रायबरेली : सरायं सहिजन गाँव के पास एक युवती ने शारदा सहायक नहर में लगाई छलांग

ऊंचाहार-क्षेत्र के सरायं सहिजन गाँव के पास एक युवती ने शारदा सहायक नहर में छलांग लगा दी।एसडीआरएफ व पुलिस के सर्च ऑपरेशन के बाद लगभग 30 घण्टे बाद युवती का शव कुछ दूरी पर नहर से ही बरामद किया गया है।मदारीपुर गाँव निवासी अजय कुमार पत्नी व एक बिटिया के साथ शहर में रहते है, और उनकी दूसरी बेटी रोशनी व एक बेटा घर पर पिता के साथ रहते है।गुरुवार की सुबह किसी बात से नाराज रोशनी 18 वर्ष घर से निकल पड़ी तो भाई ने साइकिल से उसका पीछा…

फर्रुखाबाद:नवाबगंज में मिशन शक्ति 5.0 एवं राष्ट्रीय पोषण माह 5.0 के तहत जागरूकता रैली का आयोजन

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 विकास खण्ड नवाबगंज में आज प्रातः 11 बजे मिशन शक्ति 5.0 एवं राष्ट्रीय पोषण माह 5.0 के अंतर्गत महिलाओं की जागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ जिला कार्यक्रम अधिकारी की अध्यक्षता में विकास खण्ड कार्यालय परिसर से हुआ। कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी नवाबगंज, मुख्य प्रशिक्षक, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, मुख्य सेविका, यूनिसेफ प्रतिनिधि, खण्ड शिक्षा अधिकारी, खण्ड समन्वयक, आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाएं सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। जिला कार्यक्रम अधिकारी व बाल…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों संग की बैठक, विकास कार्यों की समीक्षा

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनपद के सभी ग्राम प्रधान शामिल हुए। बैठक में विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश अभियान, क्रॉप सर्वे, फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, स्वच्छता शुल्क वसूली तथा 15वें और 5वें वित्त आयोग के व्यय से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों से अपेक्षा की कि वे अपनी-अपनी ग्राम पंचायत के प्रत्येक वार्ड से अधिक से अधिक लोगों…

फर्रुखाबाद:पुलिस पर युवक से बर्बरता का आरोप, मानवाधिकार संगठन ने किया थाने का घेराव

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 थाना कादरी गेट क्षेत्र के बस स्टॉप के पास पुलिस पर युवक से बर्बरता करने का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार युवक अपनी बीमार मां के लिए दवाइयां लेकर अस्पताल जा रहा था। दशहरा पर्व को देखते हुए पुलिस ने इलाके में बैरिकैटिंग कर रखी थी। इसी दौरान बाइक सवार युवक को पुलिस ने रोक लिया। बताया जा रहा है कि युवक ने पुलिसकर्मियों से बीमार मां की दवाइयां जल्द अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगाई, लेकिन बहस के दौरान पुलिस से…

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ में कूड़े के ढेर से बीमारी फैलने का खतरा, मोहल्ले में बढ़ी चिंता

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 शहर के मोहल्ला नवदिया, ग्वालटोली टिलिया में स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि भारत माता मंदिर के नीचे गली और आसपास के खाली प्लॉटों में सफाईकर्मी जगह-जगह से इकट्ठा किया गया कचरा डालकर चले जाते हैं। इस कारण कूड़े के ढेर सड़कों और गलियों में जमा हो गए हैं, जिससे गंभीर बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। मोहल्ले के निवासियों कौशल दीक्षित, अनुराग ठाकुर और शैलेंद्र एडवोकेट ने इस समस्या को लेकर सफाई…

फर्रूखाबाद: त्यौहार और जुमे पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रशासन का फ्लैग मार्च

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 त्यौहारों और जुमे के मद्देनज़र आम जनमानस में सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के नेतृत्व में यह फ्लैग मार्च लाल गेट से बीबीगंज चौकी तक किया गया। मार्च में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने आमजन को संदेश दिया कि त्योहार के अवसर पर किसी भी प्रकार की अफवाह या अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट…

फर्रूखाबाद: प्रशासन ने किया सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण, आमजन को दिलाया भरोसा

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 त्यौहार और जुमे के मौके पर जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट दिखा। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से कोतवाली फर्रूखाबाद और थाना मऊदरवाजा क्षेत्र का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी तरह की अवांछित गतिविधि या अप्रिय स्थिति…

