मुस्लिम लड़की ने हिन्दू लड़के के साथ किया विवाह !

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मुस्लिम युवती मुस्कान ने अपने प्रेमी सुमित यादव के साथ विवाह कर लिया है। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंदिर में दोनों ने प्रेम विवाह किया। उसका वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने अपनी और पति की जान का खतरा जताकर पुलिस से सुरक्षा मांगी है। मुस्कान के घर से लापता होने के बाद उसके पिता इरफान ने बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गांव निवासी सुमित यादव व उसके परिजनों पर बेटी…

मैनपुरी : महिला का शव मिला हाईवे किनारे ?

थाना हाईवे क्षेत्र के देवीपुरा निवासी रवि कुमार ने शनिवार को छटीकरा से दिल्ली की ओर जाने वाले गिट्टी प्लांट के सामने शव पड़े होने की सूचना जैंत पुलिस को दी। क्षेत्राधिकारी सदर व जैंत पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव कहीं बाहर से लाकर यहां फेंका प्रतीत हो रहा है। सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि महिला के दाहिने हाथ में एक चूड़ी व कलावा मिला है। सीने पर खून के निशान हैं, बाई आंख…

पीलीभीत में आरोपी को रिमांड पर लेकर बरामद की 300 ग्राम चांदी

बरेली जिले की कोतवाली नवाबगंज क्षेत्र के कस्बा निवासी सराफा व्यापारी संतोष रस्तोगी की जहानाबाद क्षेत्र के कस्बे में सराफा दुकान है। छह सितंबर को बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनसे सोने,चांदी के जेवरात लूट लिए थे। पुलिस ने जब खुलासा किया तो पता चला कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की संख्या दो नहीं बल्कि चार हैं। दो बदमाशों को पुलिस ने पूर्व में ही जेल भेज दिया था। इस मामले में पुलिस ने बरेली सेंट्रल जेल में बंद आरोपी हसरत अली निवासी बारादारी…

पीलीभीत में चरस बरामदगी में दो को तीन-तीन साल कारावास

अभियोजन पक्ष के अनुसार शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खैरुल्ला शाह में एसआई शकील अहमद 16 अक्तूबर 2017 को पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। तभी दो लोग इमामबाड़े के पास से आगे चलने लगे। संदेह होने पर उन्हें रुकने को कहा तो उन्होंने अपनी गति और बढ़ा दी। पुलिस टीम ने आगे बढ़कर उन्हें रोककर पूछताछ की तो एक ने अपना नाम शफीक निवासी मोहल्ला खैरुल्ला शाह और दूसरे ने फिरोज निवासी मोहल्ला मो. वासिल बताया। संदेह होने पर उनकी तलाशी ली गई तो दोनों के…

पीलीभीत में प्रेशर पंप से युवक के पेट में हवा भर जान लेने वाले को 10 साल की सजा

अभियोजन पक्ष के अनुसार थाना पूरनपुर के ग्राम खमरिया पट्टी निवासी घनश्याम ने चार मार्च 2021 को तहरीर देकर बताया था कि उसका 16 वर्षीय पुत्र कुंवरसेन हरसिंगपुर स्थित एक चावल मिल में मजदूरी करने गया था। उसी मिल में गांव का कमलेश कुमार और अन्य दो नाबालिग भी मजदूरी करते थे। आरोप था कि कमलेश कुमार ने उसके पुत्र कुंवरसेन को पकड़ लिया और दोनों नाबालिग ने प्रेशर मशीन से उसके प्राइवेट पार्ट से पेट में हवा भर दी। बरेली में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।…

‘ये लोग सिर्फ गंदगी फैला रहे हैं’, FIR के राइटर का विवादित बयान, कपिल शर्मा के शो को बताया सबसे घटिया ?

कॉमेडियन कपिल शर्मा पिछले कई सालों से अपने फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं. हाल ही में उनके शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का दूसरा सीजन ओटीटी पर आ रहा है. इस बीच पॉपुलर शो ‘एफआईआर’ के राइटर अमित आर्यन ने वल्गर जोक्स को लेकर कपिल शर्मा और उनकी टीम पर निशाना साधा है. उनका कहना है कि कपिल शर्मा का शो हिंदुस्तान का सबसे घटिया शो है. डिजिटल कमेंट्री के साथ इंटरव्यू के दौरान अमित आर्यन ने कहा, ‘देखिए मैं एक स्टेटमेंट दूंगा, जो शायद कॉन्ट्रोवर्शियल हो. लेकिन…

पंड्या के बाद सूर्या के हाथ लगी टी20 की कमान, आईपीएल में कप्तानी के सवाल पर दिया रिएक्शन ?

