आज से 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू हो रहा है। इस बार की लोकसभा थोड़ी बदली-सी नजर आएगी। पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पहली बार बीजेपी बहुमत से नीचे सिमट गई है। सहयोगी दलों को मिलाकर भी संख्या 293 ही पहुंची है। दूसरी तरफ विपक्ष इस बार 234 सीटों के साथ काफी मजबूत है। लोकसभा में इस बार नेता प्रतिपक्ष भी होगा। यानी इस बार लोकसभा में सरकार की वैसी धमक नहीं रहेगी, जैसी पिछले दो कार्यकाल में थी।संसद में ही कोई भी बिल लाया जाता है। कुछ…
Month: June 2024
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध गए
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने रविवार दोपहर रजिस्टर्ड मैरिज सोनाक्षी के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में की।रजिस्टर्ड मैरिज के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा, जहीर इकबाल को तिलक लगाते नजर आए।शादी के ठीक बाद मुंबई के दादर में स्थित शिल्पा शेट्टी के बैस्टियन रेस्टोरेंट में कपल ने रिसेप्शन पार्टी होस्ट की। पार्टी में न्यूली वेड सोनाक्षी सिन्हा लाल साड़ी में सिंदूर लगाए पहुंचीं, वहीं जहीर ऑफ व्हाइट ड्रेस में दिखे।अनिल कपूर, रेखा, काजोल समेत कई बड़े सेलेब्स कपल को बधाई देने रिसेप्शन में शामिल…
रायबरेली:कड़ी मशक्कत के बाद 1 किलोमीटर दूर गंगा नदी में डूबे दो युवकों का मिला शव
रायबरेली में शनिवार के दिन तीन युवक गंगा नदी नहाने गए थे जिनमें से दो युवक गंगा नदी में डूब गए थे जिनका शव आज सुबह लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर बरामद किया गया दोनों युवकों का शव मिलने से पूरे परिवार में कोहराम मच गया मामला गदागंज क्षेत्र के अंतर्गत पयागपुर गंगा घाट का है जहां नदी में नहाने गए तीन युवक में से दो युवक सिमरा पुत्र तौहीद उम्र लगभग 20 वर्ष वह स्थान निवासी मखदूम पर जो गंगा में नहाते समय गहरे पानी में जाने से…
प्रयागराज: 01 जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा दस्तक अभियान
जिला विकास अधिकारी भोलानाथ कनौजिया की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन के सभागार में 01 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले दस्तक अभियान की तैयारियों के सम्बंध में जनपद स्तरीय अंन्तर्विभागीय समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला विकास अधिकारी ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायतीराज विभाग, नगर विकास विभाग, महिला बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उद्यान विभाग,…
सुपर-8 में दूसरा मैच जीतकर लगभग सेमीफाइनल में पहुंच चुका है भारत
भारत टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में दूसरा मैच जीतकर लगभग सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। आज सुबह से ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच मैच खेला जा रहा है। यहां अगर अफगानिस्तान हारा तो ग्रुप-1 से ऑस्ट्रेलिया और भारत दोनों की सेमीफाइनल में जगह कन्फर्म हो जाएगी।इसके बाद ग्रुप-2 से ही सेमीफाइनल की 2 टीमें तय होना बाकी रहेंगी। इन 2 टीमों का सामना भारत और ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारत ने 2 मैच तो जीत लिए हैं, लेकिन टीम को अब भी आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराना ही होगा।…
इजराइल के सुरक्षाबलों ने राफा के पास टेंट कैंप पर बमबारी की
इजराइल के सुरक्षाबलों ने शुक्रवार (21 जून) को गाजा के दक्षिणी शहर राफा के पास अल-मवासी में फिलिस्तीनियों के टेंट कैंप पर बमबारी की। इसमें कम से कम 42 लोग मारे गए हैं। गाजा गवर्नमेंट मीडिया ऑफिस ने अलजजीरा को ये जानकारी दी।इससे पहले फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि इजराइली हमले में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है और 50 लोग घायल हैं।यह छोटे फिलिस्तीनी क्षेत्र में नया घातक हमला था, जहां इजराइल और हमास के बीच लड़ाई में सैकड़ों हजार लोग भाग गए…
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर सभी को बधाई दी
लखनऊ के गोमतीनगर में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने भी कार्यकर्ताओं पर गुलाब के फूल बरसाए, उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।उन्होंने तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर सभी को बधाई दी। कहा कि साल 2027 तक भारत विश्व के टॉप थ्री देशों में शामिल होगा। उन्होंने कहा कि राजनीति सरकार बनाने के लिए नहीं देश बनाने के लिए होना चाहिए।लोकसभा चुनाव में जीत के बाद राजनाथ सिंह पहली बार…
