फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जनवरी 2026 जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में आज जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान के अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा आलेख्य मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना एवं आम नागरिकों को अपने नाम व विवरण की जांच का अवसर प्रदान करना है। बीएलओ के पास मतदाताओं की सुविधा हेतु फॉर्म-6 (नया नाम जोड़ने), फॉर्म-7 (नाम विलोपन) एवं फॉर्म-8 (नाम अथवा विवरण में संशोधन) पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराए…
Month: January 2026
फर्रुखाबाद:विशेष अभियान के तहत बूथों पर पहुंचे मतदाता, सायं 4 बजे तक मौजूद रहे बीएलओ
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जनवरी 2026 जनपद में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आज जनपद के समस्त मतदान बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सायं 4 बजे तक उपस्थित रहे। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है। बीएलओ के पास संबंधित बूथ की ड्राफ्ट मतदाता सूची के साथ-साथ नाम कटे हुए मतदाताओं की सूची भी उपलब्ध रही। इसके अतिरिक्त मतदाताओं की सुविधा के लिए फॉर्म-6 (नया नाम जोड़ने हेतु) एवं फॉर्म-8 (नाम/विवरण में संशोधन हेतु)…
फर्रुखाबाद:प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2 के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जनवरी 2026 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में आज जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2 के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत लखनऊ से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा योजना के उद्घाटन के दूरदर्शन पर सजीव प्रसारण के साथ हुई, जिसे कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी एवं लाभार्थियों ने देखा। इसके पश्चात जनपद की लाभार्थी कुसमा देवी (ग्वालटोली), शिवानी (बीबीगंज), शोभा देवी (नगला दीना, भोलेपुर) सहित अनेक पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।…
फर्रुखाबाद:थाना कम्पिल क्षेत्र में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पैदल गश्त, कानून व्यवस्था का लिया जायजा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जनवरी 2026 अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ अरुण कुमार सिंह द्वारा थाना कम्पिल क्षेत्रान्तर्गत पुलिस बल के साथ अपराध नियंत्रण, शांति एवं सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पैदल गश्त की गई। पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने बाजार, मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा सुरक्षा के प्रति भरोसा दिलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश पुलिसकर्मियों…
फर्रुखाबाद:कायमगंज में ‘ज्ञान क्रिकेट टूर्नामेंट’ का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जनवरी 2026 कायमगंज में आज ‘ज्ञान क्रिकेट टूर्नामेंट’ का भव्य एवं उत्साहपूर्ण समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर खेल प्रेमियों, स्थानीय नागरिकों और खिलाड़ियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। समापन समारोह की विशिष्ट अतिथि श्रीमती रेनू गौड़ जी (सदस्य, राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश) एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने कार्यक्रम में सहभागिता कर विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में श्रीमती रेनू गौड़ जी ने कहा कि खेल युवाओं…
फर्रुखाबाद:मौनी अमावस्या पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक ने रामनगरिया मेला का किया निरीक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जनवरी 2026 मौनी अमावस्या पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह द्वारा थाना कादरीगेट क्षेत्रान्तर्गत स्थित रामनगरिया मेला स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मेला परिसर में पैदल गश्त कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा प्रबंध सहित भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पिकेट ड्यूटी एवं घाट क्षेत्र की सुरक्षा का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय…
