जिले में लगातार पुलिस अपनी मेहनत के बदौलत विद्यार्थियों युवाओं महिलाओं सबको जगह-जगह पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम लगाकर जागरूक कर रही है आज क्षेत्राधिकार मोहम्मदाबाद, साइबर क्राइम व कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस टीम द्वारा गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज मतापुर में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों को भी यातायात के नियमों का पालन करना साइबर अपराध से बचाव और मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा के विषय में जागरूक किया गया अंत में सभी ने सुरक्षित यातायात का संकल्प लिया
Day: November 21, 2025
फर्रुखाबाद:डॉ.राममनोहर लोहिया अस्पताल में मेजर डॉ.रोहित तिवारी ने 13.5 किलो का ट्यूमर निकालकर बचाई 45 वर्षीय महिला की जान।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 नबम्बर 2025 सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और चिकित्सा विशेषज्ञता का बेहतरीन उदाहरण फर्रुखाबाद के डॉ. राममनोहर लोहिया (मेल) अस्पताल में देखने को मिला, जहाँ एक अत्यंत जोखिमपूर्ण सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए 45 वर्षीय महिला की जान बचाई गई। अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन मेजर डॉ. रोहित तिवारी ने अपनी कुशल टीम के साथ मिलकर 13.5 किलोग्राम वजनी ट्यूमर को सुरक्षित रूप से निकालकर एक चमत्कारिक सफलता हासिल की। मरीज की हालत थी बेहद गंभीर — ट्यूमर तेजी से बढ़कर बना जानलेवा फर्रुखाबाद की…
फर्रुखाबाद/कन्नौज: शिक्षक एवं स्नातक चुनाव को लेकर भाजपा की संयुक्त बैठक सम्पन्न, चुनाव प्रबंधन पर जोर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 नबम्बर 2025 आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर आज फर्रुखाबाद एवं कन्नौज जनपद की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन की रणनीति तय करना और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से चुनाव में जुटने के लिए तैयार करना रहा। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में संभल से पूर्व सांसद, वर्तमान एमएलसी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सैनी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षक व स्नातक चुनाव पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण…
फर्रुखाबाद;गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 नबम्बर 2025 गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज, मतापुर पिपरगांव में आज कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति के पांचवें चरण के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को जागरूक और सशक्त बनाने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और शिक्षक उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता तथा कानून द्वारा उपलब्ध अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशेष रूप से ऑनलाइन सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और दैनिक जीवन में सतर्कता अपनाने पर जोर दिया गया।…
फर्रुखाबाद में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दी गई महत्वपूर्ण जागरूकता
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 नबम्बर 2025 अजय वर्मा क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद तथा साइबर/कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस टीम द्वारा गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज, मतापुर पिपरगाँव में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को यातायात नियमों के पालन, साइबर अपराध से सुरक्षा, तथा मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छोटी-सी लापरवाही सड़क दुर्घटनाओं और साइबर ठगी जैसे गंभीर अपराधों का कारण बन…
फर्रूखाबाद में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक, मंत्री जयवीर सिंह ने किए कई महत्वपूर्ण निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 नबम्बर 2025 पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मा. मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री श्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत विभिन्न लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं के तहत सहायता सामग्री व प्रमाणपत्र वितरित करके की गई। लाभार्थियों को सामग्री व प्रमाणपत्र वितरण बैठक के प्रारंभ में कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को उपकरणों की चाबियाँ प्रदान की गईं। श्रीमत मधुबाला को कम्बाइन हार्वेस्टर (अनुदान ₹10,19,700), उमेश चंद्र…
