आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत थाना स्तर पर की गयी पीस कमेटी की मीटिंग में जो भी मुद्दे/समस्याएं आयी हैं उनका समय से निराकरण करा लें। अपने अपने क्षेत्रों में स्वयं मार्गों का भ्रमण कर सुनिश्चित कर लें कि मार्गों में कोई अवरोध या समस्या नही है। किसी नई प्रथा की शुरुआत न हो, नये मार्गों पर किसी भी दशा में ज़ुलूस/यात्रा निकालने की अनुमति न दी जाये।त्योहारों में ड्यूटी पर लगाये गये पुलिस बल के साथ वॉलण्टियर्स की मदद ली जाये। इस बात पर विशेष ध्यान देना है कि कोई…
Month: July 2024
मैनपुरी – भोले बाबा के आश्रम पर अब ज़िला प्रशासन की नज़र
राजस्व टीम ने दस्तावेज खंगालने किए शुरू-सूत्र , आश्रम के अंदर गोपनीय दस्तावेज की तलाश जारी। राजस्व टीम के साथ आश्रम के बाहर भारी पुलिस , कई थानो की फ़ोर्स के साथ कई उच्च अधिकारी मौजूद। मैनपुरी के बिछवा क्षेत्र में बने रामकुटीर चैरिटेबल ट्रस्ट में नारायण साकार हरी उर्फ़ भोले बाबा के होने की बात उन्हीं के एक सेवादार ने की पुष्टि। बसपा सरकार में भोले बाबा लाल बत्ती की गाड़ी में सत्संग स्थल तक पहुंचते थे। उनकी कार के आगे आगे पुलिस एस्कॉर्ट करते हुए चलती थी। एससी/एसटी…
हाथरस की घटना में खुफिया यूनिट का खुलासा ?
नारायण साकार उर्फ भोले बाबा के रास्ते में तकरीबन 200 मीटर की बनाई रंगोली बनी सवा सौ लोगों की मौत का कारण सवा दो टन बुरादे से रंगोली हुई थी तैयार एक साथ हजारों हजार लोग रंगोली लेने के लिए दंडवत हुए और फिर संभलने का मौका नहीं मिला। रंगोली के बुरादे को लेने के चक्कर में इतनी मौतें हो गईं। सत्संग के बाद भोले बाबा रंगोली के ऊपर से जाते है। भक्तों में मान्यता है कि जब वह इस रंगोली से चलकर निकल जाते हैं तो यह रंगोली बेहद…
औरैया : सैनिक का शव आते ही गांव में मचा कोहराम
रुरुगंज। सैनिक की ड्यूटी के दौरान मौत हो जाने की सूचना से गांव सराय शीशग्राम के मजरा सूरजपुर में उसके परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिजनों के मुताबिक सैनिक के सीने में गोली लगने की बात सामने आई है।कुदरकोट थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सराय शीशग्राम के मजरा सूरजपुर निवासी सुरेंद्र सिंह यादव के दो पुत्र थल सेना में तैनात हैं। बड़ा बेटा जितेंद्र कुमार पंजाब के पठानकोट में 6002 इएमई वर्कशॉप में हवलदार के पद पर तैनात था। पत्नी प्रीती कुमारी, पुत्री आर्या (6) व पुत्र अयांश (1)…
मैनपुरी में ट्रक की टक्कर से मां-बेटे की मौत
बरेली-इटावा हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शवों को सीएचसी भेजा। जनपद मैनपुरी थाना भोगांव गांव मेरापुर छदामी निवासी मनोज मां निर्मला देवी को बाइक से मंगलवार की शाम को फर्रुखाबाद से घर वापस ले जा रहा था। बरेली-इटावा हाईवे पर गांव सकवाई के सामने मोहम्मदाबाद की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। बाइक से गिरे मां-बेटे के ऊपर से…
बरेली – तेज बारिश के चलते सभी प्राइमरी और उच्च प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का डीएम का आदेश।
जनपद बरेली जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बरेली में हो रही तेज बारिश के चलते सभी प्राइमरी और उच्च प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद करने का जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया है जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों के एसडीएम को निर्देशित किया है कि उनके क्षेत्र में सड़क अवरोध, पेड़ गिरना और जल भराव इत्यादि कोई समस्या हो तो उसका तुरंत करवाई करे ,भीषण बारिश के चलते किसी का मकान गिरे या कोई पशु गौशाला गिरे…
पीलीभीत में घर में घुसकर महिला से की छेड़खानी
शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि कुछ दिन पूर्व उसने अपनी पति को दूसरी महिला के साथ रंगरलिया मानते पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। इस बात से ससुराल के लोग रंजिश मानने लगे। आरोप है कि 22 जून 2024 को वह बच्चों के साथ घर पर थी। इसी बीच ससुराल पक्ष के कई लोग घर के कमरे में घुस आए और उसके साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर गला दबाकर मारने की कोशिश की। ममेरे देवर…
पीलीभीत की तीन महिलाओं की मौत, हाथरस हादसे में
शहर, पूरनपुर, बीसलपुर समेत कई इलाकों से भोले बाबा के अनुयायी सत्संग में गए थे। वहां हादसे की जानकारी मिलने पर यहां परिजनों में हड़कंप मच गया। वे उनसे संपर्क करने में लगे रहे। देर रात तक मिली जानकारी के अनुसार हादसे में पीलीभीत के नेहरू पार्क निवासी शिवकुमार की पत्नी रामबेटी बीसलपुर निवासी राजेंद्र कुमार की पत्नी ललिता और पूरनपुर निवासी शिक्षामित्र रामदीन की पत्नी रामवती की वहां मौत हो गई। पूरनपुर के क्षेत्र में भी भोले बाबा के बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। यहां भी कई बार भोले…
