मुंबई:( द दस्तक 24 न्यूज़) 23 नवम्बर 2025 सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नाम फिर सुर्खियों में है—भरत जैन। अक्सर “भारत का सबसे अमीर भिखारी” कहे जाने वाले भरत जैन की कहानी जितनी हैरान करने वाली है, उतनी ही विवादों से भी घिरी रहती है। दावा किया जाता है कि मुंबई की सड़कों पर भीख मांगकर उन्होंने करोड़ों की संपत्ति खड़ी कर ली। उनकी लग्जरी लाइफ़स्टाइल, महंगे घर और कमाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं फैल रही हैं। सोशल मीडिया दावों के अनुसार, भरत जैन पहले मुंबई की सड़कों…
Month: November 2025
फर्रुखाबाद:थाना कमालगंज पुलिस ने मिशन शक्ति के पांचवें चरण में महिलाओं को किया जागरूक
फर्रुखाबाद:( द दस्तक 24 न्यूज़) 23 नवम्बर 2025 को थाना कमालगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के तहत जागरूक एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन और अधिकारों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। साथ ही, उन्हें रोजमर्रा की परिस्थितियों में सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस द्वारा महिलाओं को निम्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन…
फर्रुखाबाद:थाना शमसाबाद पुलिस ने मिशन शक्ति के पांचवें चरण में महिलाओं को किया जागरूक
फर्रुखाबाद:( द दस्तक 24 न्यूज़) 23 नवम्बर 2025 को थाना शमसाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त, सुरक्षित और जागरूक बनाना है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी। इसमें घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा कानून सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। पुलिस ने महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों…
फर्रुखाबाद:बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ कुलदीप व गीता का दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार
फर्रुखाबाद:( द दस्तक 24 न्यूज़) 23 नवम्बर 2025(रविवार) को जनपद फर्रुखाबाद में एक सरल, शांतिपूर्ण और प्रेरणादायी विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कुलदीप पुत्र श्री बालिस्टर सिंह शाक्य, निवासी ग्राम नगला धनी, पोस्ट सिकन्दरपुर खास तथा गीता पुत्री श्री सत्यभान शाक्य, निवासी ग्राम इनायतनगर, पोस्ट कायमगंज का दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ। संस्कार का संचालन धर्मपाल बौद्ध द्वारा किया गया। बौद्ध परंपरा के अनुसार करुणा, समता, मैत्री एवं अहिंसा के मूल्यों पर आधारित इस विवाह संस्कार में नवदम्पति को जीवन में परस्पर सम्मान, सहयोग…
फर्रुखाबाद:शांति व्यवस्था बनाए रखने को नवाबगंज पुलिस की पैदल गश्त, प्रमुख बाजारों में दिखी सतर्कता
फर्रुखाबाद:( द दस्तक 24 न्यूज़) 23 नवम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा आज थाना क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष पैदल गश्त अभियान संचालित किया गया। थाना पुलिस टीम ने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और मुख्य मार्गों पर पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएँ भी जानीं और उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पैदल गश्त के दौरान…
जानिए कॉफी स्क्रब के फायदे
कॉफी का बना ये मास्क बढ़ती हुई उम्र में आपकी स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसके लिए 2 चम्मच कॉफी पाउडर, 2 चम्मच कोको पाउडर, 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इसे साफ चेहरे और गर्दन में अच्छी तरह से लगाएं। हल्की मसाज के साथ इसे 20-25 मिनट लगा रहने दें। इसके बाद साफ पानी से धो लें। कॉफी डेड स्किन को निकालकर कोलेजन को बढ़ाता है। इसके साथ ही ये स्किन को मॉश्चराइज करने में मदद करता है। इसके…
स्टीम लेने से चेहरे की बढ़ती है चमक और सुंदरता
चेहरे को स्टीम देना चेहरे के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है . अगर चेहरे की सुंदरता बढ़ाना चाहते हैं तो आपको चेहरे को भाप देना होगा. इससे आपके चेहरे की कई तरह की गन्दगी बाहर होती है और आपको नया लुक मिलता है. बता दें, भाप हमारी बॉडी में जाकर गर्मी पैदा करती है और शरीर में मौजूद खराब बैक्टीरिया खत्म कर देती है. इससे हेल्थ संबंधी प्रॉबल्म भी दूर तो होती है साथ ही भाप लेने के कई ब्यूटी फायदे भी है. तो चलिए आपको बता देते हैं…
आखिर क्यो होती है सर्दी में नाक ठंडी, जानिए कारण और बचाव के उपाय
सर्दी आने का अहसास सबसे पहले नाक को ही होता है। सर्दी का मौसम शुरू होते ही कुछ लोगों की नाक ठंडी होने लगती है, खासकर तब जब घर से बाहर निकलना होता है। कि सारी सर्दी नाक में ही जा रही है। हालांकि कुछ लोगों को डस्ट एलर्जी की वजह से भी सर्दी के मौसम में नाक की परेशानी हो सकती है, लेकिन सर्दी में नाक का ठंड होना एक अलग परेशानी है। कुछ लोग कितना भी कपड़ा पहन लें तब भी उनकी नाक ठंडी ही रहती है। ऐसे…
फर्रुखाबाद:पुलिस झंडा दिवस पर फतेहगढ़ में आयोजित हुआ गरिमामयी समारोह, एसपी आरती सिंह ने फहराया पुलिस ध्वज
फर्रुखाबाद:( द दस्तक 24 न्यूज़) 23 नवम्बर 2025 आज “पुलिस झंडा दिवस” के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन फतेहगढ़ में एक गरिमामयी समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह ने पुलिस ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की और उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया। एसपी आरती सिंह ने पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी संदेश को पढ़कर सभी पुलिसकर्मियों को सुनाया। संदेश में पुलिस संगठन की गौरवपूर्ण परंपरा, अनुशासन, समर्पण और जनसेवा की भावना को सर्वोच्च बताते हुए हर परिस्थितियों में…
फर्रुखाबाद: आदर्श थाना मऊदरवाज़ा में धूमधाम से मनाया गया पुलिस झंडा दिवस
फर्रुखाबाद:( द दस्तक 24 न्यूज़) 23 नवम्बर 2025 जनपद के आदर्श थाना मऊदरवाज़ा में आज पुलिस झंडा दिवस समारोह बड़े ही सम्मान और अनुशासन के साथ मनाया गया। थाना परिसर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने ध्वज फहराकर सभी पुलिसकर्मियों को सलामी दी। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों को बैज भी लगाए गए। थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने पुलिस झंडा दिवस के महत्व को याद करते हुए बताया कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 23 नवंबर 1952 को पहली बार यूपी पुलिस को पुलिस…
लखनऊ:डीजीपी राजीव कृष्ण ने पुलिस झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री को लगाया लैपल-पिन, स्मृति-चिह्न भेंट कर बढ़ाया गौरव
लखनऊ:( द दस्तक 24 न्यूज़) 23 नवम्बर 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर आज एक विशेष और गरिमामय क्षण देखने को मिला, जब प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री राजीव कृष्ण ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को उत्तर प्रदेश पुलिस ध्वज का लैपल-पिन लगाया और उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट किया। यह क्षण डीजीपी के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण होने के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश पुलिस बल के लिए सम्मान का विषय रहा। डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस का ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि…
हरदोई के डीएम अनुनय झा और एसपी अशोक मीणा ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात
हरदोई:( द दस्तक 24 न्यूज़) 23 नवम्बर 2025 जनपद के जिलाधिकारी आईएएस अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक आईपीएस अशोक मीणा ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से औपचारिक मुलाकात की। यह भेंट शिष्टाचार मुलाकात के रूप में आयोजित हुई, जिसमें जिले में चल रहे विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और आगामी प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर विस्तृत चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने हरदोई में चल रही प्रमुख योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली और समयबद्ध व पारदर्शी क्रियान्वयन पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने जिले…
फर्रुखाबाद:नवाबगंज शिव वाटिका मैरिज लॉन में हुआ भव्य कार्यक्रम में बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार।
फर्रुखाबाद:( द दस्तक 24 न्यूज़) 22 नवम्बर 2025 दिन शनिवार को स्थानीय शिव वाटिका मैरिज लान नवाबगंज में आज एक गरिमामय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार सम्पन्न हुआ। यह विवाह समारोह सभासद अनिल शाक्य की बहन ज्योति, पुत्री श्री महेशचन्द्र शाक्य (निवासी—बरतल गली, वार्ड संख्या 14, गांधीनगर, नवाबगंज) और सरलकुमार, पुत्र श्री वेदराम शाक्य (निवासी—ग्राम नगला टीका, पोस्ट बरौन, जिला फर्रुखाबाद) के मध्य आयोजित किया गया। विवाह की विशेषता यह रही कि पूरा दाम्पत्य संस्कार बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार अत्यंत सरल, शांत और अनुशासित वातावरण में सम्पन्न…
फर्रुखाबाद: एशिया की सबसे बड़ी आलू मंडी सातनपुर में नए आलू की हुई एंट्री, आढ़तों पर हुआ शुभारम्भ
फर्रुखाबाद:( द दस्तक 24 न्यूज़) 23 नवम्बर 2025 एशिया की सबसे बड़ी आलू मंडी के रूप में प्रसिद्ध सातनपुर मंडी में आज नए आलू की आवक का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर आढ़तियों ने विधि-विधान से पूजन किया, प्रसाद का वितरण किया और दुकानों का मुहूर्त कर नए सीज़न का स्वागत किया। मंडी में आज सबसे पहले मेसर्स सुरेश कुमार विजय कुमार तथा मेसर्स विकास यादव–गौरव यादव की आढ़तों पर नए आलू की आवक दर्ज की गई। दोनों आढ़तों पर मिलाकर लगभग 100 पैकेट नए आलू आए। एक पैकेट में…
फर्रुखाबाद: महिला की जमीन पर कब्जा दिलाने के आरोपी दरोगा गिरीश कुमार को पुलिस अधीक्षक ने किया लाइन हाजिर।
फर्रुखाबाद:( द दस्तक 24 न्यूज़) 22 नवम्बर 2025 जिला पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने महिला की जमीन पर कब्जा करवाने के गंभीर मामले में सख्त रुख अपनाते हुए थाना नवाबगंज में तैनात उप निरीक्षक गिरीश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। आरोप है कि दरोगा ने चंपुरा रोड पर रहने वाली सावित्री देवी की जमीन पर जोधा नगला निवासी तेज सिंह को कब्जा दिलाया था। किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य और जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने बताया कि जमीन पर अवैध कब्जा कराने के लिए दरोगा ने…
सो जा बेटा, नहीं तो 1 डायलॉग ने रातोंरात पलटी थी एक्टर की सोई हुई किस्मत ?
