फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जुलाई 2025 को फर्रुखाबाद जनपद के रिजर्व पुलिस लाइन, फतेहगढ़ में विशेष किशोर पुलिस इकाई (Special Juvenile Police Unit – SJPU) एवं मानव तस्करी रोधी इकाई (Anti Human Trafficking Unit – AHTU) की मासिक प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक, डॉ. संजय सिंह द्वारा की गई। इस बैठक का उद्देश्य जनपद में बाल अपराधों की रोकथाम, बच्चों की सुरक्षा एवं मानव तस्करी के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई की समीक्षा करना तथा अधिकारियों और कर्मियों को अद्यतन…
Day: July 23, 2025
फर्रुखाबाद:विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति का भ्रमण कार्यक्रम : 24 जुलाई को फर्रुखाबाद में करेगी विश्राम
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विनियमन समीक्षा समिति 24 जुलाई से अपने अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम पर रवाना हो रही है। इस क्रम में समिति 24 जुलाई को जनपद फर्रुखाबाद के नगला गुलाब स्थित इस्कॉन नामहट्ट केंद्र व गौशाला में अल्प विश्राम करेगी। यह केंद्र नीमकरोली बाबा के दर्शन स्थल के निकट स्थित है, जहां समिति के सदस्य दर्शन कर आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त करेंगे। इसके उपरांत समिति सड़क मार्ग द्वारा जनपद अलीगढ़ के लिए प्रस्थान करेगी। इस संबंध में विधान परिषद सचिवालय, लखनऊ से…
फर्रुखाबाद:मत्स्य एवं ग्रामीण सहकारी समितियों के निर्वाचन को लेकर प्रशासन सक्रिय, जिलाधिकारी ने दी सख्त हिदायतें।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जुलाई 2025 जनपद में मत्स्य सहकारी समितियों एवं बहुउद्देशीय ग्रामीण सहकारी समितियों के निर्वाचन की तैयारियों को लेकर आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में निर्वाचन अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों, जोनल मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि निर्वाचन प्रक्रिया पूर्णतया पारदर्शी, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि निर्वाचन में किसी प्रकार की लापरवाही या पक्षपात कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मतदान स्थलों पर…
फर्रूखाबाद:बैंकिंग योजनाओं की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने दी चेतावनी – लक्ष्य के अनुरूप हो प्रगति
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जुलाई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के सभी विभागों की बैंकों से सम्बंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इसमें क्षेत्रीय बैंक प्रबंधक, जिला समन्वयक, पी.डी. डी.आर.डी.ए., एल.डी.एम. समेत सभी जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए कि वे निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप योजनाओं की प्रगति सुनिश्चित करें तथा लाभार्थियों को समय पर ऋण स्वीकृत कर योजना के लाभ…
फर्रुखाबाद में कोविड कालीन नर्सों का हुआ समायोजन, जिलाधिकारी ने वितरित किए नियुक्ति पत्र।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जुलाई 2025 कोविड-19 महामारी के दौरान जनसेवा में जुटीं 38 स्टाफ नर्सों को आज एक नई पहचान और स्थायित्व मिला। जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में इन सभी नर्सों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। यह समायोजन उत्तर प्रदेश शासन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत किया गया। मुख्य सचिवालय, लखनऊ द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में, जनपद फर्रुखाबाद में कार्यरत इन स्टाफ नर्सों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत उपलब्ध संविदा/आउटसोर्स रिक्त पदों…
कासगंज:सांसद देवेश शाक्य ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को सौंपा ज्ञापन, NH-530 पर गोरहा पुल भूमि मुआवज़े की माँग।
कासगंज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जुलाई 2025 एटा के सांसद देवेश शाक्य ने आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में भेंट कर राष्ट्रीय राजमार्ग-530 मथुरा-बरेली मार्ग के अंतर्गत गोरहा पुल, सोरों, कासगंज क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण से संबंधित गंभीर मुद्दे को उठाया। सांसद शाक्य ने श्री गडकरी को सौंपे गए ज्ञापन में अवगत कराया कि एनएच-530 परियोजना के अंतर्गत कासगंज जनपद के कस्बा गोरहा में नहर के पास स्थित कई दुकानदारों, व्यापारियों और किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई है। प्रभावितों…
फर्रुखाबाद:उपनिबंधक कार्यालय में सेंधमारी, लाकर से 4.50 लाख की नकदी चोरी
(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जुलाई 2025 तहसील सदर स्थित उपनिबंधक कार्यालय में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने रिकॉर्ड रूम में रखे लाकर को तोड़कर उसमें से करीब 4.50 लाख रुपए नकद पार कर दिए। चोरी की यह घटना बुधवार सुबह उस समय उजागर हुई, जब कार्यालय के कर्मचारी रोज़ाना की तरह ड्यूटी पर पहुंचे और लाकर टूटा हुआ पाया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच की। मऊदरवाजा थाना अध्यक्ष बलराज भाटी ने फॉरेंसिक टीम के साथ…
फर्रुखाबाद:रोजगार व अप्रेन्टिशिप मेला 24 जुलाई को जनपद में आयोजित होगा।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जुलाई 2025 जनपद के युवा बेरोजगारों और तकनीकी प्रशिक्षार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में दिनांक 24 जुलाई 2025, दिन बृहस्पतिवार को प्रातः 10 बजे से रोजगार मेला एवं अप्रेन्टिशिप मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी हीरो मोटो कॉर्प लिमिटेड, नीमराना (राजस्थान) द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। कंपनी द्वारा कुल 200 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। प्रतिभाग के लिए आवश्यक दस्तावेज: मेले में भाग…
बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र में घर से खेत पर खाद लगाने गए किसान की हत्या।
आंवला – जनपद बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र में घर से खेत पर खाद लगाने गए किसान की हत्या सिरौली थाना सिरौली क्षेत्र गांव शिवपुरी में सोमवार को सुबह 10 बजे खेत पर खाद लगाने को कह कर घर से निकला था जो कि शाम 5 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने सिरौली पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस और परिजनों ने हर स्वरुप की छान वीन की लेकिन कोई सफलता हाशिल नहीं हुई मंगलवार की सुबह को गांव के लोगों ने हर स्वरुप के परिजनों…
फर्रुखाबाद:राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एफएमडी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया अभियान का आगाज़।
(द दस्तक 24 न्यूज़), 23 जुलाई 2025 राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (National Animal Disease Control Programme – NADCP) के अंतर्गत एफ.एम.डी. (Foot and Mouth Disease) टीकाकरण के छठे चरण (2025-26) का आज भव्य शुभारंभ जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने वेटनरी एम्बुलेंस और बहुउद्देशीय सचल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। यह टीकाकरण अभियान 23 जुलाई से 5 सितम्बर 2025 तक जनपद में चलाया जाएगा। अभियान के लिए 502550 एफ.एम.डी. वैक्सीन डोज प्राप्त हुई हैं। कुल 18 टीमें गठित…
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने किया चिकित्सालय, एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र एवं पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 जुलाई 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आज शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर कौशलेंद्र सिंह राठौर चिकित्सालय, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर तथा पोस्टमार्टम हाउस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायज़ा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पताल की सभी व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त कराई जाएं और इसे पूर्ण रूप से क्रियाशील बनाया जाए ताकि आमजन को स्वास्थ्य सुविधाओं का समुचित लाभ मिल सके। उन्होंने कहा…
कासगंज के गांव भुजपुरा निवासी शिव कुमार पुत्र रामखिलाड़ी की सड़क हादसे में हुई मौत
कासगंज जनपद के पटियाली विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव के भुजपुरा निवासी शिव कुमार पुत्र रामखिलाड़ी की सड़क हादसे में हुई मौत जनपद कासगंज ब्लॉक गंजडुंडवारा के गांव भुजपुरा का शिवकुमार पुत्र रामखिलाड़ी 21वर्ष अपने गांव मोटरसाइकिल से कादरगंज की तरफ आ रहा था जैसे ही बागबाश से नगरिया की तरफ आया मोटरसाइकिल एक खंभे से टकरा गई मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज धीरजसिंह एंबुलेंस कॉल करके बुलाई ओर उसको तुरंत उपचार हेतु chc गंजडुंडवारा रेफर किया अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया मौके…
कासगंज : जिला उद्योग बन्धु,एवं व्यापार बंधु व औद्योगिक व्यापारिक सुरक्षा तथा एम0ओ0यू0 क्रियान्वयन समिति की जिलाधिकारी ने की बैठक।
जिलाधिकारी मेघा रूपम ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु, औद्योगिक/व्यापारिक सुरक्षा तथा एम0ओ0यू0 क्रियान्वयन समिति की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र की मूलभूत व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई जिस पर जिलाधिकारी ने इकाइयों/व्यापारिक बन्धुओं से प्राप्त समस्त प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने/कराने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी के समक्ष उद्यमियों की सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत कनेक्शन तथा औद्योगिक क्षेत्रों में उद्यमियों से संबंधित अन्य सभी प्रकरणों पर भी चर्चा की तथा संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।…
कासगंज : डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के आधार पर जनपद के विकास/निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।
22 जुलाई, 2025 (सूचना विभाग)। जिलाधिकारी मेघा रूपम की अध्यक्षता में सी0एम0 डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यों, निर्माण कार्य कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सचिन उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यों/निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में खराब श्रेणी प्रदर्शित करने वाले इंडिकेटर में रहने वाले विभाग व कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि कार्यों/योजनाओं में गुणात्मक…
कासगंज: जिलाधिकारी मेधा रूपम एवं पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी मेधा रूपम एवं अंकित शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी द्वारा जनपद में सड़क दुर्घटनाओं एवं उससे होने वाली मृत्युओं में हुई वृद्धि पर असन्तोष व्यक्त किया गया तथा निर्देशित किया गया कि परिवहन विभाग, यातायात विभाग, लोक निर्माण विभाग व अन्य सभी स्टेक होल्डर विभाग अन्तर विभागीय समन्वय द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का प्रयास करें। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद के सभी सड़क मार्गों का परिवहन विभाग, यातायात विभाग, लोक निर्माण…
फर्रुखाबाद : स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित 27वी विशाल तिरंगा यात्रा के लिए आनंद कश्यप को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी ?
