लखनऊ:यूपी-टी20 लीग सीजन-3 का भव्य समापन, मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 सितंबर 2025 ‘भारत रत्न’ श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आज यूपी-टी20 लीग, सीजन-3 का समापन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सतत प्रोत्साहित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने बताया कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से प्रदेश में खेल संरचना को नई दिशा दी जा रही है। वाराणसी, अयोध्या और गोरखपुर में आधुनिक स्टेडियमों का निर्माण…

फर्रुखाबाद से खिसका ढाईघाट का मेला, अब होगा शाहजहांपुर के जिम्मे।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 सितंबर 2025 जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर माघ मेला रामनगरिया ढाईघाट अब फर्रुखाबाद प्रशासन के हाथ से निकल गया है। शासन ने इस मेले का संपूर्ण दायित्व जिला पंचायत शाहजहांपुर को सौंपने का निर्णय लिया है। शासन के आदेश के बाद न केवल मेले की जिम्मेदारी बल्कि उससे जुड़ी प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्था भी शाहजहांपुर प्रशासन के अधीन होगी। शासन का आदेश पंचायती राज अनुभाग-2, लखनऊ से जारी आदेश (पत्रांक 2811/आ०लि०-जि०अधि०-शाह०/2025 दिनांक 15.08.2025) का संदर्भ लेते हुए शासन के उप सचिव किरेन्द्र पाल सिंह…

फर्रुखाबाद:सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात,जिले के विकास को मिली नई दिशा

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 सितंबर 2025 जनपद के सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने जिले से जुड़े कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों पर चर्चा की और मुख्यमंत्री से सकारात्मक आश्वासन प्राप्त किया। राजकीय ऑडिटोरियम का प्रस्ताव विधायक ने फर्रुखाबाद में एक राजकीय ऑडिटोरियम के निर्माण का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया। उन्होंने कहा कि जिले में सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियों के लिए बड़े सभागार की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है।…

कन्नौज जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने संकिसा में वर्षावास भोजनदान कार्यक्रम में की सहभागिता

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 सितंबर 2025 जनपद की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रिया शाक्य ने शनिवार को संकिसा स्थित पूज्य भंते चेतसिक बोधि जी के बोधि पुस्तकालय, महासमता बुद्ध विहार में पहुंचकर वर्षावास के क्रम में आयोजित भोजनदान कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने बौद्ध भिक्षुओं एवं श्रद्धालुओं के साथ धर्मसभा में भाग लिया और समाज में शांति, सद्भाव एवं करुणा का संदेश दिया। भोजनदान कार्यक्रम में उपस्थित होकर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि संकिसा ऐतिहासिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अद्वितीय स्थान है, जहां भगवान बुद्ध…

जौनपुर का माधोपट्टी गांव: केवल 75 घरों से निकले 50 से अधिक IAS-IPS अधिकारी, बनी देश की अनोखी मिसाल

जौनपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का छोटा-सा गांव माधोपट्टी आज पूरे देश में एक अलग पहचान रखता है। महज 75 घरों वाला यह गांव अब “सिविल सेवाओं की फैक्ट्री” के नाम से जाना जाता है, जहां से अब तक 50 से अधिक IAS, IPS और IRS अधिकारी निकलकर देश की सेवा में योगदान दे चुके हैं। माधोपट्टी की कहानी केवल सिविल सेवाओं की सफलता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह गांव विज्ञान, चिकित्सा, सेना और अंतरराष्ट्रीय संगठनों तक अपनी प्रतिभा का परचम लहरा…

फर्रुखाबाद:विकसित भारत- विकसित उत्तर प्रदेश संकल्प @2047 :जनपद में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 सितंबर 2025 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में “विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश, आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश, शताब्दी संकल्प @2047” अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारियों की उपस्थिति रही। जिलाधिकारी ने बताया कि यह अभियान एक माह तक चलेगा। इसके तहत प्रत्येक सेक्टर के लिए एक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। साथ ही जिले से जुड़े 05 प्रबुद्धजन भी नामित किए गए हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर जनप्रतिनिधियों,…

प्रयागराज:अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने जलस्तर में वृद्धि होने की जानकारी दी?

