रायबरेली जनपद की मिल एरिया पुलिस ने शातिर बाइक चोर गैंग का खुलासा करते हुए चोरी के पांच बाइकों के साथ तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के हरदासपुर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास से शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है,जिनके पास से चोरी की पांच बाइकें बरामद की हैं।पकड़े गए तीन आरोपियों में दो की पहचान मिलएरिया थाना क्षेत्र के रामसागर यादव उर्फ बबुल्ले व संजय यादव के रूप में हुई जबकि तीसरा आरोपी दिनेश पासी हरचंदपुर थाना…
Day: June 25, 2025
सीतापुर :भोले बाबा धाम पर श्रीमद् भागवत की अमृतमई कथा सुनकर मुग्ध हुए श्रोता
मिश्रिख के ग्राम सहसापुर में स्थित बोले बाबा धाम में बुधवार को कलस यात्रा के साथ आचार्यों द्वारा श्रीमद् भागवत और विराट संत समागम का धूम धाम से शुभारंभ हो गया था! इस धार्मिक कथा के आज समापन दिवस में कथाव्यास पंडित मधुलेश कुमार मिश्रा ने अपनी अमृत मई वाणी से श्रोताओं को कृष्ण और सुदामा मिलन का रसपान कराया।इस भागवत के प्रसंग में उन्होने सुदामा की पत्नी के बार बार कहने पर सुदामा को श्री कृष्ण के पास भेजने का प्रसंग सुनाया। जिसको सुनकर श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए…
फर्रुखाबाद: सांसद मुकेश राजपूत ने जनसमस्याएं सुनी, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2025 जनपद के लोकप्रिय सांसद मुकेश राजपूत ने आज अपने स्थानीय आवास पर जनसुनवाई का आयोजन किया, जिसमें क्षेत्र के कोने-कोने से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा। सांसद श्री राजपूत ने प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित विभागीय अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। जनसुनवाई के दौरान मुख्य रूप से बिजली, पानी,…
फर्रूखाबाद:जन अधिकार पार्टी की ‘तैयारी जीत की, चलो गांव की ओर’ मुहिम के अंतर्गत अमृतपुर में जनसभा आयोजित।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जून 2025 जन अधिकार पार्टी फर्रुखाबाद द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “तैयारी जीत की, चलो गांव की ओर” के अंतर्गत आज अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में महत्वपूर्ण जनसभा का आयोजन किया गया। इस बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और पार्टी की नीतियों व उद्देश्यों को समझा। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को उनके हक और अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें राजनीतिक भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा। वक्ताओं ने ग्रामीण जनता से सीधा संवाद करते हुए…
फर्रुखाबाद में रहस्यमयी ढंग से महिला व मासूम बेटा लापता, परिवार परेशान
(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 जून 2025 जनपद के मोहल्ला विर्राबाग पजाबा निवासी शिवओम अग्निहोत्री पुत्र श्री मोहनलाल एक दिल दहला देने वाली घटना से गुजर रहे हैं। शिवओम अग्निहोत्री का कहना है कि वह कृष्ण अग्निहोत्री के मकान में किराए पर अपने परिवार के साथ रहते हैं। बीते 11 जून 2025 को दोपहर लगभग 1:30 बजे जब वह काम से लौटे, तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। घर में उनके दो बड़े बेटे 12 वर्ष ,10 वर्ष तो मौजूद थे, लेकिन पत्नी नीतू अग्निहोत्री 38 वर्ष…
OTT पर धूम मचाने आ रही हैं ये 5 दमदार सीरीज, गलती से भी मिस न करिएगा !
पंचायत सीजन-4: अमेजन प्राइम की सबसे फेमस सीरीज में से एक पंचायत का नया सीजन 24 जून को रिलीज हो गया है. सीजन 4 की कहानी वहीं से शुरू होती है, जहां से पिछले सीजन की कहानी खत्म हुई थी. इस सीजन फुलेरा में पंचायत चुनाव हो रहा है और मंजू देवी के सामने वनराकस और उनकी पत्नी क्रांती देवी खड़ीं हैं, वहीं चुनाव और विधायक से बीच फंसे हैं बेचारे सचिव जी, जिनकी परीक्षा पास होगी या नहीं और रिंकी के साथ लव स्टोरी आगे बढ़ेगी या नहीं, ये…
शर्मनाक हार के बाद दूसरे टेस्ट से होंगे चार बदलाव! सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला यह गेंदबाज भी होगा बाहर ?
