गोंडा: करनपुरराजा क्षेत्र की सरयू नहर में 15 नंबर ट्यूबल के पास एक लड़की का शव मिला

थाना मोती गंज सिंहा गाँव के बीते कल दिनाँक 3/8/2025 को बोलेरो में 16 लोग गोंडा के प्राचीन मंदिर पिरथी नाथ जल चढ़ाने जा रहे थे. जो रेहरा के पास अनियंत्रित होकर सरयू नहर में पलट गयी. जिसमें 11 लोग कि मृत्यु हो गयी. जिसमें एक लड़की रचना पुत्री राम रूप नहीं मिल पाई थी. जो करीब 10 साल की थी. जो आज करनपुर राजा के पास लगभग 1 बजे दोपहर सरयू नहर में मृत अवस्था में मिली .जिसे राहगीरों ने निकाला और पुलिस को सूचना दी गई.इस पर तत्काल…

फर्रुखाबाद:छत से कूदकर घायल हुई गाय, डॉक्टर ने नहीं किया इलाज -मंडल मीडिया प्रभारी ने पहुंचाई मदद।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अगस्त 2025 शहर के ग्वालटोली टिलिया मोहल्ले में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक छुट्टा गाय किसी तरह एक मकान की छत पर चढ़ गई और वहां से नीचे कूद गई। ऊंचाई से गिरने के कारण गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत फतेहगढ़ पशु चिकित्सालय के डॉक्टर सुनील कुमार को सूचना देने के लिए 15 से 20 बार फोन किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। स्थिति गंभीर होती देख मोहल्ला वासियों ने भाजपा के मंडल मीडिया प्रभारी राहुल…

फर्रुखाबाद:कांवड़ लेकर जा रहे युवक की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, गांव में पसरा मातम।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अगस्त 2025 जनपद के थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम अहमिलापुर निवासी अजीत पाल की एक भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना रविवार को उस वक्त हुई जब अजीत सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर कांवड़ लेकर पुठरी मंदिर जा रहे थे। इटावा-बरेली हाईवे पर स्थित जावा शोरूम के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक अचानक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय अजीत के साथ बाइक पर दो और युवक भी सवार…

फर्रुखाबाद:रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरी पर शिकंजा: खाद्य विभाग ने की छापेमारी, चार मिठाई दुकानों से नमूने एकत्र।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 अगस्त 2025 रक्षाबंधन जैसे पावन पर्व से पहले मिलावटी मिठाइयों की बिक्री पर लगाम कसने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने फर्रुखाबाद जनपद में सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान में विभिन्न मिठाई दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच हेतु संग्रहित किए गए। यह कार्रवाई आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश तथा जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के निर्देशों के अनुपालन में की गई। छापेमारी का नेतृत्व सहायक आयुक्त (खाद्य)-II अजीत कुमार के निर्देशन में तथा मुख्य…

जनपद बरेली के कस्बा सिरौली कावड़ यात्रा की गाड़ी से कब्रिस्तान की बाउंड्री टूट

जिससे रात में गाय अंदर आ गई मोहल्ला काजी टोला नगर पंचायत के नूरी कब्रिस्तान में कब्र के अंदर गाय गिर गई परवेज खान जिला उपाध्यक्ष ASP बरैली सिरौली ने कॉल करके दी सूचना कर्मचारी हेड विनय बाबू के साथ नगर पंचायत के अन्य लोग क जेसीबी मंगाकर सहायता से गाय को निकाला गया खाली जगह में ले जाकर दफनाया गया

टीम इंडिया ने जीता ओवल टेस्ट, सीरीज 2-2 से बराबर ?

भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल टेस्ट काफी रोमांचक रहा. टीम इंडिया ने इस मैच को 6 रन से अपना नाम किया. टेस्ट मैच के 5वें दिन इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए जहां 35 रन बनाने थे. वहीं भारत को उसके बाकी बचे 4 विकेट चटकाने थे. मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी के चलते टीम इंडिया ये 4 विकेट चटकाने में कामयाब रही. भारत ने जीत के साथ रचा इतिहास टीम इंडिया ने इस जीत के साथ इतिहास भी रच दिया. भारत ने विदेशी जमीन पर खेली 5…

‘हीरोइन चेंज करो’, तमन्ना भाटिया का साउथ के बिग स्टार को लेकर खुलासा, सीन को लेकर हुआ था पंगा ?

आज की रात हॉरर कॉमेडी स्त्री 2 के इस आइटम सॉन्ग से फैंस की फेवरेट बनने वालीं खूबसूरत बाला तमन्ना भाटिया को भला कौन नहीं जानता। फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी और कातिलाना डांस मूव्स से कहर बरपाने वालीं तमन्ना ने साउथ सिनेमा में भी कई मूवीज में काम किया है। हाल ही में तमन्ना भाटिया ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान साउथ के एक बड़े सुपरस्टार को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है और बताया है कि सीन के लिए मना करने पर एक्टर ने उसे फिल्म से निकालने को…

इंडिया-इंग्लैंड ने मिलकर रचा इतिहास, इतने शतक लगाकर 70 साल पुराने रिकॉर्ड को दोहराकर मचाया तहलका ?