फर्रुखाबाद:कलेक्ट्रेट से गायब 131 स्मार्टफोन बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जनवरी 2026 कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ के गोदाम से गायब हुए 131 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद कर घटना में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देशन और कुशल पर्यवेक्षण में की गई। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर हरीश चन्द्र के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
फर्रुखाबाद में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, गर्भवती महिलाओं को मिला पोषण किट का सहारा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जनवरी 2026 सांसद मुकेश राजपूत ने आज डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सी.एस.आर.) योजना के अंतर्गत आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने शिविर में उपस्थित गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित किए। शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की नियमित जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना तथा पोषण के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें संतुलित…
फर्रुखाबाद:शीतलहर के बीच जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों को बांटे कंबल
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जनवरी 2026 जनपद में पड़ रही कड़ाके की शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने मानवीय पहल करते हुए रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद पर निराश्रित, गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरित किए। यह कंबल वितरण कार्यक्रम रेडक्रॉस सोसायटी फर्रुखाबाद के सौजन्य से आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि शीतलहर के दौरान खुले में रहने वाले लोगों को ठंड से बचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा…
‘मर्दानी 3’ होगी फ्रेंचाइजी की सबसे लंबी फिल्म…
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी एक बार फिर बड़े पर्दे पर फुल एक्शन मोड में लौट रही हैं. एक्ट्रेस की इस साल दो फिल्में थिएटर्स में दस्तक देने वाली हैं. इनमें से एक नाम उनकी मोस्ट अवेटेड फ्रेंचाइजी ‘मर्दानी 3’ का भी है. ये फिल्म 30 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है, ऐसे में सेंसर बोर्ड ने फिल्म को मंजूरी दे दी है. आइए जानते हैं कि रानी मुखर्जी स्टारर ये क्राइम-एक्शन-थ्रिलर फिल्म कितनी लंबी होगी. ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा था कि फिल्म को…
भूषण कुमार संग रिश्ते को लेकर नाेरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी
हाल ही में पांच साल पुरानी एक टिकटॉक पोस्ट पर नोरा फतेही ने रिएक्ट किया। इस पोस्ट में एक लड़की नोरा फतेही और भूषण कुमार के रूमर्ड रिलेशनिशप को लेकर बात कर रही थी। इसी पोस्ट पर कुछ घंटों पहले ही नोरा से रिप्लाई किया है। क्या सच में ऐसा कुछ है? या यह सब कोरी अफवाह है, जानिए। एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक स्क्रीनशॉट वायरल है, जिसमें एक लड़की भूषण कुमार और नोरा फतेही के लिंकअप पर बात कर रही है। वह कहती है, ‘नोरा लग्जरी बैग, कपड़े,…
2026 टी20 वर्ल्ड कप में इस देश से खेलेगा दक्षिण अफ्रीका का दिग्गज क्रिकेटर?
दक्षिण अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके जेजे स्मट्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इटली क्रिकेट टीम के लिए खेलेंगे, जो पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेलेगी. बता दें कि इटली क्रिकेट बोर्ड ने टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. बड़ी बात ये हैं कि इसमें उस ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी को जगह नहीं मिली, जो इस टूर्नामेंट के क्वालीफायर राउंड में टीम के कप्तान थे. इटली क्रिकेट बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया है, हालांकि इसमें कई खिलाड़ियों के…
WPL 2026: स्मृति मंधाना ने हरमनप्रीत को पीछे छोड़ा, डब्ल्यूपीएल में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाली भारतीय बनीं
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की कप्तान स्मृति मंधाना ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। मंधाना ने 61 गेंदों पर 96 रन बनाए, लेकिन वह शतक लगाने से चूक गईं। इसके बावजूद उन्होंने बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज की और वह महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज बन गईं। मंधाना ने अपनी पारी में 13 चौके और तीन छक्के लगाए। इसके साथ ही वह डब्ल्यूपीएल में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज बनीं। मंधाना ने इस मामले में मुंबई इंडियंस…
