अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर, फूलों की वर्षा, झांकियों की भव्यता और जयभीम के नारों से गूंज उठा फर्रुखाबाद

द दस्तक 24 : मंडल संवाददाता : फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश : अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर फर्रुखाबाद में निकली धम्म यात्रा में महापुरुषों की भव्य झांकियों के साथ बौद्ध अनुयायियों ने पूरे जोश से हिस्सा लिया। यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई और जगह-जगह पुष्पवर्षा और स्वागत से अभिभूत कर गई। अंबेडकर जयंती से पहले फर्रुखाबाद में निकली ऐतिहासिक धम्म यात्रा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती से एक दिन पहले फर्रुखाबाद शहर में एक ऐतिहासिक और भव्य धम्म यात्रा निकाली गई। यह यात्रा फतेहगढ़ की छोटी जेल से प्रारंभ…

बेटे के साथ हुए हादसे के बाद पवन कल्याण की पत्नी ने तिरुमला में मुंडवाया सिर ?

साउथ एक्टर आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण का बेटा पिछले कुछ दिनों से अपने बेटे से जुड़ी घटना को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. दरअसल, कुछ दिनों पहले उनके 8 साल के बेटे मार्क शंकर के स्कूल में आग लग गई थी, जिसमें वो घायल हो गया था. हालांकि, फिलहाल उसकी हालत ठीक है. मार्क का स्कूल सिंगापुर में स्थित है, जहां से आज ही उनका परिवार हैदराबाद वापस आया है. इस भयानक दुर्घटना के बाद से पवन कल्याण की पत्नी अन्ना लेजनेवा ने तिरुमला में अपना सिर…

DC vs MI मैच के दौरान बीच मैदान हुई जसप्रीत बुमराह और करुण नायर की लड़ाई, रोहित शर्मा का रिएक्‍शन वायरल ?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में रविवार शाम दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्‍ली कैपिटल्‍स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला खेला गया। इस हाईवोल्‍टेज मुकाबले में माहौल उस समय गरमा गया, जब मुंबई इंडियंस के सुपरस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज करुण नायर की बीच मैदान पर लड़ाई हो गई। इस दौरान दोनों के बीच काफी गरमा-गरम बहस देखने को मिली। एमआई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी खड़े होकर ये नजारा देख रहे थे। इस दौरान उन्‍होंने जो रिएक्‍शन दिया वह सोशल मीडिया पर वायरल…

भाजपा लोगों को धर्म और जाति के नाम पर लड़ाने के एजेंडे पर कर रही है काम: कांग्रेस के जूली

राजस्थान के विपक्षी नेता टीकाराम जूली ने रविवार को भाजपा पर लोगों को धर्म और जाति के नाम पर लड़ाने के एजेंडे पर काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि सत्तारूढ़ पार्टी के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा को मंदिर के ‘शुद्धिकरण’ के लिए निलंबित कर दिया गया है और जल्द ही उन्हें बहाल कर दिया जाएगा। आहूजा ने पिछले सप्ताह राजस्थान के अलवर में राम मंदिर के ‘शुद्धिकरण’ के लिए मंदिर में गंगा जल छिड़का था। इससे एक दिन पहले कांग्रेस के टीकाराम जूली ने मंदिर में प्राण…

तमिलनाडु के राज्यपाल रवि नई मुसीबत में, कॉलेज में छात्रों से लगवाए ‘जय श्री राम’ के नारे ?

तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि की कॉलेज के छात्रों से ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने की कथित टिप्पणी ने विवाद को जन्म दे दिया है। शिक्षाविदों के एक संगठन एसपीसीएसएस-टीएन ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने पद की शपथ और धर्मनिरपेक्ष सिद्धांतों का उल्लंघन किया है। संगठन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से उन्हें पद से हटाने का आग्रह किया है। स्टेट प्लेटफॉर्म फॉर कॉमन स्कूल सिस्टम-तमिलनाडु (एसपीसीएसएस-टीएन) ने कहा कि रवि संविधान का पालन करने, उसके आदर्शों और संस्थाओं का सम्मान करने में विफल रहे। एसपीसीएसएस-टीएन के…

फर्रुखाबाद:भाजपा मंडल के पदाधिकारी ने फतेहगढ़ स्थित अंबेडकर जी मूर्ति की साफ सफाई की गई।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अप्रैल 2025 भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी सम्मान अभियान के तहत 13 अप्रैल को फतेहगढ़ भाजपा मंडल पदाधिकारी ने फतेहगढ़ स्थित अंबेडकर जी मूर्ति की साफ सफाई की गई। मंडल अध्यक्ष रमला राठौर ने कहा कि डॉ अंबेडकर जी का जन्मदिन के उपलक्ष में साफ सफाई का कार्यक्रम किया गया है। सभी फतेहगढ़ मंडल के पदाधिकारी एक दिन पहले से सुबह से टेंट लगाकर कल रात तक अंबेडकर जी की देखरेख में रहेंगे। पूर्व जिला महामंत्री डीएस राठौर ने कहां कि अंबेडकर जी के…

लखीमपुर खीरी में ट्रांसफार्मर में लगी आग

गोला गोकर्णनाथ – गोला तहसील के ग्राम अमीन नगर कस्बे में रविवार को गुड्डू रस्तोगी के मकान के पास 250 केवी का बिजली ट्रांसफार्मर रखा है,ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई और ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ धू धू कर जलने लगा, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग़ की लपटे इतनी तेज थी जिस पर तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना देकर घंटों बाद आग़ पर काबू पाया गया। बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है हालांकि ट्रांसफार्मर से लगी आग से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। ट्रांसफार्मर जलने से…

लखीमपुर खीरी : गोला के ऐतिहासिक चैती मेला मंच पर कानपुर की पार्टी जवाबी कब्बाली ने मचाया धमाल

गोला नगर में ऐतिहासिक चैती मेला मंच पर रविवार को जवाबी कब्बाली का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री धर्मेंद्र गिरी उर्फ मोंटी जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने ऐतिहासिक चैती मेला को गोला नगर की धरोहर और हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक बताया। ऐतिहासिक चैती मेला गोला को किसी की नजर न लगे आदि बातें मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कही। रात 9 बजे कानपुर से आई जवाबी कब्बाली का मुकाबला प्रारंभ हुआ जो देर रात चलता रहा जवाबी कब्बाली सुनने…

फर्रुखाबाद में तथागत संभ्रांत नागरिक सामाजिक संगठन की समीक्षा बैठक एवं विचार गोष्ठी का किया गया आयोजन।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अप्रैल 2025 को जनपद के कायमगंज बाईपास रोड स्थित आरपी गेस्ट हाउस में तथागत संभ्रांत नागरिक सामाजिक संगठन की मासिक समीक्षा बैठक बुद्ध वंदना से शुरू की गई। बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समाज के बुद्धिजीवी लोगों से लेकर युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और अपने विचार ब्यक्ति किये।  ★अशोक मौर्य ने वादा किया कि समाज के छात्रों की मुफ्त कोचिंग के लिए स्थान व सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे। ★राजवीर शाक्य एडवोकेट ने भगवान बुद्ध का नारा लगवाते हुए कहा कहा कि संगठन के…

फर्रुखाबाद:बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने नरकसा स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अप्रैल 2025 दिन रविवार को भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने सदर विधानसभा क्षेत्र के नगर पूर्वी मंडल में नरकसा स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया। एवं वहां उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से 14 अप्रैल डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती को धूमधाम से मनाने का आवाहन किया। अंबेडकर प्रतिमा पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने कहा सामाजिक समरसता के प्रतीक डॉ…

लखीमपुर खीरी – खीरी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ऑटो लिफ्टर गैंग का किया पर्दाफाश

सदर कोतवाली पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गैंग का किया खुलासा। सदर पुलिस ने ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश किया है पुलिस ने तीन शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से 22 चोरी की बाईकें और स्कूटी बरामद की गई हैं।एसपी संकल्प शर्मा के निर्देशन पर सदर कोतवाल हेमंत राय सीओ सिटी रमेश कुमार तिवारी की टीम द्वारा यह कार्यवाई की गई। अलग-अलग जगह से चोरी हुई चार स्कूटी सहित 22 बाइकों को बरामद किया गया है, शातिर चोर बाइक चोरी करने के बाद गाड़ी के पेपर डुप्लीकेट बनवाकर…

फर्रुखाबाद:जनपद में 14 अप्रैल को “भीमराव आंबेडकर जयन्ती“ राजकीय सम्मान के साथ धूमधाम से मनाई जाएगी।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अप्रैल 2025 शासन की मंशानुसार भारत रत्न बाबा साहब डा0 भीमराव आंबेडकर जी के जन्म दिवस 14 अपै्रल को “भीमराव आंबेडकर जयन्ती“ राजकीय सम्मान के साथ धूमधाम से मनाई जाएगी     इसी क्रम में विधायक भोजपुर नागेंद्र सिंह राठौर, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा रविवार को अपराह्न में शहर जेएनवी रोड तिराहे व रजीपुर कमालगंज पहुँचकर भारत रत्न बाबा साहब डा0 भीमराव आंबेडकर जी की मूर्ति की साफ सफाई की, इसके साथ ही कलेक्ट्रट गेट पर स्थित नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा की भी…

फर्रुखाबाद:भारत रत्न डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती से पूर्व जनपद में स्थापित आंबेडकर की प्रतिमाओं,पार्को की अभियान चलाकर की गई साफ सफाई।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अप्रैल 2025 शासन द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में भारत रत्न, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज उनकी जयंती से पूर्व जनपद के सभी नगरीय निकायों, विभिन्न वार्डों, ग्राम पंचायतों आदि में स्थापित आंबेडकर पार्कों तथा आंबेडकर जी की प्रतिमाओं व अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं की विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई कराई गई। स्वतंत्रता के अमृत काल में भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आम्बेडकर जी की जयंती पर 14 से…

मैनपुरी : मुख्यमंत्री योगी जी महाराज ने 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ बी आर अंबेडकर की जयंती को राष्ट्रीय पर्व घोषित किया है।

उत्तर प्रदेश में स्थापित डॉक्टर बी आर अंबेडकर की जहां-जहां प्रतिमाएं लगी हुई है । उनकी सुरक्षा उनकी देखभाल एवं साफ-सफाई और बाबा साहब की जयंती पर कार्यक्रमों को भव्य बनाने के लिए समस्त भारतीय जनता पार्टी की नेताओं विधायकों, मंत्रियों एवं संगठन की पदाधिकारीयो,कार्यकर्ताओं को आदेशित किया है। अपने-अपने क्षेत्र में जाएं तथा स्थिति को देखें और साफ सफाई कराकर स्वयं झाड़ू लगाकर साफ सफाई करें। और बाबा साहब की जयंती मनवाने में पूर्ण सहयोग करें। इसी क्रम में भोगांव क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री राम नरेश अग्निहोत्री…

पीलीभीत : खतरे के बाद भी पानी से निकाल कर पार हुए विधायक ट्रांस क्षेत्र की सैकड़ो महिलाएं बसपा को छोड़कर भाजपा में हुई शामिल

हजारा। धनारा घाट पेटूंन पुल के रास्ते में शारदा नदी का पानी बह रहा है । शनिवार को पूरनपुर के भाजपा विधायक रास्ते में फंस गए । इस पर उन्होंने गाड़ी को छोड़ दिया । और खुद खतरे के बीच से पार होने के लिए चल दिए । गनीमत रही सुरक्षित कर होकर गांव चलो अभियान में पहुंच सके ।‌ शनिवार को पूरनपुर विधान सभा के ट्रांस क्षेत्र में विधायक बाबूराम पासवान को गांव चलो अभियान के तहत नेहरूनगर में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य अथिति बनाया गया । कार्यक्रम में…

पीलीभीत : अवध पब्लिक स्कूल में मनाई गई महान गणितज्ञ आर्यभट्ट की जयंती ?

अवध पब्लिक स्कूल में आज भारत के महान गणितज्ञ एवं खगोलविद आर्यभट्ट की जयंती धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को गणित के प्रति जागरूक करना तथा आर्यभट्ट के जीवन और योगदान से प्रेरणा दिलाना था। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षाविद लक्ष्मीकांत सर के प्रेरणादायी उद्बोधन से हुई। उन्होंने विद्यार्थियों को आर्यभट्ट के जीवन से परिचित कराते हुए बताया कि आर्यभट्ट का जन्म 476 ईस्वी में हुआ था और उन्होंने मात्र 23 वर्ष की आयु में ‘आर्यभट्टीय’ ग्रंथ की रचना की, जो गणित…

पीलीभीत : सरकार की मंशा पर पानी फेर रहा स्वास्थ्य विभागमंडल अध्यक्ष की शिकायत पर विधायक ने सीएमओ को दी जानकारी

द दस्तक 24 न्यूज , हजारा । शासन और प्रशासन द्वारा महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए निर्देश हैं । किंतु हजारा में सरकार की मंशा पर विभाग के लोग पानी फेर रहे हैं । यह आरोप किसी और के नहीं है रामनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष के हैं । जिन्होंने सार्वजनिक रूप से विधायक से की गई है । विधायक ने सीएमओ को मोबाइल पर जानकारी दी है । जिसकी जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है । देश और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार मरीजों को…

पीलीभीत : विधान सभा 127 में आगामी डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती पर स्वाभिमान सम्मान समारोह अभियान के अंतर्गत PDA को मजबूत करते: सतेंद्र मौर्य

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव के निर्देशानुसार और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देशन में सतेंद्र मौर्य ( प्रदेश सचिव ) पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने पीलीभीत विधान सभा 127 के ग्राम रमपुरिया गांव देर रात दिनांक 12/04/2025 को आने वाली डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती के पावन अवसर पर आगामी 8 अप्रैल से 14 अप्रैल स्वाभिमान सम्मान समारोह अभियान के अंतर्गत PDA आंदोलन को नई ऊर्जा ताकत देने हेतु PDA समाज के सभी सम्मानित पुरुषों महिलाओं की उपस्थिति में संगोष्ठी के माध्यम से अपने…

फर्रुखाबाद: जय दुर्गा मेडिकल एजेंसी का विधायक सुशील शाक्य ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

(द दस्तक 24 न्यूज़)12 अप्रैल 2025 को अमृतपुर के  भाजपा विधायक सुशील शाक्य ने आज सायंकाल बाईपास कुइयांबूट बाबा लक्ष्मनदास नगर में गृह प्रवेश एवं जय दुर्गा मेडिकल एजेंसी का फीता काटकर किया उद्घाटन। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्यारेलाल शाक्य, जय दुर्गा मेडिकल एजेंसी प्रो. सुशील कुमार शाक्य, प्रशांत शाक्य,मा. मुकेश शाक्य आदि ने फूलमालाओं से विधायक जी फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान विधायक के निजी सचिव रोहित कुशवाहा साथ रहे।

गुस्से में लाल हुआ ‘जाट’ थिएटर से बाहर निकलते ही शख्स के हाथ से कैमरा छीनने लगे सनी देओल ?

बॉलीवुड के एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म ‘जाट’ को लेकर काफी चर्चा में हैं. जाट ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है. फिल्म से सनी देओल ने शानदार वापसी की है. फिल्म में सनी के अलावा रणदीप हुड्डा और विनीत सिंह ने भी गजब का काम किया है. सनी की फिल्म जहां लोगों के दिलों पर राज कर रही है, तो वहीं दमदार कमबैक के बाद सनी इन दिनों कई पब्लिक अपीरियंसिस दे रहे हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा…