फर्रुखाबाद:सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कार्यशाला आयोजित, साइबर फ्रॉड से बचाव के दिए गए टिप्स

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 फरवरी 2026 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में “Safer Internet Day (सुरक्षित इंटरनेट दिवस)” के अवसर पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक करना था। कार्यशाला में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कु. ज्योति चौधरी ने मोबाइल और कंप्यूटर पर सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंटरनेट का उपयोग करते समय मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करें, अनजान लिंक पर क्लिक…

फर्रुखाबाद:करहर गांव में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित, 112 मरीजों को मिला उपचार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 फरवरी 2026 जनपद में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तत्वाधान में “आयुष आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 10 जनवरी को राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय कढ़हार, फर्रुखाबाद द्वारा राजेपुर ब्लॉक की ग्रामसभा करहर में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कुल 112 मरीजों (52 पुरुष एवं 60 महिला) का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान मरीजों का वजन, रक्तचाप (बीपी), हृदय गति, तापमान तथा ऑक्सीजन स्तर की जांच की गई और सभी को रोगानुसार निःशुल्क होम्योपैथिक औषधियां…

रहे सावधान! ज्यादा देर तक ‘यूरिन’ रोकना पड़ सकता है आपको भारी, हो सकती हैं ये बीमारियां

डॉक्टर हमेशा खूब सारा पानी पीने की सलाह देते हैं। पानी पीने से किडनी फिल्टर होती है, आधे रोग ऐसे ही दूर हो जाते हैं और त्वचा भी खिली हुई रहती है। अक्सर खूब सारा पानी पीने के बाद आपको बाथरूम जाना पड़ता होगा लेकिन अगर आप रास्ते में हैं या किसी काम में इतने व्यस्त हैं कि काफी देर से यूरिन रोक कर बैठे हैं तो संभल जाएं। ये आदत आपको भारी पड़ सकती है।ज्यादा देर यूरिन रोकने से (ब्लैडर) मूत्राशय पर दबाव बढ़ता है जो दर्द का कारण…

अखिलेश यादव ने बीजेपी को बताया किसान ‘विरोधी

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर कर किसानों के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर बड़ा हमला बोला है. अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट के जरिये कुछ सवाल भी पूछे हैं. अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि किसानों को नुकसान पहुंचाकर, हमारे देश में कोई भी सरकार नहीं चल सकती है. सपा चीफ अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट के जरिये पूछा, “जब सब कुछ विदेश से आयेगा, तो किसान क्या…

Ranveer Singh को मिली धमकी, करोड़ों रुपये की मांग, जांच में जुटी मुंबई पुलिस

रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना के बाद बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को आया धमकी भरा मैसेज आया. व्हाट्सएप वॉइस नोट के जरिए धमकी भरा मेसेज भेजा गया है. मेसेज के जरिए करोड़ों रुपये की मांग की गई है. धमकी भरे मैसेज के बाद इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को दी गई. इसके बाद रणवीर सिंह के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई. पुलिस धमकी भरा वॉइस नोट भेजनें वाली की तलाश में जुट गई है. बता दें कि 31 जनवरी आधी रात को रोहित शेट्टी के घर…

‘यश मुझसे बेहतर एक्टर बनेगा’, बेटे के डेब्यू पर गोविंदा का बड़ा बयान

गोविंदा बीते दिनों से चर्चाओं का विषय बने हुए हैं। हाल ही में उनकी पत्नी ने उनपर एक्सट्रामैरिटल अफेयर के आरोप लगाए थे। हालांकि इन सभी आरोपों को गोविंदा ने खारिज कर दिया। अब उनके बेटे बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। गोविंदा ने उनके बेटे की एक्टिंग पर भी खुलकर बात की है। गोविंदा ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर पूरा भरोसा है और यश आगे चलकर उनसे भी बेहतर एक्टर बनेगा। एएनआई से बातचीत में गोविंदा ने कहा, ‘यश मुझसे बेहतर एक्टर बनेगा। वो टेक्निकली मुझसे ज्यादा…

