प्रयागराज:मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 15 जून से 21 जून तक जनपद में योग सप्ताह कार्यक्रम आयोजित

प्रयागराज 2 जून को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 15 जून से 21 जून तक जनपद में योग सप्ताह कार्यक्रम आयोजित करने एवं 21 जून 2025 को 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को 8000 से अधिक प्रतिभागियों के साथ भली-भांति कार्यक्रम को संपन्न कराने हेतु मुख्य सचिव महोदय उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर गठित समिति की प्रथम बैठक हुई जिसमें 21 जून के मुख्य कार्यक्रम स्थल संगम नोज के निर्धारण से लेकर उक्त कार्यक्रम में जनपद के समस्त विभागों के कार्य निर्धारण पर भी चर्चा की…

लखीमपुर खीरी : ऑपरेशन सिंदूर के तहत सनसाइन हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न

गोला गोकर्णनाथ – ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सशस्त्र सेनाओं के अदम्य साहस और शौर्य को नमन करते हुए हमारे वीर जवानों के सम्मान में राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया सनसाइन हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेंटर नई बाईपास रोड गोला के प्रांगण में न्यू पैरामाउंट कंपटीशन क्लासेज के आयोजन में जिला अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रविंद्र नाथ वर्मा एवं श्री लखपति राम वर्मा जी पूर्व प्रधानाचार्य कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला…

रायबरेली : मौरंग से लदे एक अनियंत्रित डंपर ने दो महिलाओं को कुचलकर मार दिया।

सड़कों पर जानलेवा रूप से दौड़ रहे ओवरलोड ट्रकों की टक्कर से रोजाना कोई ना कोई हादसे का शिकार हो रहा है। सोमवार को ऐसा एक बड़ा हादसा रायबरेली जनपद के सरेनी सिमरी सड़क मार्ग पर भी हो गया। यहां पर मौरंग से लदे एक अनियंत्रित डंपर ने दो महिलाओं को कुचलकर मार दिया। वहीं इस सड़क हादसे में चमत्कारिक रूप से 9 महीने का बच्चा बाल बाल बच गया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला सरेनी थाना क्षेत्र के…

लखीमपुर खीरी : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का पलिया हवाई पट्टी पर डीएम व एसपी ने किया स्वागत

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जनपद लखीमपुर खीरी के पलिया हवाई पट्टी पर राजकीय हेलीकॉप्टर से पहुँचीं जहां उनका स्वागत डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व एसपी संकल्प शर्मा द्वारा राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।दोपहर लगभग 3 बजे जैसे ही हेलीकॉप्टर हवाई पट्टी पर उतरा डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल एसपी संकल्प शर्मा सीडीओ अभिषेक कुमार और डीडी दुधवा टी रंगाराजू ने पुष्पगुच्छ भेंटकर राज्यपाल का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। राज्यपाल का काफिला लखीमपुर खीरी की प्राकृतिक धरोहर दुधवा टाइगर रिजर्व की ओर प्रस्थान…

फर्रूखाबाद:दहेज हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कायमगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

फर्रुखाबाद।(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जून 2025 कोतवाली कायमगंज पुलिस ने दहेज हत्या के गंभीर मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर एक अहम सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक स्तर तक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत की गई। अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन आलोक सिंह के निर्देशन, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज हरीश चंदर के पर्यवेक्षण तथा पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई अमल में लाई गई। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं…

रायबरेली : एनटीपीसी की पहल कदम बालिकाओं के लिए बनी लाभदायक

हम बात कर रहे हैं रायबरेली के ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी की उस शानदार पहल की, जो ग्रामीण क्षेत्र की होनहार बालिकाओं के भविष्य को नई दिशा दे रही है। एनटीपीसी ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत “बालिका सशक्तिकरण योजना” शुरू की है। इस योजना के तहत आसपास के सरकारी स्कूलों से 120 प्रतिभावान बालिकाओं का चयन किया गया है। इन सभी को एनटीपीसी परिसर स्थित डीएवी स्कूल के छात्रावास में सुरक्षित और अनुकूल वातावरण में रहने की सुविधा दी जा रही है, ताकि वे अपनी पढ़ाई पर पूरी…

जौनपुर :वैज्ञानिक विधि से उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाए किसान

भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा जनपद में 29 मई 2025 से 12 जून 2025 तक विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि वज्ञानिको तथा कृषि एवं एलाइड अधिकारियो की सहभागिता सुनिश्चित कराकर उन्नति खेती की तकनीकियों तथा योजनाओं की जानकारी गांव गांव तक पहुंचाने का कार्य चल रहा हैं ।  इसी श्रंखला में रविवार को अकांक्षात्मक विकासखंड मछलीशहर की ग्राम पंचायतो भटेवरा, बसरवा एवं अमारा में कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि अधिकारियों द्वारा किसानों को खरीफ फसलों की बुवाई से पहले प्रमाणित बीज का उपयोग, बीज शोधन…

जौनपुर :लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वी  जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

भारत विकास परिषद शौर्य के तत्वाधान में दिनांक 31 मई को  सनातन संस्कृति की पुर्नस्थापिका लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वी  जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन गुलाबी देवी बालिका इंटर कॉलेज कन्हैपुर  के सभागार में किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता श्री  उदयराज सिंह, संस्थापक अध्यक्ष डॉ संदीप पांडेय  एवं मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा स्वामी विवेकानंद ,भारत माता एवं लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया । कार्यक्रम के प्रारंभ में आयुष गिरी द्वारा वंदे मातरम गीत गाया गया । संस्थापक…

जौनपुर :जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई संपन्न

 बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी नत्थूलाल के द्वारा अवगत कराया गया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हेतु 18049 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में शासन द्वारा प्राप्त धनराशि के व्यय उपभोग की गई धनराशि के ऑडिट रिपोर्ट एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र के साथ ही राजस्व गांव को ओडीएफ प्लस करने के लिए क्रेडिट लिमिट की आवंटन हेतु छूटे हुए ग्रामों की क्रेडिट लिमिट के आवंटन का प्रस्ताव आदि विषयों…

फर्रूखाबाद: बकरीद को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न, प्रशासन ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

फर्रुखाबाद।(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जून 2025 आगामी बकरीद त्योहार को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने हेतु कई अहम निर्णय लिए गए और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी ईदगाहों में समय रहते साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कुर्बानी के बाद उत्पन्न अवशेषों को खुले में, सड़क या नाली में न फेंका जाए। नगर पालिका एवं जिला…

फर्रूखाबाद:गंगा दशहरा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

फर्रुखाबाद।(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जून 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गंगा दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को पर्व की व्यवस्था बेहतर और सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पांचाल घाट पर मेडिकल कैंप की स्थापना के साथ-साथ दोनों ओर दो-दो एम्बुलेंस तैनात की जाएं। घाटों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे, पुलिस वॉच टॉवर और पब्लिक एड्रेस…

लखनऊ:पेजा पत्रकारों को न्याय दिलाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक करेगा संघर्ष-गिरीश चंद्र कुशवाहा

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जून 2025 प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के 26वें स्थापना दिवस एवं जर्नलिस्ट सम्मान समारोह में पधारे कई राज्यों के 151 पत्रकारों को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अवार्ड एवं गणेश शंकर विद्यार्थी अवार्ड से सम्मानित करने के बाद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार अपनी पहचान बनाने के लिए निर्भीक एवं स्वतंत्र तथा निष्पक्ष लेखनी के माध्यम से अपनी पहचान स्थापित करें।  उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कई राज्यों से आए पत्रकारों को प्रेक्षा…

फर्रुखाबाद: व्यापार मंडल की एकता से सफल हुआ “ऑपरेशन ट्रांसफार्मर”, प्रशासन ने हटाया अवैध फाउंडेशन

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जून 2025 नगर उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर” की तर्ज पर चलाया गया “ऑपरेशन ट्रांसफार्मर” आखिरकार रंग लाया। चौक चौराहे पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लगाए जा रहे ट्रांसफार्मर को हटाने के लिए व्यापार मंडल के आह्वान पर प्रशासन हरकत में आ गया और अवैध फाउंडेशन को तोड़ना शुरू कर दिया। इस मुद्दे पर 3 जून को प्रस्तावित धरने से पहले, आज नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ), अधिशासी अभियंता तथा चौक फीडर के जेई ने नगर के एक प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट…

