पूरनपुर/पीलीभीत। देर शाम नहर किनारे गौवंशीय पशु वंधे होने की सूचना पर महाकाल एक्टिव सेना की टीम पहुंची, उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने गोवंशीय पशुओं की तलाश की,लेकिन नहीं मिले, बुधवार को उनके अवशेष मिलने से हडकंप मच गया। मगंलवार की देर शाम थाना क्षेत्र के घुंघचाई-माधोपुर के बीच नहर के किनारे कुछ लोगों ने गायों को पेड़ से बंधा देखा, उन्होंने मामले की सूचना महाकाल एक्टिव सेना के लोगों को दी। जिस पर महाकाल एक्टिव सेना के जतिन गुप्ता अपनी टीम के साथ पुलिस को लेकर…
Day: July 16, 2025
पीलीभीत: कस्बा बिलसंडा से भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में श्रृद्धालुओं का जत्था कछला गंगा घाट के लिए रवाना।
बिलसंडा /पीलीभीत l भोले शंकर की भक्ति में लीन होकर बिलसंडा कस्बा से बुधवार दोपहर को डाक कावड़ लाने के लिए श्रद्धालुओं का एक जत्था कछला गंगा घाट के लिए गाजे बाजे के साथ रवाना हो गया हैlश्रद्धालुओं का यह जत्था कछला गंगा घाट से जल भरकर हर हर बम बम जय भोले के नारे लगाते हुए गत वर्षो की भांति डाक कावड़ लाकर बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव मरोरी खास स्थित श्री मढ़ानाथ महादेव मंदिर पर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक करेंगे lभाजपा महिला मोर्चा की…
पीलीभीत:मृतक आश्रित के परिवार को दिया चार लाख का चैक
कलीनगर/पीलीभीत। तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव चित्तरपुर में दो दिन पूर्व गांव निवासी चंद्रपाल को सांप ने काट लिया था। जिससे उनकी मौत हो गई थी,परिवार ने पोस्टमार्टम को शव भेजा था। बुधवार को भाजपा विधायक बाबूराम पासवान के पुत्र ऋतुराज पासवान ने परिवार के बीच पहुंचे कर देवी आपदा के तहत चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक मृतक की पत्नी रेखा देवी को प्रदान किया। कृषक दुर्घटना के तहत एक लाख की आर्थिक सहायता राशि शीघ्र ही मृतक की पत्नी को दिलाने आश्वासन देकर मृतक की पत्नी…
पीलीभीत:किसान दिवस गोष्टी का आयोजन किया गया।
पीलीभीत गाॅंधी सभागार, कलेक्ट्रेट कम्पाउन्ड, पीलीभीत में राजेन्द्र कुमार श्रीवास की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कृषकों एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। किसान दिवस में वर्तमान में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषि यंत्र एवं पी0एम0कुसुम (सोलर) के लाभ के बारे में कृषकों को विस्तृत जानकारी दी गई। बाबूराम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन के द्वारा चकबन्दी और राजस्व विभाग की शिकायत हेतु प्रार्थना पत्र दिया है। दौलत सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक ग्राम नवाध श्यामपुर तहसील अमरिया के द्वारा चकरोड पर धान…
पीलीभीत:बहुउद्देशीय सहकारी समितियों को सशक्त एवं मजबूत बनाने के लिए चलाएं जा रहे सदस्यता अभियान ।
पूरनपुर/पीलीभीत। प्रदेश संगठन के आदेशानुसार सहकार भारती पीलीभीत जिलाध्यक्ष मुनेंद्र पाल सागर ने जिला पीलीभीत की बहुउद्देशीय सहकारी समितियों को सशक्त एवं मजबूत बनाने के लिए सहकार भारती द्वारा चलते जा रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत उनको संगठन की सदस्यता दिलाने के लक्ष्य को पूरा करते हुए तहसील पूरनपुर की बहुउद्देशीय सहकारी समितियों को संगठन की सदस्यता दिलाई जिसमें मोहनपुर बहुउद्देशीय सहकारी समिति ,रायपुरबिचपुरी सहकारी समिति,सिंहपुर सहकारी समिति,जोगराजपुर सहकारी समिति एवं सहकारी संघ सेहरामऊ उत्तरी आदि समितियों को संगठन की सदस्यता दिलाई एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही बी.पैक्स योजनाओं…
फर्रुखाबाद:”भूजल सप्ताह” के अंतर्गत जल संरक्षण के संदेश के साथ निकली प्रभात फेरी
(द दस्तक 24 न्यूज़) ,16 जुलाई 2025 जनपद में “भूजल सप्ताह” (16 जुलाई से 22 जुलाई 2025) के शुभारंभ के अवसर पर जनमानस को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस वर्ष भूजल सप्ताह की थीम “जल सुरक्षित तो कल सुरक्षित” रखी गई है, जिसके अंतर्गत जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रभात फेरी की शुरुआत कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ से हुई, जिसे मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर…
मैनपुरी: दो शिक्षिकाओं का कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन ?
निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उ.प्र. , लखनऊ के पत्र द्वारा सप्तम राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 28 जिलों के शिक्षक शिक्षिका प्रतिभाग करेंगे । राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता का प्रस्तुतिकरण प्राथमिक विद्यालय खुर्रमनगर पिकनिक स्पॉट लखनऊ में 22/07/25 से 24/07/25 तक होना सुनिश्चित है । पूरे उत्तर प्रदेश से 75 जिलों में से 28 जिले ही सफल हुए जिनके शिक्षक शिक्षिकाएं प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग करेंगे , जो कि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं के बीच निदेशक के समक्ष होगी…
अर्चना पूरन सिंह के बेटे ने खुलेआम किया प्यार का इजहार ?
कपिल शर्मा शो में बतौर जज नजर आने वाली अर्चना पूरन सिंह अपने परिवार के साथ सोशल मीडया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके साथ ही उनके बेटे आर्यमन भी यूट्यूब पर रेग्युलर व्लॉग के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। अब हाल ही में आर्यमन ने अपने व्लॉग पर कुछ ऐसा शेयर कर दिया जिससे देखकर उनके फैंस खुश भी हुए और हैरान भी। आर्यमन ने अपने रिलेशनशिप का किया खुलासा अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमान ने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है…
भारतीय कप्तान शुभमन गिल की पारी पर इंग्लैंड के इस पूर्व क्रिकेटर ने उठाए सवाल, कहा न टेक्नीक, न कूलनेस ?
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने लॉर्ड्स टेस्ट की चौथी शाम शुभमन गिल की बल्लेबाजी को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि गिल इस पारी में उतने शांत और तकनीकी रूप से सधे हुए नजर नहीं आए, जितने वह आमतौर पर होते हैं. वॉन ने ‘द टेलीग्राफ’ में अपने कॉलम में लिखा, “जब चौथे दिन शाम को शुभमन गिल बल्लेबाजी करने आए, तो वह पहले की तरह तकनीकी रूप से मजबूत और शांत नहीं दिखे.” हालांकि यह जरूर माना कि भारत की टीम ने मुकाबले में जोरदार लड़ाई लड़ी.…
’65 दिन में 22 बार’, ट्रंप द्वारा भारत-पाक युद्धविराम के दावे को दोहराने पर जयराम रमेश का तंज ?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष रोकने के अपने दावे को दोहराने पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मंगलवार को कहा कि यही दावा 65 दिनों में 22 बार दोहराया गया है। ट्रम्प ने सोमवार को अपने इस दावे को दोहराया कि उन्होंने व्यापार के माध्यम से भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को रोका, जो “परमाणु युद्ध” में बदल सकता था।ट्रम्प ने ओवल ऑफिस में नाटो महासचिव रूटे के साथ बैठक के दौरान कहा, “हम युद्धों को निपटाने में बहुत सफल रहे हैं। आपके…
बरेली : सावन के पवित्र माह में पुलिस की सह से बिक रहा मीट ?