‘पाकिस्तान के लिए भारत को हराना आसान नहीं’, गांगुली ने सूर्यकुमार की अगुआई वाली टीम को बताया मजबूत

भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में टी20 विश्व कप का मुकाबला जाएगा। इस पर पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी राय दी है और उन्होंने सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम को मजबूत बताया है। पाकिस्तान ने पहले यह मुकाबला नहीं खेलने का एलान किया था, लेकिन आईसीसी के साथ बैठक के बाद उसे यू-टर्न लेना पड़ा। गांगुली इस मैच के लिए काफी उत्सुक नजर आए। गांगुली ने कहा, विश्व कप में यह बड़ा मैच होगा। यह मुकाबला 15 फरवरी को होगा और पाकिस्तान के…

T20 World Cup 2026 Points Table: भारत से इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड और पाकिस्तान तक, जानें टी20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की पॉइंट्स टेबल में उठापटक शुरू हो गई है. लगभग सभी टीम कम से कम एक मैच जरूर खेल चुकी हैं. भारत से लेकर न्यूजीलैंड और इंग्लैंड तक, इन टीमों ने अपना-अपना पहला मैच जीत है. वहीं नीदरलैंड्स और नेपाल उलटफेर करने के बहुत करीब आ गई थीं, लेकिन अंत में उन्हें शिकस्त झेलनी पड़ी. वर्ल्ड कप की सभी 20 टीमों को पांच-पांच के 4 ग्रुप में बांटा गया है. आपको बताते चलें कि प्रत्येक ग्रुप की पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में रहने वाली टीमें सुपर-8…

अगर आप लेने जा रहे है सनग्लासेज तो रखे इन बातों का खास ख्याल

कड़ी धुप में अगर आप अपने आंखों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कुछ करना चाहते है तो सनग्लासेज को खरीदते समय इन बातों का खास ख्याल रखें। 1. महंगे शेड्स ही अच्छे होते हैं: शेड्स खरीदते वक्त कीमत देखने के अलावा आपको यह भी देखना चाहिए कि शेड्स UVA और UVB किरणों से आपकी आंखों को पूरी सुरक्षा दे रहे हैं या नहीं। 2. लेंस का रंग: आपके लेंस का रंग चाहे ग्रे हो, ब्लू हो या कुछ भी हो। रंग UV प्रोटेक्शन फैक्टर पर कोई असर नहीं डालता। 3.…

पप्पू यादव को MP-MLA कोर्ट से मिली जमानत, तीन दिन पहले हुई थी गिरफ्तारी

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को एमएपी-एमएलए कोर्ट से मंगलवार (10 फरवरी, 2026) को जमानत मिल गई. धोखाधड़ी से मकान किराए पर लेने और कब्जा करने के मामले में जमानत मिली है. मकान मालिक ने पटना के गर्दनीबाग थाने में केस किया था. इसी मामले में तीन दिन पहले (शुक्रवार की देर रात) गिरफ्तारी हुई थी. अब देखना होगा कि कब तक उनकी रिहाई होती है क्योंकि एक दूसरे मामले में उन्हें रिमांड पर लिया गया है. इस मामले कल (बुधवार) जमानत के लिए सुनवाई होगी. जानकारी के अनुसार, सुनवाई के…

कहीं आपकी जान न ले ले एंटीबॉयोटिक दवाओं का अधिक इस्‍तेमाल, एक नजर इधर भी डालें

एंटीबॉयोटिक दवाओं का सेवन बैक्टीरिया संबंधी संक्रमण से बचाव के लिए किया जाता है। लंबे समय तक इन दवाओं को खाने से शरीर पर इनका असर बंद हो जाता है। नतीजतन सामान्य संक्रमण और बीमारियां भी प्राणघातक बन जाती हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी चेताते हुए एक रिपोर्ट जारी की है जिसमें इन दवाओं के लिए बढ़ रही प्रतिरोधक क्षमता को स्वास्थ्य के लिए बड़े खतरों में से एक माना है। 65 फीसद बढ़ी बिक्री अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज डायनामिक्स, इकोनॉमिक्स एंड पॉलिसी और प्रिंसटन यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक 2000 से 2015 के बीच पूरी…