दिल्ली ने जीत के साथ किया आगाज, लखनऊ को एक विकेट से हराया

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 209 रन बनाए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19.3 ओवर में नौ विकेट खोकर 211 रन बनाए और एक विकेट से मुकाबला जीत लिया। आशुतोष शर्मा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को एक विकेट से हराकर अपने अभियान का आगाज किया। सोमवार को विशाखापत्तनम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने निकोलस पूरन और मिचेल मार्श की धमाकेदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 20…

छावा’ का जलवा जारी, सोमवार को लाखों में सिमट गईं ‘द डिप्लोमैट’ और ‘तुमको मेरी कसम’

मार्च महीने के आखिरी सोमवार को सिनेमाघरों में लगी हुईं फिल्मों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। सभी फिल्मों को विकएंड का फायदा मिला था, लेकिन अब सोमवार को उनकी कमाई में गिरावट देखने को मिली। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की दौड़ में विक्की कौशल की ‘छावा’ और जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ के साथ इस हफ्ते रिलीज हुई नई फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ भी शामिल है। हालांकि, इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती प्रदर्शन बेहद खराब रहा। एक ओर जहां ‘छावा’ को एक महीने से ज्यादा का समय हो गया…

कॉमेडियन कामरा के विवादित टिप्पणी से भड़के शिंदे गुट के कार्यकर्ता

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम को गद्दार जैसे शब्दों से टिप्पणी करने पर कॉमेडियन कुणाल कामरा विवादों में घिर गए हैं। जगह-जगह उनका विरोध हो रहा है। उनकी तस्वीरों पर जूते,चप्पल स्याही आदि फेंककर लोग अपना आक्रोश दिखा रहे हैं। शिवसेना (शिंदे गुट) को लेकर दिए बयान ने उनकी मुश्किलों बढ़ा दी है। कॉमेडियन कुणाल कामरा के बयान के विरोधों को हवा तब मिली, जब उन्होंने डिप्टी सीएम फणनवीस से मांगी मांगने से मना कर दिया। इस बात पर शिवसेना (शिंदे गुट) पार्टी के कार्यकर्ता भड़क गए और वह सड़कों पर…

लखीमपुर खीरी : गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी का प्राचीन और ऐतिहासिक चैती मेला 1 अप्रैल से शुरू होगा….

गोला गोकर्णनाथ छोटी काशी का प्राचीन और ऐतिहासिक चैती मेला 1 अप्रैल से शुरू होगा इसके लिए नगर पालिका परिषद गोला ने तैयारियां तेज कर दी हैं, 120 वर्ष पुराने चैती मेले को लेकर नगर एवं क्षेत्र वासियों को पूरे वर्ष इंतजार रहता है,इस बार नगर पालिका परिषद ने गंगा जमुनी संस्कृति के परिचायक ऐतिहासिक चैती मेले के लिए 45 लाख का बजट स्वीकृत किया है,नोटिस मिलने के बाद अस्थाई दुकानदारों ने अपनी दुकानें हटाकर मेला मैदान खाली कर दिया है,और नगर पालिका परिषद द्वारा साफ सफाई कराकर समतलीकरण का…

लखीमपुर खीरी : गोला गोकर्णनाथ… विश्व क्षय दिवस पर पैरामाउंट कंपटीशन क्लासेज गोला में संगोष्ठी संपन्न….

गोला गोकर्णनाथ विश्व टी.बी दिवस के अवसर पर जागरूकता संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू युवा केंद्र लखीमपुर खीरी एवं तरूणोदय यूथ क्लब गोला के संयुक्त तत्वावधान में न्यू पैरामाउंट कंपटीशन क्लासेस गोला में किया गया |कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉक्टर आलोक वर्मा, विशिष्ट अतिथि डॉ. अर्चना अनुराग वर्मा, एवं पटेल सुशील वर्मा, संदीप कुमार के द्वारा सरस्वती जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात पटेल सुशील वर्मा ने बताया कि 24 मार्च 1882 को डॉक्टर रॉबर्ट कोच ने टी बी का कारण बनने वाले…

लखीमपुर खीरी : गोला गोकर्णनाथ – प्राथमिक विद्यालयों में नई बेंचो पर बैठकर परीक्षा देते समय खुश दिखे विद्यार्थी….