लखनऊ:उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी जन्मदिन की बधाई।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 नबम्बर 2025 उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती आनंदीबेन पटेल के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि श्रीमती पटेल का सरल, सौम्य एवं समर्पित व्यक्तित्व राज्य के विकास और सामाजिक सरोकारों को नई दिशा प्रदान करता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्यपाल के रूप में आनंदीबेन पटेल ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है। उनके…
कानपुर नगर से बड़ी कार्रवाई: ग्राम प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक पर 20.58 लाख रुपये के दुरूपयोग का आरोप, FIR दर्ज – कई अधिकारियों पर जुर्माना
कानपुर नगर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 नबम्बर 2025 ग्राम पंचायत सैबसू, विकासखंड बिल्हौर में मनरेगा कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। श्री राहुल तिवारी पुत्र श्री राजेन्द्र प्रसाद, निवासी ग्राम व पोस्ट सैबसू द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। समिति में परियोजना निदेशक (DRDA), अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग तथा सहायक अभियंता लघु सिंचाई विभाग शामिल थे। जांच रिपोर्ट में कुल ₹20,58,614 रुपये के दुरुपयोग की पुष्टि हुई।…
फर्रुखाबाद :भाकियू ने की नवाबगंज थाने के घेराव की घोषणा, जमीनी विवाद में कार्रवाई पर उठे
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 21 नम्बर 2025 भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) फर्रुखाबाद ने शनिवार 22 नवंबर 2025 को नवाबगंज थाने का घेराव करने की घोषणा की है। संगठन ने आरोप लगाया है कि थाना नवाबगंज से जुड़े एक जमीनी विवाद में पुलिस की कार्यप्रणाली संदिग्ध है और न्यायालय व राजस्व विभाग की प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की गई है। जमीनी विवाद में दर्ज हुआ SC/ST एक्ट का मुकदमा मामला श्रीमती सावित्री देवी पत्नी स्वर्गीय ब्रजमोहन और कृष्णपाल जाटव के बीच जमीन को लेकर चल रहे विवाद से…
रायबरेली में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष ,आधा दर्जन लोग हुए घायल
भदोखर थाना क्षेत्र के मोलिहामऊ गांव में एक मामूली कहासुनी ने शुक्रवार देर रात खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों पक्षों के दबंग लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें दोनों तरफ से आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल और निजी क्लिनिकों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।मारपीट के बाद एक पक्ष के घायल लोग पुलिस…
रायबरेली : युवक ने खा लिया जहरीली पदार्थ
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के थुलवासा गांव में गुरुवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में 48 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी सीएचसी पहुंचाया।डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए तत्काल रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर गहन उपचार शुरू किया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह तक उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है, हालांकि वह अभी खतरे से बाहर है।परिजनों ने बताया कि ये सब अचानक हुआ था।…
रायबरेली दर्दनाक सड़क हादसे मे एक दर्जन से अधिक लोग हुए घायल
रायबरेली जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। बछरावां थाना क्षेत्र के मदाखेड़ा स्थित सई नदी के पुल के पास निजी बस और तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे की तीव्रता इतनी भयानक थी कि बस के परखच्चे उड़ गए, जबकि दोनों वाहनों का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।बस में सवार दर्जनों यात्री लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर यात्रा कर रहे थे। टक्कर के तुरंत बाद चीख-पुकार मच गई। हादसे में चालक सहित करीब 12-15 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो…
पटना से बड़ी खबर: युवा विधायक मैथिली ठाकुर को मिला महामहिम राज्यपाल से मिलने का सौभाग्य
पटना:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 नबम्बर 2025 बिहार पटना स्थित राजभवन में आज बिहार की सबसे युवा विधायक मैथिली ठाकुर को महामहिम राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद ख़ान से शिष्टाचार भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह मुलाकात आत्मीयता, स्नेह और सार्थक चर्चाओं से भरपूर रही। राजभवन में हुए स्वागत से अभिभूत मैथिली ठाकुर ने बताया कि महामहिम राज्यपाल ने उन्हें भरपूर आशीर्वाद दिया और अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श भी किया। मुलाकात के दौरान उन्हें राजभवन में परोसे गए स्वादिष्ट भोजन का भी आनंद मिला। उन्होंने कहा कि “राजभवन आज…