प्रयागराज,अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने बताया है कि अधिशाषी अभियन्ता, बाढ कार्य खण्ड, प्रयागराज, ने अवगत कराया है कि वर्तमान में गंगा, यमुना एवं टोन्स नदी से आ रहे प्रवाह की प्रवृत्ति के दृष्टिगत जनपद प्रयागराज में जलस्तर में वृद्धि होने की प्रबल सम्भावना के सम्बन्ध में अवगत कराया गया है एवं पर्याप्त सर्तकता, बाढ से बचाव के लिए आवश्यक कार्यवाही किए जाने का अनुरोध किया गया है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने सभी संबंधित अधिकारियों को बढते जलस्तर एवं सम्भावित बाढ के दृष्टिगत अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित…

प्रयागराज:अधीक्षक राजकीय उद्यान प्रयागराज मधुमक्खी पालन अनुपूरक कृषि उद्यम के रूप में महत्वपूर्ण स्थान रखता है

मधुमक्खियों से शहद उत्पादन के साथ-साथ फसलों में पर-परागण से पौधों की जीवितता एवं उत्पादन में वृद्धि होती है। कृषि के साथ-साथ अन्य ऐसे अनुपूरक व्यवस्था अपनाये जाने की आवश्यकता है, जिसमें भूमि की ज्यादा जरूरत न हो। इसके लिए वैज्ञानिक पद्धति से मधुमक्खी पालन (मधुमक्खी) पालन को बढ़ावा देने के उ‌द्देश्य से उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण केन्द्र, प्रयागराज में दीर्घकालीन मुधमक्खी पालन प्रशिक्षण की व्यवस्था की गयी है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत तीन माह (90 दिवसीय) का प्रशिक्षण सत्र दिनाँक 16.09.2025 से…

फर्रुखाबाद:बैंक ऑफ़ इंडिया का 120वां स्थापना दिवस शाखा अजमतपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 सितंबर 2025 जनपद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के अंतर्गत बाईपास रोड पर स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया के 120वें स्थापना दिवस के अवसर पर अजमतपुर शाखा में शनिवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर शाखा प्रबंधक एवं बैंक कर्मियों ने स्थापना दिवस को बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुई। शाखा प्रबंधक ने बैंक की ऐतिहासिक यात्रा, ग्राहक सेवा और समाजसेवा के क्षेत्र में बैंक ऑफ़ इंडिया के योगदान पर प्रकाश डाला।…

रोज 5 मिनिट करें ये 5 एक्स۫रसाइज, वजन होगा कम

बढ़ा हुआ वजन न सिर्फ पर्सनैलिटी को खराब करता है बल्कि इससे डायबिटीज, कैंसर और हार्ट डिसीज का खतरा भी बढ़ जाता है। बढ़े हुए वजन को कम करने के साथ-साथ उसे कंट्रोल में रखना भी बहुत जरूरी है लेकिन महिलाएं एक्सरसाइज या वर्कआउट को बोरिंग समझ कर उसे करना पसंद नहीं करती। मगर आज हम आपको कुछ ऐसे मजेदार ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिससे आपका वजन 30 दिन में ही कम हो जाएगा। 30 दिन में वजन कम करके सुड़ौल शरीर पाने के लिए आप इस वर्कआउट ट्रिक्स…

जमीन पर सोने से होते हैं ये चमत्कारी फायदे

जमीन पर सोना भी हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हड्डियों के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ यह तनाव दूर करने में भी सहायक है। आइये जानते हैं जमीन पर सोने के महत्वपूर्ण फायदें – हड्डियों की सरंचना में सुधार अगर आपकी हड्डियों में कोई चोट लगी है तो ऐसे में आप उसे ठीक करने के लिए जमीन पर सोए ऐसा करने से आपकी ये परेशानी हमेशा के लिए टिक हो जाएगी और साथ ही आपकी या चोट भी टिक हो जाएगी . पीठ दर्द से छुटकारा जमीन…

जौनपुर :जौनपुर में धूमधाम हर्षौल्लास के साथ मनाया गया हजरत मोहम्मद साहब का 1500 वा जन्मोत्सव

जौनपुर :जौनपुर में धूमधाम हर्षौल्लास के साथ मनाया गया हजरत मोहम्मद साहब का 1500 वा जन्मोत्सवजौनपुरजौनपुर शहर में आज यौमुन्नबी के मौके पर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लाह व धूमधाम से मनाया गया इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म अरब देश के मक्का में 570 ईस्वी में हुआ था।उनका जन्म इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने, रबीउलअव्वल की 12 तारीख को हुआ था। उनके पिता का नाम अब्दुल्लाह और माता का नाम आमिना था। अब्दुल्लाह का निधन उनके जन्म से पहले ही हो गया…

कासगंज : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदेय स्थल पर मतदाताओं की सुविधाओं को बढ़ाया जाए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा द्वारा जनपदों के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित बनाने, मतदेय स्थलों पर मतदाताओं हेतु सुविधा, मतदाता सूची में उचित संख्या में अनुभाग बनाने, मतदाता सूची में 18 एवं 19 आयुवर्ग के युवा मतदाताओं एवं महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने आदि विषयों से संबंधित बिंदुओं की बैठक कर समीक्षा की गई। उन्होंने आगामी विधान सभा निर्वाचन के दृष्टिगत मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित एवं शुद्ध बनाने, मतदाता सूचियों में मतदाताओं की धुंधली, काली, अस्पष्ट तथा मानक के अनुरूप न पाये जाने वाली फोटो को…

