फर्रुखाबाद:प्रधानमंत्री मत्स्य संम्पदा योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाईन आवेदन अब 28 फरवरी तक।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 फरवरी 2025 वित्तीय वर्ष 2024-25 मे मत्स्य विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री मत्स्य संम्पदा योजना की 23 मात्सियकी परियोजनाओ के लाभ से जनसामान्य को आच्छादित करने के लिए ऑनलाईन आवेदन प्राप्त करने हेतु विभागीय पोर्टल http:/fisheries.up.gov.in दिनांक 01 फरवरी 2025 से 05 फरवरी 2025 तक खोला गया था। परन्तु लक्ष्य के सापेक्ष आवेदन प्राप्त न होने की दशा में आवेदन करने की तिथि 22 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक कर दी गयी है। सन्दर्भित योजना के अन्तर्गत एक नई परियोजना भी इस वित्तीय वर्ष…

प्रयागराज: थाना सरायममरेज पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 कारतूस .315 बोर बरामद

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना सरायममरेज पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-22.02.2025 को अभियुक्त नीरज कुमार यादव पुत्र कुशलेश कुमार निवासी ग्राम चम्पापुर थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना सरायममरेज क्षेत्रान्तर्गत चम्पापुर तिराहा स्थित सीमेन्ट क्रेसर प्लाण्ट के पास से 01 अवैध तमंचा .315 बोर व 01 कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार…

ऑस्ट्रेलिया टीम ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में ये कारनामा करने वाली पहली टीम बनी

ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी टूर्नामेंट के इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. हाल ही में खराब प्रदर्शन करने वाली दो शक्तिशाली टीमें, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एक रोमांचक मुकाबला जो सभी उम्मीदों से परे रहा, क्योंकि बेन डकेट और जोश इंगलिस के दमदार प्रदर्शन ने रिकॉर्ड-तोड़ मैच की सुर्खियाँ बटोरीं. एक रात में, ICC चैंपियंस ट्रॉफी और ICC व्हाइट-बॉल इवेंट के कई रिकॉर्ड टूट गए और यह सही ही था कि क्रिकेट की दुनिया की सबसे पुरानी महाशक्तियों को उन्हें तोड़ने का अधिकार मिला. ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड तोड़…

रौश जैन शतरंज में देश का नया उभरता सितारा, अब तक जीत चुके 10 मेडल

सही मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कुछ ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी है दिल्ली के रोहिणी निवासी 13 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी रौश जैन की। महज तीन साल की उम्र में जब उनकी माता शिल्पा जैन ने उनके शतरंज के प्रति झुकाव को पहचाना तो उन्होंने रोश को ‘ब्रेन गेम शतरंज अकादमी’ में चंदन मंडल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिलाना शुरू कर दिया। आज रौश ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 9 से 10 पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। रोश 8वीं…

प्रयागराज :मीडिया सेंटर महाकुंभ 2025विराट किसान मेला-2025 का भव्य शुभारंभ, कृषि जागरूकता और तकनीकी सत्रों पर जोर

महाकुंभ-2025 के अंतर्गत विराट किसान मेला-2025 का शुभारंभ सेक्टर-9 (निकट कलश द्वार) में हुआ। पांच दिवसीय इस मेले के प्रथम दिवस पर कृषि सूचनातंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी, नवीनतम कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण और किसानों के हित में कार्यरत विभागों के स्टॉल्स प्रदर्शित किए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन उप कृषि निदेशक, प्रयागराज द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फार्म मशीनरी बैंक, सोलर पंप और नमामि गंगे परियोजना जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे…

प्रयागराज: 388 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 4,30,000/- रुपये का चालान किया गया।

जनपद प्रयागराज में पार्किंग ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कोई अव्यवस्था उत्पन्न न हो एवं निर्बाध आवागमन हेतु कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस द्वारा ऐसे वाहन जो ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहे थे एवं अवैध रूप से विभिन्न स्थानों पर पार्क किये गये थे, ऐसे 388 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 4,30,000/- रुपये का चालान किया गया। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

प्रयागराज :अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम लि0 द्वारा संचालित योजना अंतर्गत ऋण प्राप्त करने वाले समस्त अल्पसंख्यक समुदाय के ऋणगृहता समस्त बकाया ऋणों की किस्ते 28 फरवरी तक जमा कर, रसीद अवश्य प्राप्त कर लें

प्रयागराज उ0प्र0 अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम लि0 द्वारा संचालित योजना अंतर्गत ऋण प्राप्त करने वाले समस्त अल्पसंख्यक समुदाय के ऋणगृहता समस्त बकाया ऋणों की किस्ते 28 फरवरी तक जमा कर, रसीद अवश्य प्राप्त कर लें बकाया ऋणों की किस्तें निर्धारित तिथि तक जमा न करने वाले ऋणगृहता के विरूद्ध की जाएगी बकाया धनराशि की वसूली हेतु कार्यवाही उ0प्र0 अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम लि0, लखनऊ द्वारा संचालित/वितरित ऋणों को मार्जिन मनी ऋण/टर्मलोन ऋण/शैक्षिक ऋण/व्याज रहित ऋण/स्वयं सहायता ऋण योजनान्तर्गत जनपद-प्रयागराज के समस्त अल्पसंख्यकों (मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन एवं…

