ग्राम नूरपुर में दबंगों ने दलित परिवार को लाठी डंडों से पीटा सर फटापूरा मामला थाना क्षेत्र मऊदरवाजाके ग्राम नूरपुर का है जहां पीड़ित ज्ञानवती ने थाना मऊदरवाजा में लिखित शिकायत की है शिकायत में उन्होंने बताया गांव के ही निवासी संदीप उर्फ अंशू चौहान वह उदय प्रताप उर्फ भैया चौहान के और राजबहादुर व उनके पुत्रों ने मिलकरलाठी डंडा हुआ सरिया से उनके व उनके परिजनों के ऊपर हमला कर दिया जिसमें ज्ञानवती बा उनके पति रघुनाथ सिंह के सर में गंभीर चोटें आई ज्ञानवती ने थाना मऊदरवाजा में…
Day: June 17, 2025
पीलीभीत:पूरनपुर विकास खण्ड में इन दिनों भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है?
ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव की मिली भगत से लम्बे समय से भ्रष्टाचार हावी है। जहां ग्राम पंचायत में खड़ंजा को उखाड़कर ही नाली व सड़क में लगने बाली ईंटों में नई का प्रयोग न करके पुरानी ईंटों का किया जा रहा प्रयोग।ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव की मिलीभगत से ग्राम पंचायत के सरकारी धन को लगया जा रहा ठिकाने।मनरेगा विभाग में उच्चाधिकारियों की मिलीभगत से ग्राम पंचायत में खड़ंजा उखाड़कर पुरानी ईंटों से बनाई जा रही नाली व सड़क।सरकारी धनराशि को बड़े स्तर पर लगाया जाएगा ठिकाने। नरेगा विभाग…
शाहजहांपुर : जनता की समस्याओं के निस्तारण को लेकर सक्रिय दिखे जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह
शाहजहांपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जून 2025 जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जनसामान्य की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। जिलाधिकारी ने कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि जिन शिकायतों का तत्काल समाधान संभव नहीं है, उनका समयबद्ध निस्तारण किया जाए। इसके लिए संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। जनता दर्शन…
पीलीभीत:जिलाधिकारी ने दि किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर का किया निरीक्षण।
पूरनपुर/पीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने दि किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चीनी मिल में चल रहे मरम्मत एवं अनुरक्षण कार्यों को देखा एवं समय से समस्त मरम्मत कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि वर्तमान मे चीनी मिल मे दिसमेन्टलिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। निरीक्षण के समय चीनी मिल हेतु जो सामान बाहर से आना है उनके सम्बन्ध में जानकारी ली, उक्त के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि उक्त सामान हेतु आर्डर जारी…
प्रिया शाक्य ने इंडियन ओवरसीज बैंक कन्नौज शाखा के उद्घाटन अवसर पर दी शुभकामनाएं
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) , 17 जून 2025 जिला पंचायत अध्यक्ष कन्नौज प्रिया शाक्य आज इंडियन ओवरसीज बैंक की नई शाखा के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बैंक प्रबंधन और उपस्थित नागरिकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह शाखा जिले के आर्थिक विकास और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सुलभ बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी। प्रिया शाक्य ने कहा कि बैंकिंग सेवाओं का विस्तार ग्रामीण और पिछड़े वर्ग के लोगों तक पहुँचाने के लिए यह एक सराहनीय पहल है। इससे स्थानीय व्यापारियों,…
फर्रुखाबाद में 18 जून को आयोजित होगा किसान दिवस, किसानों की समस्याओं का होगा समाधान।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जून 2025 किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान और विभागीय समन्वय के उद्देश्य से हर माह के तृतीय बुधवार को आयोजित होने वाले किसान दिवस के अंतर्गत जून माह का किसान दिवस 18 जून 2025 (बुधवार) को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 11:30 बजे से विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न होगा। जिलाधिकारी द्वारा 11 जून 2025 को अनुमोदित कार्यक्रम के अनुसार, सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय से आवश्यक सूचनाओं सहित उपस्थिति सुनिश्चित करने के…
फर्रूखाबाद:रोडवेज के रंग में रंगी डग्गामार बस सीज, एफआईआर के निर्देश परमिट निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू।
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जून 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत द्वारा आज प्रातः कायमगंज रोड पर एक गुप्त प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान एक डग्गामार बस को सीज करते हुए भारी जुर्माना लगाया गया और कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस संख्या UP14HT-3780 को फर्रूखाबाद से दिल्ली आनंद विहार की ओर जाते समय लगभग सुबह 08:00 बजे चेक किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि उक्त बस का रंग एवं बाहरी…
