आपने घर में कभी पूजा-पाठ में कमलगट्टे का नाम जरुर सुना होगा। इसके अलावा मंत्रजाप की माला में प्रयोग किया जाने वाला कमलगट्टा धार्मिक अनुष्ठानों के अलावा खाने का काम भी आता है। हो सकता है आपको सुनने में थोड़ी हैरानी हो रही हो लेकिन ये कमलगट्टा किसी आयुर्वेदिक चमत्कारी औषधि से कम नहीं है। जब आपको इससे होने वाले फायदों के बारे में मालूम चलेगा तो आप इसे बार-बार खाना चाहेंगे। दरअसल कमलगट्टा, कमल का ही फल है, जिसका निर्माण कमल के फूल से ही होता है। यह स्वादिष्ट…
Month: September 2025
मथुरा:गोवर्धन में मूर्ति स्थापना को लेकर उठा विवाद, समाज ने महात्मा फुले दंपत्ति की प्रतिमा लगाने की रखी मांग
मथुरा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 सितंबर 2025 जनपद की गोवर्धन विधानसभा में इन दिनों चौराहों के नामकरण और मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। नगर के कई प्रमुख स्थानों पर महाराणा प्रताप, भगवान परशुराम जैसी ऐतिहासिक एवं धार्मिक हस्तियों की मूर्तियां लगाने की कवायद चल रही है। इसी क्रम में सैनी मोहल्ला दसवीसा ब्लॉक चौराहा पर भी एक नई मूर्ति स्थापना की योजना बनाई जा रही है। राधा–कृष्ण प्रतिमा स्थापना पर समाज का विरोध चेयरमैन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस चौराहे पर राधा–कृष्ण की मूर्ति…
कासगंज: प्रभारी मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी एवं जिलाधिकारी ने विकास खण्ड गंजडुण्डवारा के ग्राम नगला शीशम ग्राम पंचायत नरदौली का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को परखा।
मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, उ0प्र0/प्रभारी मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी एवं जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने जनपद कासगंज के विकास खण्ड गंजडुण्डवारा के ग्राम नगला शीशम ग्राम पंचायत नरदौली का भ्रमण कर ग्रामवासियों और प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर मौके पर स्थित को परखा। मा0 प्रभारी मंत्री ने बाढ़ग्रस्त तटवर्ती ग्राम का स्थलीय निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं का मौके पर जायजा लिया। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिये कि कटानरोधी कार्य को लगातार जारी रखा जाये। जिससे गांव की ओर कटान रोका जा सके। ग्रामवासियों को खानपान, ठहरने…
शाहजहाँपुर: थाना रामचन्द्र मिशन को लगातार पाँचवीं बार IGRS में प्रथम स्थान, महिला आरक्षी को मिला सम्मान
शाहजहाँपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 सितंबर 2025 जनपद पुलिस की उपलब्धियों में एक और अध्याय जुड़ गया है। जिले के थाना रामचन्द्र मिशन ने अप्रैल से अगस्त 2025 तक लगातार पाँच माह तक IGRS की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम रैंक हासिल की है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर राजेश कुमार द्विवेदी ने थाना स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला आरक्षी को उनकी लगनशीलता और कार्यनिष्ठा को देखते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और नगद पुरस्कार से भी सम्मानित किया। थाना रामचन्द्र मिशन…
बस्ती:सीएम योगी ने बस्ती में सरस्वती विद्या मंदिर के नवीन प्रकल्प का शिलान्यास किया
बस्ती:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान विद्या भारती के सरस्वती विद्या मंदिर, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के नवीन प्रकल्प का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। यह आयोजन महर्षि वशिष्ठ की पावन धरा बस्ती जनपद में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर सदैव बच्चों के अंदर भारत और भारतीयता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने, एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में कर्तव्यों का बोध कराने तथा सुयोग्य नागरिक तैयार…
फर्रुखाबाद:सेवा पखवाड़ा अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला सम्पन्न
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 सितंबर 2025 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य अनूप कुमार गुप्ता ने मंगलवार को जिले के दौरे के दौरान संगठनात्मक बैठक ली और आगामी सेवा पखवाड़ा अभियान (17 सितंबर से 2 अक्टूबर) की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस को सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों के रूप में मनाना है। इसके तहत रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, प्रदर्शनी, नमो मैराथन, वृक्षारोपण, प्रबुद्ध वर्ग…
लखनऊ:आईएएस ऑफिसर आरती डोगरा: हौसले और जज़्बे की मिसाल
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 सितंबर 2025 भारत में जब भी प्रेरणादायक शख्सियतों की बात होती है, तो IAS ऑफिसर आरती डोगरा का नाम बड़ी इज्ज़त और गर्व के साथ लिया जाता है। 3.5 फीट की लंबाई वाली आरती डोगरा ने अपनी मेहनत, ईमानदारी और आत्मविश्वास के दम पर समाज को यह सिखाया है कि इंसान की काबिलियत उसकी शारीरिक बनावट से नहीं, बल्कि उसके हौसले और सोच से तय होती है। बचपन के संघर्ष और आत्मविश्वास बचपन में आरती को उनकी हाइट की वजह से कई बार ताने और…
