आईब्रोस की सुंदरता बढ़ाती है आपकी आँखों का आकर्षण, इसे अपनाये देखे ये टिप्स

खूबसूरती बढ़ाने के लिए आँखों का आकर्षक लगना बहुत जरूरी है और इसके लिए आपकी भौंहों का सुन्दर होना भी जरुरी है । जी हाँ, महिलाओं की भौंहें और उनकी सुंदरता महिलाओं के चेहरे में नई जान डाल देती हैं। भौहों का घना और सही आकार आँखों का आकर्षण बढाने में मदद करता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए है जिनकी मदद से आप अपनी भौहों को घना और सुंदर बना सकती है । तो आइये जानते हैं इन घरेलू उपायों को । 1…

‘कुंग फू हसल’ के अभिनेता ब्रूस लेउंग का 77 साल की उम्र में निधन, जैकी चैन ने जताया दुख

मशहूर मार्शल आर्टिस्ट और ‘कुंग फू हसल’ के अभिनेता ब्रूस लेउंग का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्हें लेउंग सिउ-लंग के नाम से भी जाना जाता था। यह जानकारी सीएनए लाइफस्टाइल ने दी है। रिपोर्ट के अनुसार, ब्रूस लेउंग का निधन 14 जनवरी 2026 को अज्ञात कारणों से हुआ। उनके परिवार ने अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर रखी है, जबकि अंतिम विदाई समारोह 26 जनवरी को चीन के शेन्जेन के लोंगगांग जिले में आयोजित किया जाएगा। एक भावुक विदाई संदेश में लेउंग के डौयिन (टिकटॉक की…

राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश

राजश्री पान मसाला के विज्ञापन मामले में मंगलवार को कोटा कंज्यूमर कोर्ट में सुनवाई हुई. एक्टर सलमान खान को कोर्ट में पेश होना था. लेकिन सलमान खान कोटा की अदालत में पेश नहीं हुए. अब अगली सुनवाई अदालत ने अब 5 फरवरी की तारीख तय की. शिकायतकर्ता ने गैर जमानती वारंट जारी किए जाने की गुहार लगाई. ये मामला भाजपा नेता एवं अधिवक्ता इंद्र मोहन सिंह हनी द्वारा दायर किया गया है. अधिवक्ता रिपु दमन सिंह ने बताया कि न्यायालय ने 26 दिसंबर को आदेश दिया था कि सलमान खान…

अब आईसीसी को ही आंखें दिखा रहा बांग्लादेश

बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने टी20 विश्व कप को लेकर दिए गए अल्टीमेटम पर क्रिकेट की वैश्विक संस्था आईसीसी को ही घेर लिया है। नजरुल ने आसीसी को चेतावनी दी है और कहा है कि वह उनके दबाव के आगे नहीं झुकेगा। आईसीसी ने हाल ही में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को साफ कह दिया था कि टीम को भारत में ही खेलना होगा, नहीं तो उसकी जगह दूसरी टीम को शामिल किया जाएगा। आईसीसी ने बीसीबी को अपना फैसला बताने के लिए 21 जनवरी तक का समय…

ODI रिटायरमेंट पक्की? रवींद्र जडेजा ने खुद दिया बड़ा हिंट; ये 2 खिलाड़ी रिप्लेसमेंट के लिए परफेक्ट

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में कुछ खास नहीं कर सके थे. तीनों ही मैचों में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला और तीनों पारियों में बैटिंग करते हुए वह किसी में भी 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सके थे, जिसके बाद उनके रिटायरमेंट की चर्चा तेज हुई. अब खुद जडेजा ने अपने रिटायरमेंट को लेकर बड़ा हिंट दिया है. जडेजा ने खुद कहा कि उनका टाइम हो गया है. बता दें कि जडेजा…

भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन की पहली बड़ी बैठक

भाजपा ने 20 जनवरी को नितिन नवीन को औपचारिक रूप से नया अध्यक्ष घोषित किया। अध्यक्ष बनने के बाद नितिन ने पार्टी के सभी प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री बुलाकर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। प्रधानमंत्री मोदी ने भी 2047 के विकसित भारत की तैयारी और आने वाली चुनौतियों के प्रति कार्यकर्ताओं को सजग रहने का संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 2047 के विकसित भारत के समय के लिए तैयार रहने की बात कही है। नितिन नवीन के पार्टी अध्यक्ष घोषित होने के अवसर पर भी उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को…