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव के नतीजे MVA में मचा सकते हैं उथल-पुथल
महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों के चुनाव नतीजों ने विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी के अंदर समीकरण बदलने की उम्मीद है। चुनावों में शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (शरद) अपने गढ़ पुणे में बुरी तरह हार गई है, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) ने अपने घरेलू मैदान मुंबई में तो मुकाबला किया, लेकिन दूसरे इलाकों में उसके आधार में गिरावट देखने को मिली और कांग्रेस ने कई शहरों में अपनी पकड़ मजबूत की है। अंतिम नतीजों के मुताबिक, 29 नगर निगमों की कुल 2869 सीटों में से भाजपा ने…
महाराष्ट्र : राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने भाजपा की चुनावी रणनीति पर सवाल उठाए
राज्यसभा के सांसद कपिल सिब्बल ने रविवार को भाजपा के चुनावी रणनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा उन राज्यों में, जहां वह सत्ता में नहीं है या बहुमत में नहीं है, वहां अपनी राजनीति के तहत दूसरे राजनीतिक दलों से गठबंधन करती है, सत्ता में आती है और फिर उन गठबंधन सहयोगियों को कमजोर कर देती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में सिब्बल ने भाजपा की राजनीति और रणनीति पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि जिन राज्यों में वे सत्ता में नहीं होते या बहुमत…
एक नहीं कई तरह का होता है एकतरफा प्यार
अमूमन जब हम किसी से प्यार करते हैं तो बदले में उस व्यक्ति से भी प्यार पाना चाहते हैं, तब भी जब उसे हममे कोई भी रूचि नहीं होती. लेकिन कुछ शोधों के आधार पर कई तरह के एकतरफा प्यार का खुलासा किया है और बताया है कि यह सच्चे प्यार से किस तरह अलग होता है. एक उदाहरण से समझे मान लीजिये की आप और आपकी दोस्त एक दूसरे को तीन सालों से जानते हैं. आप अपनी दोस्त के प्रति इतने ज्यादा आकर्षित हैं कि आपके दोस्त उसे आपकी…
अच्छे स्वास्थ्य के लिए सही जीवन शैली अपनाएं
त्योहारों और शादियों में, घी और तेल से बने सभी तरह के खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होते हैं। जो लोग भोजन और पेय के पोषण से अनभिज्ञ हैं, वे अपने स्वास्थ्य के लिए अपना कुछ कीमती समय नहीं निकाल पा रहे हैं। देर रात पार्टियां या देर रात तक काम करने वालों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। सुबह में सोते और रात में जागने के गंभीर स्वास्थ्य परिणाम हो सकते हैं। खाने की गलत आदतों के गंभीर स्वास्थ्य परिणाम हो सकते हैं। मोटापा सबसे पहले…
अगर आप दिमागी बुखार से है परेशान तो जाने, लक्षण,कारण व उपचार
अक्सर बरसात के मौसम लोगों को बुखार होता है,लेकिन देश में हर साल तेजी से दिमागी बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है,दिमागी बुखार में व्यक्ति बहकी-बहकी बातें भी करने लगता है। इस बुखार से व्यक्ति का दिमाग हावी हो जाता है। इसलिए इस तरह के लक्षण दिखाई दे तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। जानते है दिमागी बुखार के लक्षण, कारण और उपचार लक्षण – दिमागी बुखार होने पर व्यक्ति तेज बुखार और ठण्ड लगने के साथ-साथ की मानसिक स्थिति में भी परिवर्तन होते है,सिर में दर्द होना,मांसपेशियो…
लखीमपुर खीरी : मौनी अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) मौनी अमावस्या का पर्व आज रविवार को पूरे देश में आस्था के साथ मनाया गया। छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ नाम से विख्यात शिव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर देवाधिदेव महादेव को पुष्प,दुग्ध,गंगाजल,भांग,धतूरा, प्रसाद आदि चढ़ाकर देवी देवताओं के दर्शन किए इस बीच घंटा घड़ियाल और हर हर बम बम की गूंज से पूरा तीर्थ परिसर गुंजायमान हो उठा। महास्नान पर्व को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक इंतजाम किए गए।…
फर्रुखाबाद:विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान: 18 जनवरी, 31 जनवरी व 1 फरवरी को बूथों पर मिलेंगी मतदाता सूची
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जनवरी 2026 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद में तीन विशेष अभियान तिथियां निर्धारित की गई हैं। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (राजस्व) अरुण कुमार सिंह ने सर्वसाधारण को जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद की चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) विशेष अभियान तिथियों में अपने-अपने बूथों पर मतदाता सूची के साथ…