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने रन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. टेस्ट सीरीज में शतक पर शतक लग रहे हैं. पांचवें टेस्ट मैच में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने जैसे ही अपने टेस्ट करियर का 39वां शतक जड़ा, दोनों टीमों ने मिलकर इस सीरीज में अब तक 21 शतकों का आंकड़ा पार कर दिया. 20 जून से लेकर 4 अगस्त तक चली इस सीरीज में कई रिकॉर्ड बने और सीरीज के आखिरी दिन से…

नई दिल्ली:मार्क ज़करबर्ग की भविष्यवाणी: “एआई चश्मा नहीं पहनने वाला व्यक्ति होगा पीछे, स्मार्टफ़ोन की जगह लेगा एआई”

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2025 मेटा (Meta) के सीईओ मार्क ज़करबर्ग ने हाल ही में एक चौंकाने वाली और भविष्य की दिशा तय करने वाली बात कही है। उनका मानना है कि भविष्य में जो व्यक्ति एआई चश्मा (AI Glasses) नहीं पहनेगा, वह तकनीकी दुनिया में पिछड़ जाएगा। इतना ही नहीं, उन्होंने यह दावा भी किया कि अगले दस वर्षों के भीतर स्मार्टफोन का स्थान पूरी तरह एआई चश्मे ले लेंगे। क्या है एआई चश्मा? एआई चश्मा, जिसे “स्मार्ट ग्लासेस” भी कहा जाता है, दरअसल एक ऐसा…

गोंडा : सरयू नहर में अनियंत्रित होकर बोलेरो पलटने से 11 लोग की मौत

थाना मोती गंज गाँव सिंहा गाँव के एक ही बोलेरो में 16 लोग सवार होकर गोंडा खर गु पुर पिरथी बी नाथ मंदिर बीते दिनाँक कल 3/8/2025 को सुबह करीब 10 बजे जला भिषेक करने जा रहे थे. तभी अचानक बोलेरो सरयू नहर में अनियंत्रित होकर पलट गयी. जिसमें 11 लोग मौत हो गई. ड्राइवर व अन्य 3 लोग. कूद गए जो बच गए .एक ही घर के 9 लोग की मौत गयी. जिसमें 2 लोग बगल के ही थे .उनकी भी मौत हो गयी. मौके पर पुलिस टीम पहुंचे.…

बरेली – बरेली बदायूं हाईवे पर आलमपुर जाफराबाद में वन विभाग टीम ने नर्सरी स्थित बमियाना रेलवे स्टेशन मोड पर किया विशाल भंडारा।

जनपद बरेली की आंवला तहसील के भमोरा क्षेत्रा अंतर्गत बामियान रेलवे स्टेशन मोड नर्सरी स्थित बदायूं रोड पर वन विभाग टीम द्वारा सावन माह के अंतिम रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया बताया गया कि वन रेंज आंवला के भमोरा क्षेत्र अंतर्गत बामियाना रेलवे स्टेशन मोड बदायूं रोड पर एक विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जहां पर कांवड़िए कछला व हरिद्वार से जल लेकर आ रहे शिव भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और वन विभाग टीम को आशीर्वाद दिया इस कार्यक्रम में बरेली नगर अध्यक्ष अमन…

प्रयागराज: मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत रविवार को जनपद में बाढ़ के दृष्टिगत गंगानगर में बाढ़ से प्रभावित गलियोंका भ्रमण कर निरीक्षण किया

प्रयागराज: मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत रविवार को जनपद में बाढ़ के दृष्टिगत गंगानगर में बाढ़ से प्रभावित गलियोंका भ्रमण कर निरीक्षण किया और सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं l तत्पश्चात उन्होंने ऋषिकुल उच्चतर माध्यमिक स्कूल में बनाए गए बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया और बाढ़ राहत शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए राहत शिविरों में नियुक्त सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं lमंडलायुक्त ने अशोक नगर में बनाये गये बाढ़ राहत शिविर का भ्रमण कर वहां पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किए…

लखीमपुर खीरी : गोला कुम्हारान टोला वार्ड नंबर 4 मे बरसात से घरों में घुसा नालों का गंदा पानी,पालिका प्रशासन से जल निकासी की समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग

गोला गोकर्णनाथ – कुम्हारन टोला वार्ड नंबर 4 की मुख्य सड़क जो मिल रोड गौशाला के पीछे तक जाती है। एक घंटे की बरसात से लोगों के घरों में एक से दो फिट तक घुसा पानी जो लोगों के लिए समस्या बना हुआ है इस समस्या से आखिर कब निजात मिलेगी वार्ड के रहने वाले प्रमोद ने बताया कुम्हारान टोला वार्ड नंबर 4 पूरे वार्ड का यही हाल है जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था न होने से लोगों के घरों में घुसा नालों का गंदा पानी जिससे निजात मिलते…