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस ने बरावफात पर की सख्त कार्रवाई, 7 वाहन व भारी मात्रा में डीजे साउंड सिस्टम सीज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 सितम्बर 2025 जनपद पुलिस ने बरावफात पर्व के अवसर पर शांति-व्यवस्था बनाए रखने और ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मानक से अधिक आवाज़ में बज रहे डीजे व साउंड सिस्टम के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाकर कुल 7 वाहन सीज किए हैं। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज व पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के निर्देशन में की गई। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह के नेतृत्व में जिलेभर में बरावफात पर होने वाले धार्मिक आयोजनों…

फर्रुखाबाद:यूपी पीईटी-2025 :जनपद में डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2025 को जनपद में शांतिपूर्ण, सकुशल एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा कानून-व्यवस्था को बनाए…

फर्रुखाबाद:यूपी पीईटी परीक्षा के कारण स्थगित, सम्पूर्ण समाधान दिवस अब 08 सितम्बर को।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 सितम्बर 2025 जिलाधिकारी कार्यालय फर्रुखाबाद की ओर से जारी आदेश के अनुसार आगामी 06 सितम्बर 2025 (शनिवार) को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (PET)-2025 के कारण निर्धारित सम्पूर्ण समाधान दिवस स्थगित कर दिया गया है। अब यह कार्यक्रम 08 सितम्बर 2025 (सोमवार) को आयोजित किया जाएगा। कार्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि सभी सम्बंधित अधिकारी इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें। साथ ही, पूर्व में जारी कार्यालय पत्र संख्या-1494/सात-मु0लेख (सम्पूर्ण समाधान दिवस)/2025 दिनांक 21 जून 2025 यथावत प्रभावी रहेगा।…

रायबरेली : राखी की कीमत बहन ने चुकाई खून से सोते भाई को बहन ने कुल्हाड़ी से काट कर उतारा मौत के घाट

रायबरेली से रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक कलयुगी बहन ने ही अपने भाई का कत्ल कर दिया। राखी का रिश्ता जिसे जिंदगीभर सुरक्षा और प्यार का प्रतीक माना जाता है, उसी पवित्र बंधन को इस बहन ने खून से दागदार कर दिया। दरअसल, हरचंदपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव में युवक हिमांशु घर के बाहर सो रहा था। तभी उसकी बहन ने कुल्हाड़ी से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। शुरुआती जांच में परिजन ने गांव के ही एक युवक पर जमीन विवाद को…

लखनऊ में डॉ. नवल किशोर शाक्य ने शुरू की लक्ष्य मेडिको ?

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 सितम्बर 2025 चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नया कदम उठाते हुए डॉ. नवल किशोर शाक्य जी ने लखनऊ में लक्ष्य मेडिको / LCH Medicos प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की शुरुआत की है। इस अवसर पर उन्हें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों ने बधाई और शुभकामनाएँ दीं। डॉ. नवल किशोर शाक्य का कहना है कि इस कंपनी की स्थापना का उद्देश्य आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण एवं किफायती दवाएँ उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और सुलभता लाना भी कंपनी का प्रमुख…

मैनपुरी में मामूली विवाद में गोली मारकर हत्या ?

दिनदहाड़े हत्या से मचा हड़कंप गांव में दहशत का माहौल कूड़े के विवाद में मारी गोली आरक्षी और उसके सेवानिवृत्ति पिता ने मारी गोली लाइसेंसी राइफल से मारी गई है गोली तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल जिनको हायर सेंटर के लिए किया गया है रेफर गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद शहर कोतवाली के अंतर्गत ताबेपुर गांव की घटना पत्रकार : अर्पित शर्मा

मुख्यमंत्री द्वारा विमोचित उद्गम मॉड्यूल में शिक्षिका अंजली ने किया मैनपुरी का नाम रोशन ?

विगत वर्ष ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा शासन के निर्देशों के क्रम में एक कार्यशाला आयोजित की गयी । जिसमें शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा अपने विद्यालय में बेस्ट प्रैक्टिस / लागू नवाचार प्रदर्शित करने की प्रतियोगिता करायी गयी थी , जिसमें प्राथमिक विद्यालय नगला मांझ की सहायक अध्यापिका अंजली सिंह द्वारा अंजली की पाठशाला नामक नवाचार प्रदर्शित कर प्रस्तुत किया था । चयन समिति डाइट कार्यशाला द्वारा इनको प्रथम स्थान दिया गया तथा यह नवाचार राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ को भेजा गया । राज्य शैक्षिक…