जनपद लखीमपुर खीरी में लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई

गोला गोकर्णनाथ 14 तारीख को सुबह लगभग 5:00 बजे लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई गाली मत यह रही कि इसकी चपेट में कोई नहीं आया और एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बची , सदर चौराहे से महज 20 कम की दूरी पर स्थित राम जानकी मंदिर के पास लकड़ी भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित अनियंत्रित होकर पलट गई, राम जानकी मंदिर के ठीक सामने आर्य समाज विद्यालय भी है , सुबह 5:00 का समय होने की वजह से भीड़भाड़ नहीं थी इस वजह से बड़ी दुर्घटना होते-होते टली,…

लखीमपुर खीरी में आश्रम हनुमान मंदिर पर विश्व कल्याण हेतु संत समागम एवं कन्या भोज के साथ विशाल भंडारा का आयोजन किया गया

गोला गोकर्णनाथ सिकंदराबाद रोड पर स्थित उदासीन आश्रम हनुमान मंदिर पर विश्व कल्याण हेतु श्री रुद्र महायज्ञ कथा व प्रवचन व संत समागम एवं अदभुत झांकी प्रदर्शन व कन्या भोज के साथ विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है….उदासीन आश्रम के कर्ताधर्ता संरक्षक बाबा पुतान्दास की गद्दी संभाले उनके सुपुत्र श्री प्रमोद सिंह जी के द्वारा बताया गया – कार्यक्रम का आज प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया जा रहा है जो कि यह 7 दिन तक प्रतिदिन यज्ञ कथा व प्रवचन के साथ समापन 21 फरवरी…

मैनपुरी में विकास कार्यों के नाम पर घोटाला ?

मैनपुरी के बरनाहल विकासखंड के कसौली गांव में विकास कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत के अधिकारियों पर लाखों रुपये के गबन का आरोप है। ग्रामीणों के अनुसार, मुख्य सड़क से लोटन की आबादी तक सीसी निर्माण और अशोक दिवाकर के घर तक सड़क निर्माण के नाम पर बड़ी रकम निकाली गई, लेकिन वहां अभी भी पुराना खड़ंजा मौजूद है। शौचालय की केवल मामूली मरम्मत की गई विभिन्न कार्यों में की गई अनियमितताओं में साफ-सफाई के नाम पर 18,500 रुपए, मीटिंगों…

फर्रुखाबाद: एसपी/डीआईजी ने बाबा नीमकरोरी मन्दिर का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 फरवरी 2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्रान्तर्गत बाबा नीमकरोरी मन्दिर के 141वें विग्रह स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले विशाल भंडारे में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत बाबा नीमकरोरी मंदिर का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने प्राइमरी विद्यालय बर्ना बुजुर्ग का किया निरीक्षण।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 फरवरी 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा प्राइमरी विद्यालय बर्ना बुजुर्ग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में विद्यालय में पठन पाठन की गुडवत्ता ठीक पाई गई,मिड डे मील की स्थिति ठीक पाई गई, जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय की खिड़कियों पर जाली लगवाने व दरवाजों पर पेंट कराने के  निर्देश दिये गये व विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यो को अतिशीघ्र पूरा कराने के निर्देश जिला विकास अधिकारी को दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह,खंड विकास अधिकारी कमालगंज राजेश…

इटावा: ताखा ग्राम प्रधान ने किए ढाई लाख गवन डीएम ने वित्तीय अधिकार किये सीज

इटावा में ग्राम पंचायत मोहरी के प्रधान रामशंकर मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी अवनीश राय ने प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए हैं। मामला 2.41 लाख रुपये के गबन का है, जिसमें बिना निर्माण कार्य कराए ही भुगतान कर दिया गया। यह मामला तब सामने आया जब ब्लॉक ताखा के पूर्व प्रधान शैलेंद्र कुमार अवस्थी ने जिलाधिकारी से शिकायत की। जांच में पाया गया कि वर्तमान प्रधान ने कई निर्माण कार्यों का भुगतान तो कर दिया, लेकिन वास्तव में ये काम कभी हुए ही नहीं। एडीओ…

विक्की कौशल को मिली धमाकेदार ओपनिंग, छावा ने छापे करोड़ों रुपये ?

लंबे इंतजार के बाद फिल्म छावा सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा, अक्षय खन्ना, दिव्या दत्ता, विनीत कुमार सिंह और डायना पेंटी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. छावा के ट्रेलर ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. विक्की कौशल की इस फिल्म को एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है. अब छावा के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है. जिसमें विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने अच्छी कमाई की है. सैकनिल्क के आकंड़ों के अनुसार…

केएल राहुल बाहर, ऋषभ पंत की हुई एंट्री !