लिमिटेड ओवर की क्रिकेट के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भविष्य में आईपीएल में भी कप्तानी करना चाहेंगे. सूर्या मौजूदा समय में भारतीय टी20 टीम के कप्तान हैं. वह रविवार से बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम की अगुआई करेंगे. मुंबई इंडियंस की टीम आदर्श रूप से सूर्यकुमार को बरकरार रखना चाहेगी लेकिन भारत के मौजूदा कप्तान होने के नाते यह देखना भी दिलचस्प होगा कि पांच बार की चैंपियन टीम से उनकी क्या उम्मीदें हैं. मुंबई की फ्रेंचाइजी ने पिछले साल रोहित शर्मा को हटाकर…

IND vs PAK: कुछ घंटे बाद आमने सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, आखिरी बार कब भिड़ी थी दोनों टीमें ?

वूमेंस टी20 विश्व कप में आज 6 अक्टूबर को 2 मुकाबले खेले जाएंगे. पहले मैच का इंतजार करोड़ों भारतीयों को लंबे समय से था. क्योंकि भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी. यह मैच 3:30 बजे से शुरू होगा. कौन जीतेगा इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. लेकिन जिस तरह से भारत ने पाकिस्तान को पिछले टी20 मैच में हराया था. उससे लगता है कि भारत यहां बाजी मार सकता है. आखिरी बार दोनों टीमें वूमेंस एशिया कप में भिड़ी थी. भारत ने एशिया कप में शानदार शुरुआत की थी.…

जड़ से खत्म होकर रहेगा हिजबुल्लाह, इजरायल ने लेबनान में मार गिराए 400 लड़ाके

इजरायल ने शनिवार को लेबनान में अपनी बमबारी जारी रखी, बेरूत के दक्षिणी उपनगर पर एक दर्जन हवाई हमले किए और पहली बार उत्तर में एक फ़िलिस्तीनी शरणार्थी कैम्प पर हमला किया. लेबनानी अधिकारियों के अनुसार, कुछ हमले “बहुत हिंसक” थे. लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने कहा, “इज़रायली दुश्मन के लड़ाकू विमानों ने (बेरूत के) दक्षिणी उपनगरों पर चार बहुत हिंसक हमले किए, और च्वेफ़त क्षेत्र पर एक हमला किया, जिसके बाद एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गईं.” इज़रायली सेना ने कहा कि दक्षिणी लेबनान में ज़मीनी अभियान शुरू करने…

हरियाणा में बीजेपी कैसे हो गई फेल ! जानें 5 बड़े कारण

हरियाणाकी 90 सीटों पर एक ही चरण में 5 अक्टूबर को चुनाव हुआ। इसका नतीजा 8 अक्टूबर को आएगा, लेकिन शनिवार को एग्जिट पोल के अनुमानों ने बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल, ज्यादातर एग्जिट पोल ने हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया है। एग्जिट पोल के अनुसार, हरियाणा में बीजेपी सत्ता से बाहर होती नजर आ रही है। यहां कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। कांग्रेस को 90 में से 50+ सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि बीजेपी 20 से 25 सीटों के बीच…

एक साथ चुनाव असांविधानिक नहीं’, रामनाथ कोविंद बोले- अंतिम निर्णय लेगी संसद

एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर गठित समिति के अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को कहा कि एक साथ चुनाव कराने का विचार संविधान निर्माताओं का था, इसलिए यह असांविधानिक नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि कार्यान्वयन समिति, एक देश एक चुनाव को लागू करने के लिए विभिन्न सांविधानिक संशोधनों पर विचार करेगी और उसके बाद संसद अंतिम निर्णय लेगी। पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने दिल्ली में लाल बहादुर शास्त्री की स्मृति में आयोजित व्याख्यान देते हुए कहा कि 1967 तक पहले चार लोकसभा और विधानसभा चुनाव…

लखनऊ:नितेश मौर्य एवं प्रिया मौर्य हत्याकांड की केंद्र एवं प्रदेश सरकार से सीबीसीआईडी की जाँच के लिए मांग पत्र देगी- गिरीश कुशवाहा

लखनऊ,(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अक्टूबर 2024 कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन नितेश मौर्य हत्याकांड एवं प्रिया देवी मौर्य आत्म हत्याकांड को लेकर समाज में व्याप्त भाजपा सरकार के समाज के नेताओं की घटिया मानसिकता को लेकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेज कर दोनों दर्दनाक हत्याकांड की दोनों परिजनों की मांग पर एसोसिएशन सीबीसीआईडी की जांच की मांग हेतु ज्ञापन देगा। मालूम हो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज एवं बनारस मंडल में समाज के युवा एवं नवयुवती छात्रा के साथ दर्दनाक कांड की जितनी भी निंदा की जाए…

फर्रुखाबाद:संम्पूर्ण समाधान दिवस में 150 शिकायते प्राप्त तय समय के अंदर निस्तारित करें-जिलाधिकारी