गोला गोकर्णनाथ नगर के लोने सिंह संविलियन विद्यालय, जवाहर प्राथमिक,कस्तूरबा प्राथमिक विद्यालय,आदर्श प्राथमिक विद्यालय,नगर के त्रिलोक गिरी संविलियन विद्यालय नगर क्षेत रामविलास प्राथमिक विद्यालय सहित परिषदीय विद्यालयों में परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं….त्रिलोक गिरी संविलियन विद्यालय में नई बेंच पर परीक्षा देते समय विद्यार्थी खुश दिखे! प्रधानाध्यापक सरोज वाला एवं रामकुमार ने बताया कि प्रथम पाली में हिंदी और द्वितीय पाली में संस्कृत विषय की परीक्षा हुई है ,प्रश्न पत्र जिले से उपलब्ध कराए गए हैं!संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता

फर्रुखाबाद:महिला खिलाड़ियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले-मोनिका यादव

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मार्च 2025 को ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मोनिका यादव जिला पंचायत अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि डा० सुरभि विधायक कायमगंज के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। मुख्य अतिथि महोदया ने अपने उ‌द्बोधन में कहा कि महिला खिलाड़ियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेकर प्रतिभाग करना चाहिए, जिससे महिलाएं भी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर देश का गौरव बढ़ाने में अपना योगदान दें। जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह यादव…

फर्रुखाबाद:यातायाय पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ई-रिक्शा यूनिड कोड़ अभियान का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मार्च 2025 को पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के द्वारा कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में यातायाय पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ई-रिक्शा यूनिड कोड़ अभियान का निरीक्षण करते हुए यातायात पुलिस को दिशा निर्देश दिये गए तथा आम जनता को यूनिक कोड के फायदे जैसे अपराध नियंत्रण, अपराध अनावरण, सुचार यातायात व्यवस्था और आम जनता की सुरक्षा के बारे में बताया गया। यूनिक कोड से यातायात पुलिस द्वारा कई मामलो में ई-रिक्शा पर छुटे हुए सामान उनके मालिको को वापस कराया गया जिसकी आम जनता…

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के सेवा सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने पर त्रिदिवसीय कार्यक्रम।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मार्च 2025 उत्तर प्रदेश के सेवा सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने पर दिनांक 25, 26 व 27 मार्च को रॉयल जे0जे0आर0 गेस्टहाउस फतेहगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।  इस त्रिदिवसीय कार्यक्रम में 3 दिन में 06 सत्रों का आयोजन किया जायेगा, जिसमें 12 थींम पर विभिन्न गतिविधिया सम्पन्न की जायेगी, संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान युवाओ के लिये रोजगार मेलो व स्वरोजगार हेतु बैंको द्वारा ऋण शिविर आयोजित किये जायेगा।   इसके अतिरिक्त विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं यदा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी व…

लखनऊ:मुख्यमंत्री ने विगत 08 वर्षां में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मार्च 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन व विजनरी नेतृत्व में सेवा, सुरक्षा और सुशासन के भाव के साथ कार्य करते हुए, प्रदेश सरकार के आज 08 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस शानदार यात्रा में प्रदेश की लगभग 25 करोड़ जनता का व्यापक समर्थन व आशीर्वाद प्राप्त हुआ है।  मुख्यमंत्री जी आज यहां लोक भवन में उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने…

फर्रुखाबाद:प्रदेश की योगी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की दी गई जानकारी।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मार्च 2025 दिन सोमवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में आगामी कार्यक्रमों की योजना हेतु जिला कार्यशाला का आयोजन हुआ इस जिला कार्यशाला में प्रदेश की योगी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया 2017 में प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार के 8 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं संगठन…

कन्नौज: भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाइजेशन जिला ईकाइ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

कन्नौज। भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गेनाइजेशन जिला ईकाइ कन्नौज द्वारा 23 मार्च, 2025 को खिम्मापुर्वा स्थित संतोष प्रजापति के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रजापति धीरेन्द्र आर्य पूर्व चेयरमैन गुरसहायगंज द्वारा प्रजापति दक्ष व श्रीयादे की प्रतिमा को माल्यार्पण कर समारोह में उपस्थित सभी सम्मानित साथियों को स्वागत करते हुये सभी का अभिनंदन किया। इस अवसर पर सतीश प्रजापति द्वारा उक्त आयोजन की सराहना करते हुए संगठन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज में एकता रहनी चाहिए। सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास…

कन्नौज : सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, तिर्वा में जूनियर वर्ग कक्षा षष्ठ की प्रवेश परीक्षा सकुशल संपन्न ?

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तिर्वा में आज दिनांक 23.03.2025 दिन रविवार को जूनियर वर्ग 6Th प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इस प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश फार्म का वितरण 1 मार्च से प्रारंभ हुआ था।अभिभावक अपने पाल्यों को संस्कार युक्त उत्कृष्ट शिक्षा प्रणाली से परिपूर्ण विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर में प्रवेश हेतु बहुत लालायित दिखे। प्रातः काल 7:00बजे से ही सभी अभिभावक अपने पाल्यों को प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित कराने हेतु एकत्र होने लगे। प्रवेश परीक्षा निर्धारित समय प्रातः 8:00बजे से शुचिता पूर्ण…

पीलीभीत :- समाजवादी PDA संगठन को मजबूत करते सतेंद्र मौर्य ।

दिनांक 23 मार्च 2025 को ग्राम मुरादपुर पूरनपुर विधान सभा में मौर्य,कुशवाहा,शाक्य,सैनी समाज के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी P D A मजबूत करने हेतु सतेंद्र मौर्य प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने सैकड़ों की संख्या में मौर्य, कुशवाहा,शाक्य,सैनी समाज का सम्मेलन किया। जिसकी अध्यक्षता नन्हेलाल कुशवाहा और संचालन देवकुमार मौर्य द्वारा किया गया । कार्यक्रम में आरती महेंद्र जी पूर्व विधान सभा प्रत्याशी पूरनपुर भी उपस्थित रही और उन्होंने पार्टी को मजबूत करने हेतु अपने विचार रखे और साथ ही साथ कार्यक्रम आयोजक सतेंद्र…

सुशांत डेथ केस में रिया चक्रवर्ती को CBI से क्लीनचिट ?

14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित घर पर मृत पाए गए थे जिसके बाद उनकी दोस्त रिया चक्रवर्ती के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया पर एक तबके ने नफ़रती बयानबाज़ी की थी. रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने क्लोज़र रिपोर्ट की तारीफ़ की है और सीबीआई को “सभी एंगल से मामले की गहन जांच करने” के लिए शुक्रिया कहा है.पहली क्लोज़र रिपोर्ट सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली उनके पिता की शिकायत के आधार पर, जबकि दूसरी रिपोर्ट अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की सुशांत की बहनों…

सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड, IPL में सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर दुनिया को चौंकाया ?

सीएसके के खिलाफ मैच में भले ही सूर्यकुमार यादव कोई खास कमाल नहीं कर पाए और केवल 29 रन बनाकर नूर अहमद की गेंद पर धोनी के द्वारा स्टंप आउट हो गए लेकिन अपनी 29 रन की पारी के दौरान उन्होंने सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बता दें कि सूर्या ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 3000 रन पूरे कर लिए हैं. मुंबई इंडियंस के लिए 3000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले सूर्या तीसरे बल्लेबाज हैं. ऐसा कर उन्होंने सचिन तेंदुलकर और अंबाती रायडू…

अखिलेश यादव ने यूपी में बड़े पैमाने पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप ?

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को भाजपा के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार के प्रति “शून्य सहनशीलता” के दावे को खारिज करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में शीर्ष अधिकारी और सत्तारूढ़ पार्टी के नेता बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में शामिल हैं। यादव ने संवाददाताओं से कहा, “ऐसी खबरें हैं कि एक आईएएस अधिकारी, जिसके खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं, छिपा हुआ है। यह सरकार की तथाकथित ‘शून्य सहनशीलता’ नीति पर गंभीर सवाल उठाता है।” हालांकि यादव ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका…

अखिलेश ने सपा सांसद के राणा सांगा पर दिए बयान का किया बचाव ?

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को मेवाड़ के शासक राणा सांगा पर संसद में दिए गए विवादित बयान को लेकर अपनी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का बचाव करते हुए कहा कि अगर भाजपा नेता औरंगजेब पर चर्चा करने के लिए इतिहास को पलट सकते हैं तो उन्होंने भी इतिहास के एक पन्ने का जिक्र किया है। सुमन ने 21 मार्च को राज्यसभा में राणा सांगा को ‘देशद्रोही’ बताकर और हिंदू उनके वंशज बताकर विवाद खड़ा कर दिया था। भाजपा ने सुमन के बयान का समर्थन…

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी ने रखा बालिका इंटर कालेज में मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत आयोजित पाक कला प्रतियोगिता का किया शुभारंभ।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मार्च 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा रखा बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत आयोजित जनपद स्तरीय पाक कला प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने बाली उ0प्रा0 विद्यालय वीरपुर की रसोइया प्रेमवती, द्वितीय स्थान प्राप्त करने बाली प्रा0 विद्यालय ग्वालटोली की रसोइया बेवी व तृतीय स्थान प्राप्त करने बाली उ0प्रा0 विद्यालय रंगसाजन की रसोइया पार्वती को पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रदान किये। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि अच्छा…

आजमगढ़: अखिल भारत हिन्दू महासभा आजमगढ़ ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया ?

आजमगढ़ जिले के बूढनपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत कोयलसा ब्लाक के मुबारकपुर गांव में अखिल भारत हिन्दू महासभा आजमगढ़ के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने किया। आयोजित किया गया जिसमें इस सभा से जुड़े पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाई दी और गले मिले। प्रदीप गुप्ता के नवीन आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्य रूप में जिला पंचायत सदस्य अहरौला विजय बहादुर सिंह मौजूद रहे। इन्होंने कहा कि होली एक ऐसा…