सिरौली थाना सिरौली क्षेत्र में पुलिस की सह से सिरौली में विक रहा मीट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आदेश को थाना प्रभारी ने रखा ताख पर मीट की दुकानों पर खुले आम विकता है मीट न किसी का डर और न किसी का खौफ है मीट कारोबारियों को क्योंकि थाना प्रभारी का आशीर्वाद प्राप्त है एक तरफ कोतवाल जगत सिंह कांवड़ियों को टेन्ट लगा कर उनकी सेवा करने का नाटक कर रहे हैं और दूसरी तरफ मीट कारोबारियों से माल समेट रहे हैं वा रे सिरौली पुलिस योगी जी…
पीलीभीत : कॉलेज एवं जिले का नाम रोशन किया।
पूरनपुर : पंडित राजेंद्र प्रसाद स्मारक कॉलेज फार्मेसी आफ मेडिकेयर हॉस्पिटल लगातार शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बन चुका है। कड़ी मेहनत और लगन से किसी भी मंजिल को पाया जा सकता है। सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के कजरी निरंजनपुर स्थित पंडित राजेंद्र प्रसाद स्मारक कॉलेज ऑफ फार्मेसी के होनहार छात्र आशरान रजा ने। डिप्लोमा फार्मेसी परीक्षा में उन्होंने 80 फीसदी अंक हासिल कर कॉलेज एवं जिले का नाम रोशन किया है। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी आशरान रजा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने…
पीलीभीत : भाकियू (टिकैत) के पदाधिकारी नौ सूत्रीय ज्ञापन देने पहुंचे, सीओ के खिलाफ हुई नारेबाजी
पूरनपुर। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा तहसील प्रांगण में चौपाल लगाकर 9 सूत्रीय ज्ञापन देने पहुंचे। जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा पूरनपुर क्षेत्राधिकारी से फोन पर बात करके चौपाल में आने की बात कही क्षेत्राधिकारी प्रतीक दहिया ने आने को मना कर दिया अकारण ही इतना सुनते ही सभी भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों को अशोभनीय प्रतीत हुआ। देखते ही देखते तहसील प्रांगण से निकलकर पैदल ही सैकड़ों की तादाद में सभी नेता नारेबाजी कर सी ओ ऑफिस पहुंच गए। सी ओ ऑफिस पहुंचकर दरी फट्टी बिछाकर सी ओ…
लखनऊ:मुख्यमंत्री ने 05 स्किल रथों को झण्डी दिखाकर रवाना किया।
लखनऊ :(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जुलाई, 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में युवाओं को उनके कौशल के अनुरूप रोजगार प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार निरन्तर प्रयत्नशील है। कुशल युवाओं के माध्यम से हम आत्म निर्भर और विकसित भारत के सपने को साकार कर पाएंगे। भारत को आत्म निर्भर और विकसित बनाने के लिए उत्तर प्रदेश को भी आत्म निर्भर और विकसित बनाना पड़ेगा। वर्ष 2029 तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 01 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने…
पीलीभीत : स्वास्थ्य विभाग की टीम को भीड़ ने दौड़ाया, पुलिस के पहुंचने पर क्लीनिक सीज।
पूरनपुर/।नगर के बिजली घर रोड पर स्थित क्लीनिक की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। कुछ ही देर में संचालक ने आरोप लगाकर भीड़ इकट्ठी कर ली। खुद को सुरक्षित करने के लिए सभी ने भागकर खुद को बचाया। उसके बाद अतिरिक्त फोर्स पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक अबैध बताकर सीज कर दिया है। इससे पहले भी कई बार क्लीनिक बंद हो चुका है। तीन दिन पहले दस्तावेज प्रस्तुत करने का अल्टीमेटम देने के बावजूद संचालक नहीं पहुंचा। क्लीनिक संचालक ने…
पीलीभीत : नेकी की दीवार ने लगाई कांवड़ जागरूकता होर्डिंग्स ?