फर्रुखाबाद: 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 नबम्बर 2025 जनपद के थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम रूनी चुरसाई में 10 वर्षीय मासूम बालिका पुत्री रंजीत सिंह चौहान उर्फ भूरे निवासी ग्राम रूनी चुरसाई के साथ दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। वारदात से पूरे क्षेत्र में रोष व आक्रोश का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव के ही 50 वर्षीय शिवजीत चौहान पुत्र कलक्टर सिंह निवासी ग्राम रूनी चुरसाई ने मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। घटना पड़ोस में खाली पड़े मकान फूल सिंह के घर पर…
फर्रुखाबाद: बौद्ध रीति से संपन्न हुआ सुमन–विकास का दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 नवम्बर 2025 ग्राम नीवलपुर पोस्ट शमशाबाद जिला फर्रूखाबाद की सुमन पुत्री श्री सर्वेश सिंह शाक्य एवं ग्राम बादीनपुर पोस्ट मसमुदिया जिला मैनपुरी के विकास पुत्र श्री अहिबरन सिंह शाक्य का वैवाहिक दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार आज बौद्ध रीति-विधि के अनुसार शांति और सादगीपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। संस्कार सम्पन्न होने के उपरांत धर्मपाल बौद्ध द्वारा नवदंपत्ति को विधिवत बौद्ध विवाह प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। विवाह के दौरान पंचशील ग्रहण, बुद्ध-वंदना तथा मंगल पाठ के साथ दोनों परिवारों ने नवविवाहित जोड़े के सुखद दांपत्य जीवन की…
फर्रुखाबाद:शमसाबाद में मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 नवम्बर 2025 थाना शमसाबाद में आज मिशन शक्ति अभियान के पांचवें चरण के अंतर्गत महिलाओं को सशक्त, सुरक्षित और जागरूक बनाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को सुरक्षा संबंधी अधिकारों, सरकारी योजनाओं और त्वरित सहायता के लिए उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला हेल्पडेस्क की प्रभारी एवं पुलिस अधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या उत्पीड़न की स्थिति…
फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित एसपी कार्यालय में एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ स्थित एसपी कार्यालय में एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। यह शिकायत गुरुवार को मोहम्मदाबाद सीओ अजय वर्मा को दी गई है।पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 23 अप्रैल 2024 को हुई थी। उसके पति की मृत्यु 14 मार्च 2025 को एक सड़क दुर्घटना में हो गई थी, जब वह अपनी बहन के घर जा रहे थे।पीड़िता का आरोप है कि पति की मौत…
फर्रुखाबाद में सघन चेकिंग अभियान: 13 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई, भारी जुर्माना व टैक्स वसूला
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 नवम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में परिवहन विभाग की टीम ने आज विभिन्न मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 13 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई और भारी जुर्माना तथा टैक्स वसूला गया। चेकिंग के दौरान 3 स्कूल बसें बिना परमिट संचालित पाई गईं। परिवहन विभाग ने तत्काल इनका चालान करते हुए ₹30,000 का जुर्माना लगाया। साथ ही, 2 जेसीबी मशीनें बिना फिटनेस के संचालित होती मिलीं। इन पर ₹42,500 का जुर्माना तथा…
फर्रुखाबाद:मोहम्मदाबाद में राष्ट्रीय एकता मार्च सम्पन्न, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल रहे मुख्य आकर्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 नवम्बर 2025 सरदार पटेल की 150वीं जयंती अभियान कार्यक्रम के तहत जनपद फर्रुखाबाद की भोजपुर विधानसभा के मोहम्मदाबाद में आज राष्ट्रीय एकता मार्च का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने विशेष तौर पर सहभागिता की। मार्च की शुरुआत एसएम इंटर कॉलेज, मोहम्मदाबाद से हुई, जो मोहम्मदाबाद चौराहे से आगे बढ़ते हुए मोहन पैलेस में एक जनसभा के साथ संपन्न हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल तिरंगा ध्वज थामे कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों के साथ आगे बढ़ते हुए “सरदार पटेल…
फर्रुखाबाद: महादेव खाद भण्डार का लाइसेंस निलंबित, दुकान सील — संदिग्ध डीएपी से किसान सतर्क
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 नवम्बर 2025 कटिया रोड, कम्पिल स्थित महादेव खाद भण्डार पर डीएपी खाद की गुणवत्ता को लेकर किसानों द्वारा की गई शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। स्थानीय कृषक बलवीर, उदयवीर, पप्पू और सुनील निवासी गंगपुर शाहपुर ने इस प्रतिष्ठान से खरीदी गई डीएपी खाद को संदिग्ध बताते हुए तहसील कायमगंज में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर जिला कृषि अधिकारी ने मौके पर पहुँचकर किसानों की मौजूदगी में दुकान की जाँच की। प्रथम दृष्टया खाद की गुणवत्ता संदिग्ध पाए…
