जयपुर पुलिस ने IITian बाबा अभय सिंह को हिरासत में लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर आत्महत्या करने की धमकी दी थी। पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रेस करके उन्हें जयपुर के रिद्धि-सिद्धि इलाके के एक होटल से पकड़ा। बाबा के पास से गांजा और कुछ अन्य नशीले पदार्थ भी मिले हैं। अभय सिंह, जो IITian बाबा के नाम से जाने जाते हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर खुदकुशी करने की धमकी पोस्ट की थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने उनकी लोकेशन जयपुर के रिद्धि-सिद्धि स्थित एक होटल में…
Day: March 3, 2025
जनपद लखीमपुर खीरी गोला गोकर्णनाथ में बाबा खाटू श्याम की धूमधाम से निकाली गई भव्य निशान यात्रा
गोला गोकर्णनाथ पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में बाबा श्याम दीवाने समिति के तत्वाधान में श्याम प्रेमियों द्वारा खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा जो नीलकंठ मैदान से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो द्वारा होते हुए कंजा बरम बाबा खाटू श्याम दरबार पहुंची इस निशान यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने अपने हाथों में झंडे लेकर इस निशान यात्रा में अपनी सहभागिता की व बाबा खाटू श्याम दरबार पहुंचकर बाबा को अपना निशाना चढ़ाया और खाटू श्याम बाबा के चरणों में हाजिरी लगाई तत्पश्चात विशाल भंडारे…
510 फीट का तिरंगा पहली बार फहराया माउंट केन्या पर पर्वतारोही अभिनीत मौर्य ने
यूपी के हरदोई के रहने वाले अंतर्राष्ट्रीय पर्वतारोही अभिनीत मौर्य ने अफ्रीका की दूसरी सबसे ऊंची चोटी माउंट केन्या पर तिरंगा फहराकर नया रिकार्ड बनाया है. अभिनीत मौर्य इस चोटी पर भारतीय ध्वज फहराने वाले पहले भारतीय पर्वतारोही बन गए हैं. विपरीत परिस्थितियों में पथरीले पहाड़ पर बारिश के बीच उन्होंने ये सफलता हासिल की है. उनके इस रिकॉर्ड से उनके और देश के नाम एक और कीर्तिमान जुड़ गया है.अभिनीत मौर्य जी ने इस चोटी माउंट केन्या पर 510 फीट का तिरंगा फहराकर रिकॉर्ड बनाया है और फिर से…
बांदा: नीतीश कुमार का 74वाँ जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया,बांदा जेडीयू कार्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ली भागीदारी।
बांदा,(द दस्तक 24 न्यूज,) जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 74वाँ जन्मदिन उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में जेडीयू कार्यालय में भव्य समारोह के साथ मनाया गया। नीतीश कुमार, जो 1 मार्च 1951 को बिहार के बख्तियारपुर में जन्मे थे, वर्तमान में अपने सातवें कार्यकाल में बिहार के मुख्यमंत्री हैं। उनके नेतृत्व में जेडीयू-भाजपा गठबंधन सरकार राज्य में स्थिरता और विकास के एजेंडे पर काम कर रही है। नेता नीतीश जी के जन्मदिन के इस अवसर पर सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु…
फर्रुखाबाद में सपा की पीडीए पंचायत,अखिलेश यादव को फिर सीएम बनाने का संकल्प, नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम ने कहा- 2027 में बदलेगी यूपी मे सरकार।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) जनपद मे समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम ने तहसील सदर फर्रुखाबाद में समाजवादी पार्टी की पीडीए पंचायत का आयोजन किया। नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम ने पीडीए कार्यक्रम मे कहा कि प्रदेश की जनता अखिलेश यादव की तरफ वहुत ही उम्मीद से देख रही है। वन्देमातरम ने दावा किया कि 2027 में अखिलेश यादव फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि हम लोगों को संगठित रहने की जरूरत है अगर हम संगठित होकर थाना कोतवाली पहुंचेंगे तो हम लोगों की बातों को…
फर्रुखाबाद:अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा की जिला कार्यकारिणी हुई घोषित।
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 मार्च 2025 दिन रविवार को शहर के नवभारत सभा भवन में अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा बैठक का आयोजन किया गया जिसमे सभी के साथ विचार विमर्श कर जनपद की कार्यकारणी गठित हुई। महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जनपद के लोकप्रिय सांसद मुकेश राजपूत की मोजूदगी में जिलाध्यक्ष परषोत्तम वर्मा व महामंत्री ईश्वरदयाल राजपूत ने जिला कार्यकारिणी घोषित हुई। महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद मुकेश राजपूत ने बताया कि 30 मार्च 2025 को जनपद में महासभा का विशाल सम्मेलन होने जा रहा है।…
प्रयागराज राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में लें एम ए योग में प्रवेश! प्रवेश परीक्षा 20 मार्च को, 17 मार्च तक कर सकेंगे आवेदन
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में एम ए योग में प्रवेश का रास्ता साफ हो गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने बताया कि जनवरी 2025 सत्र में विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप एम ए योग कार्यक्रम में प्रवेश प्रारंभ कर दिया है। नई शिक्षा नीति के अनुरूप अब एम ए योग में प्रवेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा में प्रवेशार्थियों के द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने प्रवेश के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 31 मार्च तक…
सेमीफाइनल में विराट कोहली रचेंगे इतिहास, निशाने पर 2 दिग्गजों के बड़े रिकॉर्ड
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम की टक्कर ऑस्ट्रेलिया से होगी। 4 मार्च को यह मुकाबला दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम जहां फाइनल में जगह पक्की करेगी, वहीं हारने वाली टीम को अपने घर जाना होगा। बड़े मैच में रन बनाने वाले भारतीय स्टार विराट कोहली के पास सेमीफाइनल में इतिहास रचने का मौका होगा। मंगलवार को किंग कोहली 1 नहीं 2 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। इस मैच में विराट कोहली 130 रन बनाते हैं तो वह…
चैंपियंस ट्रॉफी में कैसा रहा है भारत-ऑस्ट्रेलिया का हेड टू हेड रिकॉर्ड?
चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में भारत के सामने ऑस्ट्रेलिया की टीम होगी. मंगलवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों टीमें सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में पहुंचने के लिए जोर-आजमाईश करेंगी, लेकिन क्या आप जानते हैं चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया का हेड टू हेड रिकॉर्ड क्या है? इस टूर्नामेंट में किस टीम का पलड़ा भारी रहा है? दरअसल, अब तक चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया का 2 बार आमना-सामना हुआ है. चैंपियंस ट्रॉफी 1998 में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली बार भिड़ी. जिसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया…
‘छावा’ ने 2000 करोड़ में बनी फिल्मों के 10 बड़े रिकॉर्ड एक दिन में तोड़ डाले!
वैलेंटाइन डे के मौके पर जब छावा रिलीज हुई तो इसके पहले इस साल बड़े पर्दे पर आई हर बड़ी भारतीय फिल्म चाहे वो बॉलीवुड हो या साउथ, किसी ने भी कोई कमाल नहीं किया था. पुष्पा 2 और मार्को के बाद ऐसा लगा कि जैसे फिल्में हिट होना ही बंद हो गई हैं. स्काई फोर्स और देवा से लेकर विदामुयार्ची-थंडेल और आजाद-इमरजेंसी से लेकर लवयापा-बैडऐस रविकुमार तक, सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर रही थीं. लेकिन विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में ऐसी जान…
बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से नवाजी गईं मिकी मैडिसन, फिल्म ‘अनोरा’ के लिए मिला खिताब
ऑस्कर 2025 का शानदार इवेंट ऑस्कर अमेरिका के लॉस एंजिल्स में होस्ट किया गया है. लॉस एंजिल्स में ओवेशन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में ऑस्कर 2025 की ग्रैंड सेरेमनी शुरू हो चुकी है. इवेंट की शुरुआत 2 मार्च को शाम सात बजे से (भारतीय समयानुसार ऑस्कर 2025 को 3 मार्च को सुबह 5:30 बजे) से हो गई थी और अलग-अलग कैटेगिरीज में विनर्स की अनाउंसमेंट भी की जा रही है. ऑस्कर में इस साल बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीतने वाली एक्ट्रेस के नाम की भी घोषणा हो गई है. बेस्ट…
पोप फ्रांसिस की सेहत में सुधार, वेंटिलेटर हटाए गए
पोप फ्रांसिस की हालत फिलहाल स्थिर है और अब उन्हें किसी भी तरह के वेंटिलेशन की जरूरत नहीं है। यह संकेत है कि उन्होंने शुक्रवार को आई सांस की तकलीफ को सफलतापूर्वक पार कर लिया है और उनकी फेफड़ों की स्थिति में सुधार हो रहा है। पोप फिलहाल निमोनिया के दोहरे वार से उबर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पोप अभी भी हाई-फ्लो ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, लेकिन शुक्रवार को आए तेज खांसी के दौरे के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर जो चिंता थी, वह अब कुछ हद तक कम…
संघ प्रतिनिधि सभा की बैठक से पहले भाजपा को मिलेगा नया अध्यक्ष
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बंगलूरू में 21 से 23 मार्च के बीच होने वाली प्रतिनिधि सभा की बैठक से पहले भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए जरूरी 50 फीसदी राज्यों में संगठन चुनाव को लेकर पार्टी नए सिरे से सक्रिय हुई है। चयनित राज्यों को 14 मार्च तक संगठन चुनाव संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है। पार्टी के संविधान के मुताबिक, नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए 50 फीसदी राज्यों में संगठन चुनाव जरूरी हैं। पार्टी अब तक इसके लिए जरूरी 18…
‘एकनाथ शिंदे और मैंने मिलकर लड़ाई लड़ी’, CM फडणवीस ने महायुति में मतभेद की अटकलों को किया खारिज
महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने राज्य विधानसभा के बजट सत्र से पहले मतभेद की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। मीडिया के सामने आए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘सत्तारूढ़ सहयोगियों के बीच कोई शीत युद्ध या अंदरूनी लड़ाई नहीं है। मैं और एकनाथ शिंदे दोनों जानते हैं कि जब हम साथ होते हैं तो हमें क्या करना चाहिए। हमने विपक्ष से सफलतापूर्वक मुकाबला किया है, उन्हें करारी शिकस्त दी है और विधानसभा में शानदार जीत हासिल की है। यह लड़ाई हमने साथ मिलकर लड़ी है। जिस प्रेस…
