पूरनपुर /पीलीभीत। सीमा बल के निर्देशन में ‘ए’ समवाय नौजलिया के कार्यक्षेत्र गाँव बूदीभूड़ के बहुउद्देश्य भवन में मानव चिकित्सा एवं पशुचिकित्सा नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पशुचिकित्सा अधिकारी शालनी परिहार द्वितीय कमान अधिकारी 39 वीं वाहिनी एवं पशुचिकित्सा अधिकारी माधोंटांडा नूरुल हूडा एवं मानव चिकित्साधिकारी हर्षित मोहन 49 वीं वाहिनी और 15 जवानों ने कार्यक्रम में भाग लिया। चिकित्साधिकारी हर्षित मोहन 49 वीं वाहिनी के द्वारा 22 महिला और 31 पुरुष कुल = 53 ग्रामीणों को दवाई वितरण की गई। पशुचिकित्सा अधिकारी शालनी परिहार द्वितीय कमान…
Day: August 22, 2025
कासगंज में जिला स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी में अधिक से अधिक प्रतिभागिता करें नवाचार
सी डी ओविज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देशन में असंगठित क्षेत्र के नव प्रवर्तकों को हेतु जिला स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 17 सितंबर को श्री गणेश इंटर कॉलेज के सभागार में किया जा रहा है। प्रदर्शनी को सफल बनाने के लिए सीडीओ सचिन ने बैठक कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को नवाचार प्रदर्शनी में अधिक से अधिक लाभार्थी / प्रतिभागियों को प्रतिभागीता कराए जाने हेतु निर्देश दिए हैं।उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने विभागों के नव प्रवर्तकों का दिनांक…
मैनपुरी : ड्रोन और चोरी की झूठी अफवाह फैलाने पर अब होगी कार्रवाई ?
एसपी गणेश प्रसाद साहा ने झूठी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश ।बेवजह गली मोहल्ले में दिखने वालों पर भी होगी कार्रवाई। ड्रोन और चोरी की अफवाहों से लोगों में दहशत का माहौल।एसपी ने लोगों से की अपील, बेवजह न फैलाए अफवाह। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी एसपी ने कसा शिकंजा।
फर्रुखाबाद जिले में अधूरे विकास कार्यों पर जिलाधिकारी सख्त, विभागों को दिए सख्त निर्देश।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अगस्त 2025 जिले में अधूरे पड़े निर्माण और विकास कार्यों को लेकर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराज़गी जताई है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं अभी तक पूर्ण नहीं हुई हैं, जिस पर उन्होंने संबंधित विभागों को फटकार लगाते हुए समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जसमई से पुठरी तक मार्ग निर्माण में लापरवाही पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि कोठी बाजार चौराहे से शुरू होकर जाने वाला मार्ग अधूरा पड़ा है, जिसे वर्षा के बाद तत्काल पूरा…
लखनऊ:सपा महिला सभा ने चुनाव अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अगस्त 2025 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा उठाए गए मुद्दे को आगे बढ़ाते हुए समाजवादी महिला सभा ने आज जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा। महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीबू श्रीवास्तव के नेतृत्व में दर्जनों महिला कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने बताया कि विगत चुनाव में चुनाव अधिकारियों द्वारा हजारों मतदाताओं के वोट काट दिए गए थे। सपा की ओर से इस पर विरोध जताते हुए 18,000 से अधिक शपथ पत्र भी प्रस्तुत किए गए…
दिल्ली पुलिस कमिश्नर बदले, सतीश गोलचा बने नए कमिश्नर
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अगस्त 2025 दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस. बी.के. सिंह को हटाकर उनकी जगह आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा को राजधानी का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। गृह मंत्रालय ने आदेश जारी कर गोलचा को यह जिम्मेदारी सौंपी है। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद की गई है। कुछ दिन पहले जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पर हमला हुआ था, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए। गृह मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, 1992 बैच…
प्रयागराज : जिला उद्यान अधिकारी प्रयागराज, उद्यान विभाग द्वारा किया गया ‘‘पर ब्लॉक वन क्राप‘‘ कार्यक्रम का आयोजन,
प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डालर बनाने में उद्यानिकी क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका के दृष्टिगत जनपद प्रयागराज में उद्यान विभाग द्वारा ‘‘पर ब्लाक वन क्राप‘‘ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में विकास खण्ड-जसरा, शंकरगढ़ के कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिसमें उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एकीकृत बागवानी विकास मिशन, ‘‘पर ड्राप मोर क्रॉप‘‘-माइक्रोइरिगेशन योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की विस्तृत जानकारी दी गयी। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना में लाभार्थी का आनलाइन पंजीकरण विभागीय डी0बी0टी0 पोर्टल http://dbt.uphorticulture.in पर जाकर पंजीकरण किया जायेगा। इसके साथ…