फर्रुखाबाद प्रवेश नियंत्रित एक्सप्रेस-वे परियोजना : 43 ग्रामों में भूमि अधिग्रहण पर 4 अक्टूबर को बैठक

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 जिले से गुजरने वाली फर्रुखाबाद प्रवेश नियंत्रित एक्सप्रेसवे परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। इसके तहत जनपद की तहसील सदर एवं अमृतपुर के कुल 43 ग्रामों में भूमि अधिग्रहण किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इसी क्रम में किसानों, किसान संगठनों के प्रतिनिधियों तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ एक बैठक का आयोजन 04 अक्टूबर 2025 को सायं 6:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी फर्रुखाबाद करेंगे।…

फर्रुखाबाद:संकिसा में 5-6 अक्टूबर को भव्य बुद्ध महोत्सव : कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अक्टूबर 2025 ऐतिहासिक बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा में इस वर्ष 5 एवं 6 अक्टूबर को भव्य बुद्ध महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति की ओर से जोरदार तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव में राजनीति और समाज के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम के अनुसार, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य तथा जन अधिकार पार्टी के संस्थापक व जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा मुख्य वक्ता के रूप में 5 अक्टूबर की रात 8 से 10 बजे तक अपने विचार व्यक्त…

कासगंज ने रचा नया रिकॉर्ड और लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन से ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं में चमका कासगंज

नागरिक सेवाओं के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण में उत्कृष्टता प्रदर्शित करते हुए जनपद कासगंज ने सितंबर 2025 माह के लिए संपूर्ण उत्तर प्रदेश में ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल आवेदनों के निस्तारण में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिला प्रशासन की समयबद्ध सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। ई-डिस्ट्रिक्ट योजना शासन की एक महत्वपूर्ण और प्राथमिकता वाली योजना है। इसके माध्यम से नागरिकों को विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्र ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाते हैं। इस प्रणाली का उद्देश्य कार्यों में पारदर्शिता लाना है, जिसके लिए शासन स्तर पर कार्यक्रम…

लखीमपुर खीरी : मैलानी कस्बे में हुये मातारानी के जगराते में रात भर झूमते रहे भक्त

गोला गोकर्णनाथ – गोला तहसील के मैलानी कस्बे में)मां दुर्गा जागरण युवा समिति मैलानी के द्वारा नगर के प्राचीन शिव मंदिर के निकट गुरुवार की रात विशाल दुर्गा जागरण का आयोजन किया गया।इसमें मां की भेंटों पर भक्त रातभर झूमते रहे।जयकारों से पंडाल गूंजता रहा।मैलानी कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर के बाहर रोड पर बने पंडाल में माता रानी के जगराते में हवन पूजन के बाद बाहर से आए गायक कलाकारों ने पूरी रात माता रानी के भजनों से भक्तों को डुबाए रखा। शाहजहांपुर से आए कलाकर शुभम रंगीला ने…

लखीमपुर खीरी : मैलानी के चरक हॉस्पिटल में शुरू हुई फ्री ओपीडी

गोला गोकर्णनाथ – गोला तहसील के मैलानी कस्बे के चरक अस्पताल एंड मेटरनिटी सेन्टर में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन नगर पंचायत चेयरपर्सन कीर्ति माहेश्वरी एवं समाजसेवी भवानी शंकर माहेश्वरी के द्वारा फीता काटकर 365 दिनों तक चलने वाली फ्री ओपीडी का शुभारंभ किया।इस दौरान खुटार नगर पंचायत चेयरपर्सन पति लक्ष्मण गुप्ता,नरेश यादव,अनीता यादव,जिला उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री गोपाल सिंघल,नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष पंडित राजेश शर्मा,मोहम्मद उमर सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। अस्पताल के मालिक डॉ शादाब सिद्दीकी ने बताया कि गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों…

