फर्रुखाबाद :तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को कुचला, हालत नाजुक

जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सवार मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। कार की टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत नाजुक होने की वजह से डॉक्टरों ने उसे कानपुर हाई सेंटर रेफर कर दिया। यह हादसा फतेहगढ़- मोहम्मदाबाद मार्ग पर पट्टीखुर्द के पास हुआ है। हादसे का शिकार हुए युवक की…

पीलीभीत: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 16 जून से 21 जून तक परिषदीय स्कूलों में योग सप्ताह कार्यक्रम ।

पूरनपुर/पीलीभीत। परिषदीय स्कूलों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह की शुरुआत जोश और उत्साह के साथ की जा रही है। योग के अपने दैनिक जीवन से तन मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 16 जून से 21 जून तक परिषदीय स्कूलों में योग सप्ताह कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार के योग के अभ्यास किए जा रहे है। दैनिक जीवन में सभी लोगों को योग करने से योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन…

पीलीभीत: जेकेएसएस ने अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह के पांचवें दिन लगाया योग शिविर में कराया योगाभ्यास!

पूरनपुर / पीलीभीत!विकास खंड पूरनपुर क्षेत्र के गांव जमुनिया खास मठ मंदिर सागर ताल पर बृहस्पतिबार सुबह साढ़े सात बजें से सामाजिक संगठन जन कल्याण सुरक्षा संघ (जेकेएसएस) के द्वारा योग शिविर लगाया गया योग शिविर में पहुंचे लोगों को योगाभ्यास कराया गया 11 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के (योग सप्ताह) के चलते संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने जेकेएसएस के द्वारा योग सप्ताह के पांचवें दिन योग शिविर लगाया शिविर में पहुँचे योगाचार्य हरिओम ने प्रोटोकॉल के अनुसार लोगों को योगाभ्यास कराया और योग पर विस्तार से चर्चा…

पीलीभीत: जिलाधिकारी ने चिराैंजी लाल वीरेन्द्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर एवं गांधी स्टेडियम परिसर का निरीक्षण किया।

पीलीभीत /जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने गुरूवार को आगामी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु चिराैंजी लाल वीरेन्द्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर एवं गांधी स्टेडियम परिसर का निरीक्षण किया। मानसून के दृष्टिगत अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन हेतु उक्त स्थल पर तैयारियां रखने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, जिला विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

फर्रुखाबाद में रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन, 300 रिक्तियों पर चयन का सुनहरा अवसर।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जून 2025 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में 20 जून 2025 (शुक्रवार) को एक दिवसीय रोजगार मेला एवं अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की 08 प्रतिष्ठित कंपनियां भाग ले रही हैं। मेले में कुल 300 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह मेला जिले के युवाओं के लिए रोजगार का एक सुनहरा अवसर है, खासकर उन अभ्यर्थियों के लिए जो तकनीकी योग्यता रखते हैं अथवा किसी भी प्रकार की…

कासगंज: कलेक्टेट एवं विकास भवन के सभागार जिलाधिकारी मेधा रूपम एवं मुख्य विकास अधिकारी सचिन की अध्यक्षता में योग शिविर आयोजित किया गया।

स्वास्थ्य, कल्याण और डिजिटल सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में आज जिलाधिकारी मेधा रूपम द्वारा योग प्रतिभागिता ई-प्रमाण पत्र योजना का शुभारंभ किया गया। यह उद्घाटन समारोह योग सप्ताह 2025 के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी कासगंज ने दैनिक जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पहल न केवल स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने वाले व्यक्तियों को मान्यता देती है, बल्कि डिजिटल माध्यम से जनभागीदारी को भी प्रोत्साहित करती है। उन्होंने योग प्रतिभागिता रिकॉर्ड को डिजिटल…

फर्रूखाबाद:10 बोरी से अधिक यूरिया/डीएपी खरीद-बिक्री पर सख्त निगरानी, जांच टीम गठित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़)19 जून 2025 जिले के समस्त खुदरा उर्वरक विक्रेताओं को कड़ी चेतावनी जारी करते हुए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 10 बोरी से अधिक यूरिया या डीएपी खाद की बिक्री अथवा खरीद करने वाले विक्रेताओं एवं किसानों की जांच की जाएगी। इसके लिए विशेष जांच टीमें गठित की जा रही हैं। प्रशासन के निर्देशानुसार, यदि कोई किसान यह बताकर उर्वरक खरीदता है कि वह बटाई पर लिए गए खेत में इसका प्रयोग करेगा, तो विक्रेता को खेत मालिक का आधार कार्ड अनिवार्य रूप से लेना होगा।…

पीलीभीत : जेकेएसएस ने अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह के पांचवें दिन लगाया योग शिविर में कराया योगाभ्यास!