अबरारनगर में बने करीब 500 अवैध मकानों को तोड़ने की तैयारी की जा चुकी है
लखनऊ में अकबनगर की तरह ही अब अबरारनगर में बने करीब 500 अवैध मकानों को तोड़ने की तैयारी की जा चुकी है। LDA की टीम ने प्लानिंग कर ली है। यहां रहने वालों को तीन दिन में मकान खाली करने का अल्टीमेटम भी दे दिया गया है। LDA का कहना है कि ये मकान भी गोमती नदी एरिया में अवैध बनाए गए हैं।।वे बात करने के लिए तो तैयार हुए लेकिन कैमरा बंद करने का आग्रह किया। उनकी दलील थी कि हम मीडिया में दिखेंगे तो सबसे पहले हमारे मकान…
दलीप ताहिल ने बॉलीवुड फिल्मों की अनकंवेशनल कास्टिंग पर बात की
वेटरन एक्टर दलीप ताहिल ने बॉलीवुड फिल्मों की अनकंवेशनल कास्टिंग पर बात की है। उन्होंने बताया कि 1988 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ में जब उन्हें आमिर खान के पिता की भूमिका मिली तब उनकी उम्र 32-33 साल के बीच थी। इसके बावजूद दलीप ने उस रोल को स्वीकार करने का साहस किया और उसमें उनकी एक्टिंग की तारीफ भी हुई।दलीप ताहिल ने कहा, ‘कयामत से कयामत तक’ में मुझे पहली बार पिता का रोल ऑफर हुआ था और ये फिल्म मेरे लिए गेम चेंजर बन गई।…
रायबरेली: गंगा में नहाने गए दो युवक डूबे क्षेत्र मे मचा हड़कंप
रायबरेली: गंगा में डूबने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इसी क्रम में शनिवार को गदागंज के प्रयागपुर गंगा घाट पर तीन लड़के स्नान करते समय डूबने लगे इनमें से एक को लोगों ने बचा लिया जबकि अन्य दो गहरे पानी में डूब गए गदागंज पुलिस के साथ गोताखोरों द्वारा ढूंढने का भर्षक प्रयास किया गया लेकिन अभी तक सफलता हासिल करने में पुलिस के साथ गोताखोर नाकाम रहे। दरअसल गदागंज थाना क्षेत्र के मतीन गंज गांव में उस वक्त मातम फैल गया। जब घर से राजी खुशी निकले सिमरा,…
रायबरेली : एमपी ने दो थान प्रभारियो के कार्य क्षेत्र मे किया उलटफेर
रायबरेली – एसपी ने दो थाना प्रभारियो का किया उलटफेरलालगंज थाने मे तैनात शिवशंकर सिंह को सरेनी थाने को सौंपी कमानवही सरेनी थाने से विजय सिंह को सौंपी लालगंज की कमान
गाजीपुर: सतगुरु बंदी छोड़ कबीर आश्रम मनवापुर (चौकिया मोड़ ) में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया सदगुरु कबीर साहब का प्राकट्य दिवससतगुरु बंदी छोड़ कबीर आश्रम मनवापुर (चौकिया मोड़ ) में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया सदगुरु कबीर साहब का प्राकट्य दिवस
गाजीपुर: मनुआपुर (चौकिया मोड़ )गांव मे आज सदगुरू कबीर साहब के 626 वें प्राकट्य दिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया प्राकट्य दिवस के अवसर पर कबीर पंथियों ने सदगुरू कबीर साहब के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। सबसे पहले सद्गुरू कबीर साहब के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर आरती की गई। इसके बाद प्रवचन हुए। कबीरपंथी महात्मा अमन दास द्वारा बताया गया कि सद्गुरू कबीर साहब काशी में, जेष्ठ पूर्णिमा 1398 ई को लहरतारा तालाब में कमल के फूल पर प्रकट हुए।जो सर्वजीव के अमरलोक देश…
यूपी में 11 सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले ?
लखनऊ के पुलिस कमिश्नर हटाए गए। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर भी हटाए गए। लखनऊ पुलिस कमिश्नर एसबी शिराडकर हटाए गए।अमरेंद्र कुमार सेंगर लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर। एसबी शिराडकर अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन बने। रमित शर्मा अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बनाए गए। प्रेमचंद मीना एडीजी पुलिस आवास निगम लखनऊ बने। विनोद कुमार सिंह एडीजी साइबर क्राइम यूपी बनाए गए। प्रकाश डी अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे बनाए गए। जय नारायन सिंह एडीजी पीटीसी सीतापुर बनाए गए। एलवी एंटनी देव एडीजी सीबीसीआईडी यूपी बनाए गए। रघुवीर लाल को एडीजी सुरक्षा…
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से दगा करने वाले 7 विधायकों को बढ़ीं टेंशन: भाजपा भी नहीं दे रही भाव , उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी पार्टी के 7 विधायक होगे बर्खास्त ?