लीड्स के हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अब दोनों टीमें 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में होने वाले दूसरे टेस्ट की तैयारियों में जुट गई हैं। पहले टेस्ट में मिली हार के बाद भारतीय टीम में चार बड़े बदलाव होने की संभावना है। बुमराह की जगह युवा तेज गेंदबाजों को मौका तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वर्कलोड मैनेजमेंट के…
फर्रूखाबाद:महाबोधि महाविहार की विरासत को लेकर बढ़ी आवाज़, 28 जून को संकिसा में होगा चिंतन कार्यक्रम।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जून 2025 तथागत संभ्रांत नागरिक सामाजिक संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक बाईपास स्थित आरपी पैलेस में संपन्न हुई। बैठक में वाईबीएस (YBS) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्र बौद्ध ने महाबोधि महाविहार की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि अब समय आ गया है कि बौद्धों की इस पवित्र धरोहर का पूर्ण प्रबंधन बौद्ध समुदाय को सौंपा जाए। उन्होंने घोषणा की कि 28 जून 2025 को दोपहर 2 बजे YBS सेंटर, संकिसा उत्तर प्रदेश में इस विषय पर…
लखीमपुर खीरी : तेंदुए ने खूब मचाया तांडव,कई मजदूर व वनकर्मी हुए जख्मी
धौरहरा छेत्र के बबुरी गांव में मंगलवार को भट्ठे में छिपे बैठे तेंदुए ने भट्ठे पर काम करने वाले 32 साल के युवक मजदूर मिहीलाल पर तेंदुए ने अचानक जानलेवा हमला बोल दिया मिहीलाल तेंदुए से करीब 10 मिनट तक जंग लड़ता रहा उसने तेंदुएं का मुंह दबोचकर तेंदुए को जमीन पर गिरा दिया। फिर एक हाथ से ताबड़तोड़ कई मुक्के मारे जिससे तेंदुआ छटपटाता रहा भट्ठे पर मौजूद लोगों ने तेंदुए को ईंट पत्थर मारे जिस कारण चोट लगने से तेंदुए से अपनी जान बचाकर मिहीलाल भागने लगा जिस…
फर्रूखाबाद:लेखपाल संघ के तत्वावधान में तहसील प्रांगण में हुआ सुंदरकांड पाठ, भक्ति में डूबे अधिकारी और कर्मचारी।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जून 2025 जनपद की सदर तहसील में मंगलवार को लेखपाल संघ के तत्वावधान में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुबह 08 बजे से ही तैयारी शुरू हो गई थी। धार्मिक वातावरण और भक्ति भाव के साथ 10 बजे विधिवत पूजन के बाद सुंदरकांड पाठ आरंभ हुआ। भक्तिमय माहौल में उपस्थित लोगों ने भावपूर्ण ढंग से सुंदरकांड का पाठ सुना। भक्ति रस में डूबे लोग ताली बजाकर झूम उठे और “जय श्रीराम” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक आरती…
प्रयागराज : थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद
श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-24.06.2025 को अभियुक्त अंकित कुमार गौतम पुत्र फूलचन्द्र निवासी ग्राम कटरा कौडिहार थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत कानपुर-वाराणसी हॉइवे स्थित अन्डर पास के पास से चोरी की 01 मोटरसाइकिल (कूटरचित नम्बर प्लेट) के साथ…
प्रयागराज: मूँज उत्पाद तथा खाद्य प्रसंस्करण ट्रेडों से सम्बन्धित हस्तशिल्पी 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं निःशुल्क टूलकिट हेतु करें आवेदन
एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना के अन्तर्गत वर्ष 2025-26 हेतु मूँज उत्पाद तथा खाद्य प्रसंस्करण (अचार-चटनी-मुरब्बा तथा बेकरी) ट्रेड केे आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। योजनान्तर्गत 10 दिन का कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाना है तथा प्रशिक्षित लाभार्थियों को निःशुल्क टूलकिट वितरण किया जाना है। उपरोक्त ट्रेडों से सम्बन्धित हस्तशिल्पी वेबसाइट www.diupmsme.upsdc.gov.in पर आवदेन कर सकते हैं। आवेदन के समय आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा बैंक पासबुक की छाया प्रति संलग्न करना अनिवार्य है। विस्तृत…
लखीमपुर खीरी : गोला विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर निर्मित परियोजनाओं का किया निरीक्षण
गोला गोकर्णनाथ – मंगलवार को गोला विधायक अमन गिरी ने ग्राम बेलहा सिकटिया व ग्राम डम्बल टाण्डा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ओर निर्मित परियोजनाओं का निरीक्षण किया साथ ही मौके पर पहुंचकर मद पंप हेतु विधायक ने अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का ड्रोन कैमरे के द्वारा सर्वे कर कार्य किए जाने का दिशा निर्देश दिया ताकि नदी के बहाव को मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। दौरे के दौरान गोला विधायक अमन गिरी ने विभिन्न गांवों के किसानों जनप्रतिनिधियों और आम जनता से मुलाकात कर उनका फीडबैक भी…
लखीमपुर खीरी : निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन,250 से अधिक मरीजों ने कैंप का उठाया लाभ