जनपद के विकास खंड पूरनपुर क्षेत्र के गांव जमुनिया खास मठ मंदिर सागर ताल पर बृहस्पतिबार सुबह साढ़े सात बजें से सामाजिक संगठन जन कल्याण सुरक्षा संघ (जेकेएसएस) के द्वारा योग शिविर लगाया गया योग शिविर में पहुंचे लोगों को योगाभ्यास कराया गया 11 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के (योग सप्ताह) के चलते संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रहमपाल सिंह ने जेकेएसएस के द्वारा योग सप्ताह के पांचवें दिन योग शिविर लगाया शिविर में पहुँचे योगाचार्य हरिओम ने प्रोटोकॉल के अनुसार लोगों को योगाभ्यास कराया और योग पर विस्तार से चर्चा…

सम्भल:महान दल समर्थक गौरव सैनी ने वॉल राइटिंग के माध्यम से पार्टी को दी मजबूती, महान दल परिवार ने किया आभार व्यक्त।

सम्भल:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जून 2025 असमोली जनपद सम्भल की विधानसभा असमोली क्षेत्र के ग्राम सकरपुर सोत निवासी श्री गौरव सैनी ने अपने राजनीतिक जागरूकता और पार्टी निष्ठा का परिचय देते हुए महान दल को समर्थन देने के लिए एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने वॉल राइटिंग (दीवार लेखन) के माध्यम से पार्टी के विचारों, नीतियों और संदेशों को आम जनता तक पहुँचाया, जिससे क्षेत्र में पार्टी की उपस्थिति और सशक्त हुई है। गौरव सैनी का यह प्रयास न केवल पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाता है, बल्कि…

फर्रूखाबाद:सड़क सुरक्षा को लेकर फर्रुखाबाद जिलाधिकारी ने दिखाई जागरूकता, प्रचार वाहन को किया रवाना

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जून 2025 जनपद में सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आज परिवहन विभाग द्वारा संचालित सड़क सुरक्षा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारीगण, परिवहन विभाग के कर्मचारी तथा आमजन मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि यह प्रचार वाहन जनपद के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक…

फर्रूखाबाद:प्रभावी पैरवी और निगरानी से मिली सफलता, पुलिस टीम को मिली सराहना

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2025 उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में अपराधियों को कठोर सजा दिलाने के लिए प्रदेश भर में थाना प्रभारियों एवं पैरोकारों को गंभीरता से अभियोजन कार्य में सहयोग देने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में फतेहगढ़ पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है। 2019 में दर्ज हुआ था मामला यह मामला थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम सीढ़ेचकरपुर निवासी अभियुक्त भूपेन्द्र सिंह पुत्र बृजनन्दन सिंह से जुड़ा है। अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0-131/2019, वाद संख्या-13878/24, धारा 3/25…

फर्रुखाबाद में 1 करोड़ से अधिक की निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा बैठक, डीएम ने दिए कड़े निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2025 जनपद में चल रही निर्माण परियोजनाओं की प्रगति और गुणवत्ता को लेकर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में किया गया। इस बैठक में ₹1 करोड़ से अधिक लागत वाली कुल 56 निर्माणाधीन योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पर्यटन विकास निगम लिमिटेड को पांचाल घाट पर निर्माणाधीन घाट स्थल से मलबा हटाने और एजिंग में प्रयुक्त हो रही ईंटों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उत्तर…

फर्रुखाबाद में वृक्षारोपण को लेकर बड़ा कदम: 2025-26 में लगेंगे 3.7 लाख पौधे, जुलाई में होगा शुभारंभ

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2025 पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की संयुक्त बैठक कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में संपन्न हुई। बैठक में वन विभाग के डीएफओ ने जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद फर्रुखाबाद में कुल 3,70,940 पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के 27 विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें से अकेले वन…

फर्रुखाबाद:पुलिस की प्रभावी पैरवी से अभियुक्त को हुई सजा, 4 माह का कारावास व जुर्माना

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2025 पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में अपराधियों को सजा दिलाने के लिए प्रदेश भर में चलाए जा रहे अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। राजेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अभियुक्त भूपेन्द्र सिंह पुत्र बृजनन्दन सिंह निवासी सीढ़ेचकरपुर थाना राजेपुर के विरुद्ध वर्ष 2009 में मु0अ0सं0-197/2009, वाद सं0-13602/24, धारा-25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले की विवेचना पूर्ण कर अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। फतेहगढ़ पुलिस टीम, मॉनिटरिंग…

फर्रुखाबाद:पुलिस और अभियोजन की प्रभावी पैरवी से अभियुक्त अरुण यादव को 5 वर्ष 1 माह की सजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जून 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक लखनऊ के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अनुरूप अभियुक्तों को कठोर सजा दिलाने के उद्देश्य से जनपद फतेहगढ़ में एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। थाना राजेपुर क्षेत्र में पंजीकृत आपराधिक प्रकरण में प्रभावी विवेचना और कोर्ट में सशक्त पैरवी के परिणामस्वरूप अभियुक्त को कठोर सजा सुनाई गई है। अभियुक्त अरुण यादव पुत्र बालकराम, निवासी माधवपुर थाना मऊदरवाजा, जनपद फतेहगढ़ के विरुद्ध मु0अ0सं0-67/2020, वाद स0-303/2024 के अंतर्गत भारतीय दंड संहिता की धारा 457, 380, 411 के तहत मामला दर्ज किया…

प्रयागराज :सांसद फूलपुर की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधिगणों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की समन्वय बैठक सम्पन्न

सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल की अध्यक्षता में महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, विधायक फाफामऊ गुरू प्रसाद मौर्य, विधायक शहर उत्तरी हर्षवर्धन वाजपेयी, मा0 विधायक कोरांव राजमणि कोल, विधायक फूलपुर दीपक पटेल, मा0 विधान परिषद सदस्य डॉ0 के0पी0 श्रीवास्तव, सुरेन्द्र चौधरी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला व अन्य जनप्रतिनिधिगणों के साथ बुधवार को सर्किट हाउस के सभागार में वरिष्ठ अधिकारियों की समन्वय बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, नगर निगम, प्रयागराज विकास प्राधिकरण, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जल जीवन…

प्रयागराज :जिला समाज कल्याण अधिकारी, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत कोचिंग कक्षाओं में अध्यापन एवं मार्गदर्शन कार्य हेतु इच्छुक एवं सहमत अतिथि प्रवक्ता 25 जून तक करें आवेदन,

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत जनपद प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रों हेतु निःशुल्क संचालित कोचिंग कक्षाओं के सत्र 2025-26 का आरम्भ दिनांक 01 जुलाई, 2025 से किया जाना है जिसके लिए कक्षाओं में अध्यापन एवं मार्गदर्शन कार्य हेतु अतिथि व्याख्याताओं/विषय विशेषज्ञों की आवश्यकता है, जिसका विषयवार विवरण निम्नवत् है- यू०पी०एस०सी/यू०पी०पी०एस०सी० – इतिहास (3), भूगोल (2), भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन आई.आर. (3), अर्थशास्त्र (2), एथिक्स (नीतिशास्त्र) (2), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (2), करेन्ट अफेयर्स (2), पर्यावरण एवं आपदा प्रबंधन (2), यू०पी० स्पेशल पेपर (2) -05 एवं 06, सी-सैट…

लखीमपुर खीरी : गोला चेयरमैन ने डीएम से मिलकर श्रावण मास में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा पर चर्चा कर हर गांव तालाब अभियान के तहत जनपद खीरी का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने पर पुष्प गुच्छ भेट कर दी बधाई

गोला गोकर्णनाथ – बुधवार को भाजपा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने जिलाधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल जी से मिलकर श्रावण मास में नगर में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के विषयों पर विभिन्न विभागों के कार्यों को श्रावण मास से पहले कराए जाने पर विस्तार से चर्चा की जिस पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने भरोसा दिलाया श्रावण मास में दूरदराज से आने वाले सभी शिव भक्तों की सुरक्षा एवं सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा जिससे आने वाले किसी भी शिव भक्तों को…

लखीमपुर खीरी : हर गांव तालाब अभियान में जनपद खीरी का नाम इंडिया बुक आफ रिकार्ड में हुआ दर्ज

लखीमपुर खीरी – डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व सीडीओ अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन व डीसी मनरेगा डा सुशांत सिंह के नेतृत्व में जनपद लखीमपुर ने हर गांव तालाब अभियान के तहत एक माह में 1030 सर्वाधिक सामुदायिक तालाबों के निर्माण का बनाया गया विश्व रिकॉर्ड।इंडिया बुक आफ रिकार्ड की टीम ने जनपद खीरी पहुंच कर तालाबों की जानी हकीकत। टीम ने डीएम सीडीओ को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड का दिया प्रशस्ति पत्र।लखीमपुर खीरी हर गांव तालाब अभियान में जनपद खीरी का नाम इंडिया बुक आफ रिकार्ड में दर्ज हुआ।डीएम दुर्गा…

लखीमपुर खीरी : दिव्यांगजनों ने अपनी बहुप्रतीक्षित मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष किया शांतिपूर्ण धरना

लखीमपुर खीरी – बुधवार को भारतीय दिव्यांग यूनियन के तत्वावधान में जिले भर से आए दिव्यांगजनों ने अपनी बहुप्रतीक्षित मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया।धरने पर बैठे प्रतिभागियों ने शासन व प्रशासन के समक्ष यह मांग रखी कि दिव्यांग पेंशन में यथोचित वृद्धि की जाए,सहायक उपकरण जैसे ट्राईसाइकिल,व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र आदि का वितरण शीघ्र हो तथा दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 का पूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।उनकी प्रमुख मांगों में शिक्षा व रोजगार में आरक्षण की अनदेखी पर चिंता जताई गई एवं जिला दिव्यांग कल्याण बोर्ड की नियमित बैठक की…