राजनीतिक सियासत में राज्यसभा चुनावों के दौरान उत्तर प्रदेश में 4 माह पहले भाजपा ने समाजवादी पार्टी के 7 विधायकों से क्रस वोटिंग करवाकर अपने सभी प्रत्याशी जितवा दिए थे। क्रॉस वोटिंग पर तो किसी भी तरह की कोई कार्रवाई का प्रावधान नहीं होता है और न ही कोई व्हिप जारी होता है। इसके चलते एमएलए के खिलाफ सपा ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। बीजेपी के साथ आए इन सपा विधायकों को अब काम पूरा हो जाने के बाद बीजेपी भी भाव नहीं दे रही है, वहीं अखिलेश यादव…
फर्रुखाबाद में 5 दिन में 83 पुलिस कर्मी व 10 दरोगाओं की तैनाती में हुआ फेरबदल ?
फर्रुखाबाद में पुलिस प्रशासन का तबादलाओं का दौर जारी है। कई वर्षों से थानों में जमे सिपाहियों के तबादला बीते दिनों करे थे। वहीं शुक्रवार की रात 10 उपनिरीक्षक की तैनाती में फेरबदल कर दिया। कानून व्यवस्था दुरुस्त करने को तबादला का दौर जारी:अब 10 दरोगाओं के हुए तबादले, 5 दिन में 83 पुलिस कर्मी व 10 दरोगाओं की तैनाती में हुआ फेरबदल 10दरोगाओं के हुए तबादले, 5 दिन में 83 पुलिस कर्मी व 10 दरोगाओं की तैनाती में हुआ फेरबदल|फर्रुखाबादफर्रुखाबाद में पुलिस प्रशासन का तबादलाओं का दौर जारी है।…
मैनपुरी में पत्नी से अवैध संबंध के चलते साढ़ू को नदी में डुबाया
मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के गांव जींगन निवासी रंजीत की हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी साढू को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने नहर में डुबोकर मारने का अपराध कबूला। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतक के कपड़े व बाइक को नगला जमुनिया के पास से बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी को चालान करने के बाद जेल भेजा गया है। भोगांव क्षेत्र स्थित बेवर ब्रांच नहर में 11 जून को कुरावली के गांव जींगन चंदाई के रहने वाले रंजीत का…
कानपुर की 22 पैसेंजर ट्रेनों को एक जुलाई से मेमू बनाकर चलाया जाएगा ?
लखनऊ, फर्रुखाबाद, बांदा, महोबा, इटावा, झांसी समेत अन्य रूटों पर स्पेशल या इंटरसिटी बनकर कानपुर सेंट्रल से चल रहीं 22 ट्रेनें एक जुलाई से मेमू बनकर संचालित होंगी। यह निर्णय उत्तर मध्य रेलवे की ओर से लिया गया है। ट्रेनों के आगे का जीरो नंबर भी हट जाएगा।किराया भी कम होने की उम्मीद है। रेलवे की ओर से कोरोना संक्रमण के दौरान पैसेंजर ट्रेनों को स्पेशल ट्रेनों के रूप में संचालित किया था। इसकी वजह से इटावा, लखनऊ और अन्य रूटों पर किराये में वृद्धि हो गई थी। अब ट्रेनों…
पीलीभीत में दहेज न मिलने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटा
जनपद फर्रुखाबाद के थाना अमृतपुर के गांव कुबेरपुर कुंडया निवासी श्रीकांत ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि छह साल पूर्व पुत्री की शादी बरखेड़ा क्षेत्र के गांव कोकिली निवासी अनुज के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल के लोग विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। दो बच्चों के जन्म के बाद भी ससुराल के लोग हरकतों से बाज नहीं आए। आरोप है कि 19 जून को ससुराल पहुंचने पर देखा कि पति अनुज, जेठ अतुल, ननद सुमन…
पीलीभीत में बाघ की निगरानी के लिए पांच कैमरे लगाए
पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र के गांव बासखेड़ा में बुधवार रात खेत पर पानी लगाते समय किसान पूरनलाल को बाघ ने हमला कर मार दिया था। किसान का अधखाया शव 250 मीटर दूर गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। आक्रोश के बीच अफसरों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने शव को उठाने दिया था। इधर घटना को डीएफओ मनीष सिंह ने गंभीरता से लिया। दो टीमों का गठन कर निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा जंगल सीमा पर बाघ की चहलकदमी वाले स्थानों पर पांच कैमरे लगाए गए। टीम…
गाजियाबाद में बहुत बड़ी आपराधिक वारदात, तीन लोगों को गोली मारी।
तीन लोगों को गाजियाबाद में गोली मारी गई। दो की हत्या और तीसरे की हालत बेहद गंभीर। गाजियाबाद के निवाडी इलाके में जबरदस्त फायरिंग की घटना। गोली मारने के बाद डेड बॉडी भी उठा ले गए थे। दूसरे आदमी की भी डेड बॉडी बरामद हुई। बताया जा रहा है पानी को लेकर कोई विवाद हुआ था। गाजियाबाद में बदमाशों की सबसे बुलंद हौसले। एक और स्थान पर सिर कटी लाश मिली है। सिर अब तक नहीं मिला। गाजियाबाद में अपराधिक वारदातों से सनसनी फैली।