फर्रूखाबाद: आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 जून, 2025

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02जून 2025 राजकीय / निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश सत्र 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, फर्रुखाबाद के प्रधानाचार्य ने जानकारी दी है कि इच्छुक अभ्यर्थी www.scvtup.in पर 5 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि तकनीकी शिक्षा में रुचि रखने वाले समस्त युवक एवं युवतियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। आईटीआई में प्रवेश लेकर वे विभिन्न तकनीकी ट्रेड्स में प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार के नए अवसर प्राप्त कर सकते…

बाराबंकी:शैलेंद्र मौर्य हत्याकांड,पीड़ित परिवार से मिला प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद का प्रतिनिधिमंडल, न्याय और सुरक्षा की उठाई मांग।

बाराबंकी:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जून 2025 उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव गोंडा में 24 मई को हुए शैलेंद्र मौर्य हत्याकांड ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलने प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल थे। ष्ट्रीय अध्यक्ष ने मृतक शैलेंद्र मौर्य के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने मौके पर ही…

फर्रूखाबाद:प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ, 31 जुलाई तक करें आवेदन।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 जून 2025 भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा देश के मेधावी और प्रतिभाशाली बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) 2025 से सम्मानित किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। मंत्रालय के अपर सचिव के अर्द्धशासकीय पत्र सं० CW-1-19019/1/2025-CW-I-Part (3) दिनांक 29.04.2025 के निर्देशानुसार, जनपद स्तर पर ऐसे योग्य अभ्यर्थियों की पहचान की जा रही है जो समाज में अपने असाधारण कार्यों से प्रेरणास्रोत बने हैं। यह पुरस्कार उन बच्चों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने बहादुरी, नवाचार, विज्ञान एवं…

सुनील शेट्टी के प्रेग्नेंसी वाले बयान पर भड़कीं गौहर खान, लगा दी क्लास ?

टीवी से लेकर फिल्मों तक अपने एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली गौहर खान ने हाल ही में अपना पॉडकास्ट लॉन्च किया है. इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई सारी बातें भी हैं, साथ ही एक्टर सुनील शेट्टी के बयान पर बात करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है. दरअसल, हाल ही में एक्टर से उनकी बेटी के बारे में बात की गई, जिसमें उन्होंने आथिया की डिलीवरी के बारे में बात करते हुए सी-सेक्शन को आसान बताया है. कुछ वक्त पहले ही गौहर…

IPL 2025 के फाइनल में पहुंचने से चूकने पर हार्दिक पंड्या ने इन प्‍लेयर्स पर निकाली भड़ास ?

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के आखिरी दौर में क्‍वालीफायर 2 मुकाबला रविवार रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला गया। पंजाब किंग्‍स ने इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्‍की कर ली है। जहां उसका सामना मंगलवार 3 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। जबकि मुंबई इंडियंस का खिताब जीतने का सपना टूट गया है। आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंचने से चूकने का दर्द एमआई के कप्‍तान हार्दिक पंड्या के चेहरे पर साफ नजर आया। इस हार के लिए उन्‍होंने…

कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका बीजेपी के लिए करेंगी प्रचार ?

कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को भारतीय जनता पार्टी के प्रचार चेहरे के रूप में इस्तेमाल करने की खबरें सामने आने के बाद न केवल राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई बल्कि सोशल मीडिया पर भी यह खबर फैल गई। अब खुद भाजपा ने इसे फर्जी खबर बताकर इसका खंडन किया। भाजपा का खंडन उस मीडिया रिपोर्ट के बाद सामने आया है, जिसमें दावा किया गया था कि ऑपरेशन सिंदूर पर भारत की प्रेस वार्ता का नेतृत्व करने वाले कर्नल कुरैशी और विंग कमांडर सिंह, 9…

असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 10 हो गई है, अमित शाह ने स्थिति का जायजा लिया

असम में बाढ़ और भूस्खलन से दो और लोगों की मौत के साथ ही मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। रविवार को 20 से अधिक जिलों में चार लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। सात प्रमुख नदियां उफान पर हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आगाह किया कि राज्य और पड़ोसी क्षेत्रों में लगातार भारी बारिश के कारण निचले इलाकों और नदी तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए स्थिति और खराब होने की संभावना है। केंद्रीय गृह…