कन्नौज:विशुनगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता,अवैध देशी तमंचे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जुलाई 2025 जनपद कन्नौज की विशुनगढ़ पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए एक आरोपी को देशी तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ सुरेश कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष गौरव कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने ग्राम नगला दुर्गा निवासी शिवम पुत्र राजू (उम्र लगभग 20 वर्ष) को एक अवैध देशी…

फर्रुखाबाद:समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जुलाई 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2023 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में परीक्षा के दौरान नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं केंद्र पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में लोक सेवा आयोग के अधिकारियों द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को परीक्षा संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों और निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा प्रारंभ होने से…

नई दिल्ली:भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति को भेजा भावुक पत्र।

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जुलाई 2025 भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति को संबोधित एक औपचारिक पत्र में उन्होंने स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सकीय सलाह का पालन करने के कारण तत्काल प्रभाव से पद छोड़ने की घोषणा की। यह इस्तीफा संविधान के अनुच्छेद 67(क) के अंतर्गत दिया गया है। धनखड़ ने राष्ट्रपति के नाम अपने त्याग पत्र में भावुक शब्दों में आभार व्यक्त किया। उन्होंने राष्ट्रपति के “अटूट समर्थन और सौहार्दपूर्ण कार्य संबंधों” के लिए धन्यवाद दिया…

फर्रुखाबाद:जन अधिकार पार्टी ने अमृतपुर विधानसभा में किया शिक्षा विरोधी नीतियों का विरोध।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जुलाई 2025 जन अधिकार पार्टी फर्रुखाबाद के पदाधिकारियों द्वारा आज अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में जनचेतना मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा शोषित, वंचित, दलित, पिछड़े, अति पिछड़े वर्गों के अधिकारों पर पड़ रहे असर तथा शिक्षा क्षेत्र में हो रहे कटौतीपूर्ण निर्णयों के विरोध में जन जागरूकता फैलाना रहा। मीटिंग में पार्टी पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार की नीति प्राइमरी शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर रही है। खासतौर पर गांवों के सरकारी स्कूलों को बंद…

लखीमपुर खीरी : जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र प्रिंसिपल के खिलाफ हड़ताल पर,लगाए गंभीर आरोप

लखीमपुर खीरी – मितौली जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने प्रधानाचार्य पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और खुद को कमरे में बंद कर भूख हड़ताल पर बैठे हैं सोमवार को विद्यालय के छात्र अपने साथियों के साथ अभद्र व्यवहार,अभद्र भाषा और मारपीट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे हैं छात्रों ने पत्र लिखकर विद्यालय के प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं जिसके बाद विद्यालय में छात्र अभद्र भाषा और मारपीट के विरोध में लामबंद हो गए हैं जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने प्रिंसिपल के निलंबन और विद्यालय…

लखीमपुर खीरी : सावन माह के दूसरे सोमवार पर बाबा टेढ़ेनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमडा शिव भक्तों का जनसैलाब

लखीमपुर खीरी – सावन माह के दूसरे सोमवार को बाबा टेढ़ेनाथ मंदिर में भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा मंदिर के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी नजर आई मंदिर के कपाट 5 बजे दर्शन के लिए खोल दिए गए और जब जलाभिषेक शुरू हुआ तो बाबा टेढ़ेनाथ मंदिर मे शिव भक्तों ने घंटा और घड़ियालों की धुनों से मंदिर परिसर को भक्तिमय कर दिया सावन माह के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया कांवड़ियों ने बाबा टेढ़ेनाथ की जय, हर हर…