फर्रुखाबाद:केंद्रीय वजट मे मध्यम व निम्न मध्यम वर्ग एवं किसानो के लिए कुछ भी खास देने का काम नहीं किया- नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम

(द दस्तक 24 न्यूज़)01 फरवरी 2025 समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम ने कहा कि केंद्रीय बजट 2025 मे मध्यम वर्ग और निम्न मध्यम वर्ग, गरीबों , किसानों के लिए बजट में कुछ भी नहीं है इसमें आधारभूत संरचना के लिए कुछ भी नहीं है जिससे लोगों को रोजगार मिले। ये 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का बजट नहीं दिखाई दे रहा हैं यह मध्यम वर्ग और निम्न मध्यम वर्ग, गरीबों, किसानों के सपनों को पूरा करने वाला बजट भी नहीं है यह बजट मध्यम वर्ग और निम्न…

241 फिल्मों में 18 सक्सेसफुल, रजनीकांत-कमल हासन भी नहीं बचा सके अरबों का नुकसान, तमिल इंडस्ट्री को 2025 से क्या उम्मीदें ?

बॉक्स ऑफिस का समीकरण निराला है. कई सारी फिल्में हर साल आती हैं. कौन सी फिल्म चलेगी और कितना कमाएगी इसे लेकर कुछ भी कभी भी पुख्ता नहीं होता है. साउथ इंडस्ट्री मौजूदा समय मे राइज कर रही है. ये बात इसलिए कही जा सकती है क्योंकि साउथ की फिल्में हर तरफ छाई हुई हैं और साउथ के स्टार्स भी काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर रहे हैं. लेकिन आंकड़ों का क्या है. आंकड़े हमेशा चौंकाते हैं. आंकड़ों का सटीक अनुमान जैसा कुछ नहीं होता. हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई…

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले संन्यास लेकर भारतीय दिग्गज ने क्रिकेट जगत में मचाई सनसनी ?

भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने पंजाब के खिलाफ बंगाल के लिए अपना अंतिम रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के बाद शनिवार (01 फरवरी 2025) को यहां प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया. चालीस साल के साहा ने अपने शानदार करियर के दौरान भारत के लिए 2010 में पदार्पण करने के बाद 40 टेस्ट और नौ एकदिवसीय मैच खेले हैं. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में बंगाल और त्रिपुरा के लिए कुल मिलाकर 142 प्रथम श्रेणी और 116 लिस्ट ए मैच खेले हैं. साहा ने एक्स पर…

प्रयागराज: बसंत पंचमी स्नान पर्व के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त प्रयागराज एवं मंडलायुक्त प्रयागराज द्वारा मेला प्राधिकरण स्थित ICCC से मेला की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा संपूर्ण मेला क्षेत्र में सुचारू प्रबंधन की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने CCTV मॉनिटरिंग, आपातकालीन सेवाओं, सुरक्षा बलों की तैनाती तथा भीड़ नियंत्रण व्यवस्था का गहन परीक्षण किया, जिससे कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। मेला क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था, स्नान घाटों पर सुरक्षा उपाय, तथा मेडिकल व आपातकालीन सेवाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

डिस्ट्रिक्ट वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन बांदा के तत्वाधान में पुलिसलाइन ग्राउंड में क्रिकेट मैच

पहले मुकाबले में मौदहा (हमीरपुर) एवं दूसरे मुकाबले में बांदा ब्लू डीवीसीए रही विजेता*मैच का शुभारंभ आर आई पुलिस लाइन श्री वेद मणि मिश्रा लाइन के द्वारा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर हुआआज डिस्ट्रिक्ट वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन बांदा के तत्वाधान में पुलिसलाइन ग्राउंड में चल रही 8 टीमों के द्वारा, जिसमें बांदा रेड, मौदहा (हमीरपुर), बांदा ब्लू, जी वी नगर, हरदोई, जालौन, झांसी क्रिकेट टीमों के बीच  क्रिकेट मैच खेले जाएंगे।इसी क्रम में आज बांदा रेड मौदहा(हमीरपुर)के मध्य सुबह 10:00 पहला मैच खेला गया जिसमें मौदहा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए…

सीएम योगी ने सुनी फरियाद, बोले- दबंगई करने वालों पर करें कड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान दें। समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि शिकायतकर्ता कार्रवाई से संतुष्ट हो। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शुक्रवार शाम गोरखपुर पहुंचे थे। मंदिर में रात्रि…

सूडान में अर्धसैनिक ग्रुप का कहर! ओपन मार्केट में किया हमला, 54 लोगों की मौत

सूडान में सेना के खिलाफ लड़ रहे अर्धसैनिक ग्रुप ने ओमदुरमान के एक ओपन मार्केट पर हमला कर दिया, जिसमें करीब 54 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 158 लोग घायल हो गए. इस बात की जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार (01 फरवरी, 2025) को दी. स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सबरीन मार्केट पर रैपिड सपोर्ट फोर्स ने हमला किया. न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक, संस्कृति मंत्री और सरकारी प्रवक्ता खालिद अल-अलीसिर ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि हताहतों में कई महिलाएं…

बजट पेश कर रहीं वित्त मंत्री को अखिलेश के चाचा ने दी नसीहत, समझे क्या कहा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार, 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया. बजट के दौरान उन्होंने कई जरूरी ऐलान किए. इस बीच समाजवादी पार्टी के नेता और जसवंतनगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव ने वित्त मंत्री को नसीहत दी है. अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल ने वित्त मंत्री के बजट भाषण पर नाराजगी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा- बेहतर होता कि वित्त मंत्री जी कुंभ के बजट के साथ ही वहां फैली अव्यवस्था और असंवेदनशीलता की भी चर्चा करतीं. महाकुंभ जैसे गौरवपूर्ण,…