हाथरस कांड वाला भोले बाबा तो बहुत कांडी निकला! छोटे भाई की पत्नी ने खोल दी पोल
यूपी के हाथरस में मंगलवार को हाहाकार मच गया. सूरजपाल उर्फ भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मच गई. भगदड़ ऐसी कि देखते ही देखते लाशों का अंबार लग गया. सभी भोले बाबा का प्रवचन सुनने सत्संग में आए थे. हाथरस की इस घटना से सबको झकझोर दिया. अस्पताल के बाहर लाशों के ढेर पड़े हैं. रोते-बिलखते परिजन हैं. पुलिस-प्रशासन और सरकार जख्मों पर मरहम लगाने में जुट गई है. देश के मशहूर न्यूज़ चैनल न्यूज18 इंडिया के कैमरे पर भोले बाबा के छोटे भाई की पत्नी ने बताया है…
हाथरस सत्संग हादसा : लाशों के ढेर देख घबराए सिपाही रवि यादव को आया हार्ट अटैक, इलाज के दौरान मौत
सत्संग में भगदड़ के बाद 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. यूपी में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरा देश में कोहराम मचा हुआ है. ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही लाशों का ढेर लगा देखकर सदमे में आ गया और उसे दिल का दौरा पड़ा. जिससे उसकी मौत हो गया. मृतक सिपाही एटा के क्यीआरटी अवागढ़ में तैनात था. भगदड़ वाले हादसे के बाद सिपाही की ड्यूटी उसी जगह पर लगी थी, जहां पर शव रखे गए थे. लाशों के ढेर देख घबरा गया था सिपाही…
फर्रुखाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) आज 2 जून 2024 को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने समिति को बताया कि माह मई 2024 में सड़क दुर्घटना तथा मृतकों की संख्या में कमी आयी है। माह मई 2014 में 33 सड़क दुर्घटनाओं में 14 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। मृतकों की यह संख्या गत वर्ष की तुलना में 36 प्रतिशत कम है तथा प्रदेश में जनपद का 68 वां स्थान है। इस पर जिलाधिकारी महोदय…
कौन है वो बाबा, जिसके सत्संग के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा; सरकारी नौकरी छोड़कर बना कथावाचक; हादसे के बाद से फरार
हाथरस में सत्संग के दौरान हुए दर्दनाक हादसे के बाद यह सवाल हर किसी के जहन में है कि आखिर वह बाबा कौन है कि जिसके कार्यक्रम में इतने बड़े पैमाने में लोग जुटे और हादसे के शिकार हो गए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह सत्संग कार्यक्रम साकार विश्व हरि भोले बाबा का हो रहा था, अनुयायी इन्हें भोले बाबा के नाम से पुकारते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद से बाबा की कोई जानकारी नहीं मिल रही है। तैनाती के दौरान सत्संग शुरू किया।…
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मोहर्रम के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति कमेटी की बैठक कलेक्ट्रट सभागार परिसर में सम्पन्न हुई
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़)आज 02 जुलाई 2024 जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी की अध्यक्षता में मोहर्रम के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति कमेटी की बैठक कलेक्ट्रट सभागार परिसर फतेहगढ़ में सम्पन्न हुई ,बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया कि मोहर्रम पर सभी ताजिये निर्धारित मार्ग पर ही निकले कोई नया जुलूस न निकाला जाये, ताजियों व अलम की ऊँचाई ज्यादा न हो, जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता विधुत को निर्देशित किया गया कि सभी ढीले तारो को ठीक कराये विधुत की आपूर्ति निर्वाध हो, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण…
जनपद हाथरस के सिकंदराराऊ में भोले बाबा के संतसंग में मची भगदड़ , 23 लोगो की अभी तक हुई मौत।
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे में बड़ा हादसा हो गया। यहां भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। बताया गया है कि सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से जैसे भी भीड़ निकलना शुरू हुई तो भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह कुचलते चले गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में कई लोगों की मौत होने की आशंका है। घायलों को मेडिकल कॉलेज एटा भेजा गया है 23 लोगो की अभी तक हुई मौत। मौत का बढ़ सकता है आंकड़ा।…
मैनपुरी : अपने जन्मदिन का बाजार से सामान लेने गई 15 वर्षीय किशोरी हुई लापता ?