गोंडा : तहसील मनकापुर ग्राम कर्नुपुर राजा में गाटा संख्या 34 चेक मार्ग अवैध कब्जा अतिक्रमण मुक्त
ग्राम वासी काफी परेसान हे कई बार मुख्यमंत्री पोर्टल पर IGRS किया तहसील दिवस में प्रर्थना पत्र दिया लेकिन आज तक निस्तारण नहीं हुआ राजस्व टीम कई बार गये लेकिन गाँव के ही लोग विजय बहादुर पुत्र ननदें पिल्लू पुत्र बेकार गोबर पुत्र बेकार पलीता लल्लू पुत्र ननदें विजय बहादुर की पत्नी ये सब अनुसूचित जाति के हैं. फौज दारी व लड़ाई गाली गलौज पर उतारू हो जाते हैं. जिससे हरिजन act मुकदमा दर्ज कराने का धमकी देते रहती हे और सार्वजानिक रास्ता खाली नहीं कर रहे हें जिससे ग्रामीण…
पीलीभीत : किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान-मुख्यमंत्री ने दी 561.86 करोड़ की सौगात, 130 परिवारों को मिला सहारा
किसान का दुःख प्रदेश का दुःख है’’ इसी संकल्प को साकार करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 11,690 कृषक आश्रित परिवारों को 561.86 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके खातों में प्रेषित की। जनपद अंबेडकर नगर से आयोजित इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद पीलीभीत सहित पूरे प्रदेश में किया गया। जनपद के गांधी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, उ0प्र0 शासन, संजय सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरूभाग सिंह, ब्लाक…
पीलीभीत : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला बाल विकास विभाग की जिला पोषण समिति बैठक संपन्न हुई । बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा बिंदुवार प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जिलाधिकारी को विभागीय प्रगति से अवगत कराया गया । जिलाधिकारी द्वारा बिन्दुवार समीक्षा की , पोषण ट्रेकर पर लाभार्थियों के वजन, गृह भ्रमण राशन की फीडिंग की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा वजन मशीन की उपलब्धता के संबंध में विशेष समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा गुणवत्तापरक फीडिंग एवं कार्यकत्रियों के प्रशिक्षण पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम…
पीलीभीत : विभाग में संचालित योजनाओं की ली जानकारी, संचालित योजनाओं से श्रमिकों को किया जाये लाभान्वित-जिलाधिकारी।
जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने श्रम प्रवर्तन अधिकारी से विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी ली। बैठक में उन्होंने महात्मा गांधी पेंशन योजना, अटल आवासीय विद्यालय योजना, पं0 दीनदयाल उपाध्याय योजना, गम्भीर बीमारी सहायता योजना, शौचालय सहायता योजना, कन्या विवाह योजना, कौशल विकास, संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना एवं मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विभाग संचालित निर्माण कामगार मृत्यु व दिव्यांगता सहायता…
पीलीभीत : ब्लॉक प्रमुख मानसी अपूर्व सिंह ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट विकासखंड के चहुंमुखी विकास को लेकर मुख्यमंत्री से की मुलाकात
पूरनपुर ब्लॉक प्रमुख मानसी अपूर्व सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने विकासखंड पूरनपुर क्षेत्र की आवश्यकताओं, ग्रामीण की समस्याओं ,स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क एवं सिंचाई से जुड़ी परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने ब्लॉक प्रमुख को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार विकास के प्रति पूरी तरह संकल्पबद्ध है और विकासखंड पूरनपुर क्षेत्र की प्रत्येक जरूरत को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनता की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों में कोई कमी नहीं…
पीलीभीत के भूमसेन मंदिर पर परमपूज्य बाबा श्री नीम करौली महाराज जी का मनाया गया स्थापना दिवस और भंडारे का हुआ आयोजन
पीलीभीत। मोहल्ला मस्जिद पठानी स्थित प्राचीन भूमसेन मंदिर परिसर में रविवार को परमपूज्य बाबा श्री नीम करौली महाराज जी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन भक्तों के सहयोग और सेवा भावना का प्रतीक बनकर सामने आया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे की भव्य व्यवस्था का जिम्मा आयोजक मंडल ने बखूबी संभाला। आयोजनकर्ताओं में मनीष सक्सेना, शिशांक पटेल, वैभव कनौजिया, विराट पाठक, बद्री विशाल एवं नव्या गंगवार का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम की…
मन्नारा चोपड़ा पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का निधन, दो दिनों से बीमार थे ?
बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में नाम कमा चुकीं एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के घर में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. मन्नारा के पिता का निधन हो गया है. उनके पिता रमन राय हांडा अब इस दुनिया में नहीं रहे. खुद बिग बॉस फेम एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी शेयर की है. उनके पिता 71 साल के थे और पिछले 2 दिन से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी. रमन हांडा एक नामी वकील थे और वे दिल्ली हाई कोर्ट में काम करते थे.…
इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में बदलाव, BCCI ने दो चोटिल खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान ?
डी. दीपेश और नमन पुष्पक को 24 जून से 23 जुलाई तक होने वाले इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की अंडर-19 पुरुष टीम में शामिल किया गया है। दोनों को पहले स्टैंडबाय खिलाड़ियों की सूची में रखा गया था और अब बीसीसीआई ने उन्हें आदित्य राणा और खिलान पटेल की जगह मुख्य टीम में शामिल किया है। बीसीसीआई ने सोमवार को एक बयान में कहा, “आदित्य की पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रैक्चर हो गया, जबकि खिलान के दाहिने पैर में स्ट्रेस रिएक्शन हुआ है।” भारत की पुरुष अंडर-19…
पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार ?
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का रविवार को राजकोट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। रूपाणी का निधन शनिवार को 68 वर्ष की आयु में हुआ था। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। राजकोट के रामनाथ पराड़ा श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया और उनकी पार्थिव देह को तिरंगे में लपेटा गया। अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, गुजरात भाजपा प्रमुख सी. आर. पाटिल, और वरिष्ठ नेता गणपत…
भाजपा बंगाली भाषी भारतीय नागरिकों को बांग्लादेशी बता रही है: ममता बनर्जी का आरोप ?
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह भगवा पार्टी शासित राज्यों में बंगाली भाषी नागरिकों को निशाना बना रही है और यहां तक कि वैध दस्तावेज धारकों को भी अवैध बांग्लादेशी प्रवासी बता रही है। विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान उस समय हंगामा शुरू हो गया जब मुख्यमंत्री ने भगवा पार्टी पर भाजपा शासित राज्यों में बंगाली भाषी लोगों के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई करने का आरोप लगाया। बनर्जी ने कहा, “आपको शर्म आनी चाहिए कि आप वास्तविक भारतीय नागरिकों को सिर्फ उनकी…
लखीमपुर खीरी : थाना हैदराबाद पुलिस टीम द्वारा मोबाईल लूटने वाले गैंग के 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लूट के 06 अदद मोबाईल किए बरामद
गोला गोकर्णनाथ – पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला के कुशल मार्गदर्शन में एवं थानाध्यक्ष हैदराबाद के नेतृत्व में दिनांक-16.06.2025 को थाना हैदराबाद पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान रोशनगर ममरी मार्ग से अभियुक्तगण 1. रेहान पुत्र इरफान खान निवासी मो0 निची फूड वार्ड न0 25 थाना गोला जनपद खीरी उम्र 20 वर्ष 2. अंश तिवारी उर्फ वासु पुत्र राज किशोर तिवारी निवासी मो0…
फर्रूखाबाद:11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों संग किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन हेतु दिया प्रेरणादायक संदेश
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जून 2025 ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह (07 जून से 21 जून 2025) के अंतर्गत आज रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड, फतेहगढ़ में एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह द्वारा की गई, जिनके साथ पुलिस विभाग के अधिकारीगण व कर्मचरियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस योग सत्र में विभिन्न आसनों और प्राणायामों का अभ्यास किया गया, जिनका उद्देश्य मानसिक तनाव को कम करना, शारीरिक स्फूर्ति बनाए रखना एवं आंतरिक ऊर्जा को…
कौशांबी में नाबालिग से दुष्कर्म की घटना पर उठी निष्पक्ष जांच की मांग, फर्रूखाबाद में सौंपा गया मुख्यमंत्री को ज्ञापन
फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जून 2025 कौशांबी जिले के थाना सैनी अंतर्गत ग्राम लोहदा में 27 मई को घटित एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की दर्दनाक घटना ने जनमानस को झकझोर दिया है। इस अमानवीय अपराध को लेकर पूरे प्रदेश में शोक और आक्रोश की लहर है। इस घटना की निष्पक्ष जांच और निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने के प्रयासों के विरोध में आज फर्रूखाबाद में पाल समाज और शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।…
