फर्रूखाबाद: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत डीएम ने किया बूथों का निरीक्षण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 नवम्बर 2025 विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान के तहत आज शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने विशेष अभियान दिवस पर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय सकबाई, विकास खंड मोहम्मदाबाद तथा प्राथमिक विद्यालय तकीपुर के बूथों पर पहुँचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित बी.एल.ओ. को निर्देशित किया कि गणना प्रपत्रों को भरने व डिजिटाइजेशन/फीडिंग की प्रक्रिया में और अधिक तेजी लाई जाए, ताकि अभियान…

फर्रुखाबाद: बिना प्रपत्र माल ढोने पर दो स्लीपर बसें सीज, ओवरलोडिंग पर कार्रवाई तेज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 नवम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर परिवहन विभाग और राज्य कर विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व अमित त्यागी, सहायक आयुक्त (राज्य कर), सचल दल फतेहगढ़ द्वारा किया गया। अभियान के दौरान स्लीपर बसों में अवैध माल ढुलाई की शिकायतों की जांच की गई। टीम ने दो स्लीपर बसों को बिना प्रपत्र माल ढोते हुए पकड़कर मंडी में सीज कर दिया। दोनों बसों पर कुल ₹18,000 का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा,…

रायबरेली :सलोन तहसील में किया गया समाधन दिवस का आयोजन

1. शिकायतों के समाधान हेतु विशेष कैंप का आयोजन सलोन कोतवाली परिसर में शनिवार को जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) की संयुक्त अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर दूर-दराज़ से आए ग्रामीणों ने भूमि विवाद, पुलिस से संबंधित समस्याएँ, बिजली कटौती, राजस्व अभिलेख और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ी कई शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं। 2. डीएम–एसपी ने किया शिकायतों का मौके पर परीक्षण जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने लोगों की समस्याएँ ध्यानपूर्वक सुनीं और तत्काल निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को…

कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न।

जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु की बैठक आयोजित की गयी । बैठक में उपायुक्त जिला उद्योग द्वारा बिन्दुवार अजेन्डा पढते हुए उद्योग बन्धुओ की समस्याओ से जिलाधिकारी एवं अन्य विभागो को अवगत कराया गया। बैठक में जनपद में नये औद्योगिक आस्थान विकसित करने के सम्बन्ध में विचार विमर्श, निवेश मित्र पोर्टल पर ऑनलाइन लम्बित आवेदन पत्रों की समीक्षा, उ0प्र0 ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के दौरान शासन स्तर से हस्ताक्षरित हुये एमओयू एवं जीबीसी 4/0 में तैयार प्रस्तावों को धरातल पर लाने के…

हरदोई : दरोगा ने रेप आरोपियों से ली रिश्वत पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने बताया लगाया आरोप डीजीपी से मामले की जांच की मांग

हरदोई:- हरदोई के मझिला थाने के एक दरोगा पर रेप के आरोपियों को बचाने के लिए रिश्वत लेने का आरोप लगा है आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने दरोगा शिव प्रताप सिंह पर ₹50,000 लेने और कुल ₹1,00000 की मांग करने का आरोप लगाया है उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग डीजीपी उत्तर प्रदेश से की है। अमिताभ ठाकुर ने डीजीपी को भेजी शिकायत में बताया कि उनकी पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष विमलेश शर्मा ने उन्हें एक ऑडियो रिकॉर्डिंग दी है इस रिकॉर्डिंग में ग्राम…

रायबरेली: नशे मे धुत मोटरसाइकिल सवार युवक ने साइकिल से ट्यूशन पढ़कर घर जा रही छात्रा को मारी जोरदार टक्कर मौके पर छात्रा की हुई मौत

रायबरेली। नशे में धुत मोटरसाइकिल सवार ने ट्यूशन पढ़कर साइकिल से लौट रही छात्रा को टक्कर मार दी जिससे छात्रा की मौत हो गई। डीह थाना क्षेत्र के मधुकरपुर निवासी राम मिलन यादव की 14 वर्षीय पुत्री पलक यादव मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कक्षा 09 की छात्रा है। वो स्कूल से वापस आकर परशदेपुर के एनएच पब्लिक स्कूल में ट्यूशन पढ़कर साइकिल से घर जा रही थी। तभी महेशपुर के पास नशे में धुत मोटरसाइकिल चालक ने उसे टक्कर मार दी जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे…