काफी खोजबीन के पश्चात भी नहीं लगा सुराग , अनहोनी की आशंका को देख परिजनों ने थाने में दी तहरीर। पुलिस ने शुरू की जांच , जनपद के थाना बेबर क्षेत्र की घटना
रायबरेली : अखिलेश यादव की सरकार मे बहेगी विकास की धारा इंजीनियर सुमित
लालगंज । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सोमवार को लालगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पुरे बचन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु की कामना की गई साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगों ने अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर पूडी सब्जी का लुफ्त उठाया इस दौरान कार्यक्रम में शिरकत करते हुए हरचंदपुर से समाजवादी पार्टी के…
पीलीभीत में गैंगस्टर शाहिद की संपत्ति कुर्क होगी
पीलीभीत के जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने गैंगस्टर शाहिद उर्फ पप्पू उर्फ मल्लू को संरक्षित पशुओं का वध कर अवैध रूप से धन अर्जित करने के मामले में दोषी ठहराते हुए 1,24,69,615 रुपये की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए हैं। संपत्ति कुर्क करने के लिए बीसलपुुर के उपजिलाधिकारी को प्रशासक नियुक्त किया गया है। पीलीभीत के एसपी की आख्या पर बीसलपुर के गांव मीरपुर वाहनपुर निवासी शाहिद के विरुद्ध 24 जून 2024 को वाद दायर किया गया। दियोरियाकलां के प्रभारी निरीक्षक की ओर से बताया गया कि शाहिद के खिलाफ…
प्रयागराज-पुलिस आयुक्त द्वारा औचक निरीक्षण कर दिया गया निर्देश
पुलिस आयुक्त द्वारा थाना कोतवाली व थाना करैली का औचक निरीक्षण कर जन शिकायत कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, बंदी गृह एवं कार्यालय अभिलेखों की जांच कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान पुलिस उपायुक्त, नगर व सहायक पुलिस आयुक्त अतरसुइया मौजूद रहे।* द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
पीलीभीत में व्यापारी के घर लाखों की चोरी
पूरनुपर के मिष्ठान व्यापारी के मकान में छत के रास्ते घुसे चोर नकदी और जेवरात समेत लाखों का सामान समेट ले गए। परिवार वाले सोते रहे और उन्हें घटना की जानकारी नहीं हो सकी। सीओ पूरनपुर ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के मोहल्ला चौक के रहने वाले कुलदीप गुप्ता की घर से सटी हुई मिठाई की दुकान है। सोमवार रात वह परिवार के साथ खाना खाकर सो गए। देर रात छह के रास्ते चोर मकान में घुस गए। इसके बाद कमरे में पहुंच गए। सेफ का…
पीलीभीत में सड़क हादसों में छह लोग घायल
बीसलपुर के कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर बीते 24 घंटों में हुए सड़क हादसों में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।कोतवाली क्षेत्र के गांव शादिया निवासी सचिन कुमार बाइक से नगर के लिए जा रहे थे। साथ में रामलाल और साजन कुमार भी थे। रास्ते में बिलसंडा नहर तिराहे पर सामने से आए तेज रफ्तार ई-रिक्शा की चपेट में आकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी सुयोग रतन सोमवार को बाइक से बारह पत्थर चौराहे की…