फर्रूखाबाद, (द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अक्टूबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह  की अध्यक्षता में तहसील सदर के संम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में किया गया। संम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 74,पुलिस की 40,विकास विभाग की 05 विद्युत विभाग की 06 व अन्य विभागों की 25 कुल 150 शिकायते प्राप्त हुई।    जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त शिकायतों का शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के अंदर निस्तारण करने के आदेश संवंधित अधिकारियो को दिये गए।  इस अवसर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी,…

फर्रुखाबाद:चालकों का किया गया नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण, दो वाहन सीज व 23 का किया गया चालान

फर्रूखाबाद, (द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अक्टूबर 2024 जिलाधिकारी डॉ वी के सिंह के निर्देशन में मनाये जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़ा की के चतुर्थ दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहगढ़ में विद्यालय वाहन चालकों तथा अन्य व्यावसायिक वाहन चालकों का स्वास्थ्य जांच कार्ड के अनुसार नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चालकों के स्वास्थ्य की जांच हेतु एक स्वास्थ्य कार्ड जारी किया गया है जिसमें चालक के नेत्र, कान, रक्तचाप, डायबिटीज आदि की जांच प्रत्येक 6 माह में किए जाने का प्रावधान है। इसी कड़ी…

फर्रुखाबाद:उखरा मामले में सीएम से मिले पूर्व मंत्री पीड़ितों को आवास दिलाने का रखा प्रस्ताव

फर्रूखाबाद, (द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अक्टूबर 2024 आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर जनपद के विकास खण्ड मोहम्म्मदाबाद के ग्राम उखरा में विगत 28 सितम्बर को ज़िला प्रशासन द्वारा 25 परिवारों के आवास ध्वस्तिकरण की कार्यवाही से मुख्यमंत्री को अवगत कराया एवं सभी पीड़ित परिवारों को आवासीय पट्टों व सरकारी आवास दिलाकर पुनर्वास कराए जाने के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने की मांग रखी । मुख्यमंत्री के द्वारा हमें आश्वसत किया गया कि सरकार के द्वारा ग्राम उखरा के सभी पीढ़ितों की प्राथमिकता से मदद और…

फर्रुखाबाद:पुलिस ने दहेज हत्या के अभियोग में वांछित दो अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार।

फर्रूखाबाद, (द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अक्टूबर 2024 मूल चन्द्र पुत्र बालकराम निवासी आमखेडा पंचायत सैजना थाना जलालाबाद जनपद शाहजहाँपुर ने प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी पुत्री मधुबाला की उसके ससुरालीजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज में कार की माँग कर प्रताडित फांसी लगाकर हत्या कर दी है। उक्त सूचना पर थाना शमसाबाद ने हरिओम (पति) पुत्र नन्हे लाल, नन्हे लाल (ससुर) पुत्र सरनाम, श्रीमती बेबी देवी (सास) पत्नी नन्हे लाल, नीलम (ननद) पुत्री नन्हे लाल, राजेश पाल (ताऊ) पुत्र सरनाम निवासीगण ग्राम सन्तोषापुर थाना शमसाबाद जनपद फतेहगढ़ पंजीकृत किया गया। विवेचना…

प्रयागराज: मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने की मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस़, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) और समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अनुपालन कराने, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची की अपडेट करने में राजनैतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की गयी। साथ ही राजनैतिक…

प्रयागराज: स्वयं सहायता समूहों की महिलाओ को आत्मनिर्भर, स्वावलम्बी बनाने की दिशा में तथा युवा सम्मेलन व ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओ को आत्मनिर्भर, स्वावलम्बी बनाने की दिशा में तथा युवा सम्मेलन व ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन पंजाबी आश्रम, शुकतीर्थ विधानसभा मीरापुर , जनपद मुजफ्फरनगर में किया गया।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम चौपाल में अपने सम्बोधन में कहा कि केन्द्र व उत्तर प्रदेश में जबसे भाजपा की सरकार आयी, तब से देश व उ0प्र0 में विकास हुआ है, और लगातार विकास हो रहा है। उन्होने…

कन्नौज: कागजी कोरम पूरा करके ही वाहन चलाएं–टीएसआई अरशद

तिर्वा कन्नौज। यातायात निदेशालय के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक कन्नौज अमित कुमार आनंद के निर्देश एवं पुलिस उपाधीक्षक यातायात प्रियंका वाजपेई के देख रेख में टीएसआई अरशद अली द्वारा शनिवार को कस्बा तिर्वागंज में यातायात सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त करते हुए मेडिकल चौराहा,ठठिया चौराहा,गांधी चौक पर यातायात जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीएस आई द्वारा करीब एक सैकड़ा वाहनों का चालान करते हुए दो लाख बीस हजार रुपए जुर्माना अधिरोपित किया गया। टीएसआई द्वारा सभी चालकों से अनुरोध किया गया कि सभी लोग दो पहिया वाहन चलाते…