लखीमपुर खीरी : मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने गोला भूतनाथ मेले को लेकर किया स्थलीय निरीक्षण,सम्बन्धित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

गोला गोकर्णनाथ – गोला छोटी काशी में सावन माह के चतुर्थ सोमवार को लगने वाले ऐतिहासिक भूतनाथ मेले की तैयारियों का जायजा लेने मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब गोला गोकर्णनाथ पहुंची। सावन माह के चतुर्थ सोमवार को लगने वाले भूतनाथ मेले का मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल एसपी संकल्प शर्मा संग मेले व भूतनाथ मंदिर और शिव मंदिर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और कावड़ियों एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, जल आपूर्ति, साफ सफाई,चिकित्सा, बिजली व्यवस्था, खोया पाया केंद्र,कावड़ियों और श्रद्धालुओं के रुकने…

फर्रुखाबाद:”चलो गांव की ओर चलें” अभियान को जन अधिकार पार्टी ने कायमगंज विधानसभा में किया सफल – गांव-गांव जाकर किया जनसंपर्क

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2025 जन अधिकार पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान “चलो गांव की ओर चलें” के अंतर्गत आज विधानसभा कायमगंज में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा व संस्थापक बाबू सिंह कुशवाहा के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य गांव-गांव जाकर आम जनता को पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से अवगत कराना है। अभियान के तहत जिला महासचिव राजवीर सिंह शाक्य, विधानसभा अध्यक्ष वैद्य के.पी. सिंह शाक्य, तथा महिला मोर्चा प्रकोष्ठ की विधानसभा अध्यक्ष…

फर्रुखाबाद:जन अधिकार पार्टी का “चलो गांव की ओर” अभियान अमृतपुर विधानसभा में पहुंचा, ग्रामीणों से सीधा संवाद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2025 जन अधिकार पार्टी द्वारा चलाया जा रहा विशेष जनजागरूकता अभियान “चलो गांव की ओर” आज जनपद फर्रुखाबाद के अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मां शिवकन्या कुशवाहा जी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री, जौनपुर सांसद माननीय बाबू सिंह कुशवाहा जी के दिशा-निर्देश में यह अभियान चलाया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनहित के मुद्दों को पहुंचाना है। इस अवसर पर पार्टी के जिला प्रभारी श्री छोटे लाल कुशवाहा जी तथा युवा जिला प्रभारी…

लखनऊ:उत्तर प्रदेश पुलिस में नई भर्ती: 1,374 सहायक परिचालकों एवं 120 कर्मशाला कर्मचारियों को नियुक्ति-पत्र वितरित

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सशक्त, संवेदनशील एवं तकनीकी रूप से उन्नत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार विभाग हेतु चयनित 1,374 सहायक परिचालकों एवं 120 कर्मशाला कर्मचारियों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए गए। यह प्रक्रिया उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और मेरिट आधारित प्रणाली के तहत संपन्न की गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों ने चयनित अभ्यर्थियों को पुलिस बल में शामिल होने पर…

नई दिल्ली:डाक विभाग ने रजिस्ट्री सेवा की समाप्ति की घोषणा, 1 सितंबर से लागू होगा नया नियम।

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2025 भारतीय डाक विभाग ने एक चौंकाने वाला निर्णय लेते हुए अपनी 50 वर्षों से भी अधिक पुरानी रजिस्ट्री सेवा (Registered Post) को 1 सितंबर 2025 से पूरी तरह बंद करने की घोषणा कर दी है। यह सेवा वर्षों से आम जनता, सरकारी विभागों, न्यायालयों और संस्थानों के लिए एक विश्वसनीय और किफायती माध्यम रही है, लेकिन अब इसे इतिहास का हिस्सा बना दिया जाएगा। 🛑 क्यों बंद की जा रही है रजिस्ट्री सेवा? डाक विभाग ने रजिस्ट्री सेवा को बंद करने का…

कुशीनगर:जिलाधिकारी ने ड्रेस कोड लागू कर तहसील दिवस में पेश की अनुशासन की मिसाल।

कुशीनगर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में कुशीनगर जिले में ड्रेस कोड व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू कर दिया गया है। इस पहल की शुरुआत कसया तहसील में आयोजित तहसील समाधान दिवस के दौरान हुई, जिसमें जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अगुवाई में राजस्व विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित पोशाक में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, अमीन, राजस्व निरीक्षक समेत सभी अधिकारी सफेद शर्ट, नीली पैंट तथा आईडी कार्ड के साथ अनुशासित और सुसज्जित…

कन्नौज कोतवाली पुलिस की तेज़ कार्रवाई: 24 घंटे में साइकिल चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अगस्त 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में थाना कोतवाली कन्नौज पुलिस ने एक बार फिर तत्परता और सजगता का परिचय देते हुए साइकिल चोरी की वारदात का सफल अनावरण कर लिया है। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी गई साइकिल बरामद कर ली है। मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली कन्नौज पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 599/2025…