व्हाट्सप्प पर छोटी-सी गलती पड़ सकती भारी, अकाउंट बैन किये जा सकते हैं

दुनिया की जानी-मानी इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप (WhatsApp) आज के समय में हमारे लिए काफी जरूरी हो गई है। अगर वॉट्सऐप को लाइफस्टाइल का हिस्सा कहा जाए तो यह बिलकुल भी गलत नहीं होगा। चाहे बिजनेस करने वाले हैं, जॉब करने वाले हों या फिर स्टूडेंट्स हों सभी जमकर इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन आपने यह सोचा है कि अगर आपका वॉट्सऐप का अकाउंट बैन हो जाओ तो फिर क्या करेंगे। वॉट्सऐप ने हाल में देशभर में करीबन 20 लाख से ज्यादा अकाउंट्स को प्रतिबंधित किया है। वॉट्सऐप के…

मेयर चुनाव पर सियासी संग्राम, संजय राउत ने भाजपा पर लगाए पार्षदों के फोन टेप के आरोप

राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, भाजपा के पार्षदों पर उसी पार्टी के कार्यकर्ता नजर रख रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि होटल में बंद शिवसेना पार्षदों की जासूसी हो रही है। राउत ने आरोप लगाया कि मुंबई के मेयर का फैसला दिल्ली से हो रहा है, जो महाराष्ट्र का अपमान है। उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना पर भी निशाना साधा। मेयर चुनाव को लेकर सस्पेंस के बीच, राउत ने मंगलवार को मनसे प्रमुख राज ठाकरे से भी मुलाकात की। हाल ही में हुए बीएमसी चुनावों…

तनाव कम करता है दही, जानिए इसके पांच फायदे

अधिकतर लोगों की डाइट का दही एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। दही में काफी पोषक तत्व होते हैं। रोज दही खाने से न केवल आप तरोताजा रहते हैं बल्कि इससे पाचन तंत्र भी ठीक रहता है और पेट से जुड़ी समस्या भी नहीं होती। ऑस्टियोपोरोसिस, ब्लड प्रेशर, बालों और हड्डियों के लिए भी दही कई तरह से फायदेमंद है। आइए जानते हैं इसके पांच फायदे 1. हाई ब्लड प्रेशर: रोज दही खाने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा काफी हद तक कम होता है। वहीं दिल से जुड़ी बीमारियों से दूर…

भेज दिया है गलत मेल बॉस या कलीग्स को , तो टेंशन न लें ये ट्रिक अपनाएं

कभी-कभी ऐसा हो जाता है कि हम गलती से या जल्दबाजी में भेजे गए ईमेल या टेक्स्ट को पुनः प्राप्त करना चाहते हैं, और मैसेजिंग ऐप्स ने उपयोगकर्ताओं के लिए ‘डिलीट फोर एवरीवन’ फीचर के साथ ऐसा करना आसान बना दिया है, लेकिन ईमेल के साथ ही इसे हासिल करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, जीमेल उपयोगकर्ताओं को 30 सेकंड तक ईमेल को Undo या Retrieve करने की अनुमति देता है। यह सेंडर्स को गलती से भेजे गए ईमेल को वापस बुलाने के लिए पर्याप्त बफर समय देता है। अनडू…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जायद दलहन बीज मिनीकिट वितरण हेतु लाभार्थियों का ई-लॉटरी से चयन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जनवरी 2026 वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क जायद दलहन बीज (उर्द एवं मूंग) मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम के तहत लाभार्थी कृषकों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया। यह प्रक्रिया दिनांक 20 जनवरी 2026, मंगलवार को अपराह्न 1:00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के अंतर्गत उर्द दलहन बीज के लिए लक्ष्य संख्या 160 के सापेक्ष 176 कृषकों द्वारा बुकिंग कराई गई, जबकि मूंग दलहन बीज के लिए लक्ष्य संख्या 160…

फर्रुखाबाद: भाजपा को मिला नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, जनपद में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जनवरी 2026 दिन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के संवैधानिक चुनावी प्रक्रिया के अंतर्गत नितिन नवीन को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। इस ऐतिहासिक घोषणा के उपलक्ष्य में आवास विकास स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” और “नितिन नवीन जिंदाबाद” के जोरदार नारे लगाए।…

एटा का समझें पूरा मामला: कारोबारी बेटे ने मां-बाप, पत्नी-बेटी की हत्या की थी:20 दिन बाद बेटी की शादी थी