डोनाल्ड ट्रंप का एक और फरमान, अमेरिकी टेक कंपनियों पर टैक्स लगाने वाले देशों पर लगेगा जवाबी ‘डिजिटल टैक्स’

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह उन देशों पर टैरिफ लगाने के लिए एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे जो अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनियों पर डिजिटल सेवा कर लगाते हैं। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि कौन देश हमारी कंपनियों पर कितना शुल्क लगाता है, हम भी पलटवार करेंगे। गूगल और मेटा जैसी अमेरिकी टेक कंपनियों पर टैक्स लगाने वाले देशों पर भी जवाबी टैक्स लगेगा। उन्होंने कहा कि भारत, कनाडा, फ्रांस और यूके जैसे देश अमेरिकी कंपनियों की कमाई पर भारी शुल्क वसूलते हैं। एक अधिकारी ने राष्ट्रपति के आदेश…

दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर छावा का राज कायम , बनने लगे रिकॉर्ड

साल की शुरुआत एक ब्लॉकबस्टर फिल्म से हो गई है। भले ही जनवरी के महीने में देवा, फतेह और स्काई फोर्स कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं, लेकिन छावा ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा लिया। पुष्पा 2 से एक कदम आगे चल रही फिल्म ने भारत में शानदार कलेक्शन किया है और विदेशों में भी सफलता के परचम लहरा रही है। 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई लक्ष्मण उतेकर की फिल्म छावा में मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक और महान योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की…

हॉलीवुड अभिनेत्री लिन मैरी स्टीवर्ट का 78 वर्ष की आयु में निधन

हॉलीवुड अभिनेत्री लिन मैरी स्टीवर्ट का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी कई सितारों ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि दी। लिन मैरी स्टीवर्ट पी-वी के प्लेहाउस में मिस यवोन की भूमिका के लिए जानी जाती हैं। English News : Lynne Marie Stewart, best known for her role as Miss Yvonne on Pee-wee’s Playhouse, has passed away at the age of 78. Her friends and colleagues, including Cassandra Peterson (Elvira) and Saturday Night Live alum Laraine Newman, confirmed…

महाकुंभ का सबसे अधिक दौरा करने वाले पहले मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यनाथ

जनवरी से लेकर 22 फरवरी तक के 45 दिनों में सीएम योगी आदित्यनाथ ने 12 बार मेले का दौरा किया। ऐसा करने वाले वह पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। महाकुंभ का इतिहास तो बहुत प्राचीन हैं। लेकिन आजाद भारत का पहला महाकुंभ 1954 में 14 जनवरी से तीन मार्च तक लगा था। उस वक्त मुख्यमंत्री गोविंद वल्लभ पंत थे। वह दो से तीन बार आकर पैदल व नाव से जायजा लेकर गये थे। इसके अलावा कोई अन्य सीएम इतनी बार महाकुंभ में नहीं आया। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

लगातार तीसरी बार शून्य, आप की हार में कांग्रेस को संजीवनी की तलाश

दिल्ली में पिछले तीन चुनावों से खाता खोलने तक के लिए तरस रही कांग्रेस को हार का गम कम और आम आदमी पार्टी के खात्मे की खुशी ज्यादा है। उसे उम्मीद है कि आप का खराब प्रदर्शन ही उसके लिए राष्ट्रीय राजधानी में भविष्य में पुनरुद्धार का एकमात्र रास्ता है। इसी आस के सहारे कांग्रेस भविष्य में अपना दिल्ली का गढ़ वापस पाने का सपना देख रही है। कांग्रेस का अनुमान है कि अन्ना आंदोलन से उपजी आप सत्ता से बाहर होने पर खत्म हो जाएगी। नतीजों से पहले एक…

फर्रुखाबाद में दिव्यांगों के लिए नि:शुल्क सहायता शिविर 24 से 26 फरवरी 2025 तक-डॉ रजनी सरीन

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 फरवरी 2025 जनपद में 24 से 26 फरवरी 2025 तक नि:शुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन एसएन साध ट्रस्ट के सौजन्य से किया जा रहा है। यह शिविर सेवा केंद्र एनएकेपी डिग्री कॉलेज के सामने होगा, जिसमें दिव्यांग व्यक्तियों को निःशुल्क चिकित्सा, उपकरण और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रतिभागियों को आधार कार्ड और दिव्यांगता प्रमाण पत्र की प्रतियां साथ लाने की सलाह दी गई है। दिव्यांगों की सहायता के लिए एक विशेष नि:शुल्क सहायता शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर उन लोगों…

लखीमपुर खीरी : मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के कर कमलो द्वारा गोला कॉरिडोर का शिलान्यास किया गया…..

उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज भव्य गोला कॉरिडोर का शिलान्यास किया व मंदिर में बाबा की पूजा अर्चना की….गोला गोकर्णनाथ में आज उत्तर प्रदेश के यसस्वी मुख्यमंत्री ने भव्य गोला कॉरिडोर का शिलान्यास किया व मंदिर में बाबा की पूजा अर्चना की इसके बाद वह राजेंद्र गिरी स्मारक स्टेडियम पहुंचे जहां जहां पर उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया…सभा में उन्होंने कहा मुझे शिवरात्रि से पहले आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और शिवरात्रि की भीड़भाड़ से बचने में जनता जनार्दन को कोई परेशानी न हो…

भारत-पाक मुकाबले से पहले इरफान पठान के बयान ने क्रिकेट जगत में मचाई खलबली

पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा कि भारतीय टीम दबाव की परिस्थितियों को ढंग से संभाल सकती है और यही खूबी रोहित शर्मा की टीम को रविवार को दुबई में पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी मैच में बढ़त दिलाती है. भारत ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में बांग्लादेश को छह विकेट से हराकर शुरुआत की थी, जबकि पाकिस्तान ने अपना पहला मैच न्यूजीलैंड से 60 रन से गंवा दिया और फिलहाल चार टीमों के ग्रुप ए की अंक तालिका में अंतिम स्थान पर है. इंटरनेशनल मास्टर्स लीग…

साउथ की ड्रैगन का पहले दिन ही कोहराम, लोग बोले- ब्लॉकबस्टर ?

बॉक्स ऑपिस पर 21 फरवरी को अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत और भूमि पेडनेकर की मेरे हस्बैंड की बीवी रिलीज हो गई है. लेकिन इस फिल्म की चर्चा से ज्यादा साउथ की ड्रैगन दर्शकों का ध्यान खींच रही है. इस फिल्म को सोशल मीडिया पर फैंस और दर्शकों से पॉजीटिव रिव्यू मिल रहा है. जबकि फिल्म को देखने जहां सिनेमाघरों में भीड़ देखने को मिल रही है तो वहीं मॉर्निंग शोज के बढ़ाए जाने की खबरें जोरों पर है. इसी बीच प्रदीप रंगनाथन द्वारा अभिनीत और अशवत मारीमुथु द्वारा निर्देशित ड्रैगन…

केंद्र सरकार के ‘अन्याय’ के खिलाफ अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ता रहेगा कर्नाटक: सिद्धरमैया ?

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था भाजपा के कथित “विश्वासघात” का सामना करने के लिए पर्याप्त मजबूत है और राज्य भगवा पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के “अन्याय” के खिलाफ अपने अधिकारों के लिए लड़ाई जारी रखेगा। सिद्धरमैया ने विपक्ष से राज्य में झूठ फैलाना बंद करने और कर्नाटक के लोगों के कल्याण के लिए काम करने में उनकी सरकार की सहायता करने का भी आग्रह किया।मुख्यमंत्री ने यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद बसवराज बोम्मई…

सीएम फडणवीस से मतभेद की खबरों के बीच शिंदे ने कहा: मुझे हल्के में न लें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ मतभेद बढ़ने की चर्चा के बीच, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि किसी को भी उन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए, और उन्होंने पूर्ववर्ती महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार को गिराने का परोक्ष रूप से उल्लेख किया।नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह उन लोगों के लिए चेतावनी है जो समझने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि वह शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे और शिवसेना नेता दिवंगत आनंद दीघे के कार्यकर्ता रहे हैं।शिंदे ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व…

कन्नौज:पंचशील लेकर चले, दिया जगत को ज्ञान। पूरब पश्चिम सर्वदिशि, बुद्ध हुआ सम्मान। 

(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 व 13 फरवरी 2025 को अतरंजी खेड़ा अंतर्राष्ट्रीय बुद्ध महोत्सव में भाग लेने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ। हरि गोविंद शाक्य ‘हरि’ राष्ट्रीय सांस्कृतिक सचिव,राष्ट्रीय महासचिव श्री श्याम बाबू, शिवपाल शाक्य भारत सिंह शाक्य एवं युवा शाक्य संगठन के प्रमुख राम लखन के नेतृत्व में लगभग 32 -33 लोग अंतर्राष्ट्रीय अतरंजी खेड़ा बुद्ध महोत्सव में पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 400 एकड़ में फैले टीले का सर्वप्रथम भ्रमण किया। भगवान बुद्ध ने इस टीले पर सदियों पहले सबसे कठिन वर्षा वास किया था। सरकार…

फर्रुखाबाद:सीडीओ ने ग्राम पंचायत खंडोली में आलू की फसल की क्रॉप कटिंग कराई व गौवंश आश्रय स्थल का किया निरीक्षण।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 फरवरी 2025 मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र द्वारा 21 फरवरी को ग्राम पंचायत खंडोली में आलू की फसल की क्रॉप कटिंग कराई गई इसके उपरांत ग्राम पंचायत खंडोली के गौवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय सहायक विकास अधिकारी पंचायत, पशु चिकित्सा अधिकारी, ग्राम सचिव एवं गोपालक उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के समय कुछ गोवंशों की ईयर टैगिंग नहीं पाई गई उपस्थित पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया की समस्त गोवंशों की ईयर टैगिंग कराई जाए तथा अच्छे गोवंशों को…