औरैया के एसडीएम राकेश कुमार निलंबित, शासन ने की सख्त कार्रवाई।
औरैया:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने जीरो टॉलरेंस नीति को आगे बढ़ाते हुए जनपद औरैया के तत्कालीन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सदर राकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामला 19 अगस्त 2025 का है, जब सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों में एक सीसीटीवी फुटेज/वीडियो तेजी से प्रसारित हुआ। वीडियो में दिखे आचरण को शासन ने गंभीरता से लेते हुए इसे शासन/प्रशासन की छवि धूमिल करने वाला पाया। ★जिलाधिकारी की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई औरैया के जिलाधिकारी आईएएस इंद्रमणि त्रिपाठी ने…
फर्रुखाबाद:पुलिस लाइन सभागार में साइबर क्राइम जागरूकता कार्यशाला का किया गया आयोजन।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में एक विशेष साइबर क्राइम कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जनपद के सभी थाना एवं शाखा प्रभारियों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को साइबर अपराधों की पहचान, रोकथाम और त्वरित कार्रवाई से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रशिक्षित किया गया। इसमें विशेष रूप से CyTrain और NCRP (National Cyber Crime Reporting Portal) के प्रयोग पर विस्तार से जानकारी दी गई। एसपी आरती सिंह ने…
फर्रुखाबाद:सात अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अगस्त 2025 पुलिस और अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी के चलते 15 वर्ष पुराने बहुचर्चित हत्या मामले में सात अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। मामला थाना कमालगंज क्षेत्र के कुन्दन नगला गांव का है। वर्ष 2010 में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 415/2010, वाद संख्या 463/2010, धारा 148, 302, 307, 504, 506, 149 भादवि एवं 7 सीएल एक्ट से संबंधित था। मामले की विवेचना उपरांत पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था। दोषसिद्ध अभियुक्त 1. सुरेन्द्र…
फर्रुखाबाद: प्रभावी पैरवी से दो अभियुक्तों को 3-3 वर्ष की सजा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक लखनऊ के निर्देशन पर अपराधियों को कठोर सजा दिलाने के उद्देश्य से की गई प्रभावी पैरवी का परिणाम सामने आया है। फर्रुखाबाद पुलिस टीम, मॉनीटरिंग सेल, अभियोजन पक्ष एवं कोर्ट पैरोकार/कोर्ट मोहर्रिर के संयुक्त प्रयास से दो अभियुक्तों को अदालत ने सजा सुनाई है। पहला मामला थाना कमालगंज क्षेत्र के अभियुक्त सुरेन्द्र सिंह पुत्र मुंशीलाल निवासी कुन्दन नगला के विरुद्ध वर्ष 2010 में मु0अ0स 416/2010, वाद संख्या 464/2010, धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था।…
नई दिल्ली:कांग्रेस ने की विदेश विभाग की नई टीम की घोषणा, सलमान खुर्शीद चेयरमैन बनाए गए।
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अगस्त 2025 ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने विदेश विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने नए चेयरपर्सन और वाइस चेयरपर्सन्स की नियुक्ति की है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार— श्री सलमान खुर्शीद को चेयरपर्सन बनाया गया है। श्री बृजेंद्र सिंह को वाइस चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। डॉ. अरथी कृष्णा को भी वाइस चेयरपर्सन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों का तत्काल प्रभाव से क्रियान्वयन होगा। कांग्रेस ने पूर्व चेयरपर्सन श्री आनंद शर्मा के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें…
फर्रुखाबाद में बाढ़ का कहर: गांवों में जलभराव से बिगड़े हालात, लोग और मवेशी सड़कों पर शरण लेने को मजबूर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश के जनपद के कायमगंज ब्लॉक के कई गांव इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि गांवों में सामान्य जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। ★घरों में पानी, चूल्हा तक ठंडा गांवों में इतना पानी भर चुका है कि लोग अपने घरों में खाना तक नहीं बना पा रहे हैं। तेज़ धार की वजह से कई पेड़ टूटकर गिर गए, जबकि कई पेड़ बाढ़ के पानी में बह गए। जिन नालों से लोग…
प्रयागराज: रोजगार महाकुम्भ 2025 का आयोजन 26 से 28 अगस्त तक लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में