इटावा : ताखा के दीग एवं सरसईनावर संकुल की संकुल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता एवं ट्रायल का आयोजन किया गया
विकास खण्ड ताखा के दीग एवं सरसईनावर संकुल की संकुल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता एवं ट्रायल का आयोजन किया गया।जिसमें दीग एवं मामन के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।पूरी प्रतियोगिता में दीग एवं मामन के खिलाड़ी छाए रहे। बीईओ अनुपम शुक्ला के निर्देशन में दीग संकुल की प्रतियोगिता कंपोजिट विद्यालय दीग तथा बेलाहार संकुल की प्रतियोगिता प्राथमिक विद्यालय मामन में आयोजित की गई। दीग संकुल की प्रतियोगिता का शुभारंभ संकुल शिक्षक विकास यादव एवं शिक्षिका दीपा राजपूत के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। जिसमें दीग की टीम ने शानदार…
बागपत की डीएम ने की थी निलंबन की सिफारिश, स्वास्थ्य विभाग ने दिया रामपुर का सीएमओ बनाकर बड़ा इनाम
बागपत:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 सितंबर 2025 उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के ताजा फैसले ने प्रशासनिक हलकों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आईएएस अस्मिता लाल, जिलाधिकारी बागपत ने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (ACMO) डॉ. दीपा सिंह के खिलाफ गंभीर आरोपों के आधार पर निलंबन और कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की संस्तुति प्रमुख सचिव को भेजी थी। लेकिन हैरत की बात यह रही कि स्वास्थ्य विभाग ने उन पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें और भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए रामपुर जिले का मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) बना दिया। भ्रष्टाचार और…
बागपत एसपी की अनोखी पहल: वरिष्ठता नहीं, काबिलियत बनेगी जिम्मेदारी का आधार
बागपत:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 सितंबर 2025 बागपत के पुलिस अधीक्षक (SP) सूरज कुमार राय ने एक नई और अनोखी पहल की शुरुआत की है, जिसने पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना दिया है। उन्होंने जिले के सभी इंस्पेक्टर और दरोगाओं की एक परीक्षा आयोजित कराई। इस परीक्षा का उद्देश्य थानों और चौकियों की जिम्मेदारी अब केवल वरिष्ठता के बजाय काबिलियत के आधार पर देना है। एसपी राय का मानना है कि पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नेतृत्व करने वाले अधिकारी का योग्य और सक्षम…
फर्रूखाबाद में मंत्री जयवीर सिंह ने किया बाढ़ प्रभावित गांव का निरीक्षण, भोजन वितरण व राहत कार्यों के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 सितम्बर 2025 पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश शासन के मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित ग्राम दिलीप की मड़ैया का स्टीमर से पहुँचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों को पका हुआ भोजन वितरित किया और उनकी समस्याएँ सुनीं। मंत्री जयवीर सिंह ने ग्रामीणों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की। उन्होंने जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि सभी प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाए और उनके लिए भोजन, पानी…
फर्रुखाबाद: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य जारी, 65 परिवार सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 सितम्बर 2025 जनपद की तहसील सदर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र दिलीप की मड़ैया मजरा कटरी गंगपुर में प्रशासन द्वारा लगातार राहत व बचाव कार्य किए जा रहे हैं। यहाँ 65 परिवार बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 50 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर बने अस्थायी बाढ़ शरणालय रहमानिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, सलावत खां, फर्रुखाबाद में शिफ्ट किया गया है। प्रशासन द्वारा अब तक सभी प्रभावित 65 परिवारों को एक बार बाढ़ राहत किट वितरित की जा चुकी है। जल्द ही दूसरी बार राहत किट…
फर्रूखाबाद में प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने की विकास एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 सितम्बर 2025 पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उत्तर प्रदेश शासन तथा जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक की शुरुआत में मंत्री जी ने विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया। लाभार्थियों को वितरित की गई सामग्री व स्वीकृति पत्र ★05 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर ★कृषि विभाग के 02 लाभार्थियों को ट्रैक्टर की चाभी ★प्रांतीय रक्षक दल के 82 लाभार्थियों को खेल सामग्री किट ★चिकित्सा विभाग में 09 कनिष्ठ लिपिक को…
फर्रुखाबाद में ओवरलोड वाहनों पर कड़ी कार्यवाही, आठ ट्रक सीज