साल 1975 में एक ऐसी फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, जिसने रिलीज होती ही तहलका मचा दिया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. लेकिन एक एक्टर की तो सिर्फ एक डायलॉग ने किस्मत चमका दी थी हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, वो हैं बॉलीवुड के खुंखार विलेन अमजद खान. उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं, लेकिन शोले में उन्होंने जो रोल निभाया उसे लोग कभी नहीं भूल पाए.फिल्म में अमजद के डायलॉग…
स्मृति मंधाना की शादी की रस्में शुरू, हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें वायरल ?
भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी की रस्में इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. हल्दी के बाद उनकी मेहंदी सेरेमनी की नई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जिनमें दोनों परिवारों और दोस्तों की बेहद खास झलक दिखाई देती है. खास बात यह रही कि स्मृति की टीम की साथी खिलाड़ी भी इस मौके पर मौजूद रहीं जिससे माहौल और ज्यादा खुशहाल हो गया. मेहंदी की रंगीन रस्मों के बीच हर पल को कैमरे में कैद किया गया और फैंस इन पलों को दिलसे…
सम्राट चौधरी गृहमंत्री होने के बावजूद अफसरों के “चौधरी” नहीं होंगे सम्राट ! CM नीतीश ने चला ऐसा दांव
बिहार में पिछले 20 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह मंत्रालय सहयोगियों को दिया है. इससे पहले वह चाहे जिस भी गठबंधन के साथ रहे हैं गृह विभाग हमेशा अपने पास ही रखते रहे हैं. लेकिन इस बार गृह विभाग भारतीय जनता पार्टी के खाते में आई है और बीजेपी ने सम्राट चौधरी को इस विभाग का जिम्मा सौंपा है. हालांकि, सम्राट भले ही बिहार के नए गृह मंत्री बन गए हैं लेकिन अफसरों पर उनकी चौधराहट नहीं चल पाएगी. सामान्य प्रशासन सीएम…
बिहार में एक या दो नहीं बल्कि पूरे 15 जिलों में नहीं खुला महागठबंधन का खाता, लालू का किला भी ढहा
बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद राज्य में नई सरकार का गठन भी हो चुका है और मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी हो गया है. इसके बावजूद लोगों के बीच महागठबंधन के करारी हार को लेकर रोज ही चौक चौराहों से लेकर चाय की दुकानों पर चर्चा हो रही है. सब अपने-अपने हिसाब से चुनाव की गणित सुलझा रहे हैं. लेकिन इन सबमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि विधानसभा चुनाव से पहले अपनी प्रचंड जीत का दावा करने वाला विपक्ष बिहार के 38 में…
लखनऊ:यूपी सरकार की बड़ी कार्रवाई,अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक एस.एन.पांडेय सहित कई अधिकारी निलंबित।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 नवंबर 2025 उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में गंभीर अनियमितताओं और वित्तीय गड़बड़ियों की शिकायतों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए संयुक्त निदेशक शेष नाथ पांडेय (एस.एन. पांडेय) सहित कई अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ■ संयुक्त निदेशक एस.एन. पांडेय निलंबित सूत्रों के अनुसार विभागीय जांच में पाया गया कि मदरसों से संबंधित वित्तीय अनियमितताओं और वेतन भुगतान गड़बड़ियों में संयुक्त निदेशक की लापरवाही और भूमिका संदिग्ध पाई गई। इसी आधार पर उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर…