शासन ने बेरोजगारों के लिए रोजगार महाकुम्भ 2025 का आयोजन किया है। सेवायोजन विभाग 26 से 28 अगस्त, 2025 तक लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रोजगार महाकुम्भ का आयोजन करने जा रहा है। रोजगार महाकुम्भ के माध्यम से सरकार 50 हजार युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप नौकरी उपलब्ध कराएगी। सेवायोजन विभाग द्वारा (rojgaarsangam.up.gov.in) पोर्टल विकसित किया गया है। जिसमें नियोजकों एवं नौकरी हेतु प्रयासरत युवाओं के लिए पंजीकरण सुविधा उपलब्ध है। सेवायोजन विभाग द्वारा जापान, जर्मनी एवं इजराइल जैसे देशों में हेल्थ, होम-केयरगिवर के प्लेसमेंट की रिक्तियां दी…
संसद सत्र में हुए हंगामे से 166 घंटे बर्बाद, जनता के टैक्स के 248 करोड़ डूबे ? इसका जिम्मेदार कौन पक्ष या विपक्ष : आदर्श कुमार
ऑपरेशन सिंदूर से लेकर बिहार में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर हुए हंगामे के साथ संसद का मानसून सत्र बृहस्पतिवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। यह सत्र सरकार और विपक्ष के बीच लगातार टकराव, अंतिम दो सप्ताह में थोक में निपटाए गए विधायी कामकाज, जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफे और जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव की प्रक्रिया शुरू करने के कारण चर्चा में रहा। हंगामे के कारण संसद के 166 घंटे बर्बाद हो गए। इससे जनता के टैक्स के करीब 248…
ट्रंप दिखाते रहे आंख इधर भारत ने रूस के साथ कर डालीं कई बड़ी डील
भारत और रूस ने अपने द्विपक्षीय व्यापार को संतुलित तरीके से बढ़ाने और ऊर्जा सहयोग को बनाए रखने का गुरुवार (21 अगस्त 2025) को संकल्प लिया और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गैर-शुल्क (टैरिफ) बाधाओं और नियामक अड़चनों को तेजी से दूर करने की आवश्यकता को रेखांकित किया. दोनों देशों की तरफ से रूस को भारतीय निर्यात बढ़ाने सहित द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने का यह संकल्प, व्यापार और टैरिफ पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों को लेकर भारत-अमेरिका संबंधों में बढ़ती दूरी के बीच लिया गया है. जयशंकर ने…
शुक्रवार को ओटीटी पर रिलीज हुई ये धमाकेदार सीरीज और फिल्में
मद्रासकरण : भारतीय तमिल भाषा की एक्शन फ़िल्म मद्रासकरण में शेन निगम, कलैयारसन, निहारिका कोनिडेला और ऐश्वर्या दत्ता हैं. यह फ़िल्म 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और इसे फैंस और क्रिटिक्स दोनों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था और यह बॉक्स ऑफिस पर धमाका साबित हुई थी. मद्रासकरण इस शुक्रवार लायंसगेट प्ले पर अपना ओटीटी डेब्यू कर रही है. कोलाहलम : एक मलयालम फिल्म है जो रशीद परम्बिल के निर्देशन में 11 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. इस फिल्म में अनुषा अरविंदाक्षन, संतोष पुथनपुरनपुरयिल,…
57 साल के अक्षय कुमार ने खोला अपनी फिटनेस का राज
अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं. बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अपने डिसिप्लिन लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं. वह रेग्यूलरली रात 10 बजे तक सो जाते हैं, देर रात तक चलने वाली पार्टियों से दूर रहते हैं और उनकी कोशिश रहती हैं कि शाम 7 बजे से पहले उनका डिनर हो जाए. उनकी ये आदत कई सालों से चली आ रही है. अक्षय कुमार जल्दी डिनर करने की अहमित भी बताई. हाल ही में अपनी बुक ‘योर बॉडी ऑलरेडी नोज़’ के लॉन्च के मौके पर…
बदला जाएगा मुंबई इंडियंस की टीम का नाम, 700 करोड़ की डील के बाद लिया गया फैसला?
मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइजी विदेशों में भी खूब सारा पैसा इन्वेस्ट कर रही है. कुछ सप्ताह पहले ही MI फ्रैंचाइजी ने द हंड्रेड लीग की ओवल इन्विंसिबल्स टीम में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है. अब एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ओवल इन्विंसिबल्स को ‘MI London’ नाम से जाना जाएगा. यह नया नाम अगले सीजन से लागू होगा. बता दें कि ओवल इन्विंसिबल्स ऐसी छठी टीम बनी थी, जिसका मालिकाना हक मुंबई इंडियंस के पास है. द टेलीग्राफ के मुताबिक द हंड्रेड सीजन 2026 से पहले ओवल इन्विंसिबल्स का…
वनडे, टेस्ट और टी20- जानिए कैसा रहा तीनो फॉर्मेट में विराट कोहली का करियर
5 नवंबर 1988 को दिल्ली में जन्मे कोहली ने अपने करियर में ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसने उन्हें आधुनिक दौर का महानतम बल्लेबाज बना दिया है. 2008 अंडर-19 विश्व कप जीत से कोहली ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाई. इसी साल उन्होंने वनडे फॉर्मेट में डेब्यू किया और जल्द ही भारतीय टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज बन गए. 2011 में कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा और 2013 में पहली बार आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बने. विराट 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी विजेता…