यूपी के एटा में दवा कारोबारी बेटा ही अपने मां-बाप, पत्नी और बेटी का कातिल निकला है। पुलिस ने सोमवार को 24 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। अलीगढ़ रेंज के DIG प्रभाकर चौधरी ने बताया- कमल सिंह शाक्य ने ही पिता, मां, पत्नी और छोटी बेटी की बेरहमी से हत्या की थी। बेटी की शादी अगले महीने 11 फरवरी को तय थी। शादी चंडीगढ़ में अनुराग सक्सेना से होनी थी। शादी के लिए चार लाख का इंतजाम नहीं हो पा रहा था। पत्नी कमल सिंह को ताना…

लखनऊ:ठेका कर्मियों के वेतन से अवैध कटौती का मामला, अपर श्रमायुक्त ने 19 जनवरी को सुनवाई तय की

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जनवरी 2026 ठेका कर्मियों के वेतन से अवैध रूप से कटौती किए जाने और समय पर ईपीएफ की धनराशि जमा न कराने के मामले में अपर श्रमायुक्त, लखनऊ क्षेत्र द्वारा गंभीर संज्ञान लिया गया है। इस संबंध में मेसर्स टी एंड एमओ सर्विसेज कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड तथा उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) को नोटिस जारी किया गया है। अपर श्रमायुक्त कार्यालय, लखनऊ क्षेत्र द्वारा जारी पत्र के अनुसार ठेका कर्मी श्री मयंक तिवारी सहित अन्य संविदाकर्मियों द्वारा शिकायत की गई थी कि ड्यूटी करने…

लखीमपुर खीरी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हिंदू सम्मेलन में समाज को संगठित होने का आह्वान, सांस्कृतिक मूल्यों पर दिया गया जोर

गोला गोकर्णनाथ : ( द दस्तक 24 न्यूज ) गोला गोकर्णनाथ कंजा स्थित हनुमान मंदिर कंजा में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता राजकुमार जी (विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख, सीतापुर विभाग) ने समाज से एकजुट, जागरूक और संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रबोध को सुदृढ़ करना है।बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत केवल एक भौगोलिक इकाई नहीं, बल्कि एक जीवंत सांस्कृतिक परंपरा है, जिसकी जड़ें हजारों वर्षों पुरानी हैं। उन्होंने…

कासगंज: तनाव प्रबंधन विषय पर चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय में कार्यशाला आयोजित

कासगंज।राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई कासगंज द्वारा दिनांक 20 जनवरी 2026 को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 कार्यालय में तनाव प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रोबेशन अधिकारी पल्लवी सिंह द्वारा की गई।कार्यशाला में जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई से आए अरुण कुमार शर्मा, नर्सिंग ऑफिसर वीरेंद्र कुमार, मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता शुभम पचौरी एवं अर्श काउंसलर द्वारा मानसिक तनाव के कारण, लक्षण एवं निवारण, चिंता व अवसाद, बच्चों की मानसिक समस्याओं तथा तनाव कम करने हेतु योग, कसरत एवं ध्यान प्रक्रिया पर…

फर्रुखाबाद: भूमि विकास बैंक अध्यक्ष पद पर दिनेश कटियार का निर्विरोध निर्वाचन तय, भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जनवरी 2026 मंगलवार को बढ़पुर विकासखंड में सहकारिता के अंतर्गत भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कटियार ने अपना नामांकन पत्र जिला चुनाव अधिकारी सतीश कुमार को सौंपा। नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह, आलू विपणन संघ के सभापति विमल कटियार सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। नामांकन पत्र दाखिल करने की निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने…

फर्रुखाबाद:राजकीय आईटीआई जिले में रोजगार/अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन, 44 अभ्यर्थियों का चयन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जनवरी 2026 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठण्डी सड़क, फर्रुखाबाद में मंगलवार को रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया गया। यह मेला आज दिनांक 20 जनवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें कुल 05 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में 250 रिक्तियों के सापेक्ष 72 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया, जिसके उपरांत कुल 44 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों में एक्सिस बैंक से 08, भारत गियर्स लिमिटेड से 08,…

फर्रुखाबाद:शमसाबाद में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जनवरी 2026 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मंगलवार को शमसाबाद पहुंचकर स्वच्छ भारत मिशन 2.0 (शहरी) के अंतर्गत जलनिगम शहरी द्वारा निर्मित किए जा रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता जलनिगम शहरी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि स्वच्छ भारत मिशन 2.0 (शहरी) के अंतर्गत शमसाबाद में 05 एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है। कस्बे में स्थित दो नालों…

फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को किया जागरूक, दी गई सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जनवरी 2026 मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कोतवाली फर्रुखाबाद की मिशन शक्ति टीम द्वारा छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों एवं आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम की महिला पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षित स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत पुलिस की मदद लें। उन्होंने महिला हेल्पलाइन…