाना बक्शा जनपद जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष
2- गुड्डू विश्वकर्मा पुत्र भोला विश्वकर्मा ग्राम पुरा मोहब्बत थाना बक्शा जनपद जौनपुर उम्र करीब 33 वर्ष
बरामदगी
1-एक अदद तमन्चा 12 बोर व 01 अदद कारतूस 12 बोर नाजायज बरामद
2-एक अदद चाकू नाजायज बरामद

  1. सोलर पैनल (अनुमानित कीमत एक लाख रूपये)
    आपराधिक इतिहास-
    1-मु0अ0सं0-257/22 धारा 379/411 भादवि थाना बक्शा जनपद जौनपुर
    2-मु0अ0सं0-258/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बक्शा जनपद जौनपुर
    3-मु0अ0सं0-259/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना बक्शा जनपद जौनपुर
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
    1-प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह थाना बक्शा जनपद जौनपुर
    2- उ0नि0 विवेकानन्द सिंह थाना बक्शा जनपद जौनपुर
    3-हे0का0 ब्रजेश सिंह थाना बक्शा जनपद जौनपुर