पीलीभीत:रावण का पुतला फूंकर मनाया गया विजयदशमी का पर्व ।

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश जनपद पीलीभीत के कस्बा बिलसंडा में रावण का पुतला फूंकर विजय दशमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। विजय दशमी की शाम को सुमित गुप्ता, संजीव मौर्य, संचित गुप्ता, अंकित गुप्ता, राजेश,बाबू गुप्ता,अनुज गुप्ता, प्रतिक्षा गुप्ता,एंजल गुप्ता,हनी गुप्ता,आथर्व गुप्ता, कार्तिक गुप्ता,शानवी गुप्ता सहित अनेकों नगर वासी जय दुर्गे टाकीज के पास एकत्र हुए। सुमित गुप्ता ने वहां उपस्थित सभी को विजय दशमी की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि विजय दशमी को दशहरा के नाम से भी पुकारा जाता है। वहां उपस्थित सभी ने एक-दूसरे…

फर्रुखाबाद:अमित यादव ने जनता से समर्थन व आशीर्वाद की अपील की

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अक्टूबर 2025 जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी अमित यादव (मोहम्मदाबाद चतुर्थ) ने जनता से सहयोग और आशीर्वाद की अपील की है। उन्होंने कहा कि बिना मेहनत और साहस के जीवन में कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता। अपने संदेश में उन्होंने प्रेरणादायी शब्दों के माध्यम से जनता को संबोधित करते हुए कहा –”पैर गीले किए बिना समंदर नहीं मिलता, डर के साये में कभी मुक़द्दर नहीं मिलता, जब तक पानी में छलांग न लगाओगे, ज़िन्दगी का असली सफ़र नहीं मिलता।” अमित यादव ने…

फर्रुखाबाद:गांधी जयंती पर स्वच्छोत्सव एवं मिशन शक्ति अभियान का संयुक्त आयोजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अक्टूबर 2025 गांधी जयंती के पावन अवसर पर जनपद में स्वच्छता ही सेवा स्वच्छोत्सव 2025 एवं मिशन शक्ति 5.0 अभियान का संयुक्त कार्यक्रम बड़े ही भव्य रूप से आयोजित किया गया। यह आयोजन प्राथमिक विद्यालय बढ़ना बुजुर्ग, विकास खंड कमालगंज में हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने की। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह भी गरिमामयी उपस्थिति में मौजूद रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके उपरांत गांधी जी व लाल बहादुर…

फर्रुखाबाद:गांधी जयंती पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम सम्पन्न

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अक्टूबर 2025 ग्राम पंचायत सोता बहादुरपुर के पांचाल घाट पर आज गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा (स्वक्षोत्सव) कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए माननीय सांसद श्री मुकेश राजपूत, जिलाधिकारी श्री आशुतोष द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट, डीएफओ, उप जिलाधिकारी सदर एवं जिला पंचायत राज अधिकारी ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा का आज समापन हुआ। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से स्वच्छता का संकल्प लेते हुए…

फर्रुखाबाद में गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण व विचार गोष्ठी आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अक्टूबर 2025 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर फर्रुखाबाद कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने सभी को स्वच्छता, सादगी और ईमानदारी की शपथ दिलाई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर जिला आबकारी अधिकारी,…

फर्रुखाबाद:मां गंगा सेवा समिति ने गांधी-शास्त्री जयंती एवं विजयदशमी पर किया वृक्षारोपण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अक्टूबर 2025 मां गंगा सेवा समिति द्वारा विजयदशमी महापर्व एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र चतुर्वेदी, महामंत्री आशीष मिश्रा और संगठन मंत्री आलोक चतुर्वेदी ने कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए दोनों महापुरुषों के जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डाला। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य और अहिंसा का मार्ग तथा लाल बहादुर शास्त्री का “जय जवान, जय किसान” का नारा…

फर्रुखाबाद:गांधी जयंती पर फर्रुखाबाद में स्वच्छता अभियान व वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अक्टूबर 2025 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आज फर्रुखाबाद के पांचाल घाट गंगा तट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गांधी जयंती के अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में समाज को जागरूक करना है। कार्यक्रम में पार्टी के सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र राजपूत, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार…

फर्रुखाबाद से नितिन कुमार गौतम व अतुल कठेरिया बने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिला संयोजक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अक्टूबर 2025 आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने संगठन को मज़बूती प्रदान करने और बहुजन समाज के हित में कार्यों को और गति देने के लिए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष मा. सुनील कुमार चित्तौड़ जी के निर्देश पर प्रदेश सचिव मा. बलवीर सिंह जाटव जी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार फर्रुखाबाद जिले से श्री नितिन कुमार गौतम और श्री अतुल कुमार कठेरिया को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर पार्टी ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर…