कासगंज : 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने ने दिलाई शपथ

16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने ने दिलाई शपथकासगंज: 24 जनवरी। 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाता है। शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित रुद्राक्ष सभागार में मतदाता शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। डीएम ने उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ दिलाई। अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ दिलाई जो कि इस प्रकार…

कासगंज : उत्तरप्रदेश स्थापना दिवस पर जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा बोले प्रधानमंत्री कर्मयोगी योगी जन्म योगी

कासगंज 24 जनवरी। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर स्वामी विवेकानंद सभा का विकास भवन में ‘‘उ0प्र0 की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत‘‘ समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मा0 विधायक अमापुर , मा0 जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा, जिलाधिकारी प्रणय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, , जिला विकास अधिकारी विकल कुमार , संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी विद्यालय, नगर पालिका इंटर कॉलेज संत तुलसीदास इंटर कॉलेज, श्री भागीरथी इंटर कॉलेज, शारदा जोहरी डिग्री कॉलेज, राजकीय कन्या विद्यालय…

फर्रुखाबाद:दिव्यांगजन के सर्वांगीण पुनर्वासन हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं को सहायता योजना के अंतर्गत अनुदान प्रस्ताव आमंत्रित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जनवरी 2026 सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि निदेशालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र संख्या सी-3998 दिनांक 06 जनवरी 2026 के क्रम में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 में परिभाषित 21 प्रकार की दिव्यांगताओं (मानसिक मंदित एवं मानसिक रूप से रूग्ण दिव्यांगजनों को छोड़कर) के लिए दिव्यांगजन के सर्वांगीण पुनर्वासन हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं को सहायता प्रदान करने की योजना संचालित किए जाने संबंधी कार्यकारी आदेश/दिशा-निर्देश निर्गत किए गए हैं। उक्त योजना के अंतर्गत कुल 07 परियोजनाओं/कार्यक्रमों को सहायता अनुदान प्रदान करते हुए…

लखीमपुर खीरी : भारतीय बजरंग दल ने मंदिर के सामने अवैध मीट मुर्गा दुकानों को हटाने की उठाई मांग,सौंपा ज्ञापन

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) कस्बा बांकेगंज में स्थित हनुमान मंदिर के ठीक सामने संचालित अवैध मीट एवं मुर्गे की दुकानों को हटवाने की मांग को लेकर शनिवार को भारतीय बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ गोला तहसील पहुंचकर उप जिलाधिकारी महोदया को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार भीमसेन को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि मंदिर जैसे पवित्र स्थल के सामने इस प्रकार की दुकानों का संचालन न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करता है, बल्कि इससे क्षेत्र में तनाव एवं अशांति की स्थिति भी उत्पन्न हो…

फर्रुखाबाद: श्री रामनगरिया मेला में धूमधाम से मनाया गया यूपी दिवस, मंत्री असीम अरुण ने किया लाभार्थियों को सम्मान व वितरण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जनवरी 2026 को श्री रामनगरिया मेला परिसर में उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार श्री असीम अरुण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ माननीय विधायक कायमगंज डॉ. सुरभि, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए सहित जनपद के समस्त वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया…

फर्रुखाबाद: गणतंत्र दिवस से पूर्व मोहम्मदाबाद में सघन चेकिंग अभियान, पुलिस-डॉग स्क्वाड ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जनवरी 2026 आगामी गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद के नेतृत्व में कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस, एएस (AS) चेक टीम एवं डॉग स्क्वाड द्वारा संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से जांच की गई। डॉग स्क्वाड की सहायता से भी सुरक्षा मानकों के अनुसार तलाशी अभियान चलाया गया, जिससे किसी भी संभावित खतरे को…

फर्रुखाबाद: जनपद के सभी थानों में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस, शिकायतों का त्वरित निस्तारण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जनवरी 2026 जनपद के समस्त थानों में आज “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा थानों पर पहुंची जनता की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, राजस्व एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित प्राप्त शिकायतों का अवलोकन किया गया तथा संबंधित मामलों में विधिक एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायतों का समाधान समयबद्ध एवं निष्पक्ष तरीके से सुनिश्चित…

फर्रुखाबाद:बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ अभिषेक–लक्ष्मी का दाम्पत्य सूत्र बंधन, धर्मपाल बौद्ध ने प्रदान किया प्रमाण पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जनवरी 2026 को अभिषेक पुत्र श्री राकेश कुमार शाक्य, निवासी ग्राम लालपुर, पोस्ट जोत, जनपद मैनपुरी एवं लक्ष्मी पुत्री श्री धनपाल सिंह शाक्य, निवासी ग्राम अनीभोज, पोस्ट समधन, जनपद कन्नौज का दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न कराया गया। बौद्ध परंपरा के अनुरूप आयोजित इस संस्कार में समानता, करुणा और आपसी सम्मान के मूल्यों पर विशेष जोर दिया गया। संस्कार सम्पन्न होने के उपरांत धर्मपाल बौद्ध द्वारा नवदंपति को विवाह का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित परिजनों, रिश्तेदारों…

फर्रुखाबाद:ग्राम कोठी में बुद्ध कथा का शुभारंभ, अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत रहीं उपस्थित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जनवरी 2026 जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी संजय शाक्य एडवोकेट के नेतृत्व में ग्राम कोठी में आज बुद्ध कथा का पावन शुभारंभ भव्य एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर माननीय पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत जी अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सम्मानित ग्रामवासी, बुद्ध अनुयायी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए। बुद्ध कथा के प्रारंभ अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने भगवान गौतम बुद्ध के करुणा, अहिंसा और समता के संदेशों को आत्मसात करने का…

फर्रुखाबाद:गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों का पुलिस अधीक्षक ने किया सूक्ष्म निरीक्षण, अनुशासन और समर्पण की दिखी मिसाल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जनवरी 2026 आगामी गणतंत्र दिवस समारोह को अनुशासित, भव्य एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन में परेड की तैयारियों का गहन निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में सम्मिलित विभिन्न टुकड़ियों की ड्रिल, अनुशासन, वेशभूषा एवं आपसी समन्वय का बारीकी से परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने परेड की प्रत्येक गतिविधि का अवलोकन करते हुए अधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कदमताल की एकरूपता, आदेश पालन की तत्परता तथा अनुशासन पर विशेष ध्यान…

मैनपुरी :भोगाँव में डॉ. प्रशांत मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ

भोगाँव,रेलवे स्टेशन के निकट डॉ. प्रशांत मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का विधिवत शुभारंभ भोगाँव विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री राम नरेश अग्निहोत्री जी द्वारा फीता काटकर किया गया। यह हॉस्पिटल स्वर्गीय डॉ. प्रशांत पाल की पुण्य स्मृति को समर्पित एक जनकल्याणकारी एवं जनसेवी प्रयास है। उद्घाटन अवसर पर स्वर्गीय डॉ. प्रशांत पाल के पिता श्री महेन्द्र पाल सिंह एवं माता श्रीमती शीतला देवी सहित अस्पताल के चिकित्सक, स्टाफ सदस्य तथा विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का सम्मानपूर्वक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर…

फर्रुखाबाद: कमालगंज पुलिस मुठभेड़ में ₹25 हजार का इनामी अपराधी राज किशोर घायल, तमंचा व कारतूस बरामद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जनवरी 2026 जनपद के थाना कमालगंज क्षेत्र में बीती रात पुलिस और शातिर अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में ₹25 हजार का इनामी अपराधी राज किशोर घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अपराधी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कमालगंज पुलिस चेकिंग अभियान के तहत लेन गांव नगला खेमरेगाई तिराहे के पास संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ले रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस…

फर्रुखाबाद की रचनात्मक प्रतिभाओं को मिला नया मंच ‘द क्रिएटिव सोल ऑफ फर्रुखाबाद’ का शुभारम्भ।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जनवरी 2026 जनपद की सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए ‘द क्रिएटिव सोल ऑफ फर्रुखाबाद’ (TCS) का विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस रचनात्मक मंच का उद्घाटन बड़े भाई पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने इसे युवाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। शुभारम्भ अवसर पर अरविन्द शुक्ला ने कहा कि जनपद के युवाओं में अपार प्रतिभा छिपी हुई है, जिसे सामने लाने…

लखीमपुर खीरी : अभाविप ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोला नगर इकाई द्वारा शुक्रवार को सीजीएनपीजी कॉलेज गोला में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पर्चन कर 130वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया साथ ही बसंत पंचमी पर्व के अवसर पर पर मां सरस्वती का पूजन भी किया। अभाविप के नगर मंत्री कृष्णा शुक्ला ने कहा कि स्वतंत्र भारत के विचार के प्रति अपनी उग्र प्रतिबद्धता दिखाने के लिए उन्होंने…

लखीमपुर खीरी : उधार मना करने पर दुकान में लगाई आग,व्यापारी बुरी तरह झुलसा

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) राजेश्वरी पत्नी स्वर्गीय राकेश गुप्ता ने बताया कि वह भीरा की मूल निवासी हैं। प्रार्थनी की परचून की दुकान इटकुटी चौराहे पर है। दिनांक 22 11.26 दिन बृहस्पतिवार को रात्रि लगभग 8:30 बजे मेरा पुत्र रवि गुप्ता दुकान पर बैठा हुआ था तभी गांव का सोवरन यादव पुत्र रामस्वरूप आया और जबरन सामान उधार मांगने लगा, दुकानदार द्वारा उधार देने से इनकार कर दिया गया तो उक्त विपक्षी भद्दी भद्दी गलियां देने लगा दुकानदार द्वारा गाली देने से मना करने पर विपक्षी ने…

विजय थलापति की ‘जन नायकन’ की तरह सेंसर की वजह से अटकी थी इस बॉलीवुड फिल्म की रिलीज, बाद में हुई ब्लॉकबस्टर

अभिनय से राजनीति में सक्रिय हो चुके एक्टर विजय थलापति की बतौर एक्टर आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ 09 जनवरी 2026 को रिलीज होनी थी। मगर, यह अब तक रिलीज नहीं हुई और न ही इसकी रिलीज को लेकर कोई अपडेट है। सेंसर बोर्ड से इसे सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया है। मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है। मद्रास हाईकोर्ट में बीते 20 जनवरी को इस पर सुनवाई हुई थी और फैसला सुरक्षित रख लिया गया है। ‘जन नायकन’ की रिलीज पर संकट के बीच आपको बता दें कि करीब 20 वर्ष…

बॉर्डर 2 के लिए वरुण धवन को ट्रोल करने वालों को करण जौहर ने दिया करारा जवाब, बोले- ‘सच की हमेशा जीत होती है’

बॉर्डर 2 सिनेमाघरों पर रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म के ट्रेलर और गानों की वजह से खूब बज बना हुआ है. फिल्म का पहला गाना घर कब आओगे जब रिलीज हुआ था तो उसके बाद से वरुण धवन को ट्रोल किया जा रहा था. उनके एक्सप्रेशन को लेकर मजाक उड़ाया जा रहा था. अब फिल्म रिलीज होने के बाद वरुण ने अपनी एक्टिंग से सभी का मुंह बंद कर दिया है. अब वरुण को ट्रोल करने वालों को करण जौहर ने भी करारा जवाब दिया है. वरुण धवन की…

सचिन और विराट ने दी साइना नेहवाल को उनके अभूतपूर्व करियर के लिए बधाई

भारतीय बैडमिंटन को उस वक्त तगड़ा झटका लगा जब ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने साफ किया कि वह कोर्ट पर वापसी नहीं करेंगीं। 2023 सिंगापुर ओपन के बाद उन्होंने कोई टूर्नामेंट नहीं खेला और अब एक पॉडकास्ट के दौरान अपने संन्यास को लेकर स्पष्ट बात की। इसी के बाद क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने साइना नेहवाल के लिए दिल छू लेने वाला संदेश लिखा और भारतीय बैडमिंटन में उनके अभूतपूर्व योगदान को सराहा। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक्स…

पकड़ी गई पाकिस्तान की बेईमानी, स्कॉटलैंड के खिलाफ रची साजिश!

2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप से एक अजब मामला सामने आया है, जिसे भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने उठाया है. 22 जनवरी को वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे का आमना-सामना हुआ, जिसमें पाक टीम 8 विकेट से विजयी रही. आकाश चोपड़ा ने आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान ने जानबूझकर खेल को धीमा कर दिया था, जिससे स्कॉटलैंड अंडर-19 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाए. पाकिस्तान और जिम्बाब्वे का मैच, स्कॉटलैंड के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण था. अगर जिम्बाब्वे बड़े अंतर से हार जाती तो बेहतर नेट रन…

इस सेटिंग से WhatsApp में करें ये चेंज, बिना परमिशन अनजान ग्रुप में कोई ऐड नहीं कर पाएगा

फैमली और फ्रेंड्स के साथ कनेक्ट रखने के लिए WhatsApp ग्रुप्स काफी अच्छा तरीका है. इस फीचर का काफी गलत यूज भी कई लोग करते हैं. कई बार अनजान लोग आपको किसी WhatsApp ग्रुप में ऐड करके अपने प्रोडक्ट्स का प्रोमशन करने लगते हैं. इस वजह से कई लोगों के लिए WhatsApp ग्रुप्स फ्रस्ट्रेशन वाला भी होता है. हम में से कई लोग कई ऐसे गैर-जरूरी ग्रुप्स में होते हैं. कुछ लोगों को ग्रुप्स से इस तरह एग्जिट होना भी अच्छा नहीं लगता है. इसके लिए एक अच्छा तरीका है. इस फीचर…