गोला गोकर्णनाथ – सनशाइन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित मंगलवार को पंचायत भवन अलीगंज में सनशाइन हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के डायरेक्टर डॉक्टर कौशल वर्मा द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर कैम्प में 250 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं दी गई।इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर,यूरिक एसिड,नसों व फिजियोथैरेपी की जांचे की गई,स्वास्थ्य कैम्प में आसपास के कई गांवों के जरूरतमंदों ने पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर कैंप का लाभ उठाया। इस अवसर संजील वर्मा (अध्यक्ष पटेल संस्थान गोला…
लखीमपुर खीरी : नगर पालिका सभागार में नागरिक सुविधा दिवस का हुआ आयोजन
नगर पालिका परिषद लखीमपुर द्वारा नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक माह के अंतिम मंगलवार को आयोजित किए जाने वाले ‘नागरिक सुविधा दिवस’ का आयोजन आज नगर पालिका सभागार में किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगर के नागरिक अपनी जनसमस्याओं को लेकर पहुंचे। नगर पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में समस्याएं सुनी गईं और कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों के शीघ्र समाधान हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की शिकायतों को…
जौनपुर :बारिश में सर्प दंश घटनाओ को देखते हुए जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा सर्पदंश से बचाव हेतु एडवाइजरी
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने अवगत कराया है कि सर्पदंश से बचाव हेतु सबसे पहले पीड़ित व्यक्ति को सोने न दें एवं किसी भी प्रकार की शारीरिक क्रिया न करने दें। जिस व्यक्ति को सांप ने काटा है उस व्यक्ति की घबराहट को दूर करें। क्यों कि उसे जितनी घबराहट होगी, उतनी तेजी से उसके शरीर में जहर फैलता जायेगा। घाव को साबुन एवं साफ पानी से धोएं। मरीज के घाव से किसी भी प्रकार की छेड़-छाड़ न करें। पीड़ित व्यक्ति को नजदीक के चिकित्सालय ले जाएं जहॉ पर डाक्टर…
जौनपुर :जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक हुई संपन्न
जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग के द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में लगभग 51 लाख 57 हजार 980 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि समस्त विभागों द्वारा गडढा खुदान कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कर लिया जाये। समस्त विभागों के द्वारा वृक्षारोपण हेतु निर्धारित तिथि पर पौध उठान का कार्य शतप्रतिशत पूर्ण कर ले। माननीय मंत्रीगण / माननीय सासंद/विधायकगण की प्रतिभागिता में आयोजित होन वाले…
जौनपुर : पुलिस भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों ने जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र से कलेक्ट्रेट सभागार में की मुलाकात
जिलाधिकारी ने सभी उत्तीर्ण छात्रों से परिचय प्राप्त करते हुए बधाई दिया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सभी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। आप सभी ने अथक परिश्रम और संघर्ष के बल पर इस मुकाम को हासिल किया है, चुनौतियां कभी खत्म नहीं होती, ऐसे में अपनी जिजीविषा को बनाए रखिएगा, पुलिस विभाग एक अत्यंत महत्वपूर्ण विभाग है, ऐसे में आपका दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने उत्तीर्ण छात्रों के परिवारजन को भी शुभकामनाएं दी। पुलिस भर्ती परीक्षा में…
कासगंज : सम्भ्रांत नागरिक के सुझाव को ध्यान में रखते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।
जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में व पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की उपस्थिति में जनपद में कांवड यात्रा एवं मोहर्रम में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाये जाने के दृष्टिगत शांति समिति के सदस्यों व क्षेत्रीय सम्भ्रान्त जनों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने जनपद की शांतिप्रिय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण की परम्परा को बनाये रखते हुए मोहर्रम त्योहार को आपसी ताल-मेल, अमन पसंदी से भाई-चारें के साथ मनाने की अपील किया। उन्होंने जनपद के विभिन्न इलाकों में कानून व्यवस्था, बिजली,…
इटावा:ब्राह्मणों द्वारा भागवताचार्यों के अपमान पर स्वामी प्रसाद मौर्य का कड़ा प्रहार।
इटावा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 जून 2025 इटावा जिले के दान्दरपुर गांव में हुए जातिगत उत्पीड़न के मामले में आज पूर्व मंत्री और प्रखर सामाजिक न्यायवादी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भागवताचार्य श्री मणिकुमार यादव और संत कुमार यादव के साथ कथित ब्राह्मण समुदाय द्वारा किए गए अमानवीय व्यवहार की घोर निंदा करते हुए इसे हिंदू धर्म के दोहरे चरित्र का प्रमाण बताया। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा मणिकुमार और संत कुमार यादव को केवल इसलिए अपमानित किया गया क्योंकि वे चमार या यादव जाति…