पूरनपुर। नेकी की दीवार सामाजिक संस्था द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु एक विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर पुरनपुर से पीलीभीत तक सूचनात्मक होर्डिंग्स लगाए गए। यह राजमार्ग गोला गोकर्णनाथ, छोटी काशी, खुटार होते हुए पीलीभीत को जोड़ता है, और कांवड़ यात्रा के दौरान यह मार्ग अत्यधिक भीड़भाड़ वाला बन जाता है। ऐसे में जन जागरूकता और सुरक्षा उपाय अत्यंत आवश्यक हो जाते हैं।यह अभियान संस्था प्रमुख गुरमेल सिंह के नेतृत्व में…
पीलीभीत : मासिक संगोष्ठी संकुल रघुनाथपुर, भगवंतापुर और माधोटांडा के विद्यालयों में आयोजित हुई
पूरनपुर। संकुल स्तरीय शिक्षक मासिक संगोष्ठी संकुल रघुनाथपुर, भगवंतापुर और माधोटांडा के विद्यालयों में आयोजित हुई। संगोष्ठी में प्रारंभ शिक्षासत्र में अभिभावकों से सम्पर्क कर स्कूलों में छात्रों के अधिक से अधिक नवीन नामांकन कराने पर विशेष बल दिया।संकुल रघुनाथपुर के कम्पोजिट विद्यालय रघुनाथपुर में नोडल शिक्षक ऋषि सक्सेना, संकुल भगवंतापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय भगवंतापुर में नोडल शिक्षक सूर्यप्रकाश गंगवार और संकुल माधोटांडा के प्राथमिक विद्यालय केसरपुर में नोडल शिक्षक आलोक अवस्थी की अध्यक्षता में संकुल स्तरीय शिक्षक सामूहिक संगोष्ठी आयोजित हुई। संगोष्ठी में विद्यालय के शिक्षकों ने आए…
पीलीभीत : रोजगार मेले में 300 अभ्यर्थियों का मौके पर कम्पनियों द्वारा किया चयन।
मिशन निदेशक, उ0प्र0 कौशल विकास मिशन लखनऊ के पत्र दिनांक 03.07.2025 के अनुपालन में आज दिनांक 15.07.2025 केा दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनान्तर्गत आयोजित रोजगार मेला उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, जिला सेवायोजन कार्यालय व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पीलीभीत के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पीलीभीत में आयोजित किया गया। आयोजित रोजगार मेले का उद्दघाटन राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, उ0प्र0 संजय सिंह गंगवार द्वारा द्वीप प्रज्जलन कर किया गया। रोजगार में 15 निजी क्षेत्र की कम्पनियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। कम्पनियों ने सेल्स एग्जीक्यूटीव,…
पीलीभीत : शारदा नदी कटान पीड़ित केन्द्रीय राज्य मंत्री से मिले मिले
पूरनपुर ।तहसील कालीनगर तराई क्षेत्र के प्रतिनिधि गणों ने संबंधित समस्याओं को लेकर जनपद के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार को पत्र सौंपा है। क्षेत्र की बिकराल कठिनाइयों से भरा जन जीवन जिसमें शारदा नदी से कटान पीड़ित परिवारों को अन्यत्र बसाने के संबंध में केन्द्रीय राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखित पत्रों के माध्यम से दिया व शारदा सागर जीरो किलोमीटर से बंदरबोझ उत्तराखंड बॉर्डर तक हार्टमिक्स रोड बनाने का आश्वासन दिया। वहीं तराई क्षेत्र में उत्तराखंड से जैसे ही यूपी में प्रवेश करते हैं…
फर्रुखाबाद:पुलिस पिटाई से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने वाले युवक के शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान जांच जारी।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 जुलाई 2025 हथियापुर चौकी क्षेत्र में कथित पुलिस प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने वाले युवक दिलीप राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, युवक के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट या मारपीट के निशान नहीं मिले हैं। दिलीप की मौत फांसी लगाने से हुई बताई गई है। जानकारी के अनुसार, दिलीप राजपूत ने आत्महत्या से पूर्व अपनी पैंट पर सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी के कहने पर पुलिस ने…