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 सितम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन ने आज ओवरलोड वाहनों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की।सुबह के समय एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत और यातायात प्रभारी सतेन्द्र कुमार के नेतृत्व में बघार एवं मोहम्मदाबाद क्षेत्र में खनन सामग्री ले जा रहे ट्रकों की चेकिंग की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए कुल आठ ओवरलोड ट्रकों को सीज किया गया। बघार क्षेत्र से 6 ट्रक सीज कर ₹ 2.07 लाख का जुर्माना लगाया गया।मोहम्मदाबाद…
लखनऊ:उत्तर प्रदेश सरकार ने निजी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की जांच के दिए आदेश
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी निजी विश्वविद्यालयों, निजी एवं अशासकीय महाविद्यालयों तथा उच्च शैक्षणिक संस्थानों की मान्यता और प्रवेश प्रक्रिया की सख्त जांच कराने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव एम0पी0 अग्रवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक जनपद में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विशेष जांच समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति में तीन सदस्य होंगे 1. जिलाधिकारी (अध्यक्ष) 2. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक (या पुलिस आयुक्त वाले जिले में नामित अधिकारी) 3. शिक्षा विभाग का एक अधिकारी जांच प्रक्रिया…
कासगंज : नोडल विद्यालयों पर ऑन स्पॉट विद्यालयों के कराए पंजीकरण
इंस्पायर मानक योजना, एक पेड़ मां के नाम, छत्रपति एवं यू डाइस को लेकर अमांपुर ब्लॉक के अंतर्गत मक्खन लाल इंटर कॉलेज में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ इंद्रजीत, जिला समन्वयक विज्ञान क्लब डॉ जयंत कुमार गुप्ता एवं प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। डीआईओएस द्वारा अमांपुर ब्लॉक के अंतर्गत 17 नोडल विद्यालयों की इंस्पायर मानक योजना, एक पेड़ मां के नाम, छात्रवृत्ति…
इलाहाबाद हाईकोर्ट को मिले दो नए न्यायाधीश
इलाहाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 सितम्बर 2025 इलाहाबाद हाईकोर्ट को दो नए न्यायाधीश मिले हैं। राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 217(1) के तहत अपनी शक्ति का उपयोग करते हुए अमिताभ कुमार राय और राजीव लोचन शुक्ला को न्यायाधीश नियुक्त किया है। क़ानून एवं न्याय मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, दोनों न्यायाधीश अपनी-अपनी जिम्मेदारी का कार्यभार संभालने की तिथि से पदभार ग्रहण करेंगे। यह अधिसूचना 6 सितंबर 2025 को जारी की गई है। नई नियुक्तियों के साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट में न्यायिक कार्यवाही की गति और मजबूती…
लखनऊ:यूपी में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 28 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। कुल 28 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। गृह विभाग द्वारा जारी सूची के मुताबिक कई जिलों के पुलिस अधीक्षक से लेकर मुख्यालय स्तर तक अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है। मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं— श्री राजीव सभरवाल को पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण एवं आधुनिकरण, यूपी का प्रभार दिया गया है। ए. सतीश गणेश को अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा,…
प्रयागराज: जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं से सम्पर्क न करने वाले अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि तथा निस्तारण में लापरवाही एवं शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस निर्गत करने के दिए निर्देश
सोमवार को तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा विगत तहसील दिवस के निस्तारित प्रकरणों में से रैण्डम आधार पर 40 निस्तारित प्रकरणों का परीक्षण 13 जनपद स्तरीय अधिकारियों से कराया गया, जिसमें 10 ऐसे प्रकरण पाये गये जो जिला स्तरीय अधिकारियों के परीक्षण में शिकायतकर्ताओं से असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुआ। कुछ प्रकरणों में यह भी प्रकाश में आया कि जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी द्वारा शिकायतकर्ताओं से सम्पर्क ही नहीं किया गया है। जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी का विवरण निम्नवत् हैः- 9 . राजकुमार अग्रवाल, मोहर्रिर-1, पशु कल्याण विभाग, नगर…
लखनऊ:उप्र विधानसभा सचिवालय से बड़ी खबर: विधायक अब्बास अंसारी की सदस्यता पर रोक
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने सोमवार को एक अहम अधिसूचना जारी की है। इसमें मऊ से विधायक श्री अब्बास अंसारी की सदस्यता को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। दरअसल, विधायक अब्बास अंसारी को आपराधिक मुकदमा संख्या–9720/2022 एवं मुकदमा अपराध संख्या–97/2022 में एमपी/एमएलए कोर्ट, मऊ द्वारा दोषी ठहराया गया था। न्यायालय ने 31 मई 2025 को उन्हें दो वर्ष की सजा सुनाई थी। इसके चलते 31 मई 2025 से उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त घोषित कर दी गई थी। हालांकि, श्री अंसारी ने इस…