द दस्तक 24न्यूज़: स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित 27वी विशाल तिरंगा यात्रा के लिए आनंद कश्यप को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी फर्रुखाबाद 22 जुलाई को मैन बाजार में संपन्न हुई बैठक !में सर्वसम्मति से प्रसिद्ध यूट्यूबर आनंद कश्यप को आगामी स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित 27वी विशाल तिरंगा यात्रा के लिए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी, जिसमें कमेटी के पदाधिकारी संरक्षक एवं संस्थापक उपस्थित रहे। अनूप राठौर, अन्नू राठौर, पुष्पेंद्र अमरसिंह मोदी, आलोक गुप्ता,शिवओम राठौर, सुरेन्द्र राठौर, पिंटू राठौर, अभिषेक राठौर,पंकज राठौर,ऋषभ भारद्वाज, मोंटी सक्सेना, राजकुमार दीक्षित, नीरज महाजन, विकास गुप्ता,…
मैनपुरी में 14 जुलाई को जमानत पर छूटे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या के मामले में 14 जुलाई को जमानत पर छूटे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसा मंगलवार दोपहर भोगांव थाना क्षेत्र के रुई इलाके में हुआ। मृतक पुष्पेंद्र कुमार के परिजन ने पोस्टमार्टम के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए डीएम कार्यालय के बाहर शव रखकर हंगामा किया। बाद में भाई शीलेश कुमार की तहरीर पर भोगांव थाना पुलिस ने युवती पक्ष के तीन नामजद सहित अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ साजिशन हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच…
नई दिल्ली:संसद के मानसून सत्र का दूसरा दिन हंगामेदार, लेकिन जनता से जुड़े मुद्दों पर रही चर्चा की छाया।
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जुलाई 2025 संसद का मानसून सत्र अपने दूसरे दिन भी गरमागरम बहसों, विपक्षी हंगामे और कई महत्वपूर्ण मुद्दों की छाया में बीता। लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में जनता से जुड़े विषयों पर बहस की उम्मीद थी, लेकिन कई बार कार्यवाही स्थगित होने के चलते चर्चा बाधित रही। फिर भी, दिन के दौरान कुछ ऐसे विषय उभर कर सामने आए, जो आम नागरिकों की सुरक्षा, आर्थिक स्थिति और विकास से गहराई से जुड़े थे। ★ बजट 2024-25: मोदी सरकार का तीसरे कार्यकाल का पहला…
फर्रुखाबाद पुलिस की ‘गुमशुदा की तलाश’ मुहिम 24 वर्षीय ओमवीर की तलाश में जुटी पुलिस
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जुलाई 2025 जनपद की पुलिस द्वारा जारी की गई ‘गुमशुदा की तलाश’ संबंधी सूचना के अनुसार, थाना अमृतपुर क्षेत्र निवासी एक युवक ओमवीर पुत्र पेशकार, निवासी गुढ़सराय पमरान थाना अमृतपुर, दिनांक 20 जुलाई 2025 से लापता है। इस संदर्भ में थाना अमृतपुर पर गुमशुदगी संख्या 13/2025 पंजीकृत की गई है। युवक का विवरण इस प्रकार है: नाम: ओमवीर उम्र: 24 वर्ष पिता का नाम: पेशकार स्थायी पता: गुढ़सराय पमरान, थाना अमृतपुर हुलिया: साँवला रंग, कद 5 फुट 4 इंच, दुबला-पतला शरीर पहचान: आसमानी रंग की…
कासगंज :-जल भरने जाते समय 2 कांवड़ियों की मौत 1 गायब
कासगंज जिले में जल भरने जा रहे दो कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना पटियाली कस्बा के अलीगंज मार्ग बालाजी पेट्रोल पंप के समीप की है। बीती मंगलवार की देर रात 11 बजे जिला एटा थाना जैथरा के ग्राम लालपुर गढ़ी निवासी 28 वर्षीय मनोज बघेल पुत्र करू, 26 वर्षीय आशीष बघेल पुत्र रामवीर सिंह एवं 25 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र रघुवीर सिंह एक बाइक पर सवार होकर कादरगंज गंगा घाट पर जल भरने जा रहे थे, जैसे ही वह पटियाली कस्बा स्थित बालाजी पेट्रोल पंप के समीप…
