मणिकर्णिका घाट के मुद्दे पर डिंपल यादव की प्रतिक्रिया, PM मोदी का नाम लेकर क्या कहा?

उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित मणिकर्णिका घाट पर कथित तौर पर तोड़फोड़ मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और लोकसभा सांसद डिंपल यादव ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए बड़ा जुबानी हमला बोला है. एबीपी लाइव से बातचीत में मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने मणिकर्णिका घाट विवाद प्रतिक्रिया दी है. डिंपल यादव ने कहा, “जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जिस तरह से मणिकर्णिका घाट में जिस तरह से बुलडोजर से मणिकर्णिका घाट को…

ICC T20 Rankings: ईशान किशन ने बल्लेबाजों में लगाई 32 स्थानों की छलांग,

भारत के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। वह आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में बल्लेबाजों में 32 स्थानों की छलांग लगाकर 32वें पायदान पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज ईशान की कमबैक सीरीज थी और उसमें उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं, पाकिस्तान के सैम अयूब टी20 के नंबर एक ऑलराउंडर बन गए हैं। अयूब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन फॉर्म में दिखे हैं। ईशान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार वापसी की। वह चार मैचों…

‘PM मोदी डरे हुए हैं, इसीलिए संसद नहीं आए’; लोकसभा में प्रधानमंत्री के संबोधन टलने पर बोले राहुल

संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित संबोधन हंगामे के कारण नहीं हो सका। इसी मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सच्चाई का सामना करने से डर रहे हैं, इसलिए सदन में नहीं आए। राहुल गांधी ने इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो और बयान भी साझा किया। इस वीडियो में वो पहले ही ये बात कह चुके थे। राहुल गांधी ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर कहा कि जैसा उन्होंने…

भारत ने पिछले 27 महीनों में 1081 छक्के लगाए, हर 10वीं गेंद पर जड़ा सिक्स

अक्तूबक 2023 से अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का प्रदर्शन सिर्फ शानदार नहीं, बल्कि दबदबा कायम करने वाला रहा है। इस अवधि में भारत ने 48 मुकाबले जीते और सिर्फ आठ हारे हैं। सुपर ओवर को अलग कर दें तो भारत 3-0 से वहां भी अजेय रहा है। इसका सीधा संदेश है कि टीम इंडिया सिर्फ मैच नहीं जीत रही, बल्कि मैचों को नियंत्रित भी कर रही है। ऑस्ट्रेलिया इस दौरान दूसरी सबसे सफल टीम रही है, लेकिन 28 जीत और 13 हार का उनका रिकॉर्ड भारत से…

राम चरण की ‘पेद्दी’ की रिलीज डेट आई सामने, नए पोस्टर ने बढ़ाया उत्साह; इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

अभिनेता राम चरण हाल ही में जुड़वां बच्चों के पिता बने हैं। पिछले महीने की आखिरी तारीख को ही उनकी पत्नी उपासना ने जुड़वां बच्चों- बेटा और बेटी को जन्म दिया है। इस बीच अब राम चरण के फैंस के लिए एक और खुशखबरी आई है। राम चरण की आगामी फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज डीट की घोषणा कर दी गई है। जानिए कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘पेद्दी’? जब से राम चरण की फिल्म पेड्डी का ऐलान हुआ है, तब से यह लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई है। फैंस…

पर्दे पर ‘हाउसवाइफ’ का किरदार निभाएंगी आलिया भट्ट

आलिया भट्ट बीते कुछ समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आईं हैं। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म ‘जिगरा’ थी, जो अक्तूबर 2024 में रिलीज हुई थी। पूरे 2025 में आलिया की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई। इस बीच अब आलिया भट्ट की आगामी फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक कर सकते हैं। जानिए क्या है पूरी खबर? वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट आगामी फिल्म ‘हाउसवाइफ’ में लीड रोल में नजर आ सकती हैं। इस फिल्म…