फर्रुखाबाद: SIR अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को मिलेगा विशेष प्रोत्साहन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 नवम्बर 2025 विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान को तेज़ और प्रभावी ढंग से पूरा कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बीएलओ के लिए प्रोत्साहन योजना की घोषणा की है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में वह प्रथम बीएलओ, जिसने सबसे अधिक डिजिटाइजेशन का कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया होगा, उसे प्रशासन की ओर से विशेष सम्मान दिया जाएगा। जिला प्रशासन के अनुसार, विजेता बीएलओ को निम्न सुविधाएँ प्रदान की जाएँगी— 1. प्रशस्ति पत्र के साथ औपचारिक सम्मान Special Intensive…

फर्रुखाबाद में आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए बड़ा कदम,झनकू फाउंडेशन हरियाणा द्वारा संचालित डॉग कैचर नसबंदी केंद्र का उद्घाटन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 नवम्बर 2025 शहर में बढ़ती आवारा कुत्तों की संख्या और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को झनकू फाउंडेशन हरियाणा द्वारा संचालित डॉग कैचर नसबंदी केंद्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी तथा नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने फीता काटकर किया। 3 हजार कुत्तों की होगी नसबंदी नसबंदी टीम प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि लगभग 3,000 कुत्तों को पकड़ा जाएगा। प्रत्येक कुत्ते की नसबंदी, टीकाकरण, इलाज और भोजन पर 996 रुपये का खर्च आएगा। टीम में…

फर्रुखाबाद:कमालगंज प्रथम से जिला पंचायत सदस्य पद के युवा प्रत्याशी एडवोकेट संजय शाक्य का जनसंपर्क अभियान तेज, देवतुल्य जनता का मिल रहा भरपूर समर्थन।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 नवम्बर 2025 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कमालगंज प्रथम क्षेत्र से युवा एवं ऊर्जावान प्रत्याशी एडवोकेट संजय शाक्य ने आज क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों से मुलाकात की, समस्याओं को सुना और अपने विजन से अवगत कराया। स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें भरपूर आशीर्वाद व समर्थन देने का आश्वासन भी दिया। एडवोकेट संजय शाक्य ने कहा कि वे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और सेवा भाव के साथ क्षेत्र के विकास के लिए…

फर्रुखाबाद में मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) जारी, 22 और 23 नवंबर को विशेष अभियान दिवस

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 नवम्बर 2025 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में मतदाता सूचियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान तेजी से संचालित किया जा रहा है। यह विशेष अभियान 4 नवंबर 2025 से प्रारंभ हुआ है और 4 दिसंबर 2025 तक पूर्ण किया जाना है। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार 22 नवंबर (शनिवार) और 23 नवंबर (रविवार) को विशेष अभियान दिवस के रूप में घोषित किया गया है, जिसके तहत सभी पात्र नागरिकों से मतदाता गणना प्रपत्र भरवाए जाएंगे। मतदाता अपने बूथ पर…

फर्रुखाबाद: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 को लेकर राजनीतिक दलों की बैठक सम्पन्न।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 नवम्बर 2025 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR-2026) के संबंध में आज शाम 4:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ व पारदर्शी बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी विस्तृत रूप से प्रदान की। उन्होंने अपील की कि दल…

फर्रुखाबाद: पाक्सो कोर्ट ने किशोरी अपहरण व दुष्कर्म मामले में सुनाया फैसला, अभियुक्त को 20 वर्ष की सजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 नवम्बर 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक लखनऊ के निर्देश पर लंबित मामलों में प्रभावी पैरवी को लेकर पुलिस और अभियोजन पक्ष को सख्त निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में फर्रुखाबाद जिले के चर्चित थाना कम्पिल के मु0अ0सं0 79/2022 (वाद संख्या 86/2022) में धारा 363, 366, 376 भा०द०वि० एवं 5/6 पाक्सो एक्ट के अंतर्गत दर्ज मामले में बड़ा निर्णय सामने आया है। अभियुक्त वीरसिंह पुत्र रामभरोसे निवासी भीमनगर थाना कम्पिल के विरुद्ध पुलिस द्वारा की गई ठोस विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल…

एशिया कप सेमीफाइनल में हारा भारत, सुपर ओवर जीतकर फाइनल में पहुंचा बांग्लादेश

बांग्लादेश ने सुपर ओवर तक चले सेमीफाइनल मैच में भारत को हरा दिया है. एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट के इस सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश और भारत, दोनों टीमों की पहली पारी 194 रनों पर समाप्त हुई. ऐसे में सुपर ओवर का सहारा लिया गया. भारतीय बल्लेबाज सुपर ओवर की पहली दोनों गेंदों पर आउट हो गए थे. इस तरह बांग्लादेश को सुपर ओवर में सिर्फ एक रन बनाना था. दरअसल बांग्लादेश टीम ने बिना रन बनाए सुपर ओवर जीत लिया. बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए 194 रन बनाए थे.…

‘मस्ती 4’ ने ‘120 बहादुर’ को किया चारों खाने चित्त, जानें ओपनिंग डे पर किसने कितना कमाया

21 नवंबर को थिएटर्स में दो बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई हैं. एक तरफ विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और ऋतेश देशमुख की डार्क कॉमेडी फिल्म ‘मस्ती 4’ है, तो दूसरी तरफ फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ भी पर्दे पर आ गई है. ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है. आइए जानते हैं पहले दिन किस फिल्म ने कितना कमाया है और कलेक्शन की रेस में कौन बाजी ले गया है. ‘मस्ती 4’ के साथ एक बार फिर विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और ऋतेश…

दालमंडी वालों को दाल की तरह दले नहीं… अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार पर तीखे शब्दों में हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में मेट्रो से लेकर तमाम बड़े विकास कार्य सपा की देन हैं, जबकि बीजेपी ने वाराणसी का विकास जानबूझकर रोक दिया। दालमंडी इलाके में चल रहे चौड़ीकरण और तोड़फोड़ को अखिलेश ने ‘पॉलिटिकल डिमोलिशन’ करार दिया। उनका कहना था कि यह योजना इतिहास और धरोहर बचाने के नाम पर नहीं, बल्कि संकीर्ण सियासत की साजिश है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते…

फरवरी में शुरू हो सकता है टी20 विश्व कप, भारत और पाकिस्तान के बीच मैच इस तारीख को संभव

टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अगले साल भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टूर्नामेंट का आयोजन होना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सात फरवरी से टूर्नामेंट की शुरुआत हो सकती है जिसका फाइनल मुकाबला आठ मार्च को खेला जा सकता है। बड़ी बात यह है कि भारत और पाकिस्तान की टीमें इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भिड़ सकती हैं। भारत स्वदेश में होने वाले विश्वकप में गत चैंपियन के रूप में उतरेगा। टीम ने पिछले साल…

एक साथ सैर पर निकले शाहरुख और सलमान खान, अबू धाबी से सामने आई तस्वीर; नेटिजंस बोले- दो भाई दोनों तबाही

बॉलीवुड के दो चर्चित सितारे सलमान और शाहरुख खान इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल में दोनों एक्टर्स कई समारोह में एक साथ दिख चुके हैं। अब दोनों खान अबू धाबी के किसी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं, जहां से उनकी साथ में तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस पर यूजर्स रिएक्ट करते दिख रहे हैं। IIFA के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया गया है। इसमें सलमान खान और शाहरुख खान साथ में तस्वीरें क्लिक कराते दिख रहे हैं। दोनों कलाकार अबू धाबी के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम…

क्या कुत्तों को सच में दिखाई देते हैं यमराज !

रात के समय अक्सर कुत्तों की रोने की आवाज हमारे मन में कई सवाल खड़े करती है। कुछ लोगों का मानना है कि रात के समय कुत्तों को यमराज आते दिखाई देते हैं इसलिए वह रोने लगते है। पर क्या यह बात सच है? तो आज हम बात करेंगे कि आखिर कुत्ते रात के समय ही विशेष प्रकार की ध्वानि क्यों निकालते हैं। क्या वाकई उन्हें यमराज आते दिखाई देते है। कहा जाता है कि जब कहीं किसी की मृत्यु होने वाली होती है तो उसका पूर्वाभास कुत्तों को हो…

नीतीश कुमार के पास कौन-कौन सा विभाग रहेगा? उपेंद्र कुशवाहा के बेटे को भी बड़ी जिम्मेदारी

बिहार में नई सरकार बनने के बाद विभागों का बंटवारा हो गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास सामान्य प्रशासन, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन और ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हुए हैं वह रहेंगे. उपेंद्र कुशवाहा के बेटे को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है. दीपक प्रकाश को पंचायती राज विभाग मिला है. दरअसल बीते गुरुवार को गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा 26 मंत्रियों ने शपथ ली थी. शपथ लेने वालों में उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश भी थे. इनकी चर्चा सबसे अधिक इसलिए…

फर्रुखाबाद:गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज मतापुर में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम मे विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

जिले में लगातार पुलिस अपनी मेहनत के बदौलत विद्यार्थियों युवाओं महिलाओं सबको जगह-जगह पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम लगाकर जागरूक कर रही है आज क्षेत्राधिकार मोहम्मदाबाद, साइबर क्राइम व कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस टीम द्वारा गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज मतापुर में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों को भी यातायात के नियमों का पालन करना साइबर अपराध से बचाव और मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा के विषय में जागरूक किया गया अंत में सभी ने सुरक्षित यातायात का संकल्प लिया