शुभमन गिल के बुलावे पर बर्मिंघम पहुंचा गेंदबाज, टीम इंडिया के प्रैक्टिस में हिस्सा लेने का खोला ‘राज’

आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले स्पिनर हरप्रीत बरार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम के साथ बर्मिंघम में दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र में गेंदबाजी करते देखा गया। बरार ने बताया कि शुभमन गिल के खास संदेश की वजह से वह इस प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। लीड्स में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में भारतीय टीम को इंग्लैंड ने पांच विकेट से हरा दिया था। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट 2 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाना है। इस टेस्ट…

ओडिशा के पुरी में गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ में 3 की मौत, 50 घायल; सीएम ने माफी मांगी ?

ओडिशा के पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के पास रविवार सुबह भगदड़ मचने से दो महिलाओं समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और करीब 50 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह करीब चार बजे हुई जब हजारों श्रद्धालु रथ यात्रा उत्सव देखने के लिए मंदिर के पास एकत्र हुए थे। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और छह लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का इलाज चल रहा है, वहां के एक अधिकारी ने बताया, “50…

पीलीभीत:भाजपा विधायक ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि।

पीलीभीत। बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हटुआ बिजुलाही में रविवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर एवं बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके नेतृत्व में पूरे कार्यक्रम का संयोजन और संचालन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने डॉ. मुखर्जी के विचारों और सिद्धांतों को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्र सेवा और…

बरेली : पी एच सी रामनगर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सभी ग्राम प्रधानों को दी गई ट्रेनिंग।

बरेली/आंवला – पी एच सी रामनगर में सभी ग्राम प्रधानों को संचारी रोग नियंत्रण को लेकर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार ने ट्रेनिंग दी जिसमें बताया कि ग्राम पंचायत में गंदगी को लेकर और इस समय हो रही बरसात को देखते हुए मच्छर पनप रहे हैं जिसमें तरह-तरह की बीमारियां फैल रही हैं इसके लिए एंटी लार्वा नाशक दवाई पंचायत विभाग वीडियो रामनगर को उपलब्ध करा दी गई है जिसे हर ग्राम पंचायत में छिड़काव होना है और दिनांक 11/7/2025 से दस्तक अभियान भी शुरू होगा जिसमें आशा और…

फर्रुखाबाद : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात सुनते बीजेपी कार्यकर्त्ता

फर्रुखाबाद : पश्चिमी मंडल के सेक्टर मेंमरान बजरिया बूथ संख्या 265 पर मोदी जी की बात सुनते बीजेपी के सभी कार्यकर्ता काफी संख्या में एकत्रित होकर भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने मोदी जी की मन की बात सुनी भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा और महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती बबिता पाठक और पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष वीरबहादुर सिंह पाल साथ में भाजपा नेता असलम कुरेशी पश्चिमी मण्डल महामंत्री अर के दीक्षित के साथ प्रमोद मिश्रा आदि तमाम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे जिन्होंने…

प्रयागराज में मनाया गया सांख्यिकीय दिवस

प्रख्यात सांख्यिकीयविद् प्रोफेसर पी0सी0महालनोबिस के जन्मदिन दिनांक 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस के रूप में कार्यालय अर्थ एवं संख्याधिकारी, विकास भवन, प्रयागराज में मनाया गया। इस वर्ष राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस का मुख्य विषय ”75 YEARS OF NATIONAL SAMPLE SURVEY” रहा। इस कार्यक्रम का संचालन विवेक कुमार सिंह, अपर सांख्यिकीय अधिकारी द्वारा किया गया। सर्वप्रथम चन्द्र प्रकाश मौर्य, अपर सांख्यिकीय अधिकारी द्वारा इनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया, तत्पश्चात श्रीमती वर्षा पाण्डेय, अपर सांख्यिकीय अधिकारी (रा0प्र0स0) द्वारा NATIONAL SAMPLE SURVEY” के गुणवत्तापूर्ण आॅकड़ो के संग्रहण एवं महत्व पर विस्तार से…

पीलीभीत:चंदिया हजारा में मानव वन्यजीव संघर्ष को लेकर आयोजित बैठक में जानकारी देते वनकर्मी व ग्राम प्रधान

पूरनपुर/ पीलीभीत। टाइगर रिजर्व के जंगल से सटे गांवों में मानव एवं वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए बैठक हुई। इसमें नशे का सेवन कर खेत की रखवाली न करने को ग्रामीणों से की अपील। लोगों को कई अहम जानकारी दी गईं। ग्राम पंचायत चंदिया हजारा के पंचायत घर में वन कर्मियों की तरफ से बैठक की गई। इसमें कहा गया कि वन विभाग मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने में काफी प्रयास कर रहा है। कुछ लोग नशे का सेवन कर खेत की रखवाली करने के लिए जाते हैं। वहां बेसुध हालत…

लखीमपुर खीरी : गोला डिपो में पांच नई ग्रामीण बस सेवाओं का पालिकाध्यक्ष ने किया उद्घाटन

गोला गोकर्णनाथ – गोला डिपो परिसर में पांच नई रोडवेज बसों का उद्घाटन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बसों का पूजन अर्चन कर बसों की सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस अवसर पर विजय शुक्ला रिंकू ने कहा श्रावण मास में लाखों शिव भक्त छोटी काशी गोला बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए आते हैं लेकिन आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोग कम रोडवेज बसों के संचालन होने की वजह से दर्शन करने गोला नहीं आ पाते हैं परिवहन विभाग ने गोला डिपो को नई…

लखीमपुर खीरी : नगर पालिका सभागार में व्यापारी कल्याण दिवस पर व्यापारियों को पालिकाध्यक्ष ने किया सम्मानित

गोला गोकर्णनाथ – रविवार को दानवीर श्री भामाशाह जी की जयंती पर नगर पालिका परिषद के सभागार में व्यापारी कल्याण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू रहे। कार्यक्रम का संचालन राम जी रस्तोगी ने किया। इस अवसर पर आए हुए सभी व्यापारियों व उद्योगपतियों को मुख्य अतिथि ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा दानवीर भामाशाह के दान और उदारता तथा महाराणा प्रताप के शौर्य एवं पराक्रम को एक एतिहासिक और अद्भुत संगम बताते हुए कहा कि…