कासगंज:शिक्षिका के असमय निधन से बेसिक शिक्षा विभाग में छाई शोक की लहर

कासगंज।विकास खंड अमांपुर के प्राथमिक विद्यालय किशोरपुर की प्रधान अध्यापिका श्वेता मिश्रा का बुधवार तड़के निधन होने से शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। करीब चालीस वर्षीय मृतका शिक्षिका गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। बुधवार सुबह अलीगढ़ अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन से विभाग को क्षति हुई है। पारिवारिक स्वजन मनोज सोलंकी ने बताया कि बचपन से मेधावी रही शिक्षिका को वर्ष 2021 में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया था। पुनः वर्ष 2023 में उनको राज्य पुरस्कार भी मिला। अमांपुर…

बाँदा:शिव कृष्ण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 4 फरवरी को निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर

बाँदा-शिव कृष्ण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, बाँदा द्वारा अपनी स्थापना के सफल दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 4 फरवरी 2026 को अस्पताल परिसर में निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है।बता दें कि अस्पताल प्रशासन ने जानकारी देते हुए कहा आमजन काफी संख्या में उपस्थित होकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया है। अस्पताल की संचालक एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता सिंह ने बताया कि संस्था को बीते दो वर्षों में लोगों का जो स्नेह और विश्वास मिला है, उसके लिए अस्पताल परिवार आभार व्यक्त…

फर्रुखाबाद: पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने वर्चुअली की जनसुनवाई, आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 फरवरी 2026 को जनपद  की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न थानों एवं कार्यालयों में आए हुए आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई के दौरान प्रत्येक प्रकरण की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन को त्वरित…

फर्रुखाबाद: डायरिया किसी भी मौसम में हो सकता है, ओआरएस और जिंक से मिलती है सुरक्षा -जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 फरवरी 2026 डायरिया बच्चों में होने वाली एक गंभीर बीमारी है, जो किसी भी मौसम में हो सकती है। इससे बचाव के लिए समय पर ओआरएस और जिंक का सेवन बेहद जरूरी है। यह जानकारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव ने ठंडी सड़क और राजीव गांधी नगर में चल रहे टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान दी। डॉ. सर्वेश यादव ने बताया कि डायरिया में बच्चों को बार-बार पानी जैसे पतले दस्त होने लगते हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसी की…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसेवा में गुणवत्ता पर दिया जोर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा बुधवार को सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, जनसुविधाओं तथा साफ-सफाई की स्थिति का गहनता से अवलोकन किया। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आमजन से जुड़े कार्यों का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, कार्यालय में आने वाले नागरिकों के साथ शालीन व्यवहार तथा निर्धारित समय-सीमा…

फर्रुखाबाद:बिना एचएसआरपी व पंजीकरण के ओवरलोड खनन सामग्री ढोते 2 ट्रक सीज, लाखों का जुर्माना

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 फरवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में अवैध खनन एवं नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक 04 फरवरी 2025 को एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा खनन अधिकारी संजय प्रताप के साथ बघार क्षेत्र में खनन सामग्री ढोने वाले वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) लगाए खनन सामग्री ढोते हुए 2 ओवरलोड ट्रक पकड़े गए। जांच में यह भी पाया गया कि इन ट्रकों का खनन विभाग…

नई दिल्ली:एसआईआर प्रक्रिया में मतदाताओं के नाम काटे जाने पर सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने निर्वाचन आयोग से पारदर्शिता की मांग की

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 फरवरी 2026 नगीना लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आज़ाद ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत चल रही दावा–आपत्ति निराकरण प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं के नाम विलोपित किए जाने को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इस संबंध में मुख्य चुनाव आयुक्त, भारतीय निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित किए जाने की मांग की है। सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त…

फर्रुखाबाद: लाइसेंस नवीनीकरण बिना आलू भंडारण पर होगी कार्रवाई, 111 शीतगृह संचालकों को चेतावनी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 फरवरी 2026 जनपद में संचालित सभी शीतगृह संचालकों को प्रशासन द्वारा कड़ा निर्देश जारी किया गया है। जनपद में कुल 111 शीतगृह संचालित हैं, जिनके स्वामियों एवं प्रबंधकों को अवगत कराया गया है कि उनके शीतगृह लाइसेंस की अवधि 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुकी है। अधोहस्ताक्षरी कार्यालय द्वारा शीतगृह संचालकों को नोटिस एवं दूरभाष के माध्यम से कई बार लाइसेंस नवीनीकरण कराने के लिए सूचित किया गया, लेकिन कई संचालकों द्वारा अभी तक वर्ष 2026 के लिए लाइसेंस नवीनीकरण से संबंधित आवश्यक प्रपत्र…