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आगाज की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. ज्यो-ज्यों प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के दिन नजदीक आ रहे हैं. त्यों-त्यों आगामी टूर्नामेंट के लिए भारत की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन को लेकर बहस तेज होती जा रही है. जारी दुविधा पर देश के पूर्व क्रिकेटर एवं मौजूदा कमेंटेटर दीप दासगुप्ता ने अपना विचार साझा किया है. दिग्गज खिलाड़ी ने खासतौर पर विकेटकीपिंग के मुद्दे को सुलझाने की कोशिश की है. 47 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि अगर केएल राहुल को शीर्ष क्रम में मौका नहीं मिलता…

सपा नेता ने 1991 के पूजा स्थल कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा ?

समाजवादी पार्टी की नेता और कैराना से सांसद इकरा चौधरी ने पूजा स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 1991 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, जिसके तहत किसी स्थान का धार्मिक चरित्र वैसा ही बनाए रखना अनिवार्य है जैसा वह 15 अगस्त, 1947 को था। मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने शुक्रवार को वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल द्वारा प्रतिनिधित्व किए गए सांसद की याचिका पर सुनवाई की और बिना नोटिस जारी किए 17 फरवरी को अन्य लंबित याचिकाओं के साथ इसे सूचीबद्ध…

कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल; बघेल बने पंजाब के प्रभारी ?

कांग्रेस ने शुक्रवार को बड़े संगठनात्मक बदलाव के तहत छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब का प्रभारी महासचिव और राज्यसभा सांसद सैयद नसीर हुसैन को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का महासचिव नियुक्त किया। कुल मिलाकर, पार्टी ने छह महासचिवों और प्रभारियों को बदल दिया, जिनमें दिग्गज नेता सिपक बाबरिया और मोहन प्रकाश शामिल हैं और दो नए महासचिव और नौ प्रभारी नियुक्त किए। वरिष्ठ पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में पार्टी मामलों का प्रभारी बनाया गया, और कर्नाटक कांग्रेस के दिग्गज नेता…

फर्रुखाबाद: जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों के ब्याज और अर्थदंड माफी योजना 31 मार्च 2025 तक।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 फरवरी 2025 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राज्य कर विभाग के अधिकारियों के साथ जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों के ब्याज और अर्थदंड माफी योजना के प्रचार-प्रसार हेतु बैठक की गयी। उक्त बैठक में पंजीयन डाटाबेस बढ़ाने और जीएसटी विभाग के द्वारा चलाई जा रही ब्याज और अर्थदंड माफी योजना के अंतर्गत जीएसटी अधिनियम की धारा 73 के अंतर्गत वर्ष 2017-18, 2018-19 और 2019-20 के लिए पारित न्याय निर्णयन आदेशों में सृजित कर की धनराशि को 31 मार्च 2025 तक जमा करने पर ब्याज व अर्थदंड…

फर्रुखाबाद:निजी संस्थानों में समन्वय के माध्यम से जल्दी आंतरिक शिकायत समिति का गठन कर अवगत कराए-जिलाधिकारी

(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 फरवरी 2025 को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न 2013 एक्ट के अंतर्गत सरकारी एवं निजी संस्थानों पर जहां 10 या 10 अधिक कार्मिक तैनात है वहां आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया जाना अनिवार्य है के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई जिसमें GDIC के प्रतिनिधि और सहायक श्रमायुक्त उपस्थित रहे। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए डीआईओएस, सीएमओ, श्रम विभाग के अंतर्गत रजिस्टर निजी संस्थानों में समन्वय के माध्यम से जल्दी आंतरिक शिकायत समिति का गठन कर अवगत…

फर्रुखाबाद:डीआईओएस कार्यालय में बनाये गये कंट्रोल रूम का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 फरवरी 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी के लिये जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बनाये गये कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया, जिलाधिकारी द्वारा सीसीटीवी कैमरों से विद्यालय के कक्षों में हो रही गतिविधियों को देखा, जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को शुचितापूर्ण रूप से सम्पन्न कराया जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, सी0ओ0 सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह आदि संवंधित मौजूद रहे।