फर्रुखाबाद में महिला आयोग की जनसुनवाई, संपत्ति विवाद से लेकर भरण-पोषण तक 9 शिकायतों पर सुनवाई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 फरवरी 2026 आज विकास भवन में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता देवी द्वारा जनशिकायतों की सुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान महिलाओं और परिजनों से जुड़ी कुल 9 शिकायतें सामने आईं, जिन पर आयोग की सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पहली शिकायत एक बुआ की थी, जिन्होंने अपने भतीजे का 11 वर्षों तक पालन-पोषण किया। आरोप है कि संपत्ति हड़पने की नीयत से उसके खानदान के लोगों ने बच्चे को बहला-फुसलाकर ले लिया। पीड़िता ने बच्चे को वापस दिलाने…

फर्रुखाबाद: कलेक्ट्रेट परिसर में “माय भारत बजट क्वेस्ट 2026” पोस्टर का भव्य शुभारंभ

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 फरवरी 2026 युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत (MY BHARAT) के तत्वावधान में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए आयोजित की जा रही “माय भारत बजट क्वेस्ट 2026” क्विज प्रतियोगिता के पोस्टर का भव्य शुभारंभ आज कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। पोस्टर का संयुक्त रूप से अनावरण जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी श्री विनोद कुमार गौड़, परियोजना निदेशक–डीआरडीए डॉ. कपिल कुमार, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी श्रीमती दीप्ति एवं जिला पंचायत राज अधिकारी श्री राजेश चौरसिया…

फर्रुखाबाद: महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ने की महिला जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 फरवरी 2026 माननीय सदस्या सुनीता सैनी जी उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, लखनऊ के जनपद आगमन पर विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई/समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई कार्यक्रम में लगभग 70 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। जनसुनवाई के दौरान 11 महिलाओं द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र माननीय सदस्या के समक्ष प्रस्तुत किए गए। माननीय सदस्य ने प्राप्त सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रकरणों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।…

कासगंज :जिला अधिकारी ने खंड विकाश कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने आज खंड विकास कार्यालय कासगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय कार्यों में शिथिलता एवं अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की।जिलाधिकारी ने एक सप्ताह के अंदर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश कासगंज : जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने आज खंड विकास कार्यालय कासगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में विभिन्न योजनाओं एवं अभिलेखों की गहन समीक्षा की गई।निरीक्षण के समय कार्यों में शिथिलता एवं अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने…

फर्रुखाबाद:प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित सभी कृषि योजनाओं के लिए फार्मर रजिस्ट्री आईडी अनिवार्य, जनपद में अभियान तेज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 फरवरी 2026 शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाए जाने का कार्य अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है। विशेष रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। जनपद में कुल 2,03,210 किसानों के सापेक्ष अब तक 1,57,039 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाई जा चुकी है, जबकि अभी लगभग 46,000 किसानों की फार्मर आईडी बनना शेष है। भारत सरकार द्वारा स्पष्ट…

मैनपुरी की जाह्नवी को हिंदी ओलंपियाड में राष्ट्रीय सम्मान

मैनपुरी के डॉ. आलोक मेमोरियल पब्लिक स्कूल, खड़गजीत नगर की पांचवीं कक्षा की छात्रा जाह्नवी ने अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड-2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें “राष्ट्रीय हिंदी प्रतिभा सम्मान” से सम्मानित किया गया। जाह्नवी ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता हिंदी विकास संस्थान, दिल्ली द्वारा आयोजित की गई थी। इसमें देशभर के हजारों विद्यार्थियों ने भाग लिया। जाह्नवी ने अपनी भाषाई समझ, शब्द-ज्ञान और रचनात्मक क्षमता के बल पर कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।…