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ई रिक्शा के रूट निर्धारण व अतिक्रमण अभियान हेतु बैठक का हुआ आयोजन।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 फरवरी 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में ई रिक्शा के रूट निर्धारण व अतिक्रमण अभियान हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा नगर में संचालित ई रिक्शा के कारण लगने बाले जाम के दृष्टिगत ई रिक्शो के रूट निर्धारण कर ई रिक्शो को रुट संख्या व नंबर आवंटित करने व लाइसेंस बनाने के निर्देश दिये व कहा कि पहले से निर्धारित 11 रूटों के अतिरिक्त और रुट चिन्हित किये जायें, ई रिक्शो की पार्किंग के लिये जगह निर्धारित कर पार्किंग…

प्रयागराज रोजगार मेले का आयोजन 17 फरवरी को राजीव कुमार यादव सहायक निदेशक सेवायोजन

प्रयागराज रोजगार मेले का आयोजन 17 फरवरी को राजीव कुमार यादव सहायक निदेशक सेवायोजन प्रयागराज , क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज परिसर में दिनांक 17.02.2025 को प्रातः 10ः00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है। उक्त मेलों में निजी क्षेत्र की कम्पनियों द्धारा लगभग 650 विभिन्न रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी। रोजगार मेलों में हाईस्कूल/इण्टर/स्नातक/आई0टी0आई0/डिप्लोमा/बी0टेक0 उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपना पंजीयन करके अपने समस्त अंक-पत्र एवं जाति प्रमाण-पत्र की छायाप्रति के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं।…

प्रयागराज : थाना सोरांव पुलिस टीम द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना सोरांव पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-14.02.2025 को मा0 न्यायालय ए0सी0जे0एम0 कक्ष सं0-09 इलाहाबाद द्वारा निर्गत गिरफ्तारी अधिपत्र सम्बंधित मु0नं0-17/2023 धारा-452/323/504/506/435/325 भा0द0सं0 से सम्बंधित वारण्टी अभियुक्त संजय पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम बलकरनपुर ठगहा थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना सोरांव क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बलकरनपुर ठगहा के पास से गिरफ्तार…

प्रयागराज निदेशालय, समाज कल्याण, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा शैक्षिक सत्र 2024-25 में अनुसूचित जाति/जनजाति एवं सामान्य वर्ग पूर्वदशम छात्रवृत्ति शुल्क प्रतिपूर्ति हेतु

निदेशालय, समाज कल्याण, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा शैक्षिक सत्र 2024-25 में अनुसूचित जाति/जनजाति एवं सामान्य वर्ग पूर्वदशम छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति (कक्षाओं 09-10 हेतु) योजनान्तर्गत संदेहास्पद डाटा कारणों सहित छात्र/छात्राओं एवं शिक्षण संस्थाओं के लॉग इन पर उपलब्ध कराया गया है। अतः समस्त शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया जाता है कि दिनांक 20.02.2025 तक शिक्षण संस्थाओं द्वारा रूo 10.00 के स्टाम्प पेपर पर प्रत्यावेदन सहित अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में संदेहास्पद डाटा अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे संस्थाओं द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रत्यावेदन के अनुसार संदेहास्पद डाटा को अधोहस्ताक्षरी के स्तर से…

कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस द्वारा ऐसे अवैध रूप से विभिन्न स्थानों पर पार्क किये गये थे विरूद्ध कार्यवाही करते हुये चालान किया गया।

जनपद प्रयागराज में पार्किंग ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कोई अव्यवस्था उत्पन्न न हो एवं निर्बाध आवागमन हेतु कमिश्नरेट प्रयागराज पुलिस द्वारा ऐसे वाहन जो ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहे थे एवं अवैध रूप से विभिन्न स्थानों पर पार्क किये गये थे, ऐसे 430 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 6,40,500/- रुपये का चालान किया गया। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

कासगंज में महिला जनसुनवाई राज्य महिला आयोग की सदस्या रेनू गौड़ ने 15 प्रकरणों की सुनवाई कर 03 प्रकरणों को किया मौके पर निस्तारण

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित महिला जनसुनवाई जनपद कासगंज के तहसील सदर में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की सदस्या रेनू गौड़ ने की। जनसुनवाई के दौरान कुल 15 प्रकरण प्राप्त हुए, जो महिला अपराध, शोषण, दहेज उत्पीड़न, प्रॉपर्टी विवाद, घरेलू हिंसा और बलात्कार से संबंधित थे। सदस्या ने पीड़ित महिलाओं की सहायता के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि राशन कार्ड बनाने, बच्चों की शिक्षा, न्याय और रोजगार में उनकी पूरी सहायता की जाए। इसके साथ ही, राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की योजनाओं…